
2022 के दस्तक देने में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। नए साल में नए स्मार्टफ़ोन एंट्री करेंगे, जिनका बेसब्री का इंतज़ार है। अगर आप नया स्मार्टफ़ोन ख़रीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको नए साल में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के बारे में आपको बता रहे हैं। नजवरी के पहले हफ्ते में Realme की फ़्लैगशिग Realme GT 2-सीरीज और Vivo V23 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च होने हैं। इसके साथ ही पहले हफ़्ते में iQOO 9 सीरीज और Xiaomi 11i HyperCharge फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ भारत में एंट्री करेंगे। यहां हम आपको जनवरी के पहले हफ्ते में लॉन्च होने वाले धाकड़ स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं।
1. Xiaomi 11i, Xiaomi 11i HyperCharge
Xiaomi 11i सीरीज के स्मार्टफोन भारत में 6 जनवरी को लॉन्च होने वाले हैं। शाओमी ने फिलहाल Xiaomi 11i स्मार्टफोन के स्टेंडर्ड वेरिएंट के इंडिया लॉन्च को कंफर्म नहीं किया है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि वह Xiaomi 11i HyperCharge को भारत में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च करेगा। हालांकि कंपनी ‘Xiaomi 11i सीरीज लॉन्च’ की टीज कर रही है। संभव है कि कंपनी Xiaomi 11i को भी लॉन्च कर दे।
Xiaomi 11i HyperCharge स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह चीन में लॉन्च किया गया Redmi Note 11 Pro+ का रिब्रांड वर्जन है। Xiaomi 11i HyperCharge स्मार्टफोन 6.67-इंच AMOLED पैनल के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया जाएगा। शाोमी का यह फोन मीडियाटेक के Dimensity 920 प्रोसेसर, 8GB तक रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ मार्केट में एंट्री करेगा।
Xiaomi 11i HyperCharge के कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 108MP का है, जिसके साथ 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। Xiaomi 11i HyperCharge स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी और 120W फ़ास्ट चार्जिंग दी जाएगी।
2. Realme GT 2 lineup
Realme GT 2 सीरीज के स्मार्टफोन 4 जनवरी को चीन और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने हैं। Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन को पेपर की तहर डिजाइन के साथ 150-डिग्री सुपर वाइड एंगल कैमरा के साथ पेश किया जाएगा। Realme GT 2 Pro के साथ कंपनी स्टेंडर्ड Realme GT 2 स्मार्टफ़ोन को लॉन्च करेगा जो कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफ़ोन होगा।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन में 6.7-इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजलूशन 1,440 x 3,216 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके साथ ही Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप – 50MP + 50MP + 2MP और फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। Realme GT 2 Pro में 5,000mAh की बैटरी और 65W फ़ास्ट चार्जिंग दी जाएगी। यह भी पढ़ें : Realme GT 2 Pro की पहली झलक, प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ तहलका मचाने की है तैयारी
3. Vivo V23 series
Vivo V23 सीरीज भारत में 5 जनवरी को लॉन्च होनी है। इस सीरीज के दो स्मार्टफोन – Vivo V23 5G और Vivo V23 Pro 5G लॉन्च किए जाएंगे। दोनों स्मार्टफोन यूनीक कलर चेंजिंग रियर पैनल के साथ पेश किया जाएगा। Vivo V23 Pro स्मार्टफोन को Dimensity 1200 प्रोसेसर और Vivo V23 5G को Dimensity 920 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। Vivo V23 Pro स्मार्टफोन में 108MP + 8MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट में डुअल कैमरा सेटअप 50MP + 8MP दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रो मॉडल में 4,300mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ ही स्टेंडर्ड वरेरिएंट में 4,200mAh की बैटरी दी जा सकती है। संभव है कि दोनों स्मार्टफोन में 44W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है।
4. iQOO 9 series
iQOO 9 सीरीज के तहत कंपनी दो स्मार्टफोन iQOO 9 और iQOO 9 Pro को 5 जनवरी को लॉन्च किए जा सकते हैं। iQOO 9 सीरीज के स्मार्टफोन लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही इन स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2K AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि iQOO 9 सीरीज़ के स्मार्टफ़ोन में सेकेंड जेनेरेशन के डिस्प्ले चिप का यूज कर सकता है। iQOO 9 Pro स्मार्टफोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (150डिग्री फ़ील्ड ऑफ व्यू) दिया जा सकता है। आईकू का यह स्मार्टफ़ोन 4,700mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह भी पढ़ें : Realme 9i लॉन्च से पहले Snapdragon 680 SoC, 50MP और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लिस्ट






















