vivo 5G फोन पर 2000 की छूट! जानें कैसे और कहां से खरीदें 7200mAh बैटरी और 8GB RAM वाला मोबाइल

Join Us icon

महंगे हो रहे स्मार्टफोंस के बीच टेक कंपनी वीवो अपने फैंस के लिए मस्त स्कीम लेकर आई है। ब्रांड की ओर से vivo Y51 Pro 5G पर 2000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर पेश किया गया है। बता दें कि वाई51 प्रो वीवो का 8जीबी रैम वाला 5जी फोन है जिसमें बड़ी 7200mAh battery और 50MP AI camera भी मिलता है। यह वीवो 5जी फोन छूट के साथ कैसे खरीदें इसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

vivo Y51 Pro

सबसे पहले तो आपको बता दें कि यह वीवो का 8GB RAM वाला 5G फोन है जिसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन मार्च महीने में आया था और तब इसका स्टार्टिंग प्राइस 24,999 रुपये था। लेकिन बाद में बार बार हुए प्राइस हाइक के बाद अब 8जीबी+128जीबी वाले इस फोन की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये हो चुकी है।

वीवो द्वारा जारी किए गए ऑफर में vivo Y51 Pro को 2000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। यानी डिस्काउंट के बाद यह वीवो 5जी फोन 32,999 रुपये में मिलेगा। यह छूट स्मार्टफोन के 8GB+256GB वेरिएंट पर भी मिलेगी जिसे 37,999 रुपये के सेलिंग प्राइस की बजाय 35,999 रुपये के इफेक्टिव डिस्काउंटेड प्राइस पर परचेज किया जा सकेगा।

vivo Y51 Pro पर डिस्काउंट बैंक ऑफर के तहत दिया जा रहा है जिसका फायदा Axis, HDFC और SBI कार्ड्स पर मिलेगा। इन बैंक्स के जरिये वीवो वाई51 प्रो को नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। यह डील कंपनी वेबसाइट वीवो डॉट इन पर मिल रही है। वहीं अगर आप अमेजन से फोन खरीदते हैं तो Axis, HDFC और ICICI कार्ड पर भी यही समान डिस्काउंट बेनिफिट पाया जा सकता है।

vivo Y51 Pro स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वाई51 प्रो 5जी फोन में 1570 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच स्क्रीन एचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह एलसीडी पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1250nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस वीवो फोन की स्क्रीन TUV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड है जो लंबे समय तक फोन चलाने पर भी आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करती है।

vivo Y51 Pro 5G फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7360 Turbo ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं फोन में मोबाइल एक्सटेंडेड रैम तकनीक मौजूद है जो 8​जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM की ताकत देती है।

फोटोग्राफी के लिए यह वीवो 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का HD वाइड-एंगल मेन कैमरा दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस फोन को IP68 + IP69 रेटिंग प्राप्त है जो vivo Y51 Pro को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है।

पावर बैकअप के लिए वीवो वाई51 प्रो 5जी फोन 7200एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज के बाद यह 23 घंटे से ज्यादा का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। ये वाला वीवो फोन डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और 400 प्रतिशत तक वॉल्यूम बूस्ट सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here