6999 रुपये में 5000mAh बैटरी और 6GB RAM की ताकत वाला फोन! आज से शुरू हुई इस सस्ते स्मार्टफोन की सेल

इस सप्ताह की शुरुआत में सस्ता 5जी फोन Lava Bold N2 Pro इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है जिसे सिर्फ 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं आज कंपनी ने इससे भी कम कीमत वाले स्मार्टफोन Lava Bold N2 Lite को भारतीय बाजार में उतार दिया है। ऑफर्स के साथ यह नया लावा मोबाइल बोल्ड एन2 लाइट सिर्फ 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस लो बजट स्मार्टफोन की पूरी डिटेल और इस फोन पर मिल रही डील आप आगे पढ़ सकते हैं।
Lava Bold N2 Lite का लॉन्च प्राइस 7,399 रुपये है। आज 10 अप्रैल से इस मोबाइल की सेल शुरू हो रही है। शुरुआती सेल में ही कंपनी इस सस्ते 4G Smartphone पर धांसू स्कीम लेकर आई है। बिना किसी बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किए ही इस मोबाइल को 400 रुपये की छूट के साथ पाया जा सकता है। यह कूपन डिस्काउंट है जो सभी ग्राहकों को मिलेगा। छूट के बाद यह अर्फोडेबल स्मार्टफोन सिर्फ 6,999 रुपये में परचेज किया जा सकेगा।
सिर्फ इतना ही नहीं अगर कोई व्यक्ति एक साथ दो फोन खरीदता है तो कंपनी उसे 500 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी देगी। यानी एक मोबाइल पर 250 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी शामिल हो जाएगी। कूपन डिस्काउंट और एडिशनल डिस्काउंट को मिलाकर एक Lava Mobile पर 400+250 रुपये का फायदा होगा और फोन की कीमत सिर्फ 6,749 रुपये पड़ेगी। देखा जाए तो 13,498 रुपये में 2 फोन! बोल्ड एन3 लाइट 4जी फोन अमेजन से Nilgiri Blue और Kolar Gold कलर में खरीदा जा सकता है।
Lava Bold N2 Lite 4G स्मार्टफोन को UniSoc 9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह एंट्री लेवल सीपीयू 1.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। यह लावा मोबाइल Android 15 Go पर लॉन्च हुआ है। एंड्रॉयड गो एडिशन के चलते फोन में ब्लोटफ्री एक्सपीरियंस मिलेगा और कम रैम व हल्के प्रोसेसर पर भी सभी ऐप्स स्मूथ रन कर सकेगी। इस मोबाइल में बैटरी और इंटरनेट की खपत कम होगी।
लावा बोल्ड एन2 लाइट स्मार्टफोन 3GB RAM पर लॉन्च हुआ है। कंपनी ने इसे एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है जिसके चलते फिजिकल रैम में 3जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 6GB RAM (3जीबी+3जीबी) की ताकत दी जा सकती है। यह नया लावा का फोन 64GB इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसमें 512GB तक का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है।
स्क्रीन की बात करें तो लावा बोल्ड एन2 लाइट 4जी फोन 720 × 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। फोन का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 का है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर 2.5D ग्लास की लेयर चढ़ाई गई है। बताते चलें कि बोल्ड एन2 लाइट का डायमेंशन 164.96 × 76.1 × 8.8mm और वजन 192ग्राम है।
फोटोग्राफी के लिए यह मोबाइल एलइडी फ्लैश से लैस 13MP AI Dual रियर कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए लावा बोल्ड एन2 लाइट 5000mAh Battery सपोर्ट करता है और चार्जिंग के लिए इसमें 10W का सपोर्ट मिलता है।
कनेक्टिविटी के लिए इस सस्ते स्मार्टफोन में Wi-Fi, Bluetooth 4.2 और OTG का विकल्प मिलता है। यूजर्स को इसमें 3.5mm हेडफोन जैक मिलेगा। वहीं फोन अनलॉकिंग और सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है। बताते चलें कि लावा अपने ग्राहकों को Free Home Service की सुविधा देती है। यानी फोन में खराबी आई तो लावा वाले घर आकर मोबाइल ठीक करेंगे।