
सोनी घोषणा कर चुकी है कि कंपनी मोबाइल वर्ल्ड कॉग्रेंस 2019 में हिस्सा ले रही है और 25 फरवरी को अपने नए स्मार्टफोन व डिवाईस टेक मंच पर पेश करेगी। सोनी ने हालांकि अभी तक यह नहीं बताया है कि कंपनी इस दिन कौन से फोन लॉन्च करेगी लेकिन एमडब्ल्यूसी 2019 ईवेंट के पहले ही 91मोबाइल्स एक्सक्लूसिव खबर निकाल लाया है कि सोनी 25 फरवरी को कौन-कौन से फोन लाने वाली है और इन स्मार्टफोंस में क्या-क्या स्पेसिफिकेशन्स दी जाएगी। सबसे पहले तो आपको बता दें कि सोनी द्वारा लॉन्च किए जाने वाले स्मार्टफोंस के नाम होंगे – सोनी एक्सपीरिया 1, एक्सपीरिया 10, एक्सपीरिया 10 प्लस और एक्सपीरिया एल3
आईयें नज़र डालते हैं इन चारों स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स पर :
सोनी एक्सपीरिया 1
एक्सपीरिया 1 दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जो 21:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा। इस फोन में 6.5-इंच की 4के एचडीआर ओएलईडी डिसप्ले देखने को मिलेगी जिसे गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्ट किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोनी एक्सपीरिया 1 को कंपनी द्वारा 6जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा तथा फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। सोनी एक्सपीरिया 1 में एंडरॉयड का लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई देखने को मिलेगा जिसके साथ यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर रन करेगा।
यह फोन आईपी68 रेटिड होगा तथा कपंनी फोन के दाएं पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर देगी। सोनी का यह फोन कैमरा सेग्मेंट में बेहद ही खास होने वाला है। सोनी एक्सपीरिया 1 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप सपोर्ट करेगा जिसमें 12-मेगापिक्सल के तीन सेंसर दिए जाएंगे। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। सोनी एक्सपीरिया 1 में 4जी एलटीई व डुअल सिम के साथ 3,300एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी। कपंनी की ओर से इस फोन को इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 78,000 रुपये (CHF 1,099) की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।
सोनी एक्सपीरिया एल3
सोनी द्वारा लॉन्च किए जाने वाले चारों स्मार्टफोंस में यह फोन सबसे सस्ता होगा। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिसप्ले पर पेश किया जाएगा जिसमें 5.7-इंच की एचडी+ स्क्रीन देखने को मिलेगी। इस फोन में भी साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। कंपनी की ओर से एक्सपीरिया एल3 को 3जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जाएगा। यह फोन एंडरॉयड ओरियो आधारित होगा जो मीडियाटेक के एमटीके6762 चिपसेट पर रन करेगा।
सोनी एक्सपीरिया एल3 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर जहां फ्लैश लाईट के साथ 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए जाएंगे वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए एक्सपीरिया एल3 में 3,300एमएएच की बैटरी दी जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनी एक्सपीरिया एल3 की कीमत 14,200 रुपये (CHF 199) के करीब होगी जो अप्रैल महीने में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
सोनी एक्सपीरिया 10
यह फोन भी 21:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जो 6-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करेगा। इस फोन में 3जीबी की रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। एक्सपीरिया 10 को सोनी एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड पाई पर पेश करेगी, जिसके साथ यह फोन आक्टा-कोर प्रोसेसर तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर रन करेगा।
सोनी एक्सपीरिया 10 के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी तथा 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर होगा। इसी तरह सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट पैनल पर 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में 2870एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी। सोनी एक्सपीरिया 10 अप्रैल महीने में 28,400 रुपये (CHF 399) की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
सोनी एक्सपीरिया 10 प्लस
यह फोन एक्सपीरिया 10 का बड़ा वर्ज़न होगा। एक्सपीरिया 10 प्लस में 21:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.5-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले देखने को मिलेगी। कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा जो 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। एक्सपीरिया 10 प्लस एंडरॉयड पाई आधारित होगा जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर रन करेगा।
सोनी एक्सपीरिया 10 प्लस भी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी तथा 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर होगा। इसी तरह सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट पैनल पर 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में 3,000एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी। सोनी एक्सपीरिया 10 अप्रैल महीने में 35,500 रुपये (CHF 499) की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।






















