5G Mobile | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 14 Jul 2026 06:37:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6500mAh बैटरी वाला सस्ता 5जी फोन बनेगा iQOO Z11 Lite, 24 जुलाई को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z11-lite-battery-charging-and-specifications-details-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z11-lite-battery-charging-and-specifications-details-in-hindi/#respond Tue, 14 Jul 2026 06:37:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199875 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

आइकू कंपनी भारत में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया मोबाइल iQOO Z11 Lite लेकर आ रही है। यह कम कीमत वाला सस्ता 5जी फोन है जो बड़ी बैटरी, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और एआई की ताकत से लैस है। आइकू ज़ेड11 लाइट 24 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा। ब्रांड द्वारा फोन मार्केट में आने […]

The post 6500mAh बैटरी वाला सस्ता 5जी फोन बनेगा iQOO Z11 Lite, 24 जुलाई को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आइकू कंपनी भारत में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया मोबाइल iQOO Z11 Lite लेकर आ रही है। यह कम कीमत वाला सस्ता 5जी फोन है जो बड़ी बैटरी, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और एआई की ताकत से लैस है। आइकू ज़ेड11 लाइट 24 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा। ब्रांड द्वारा फोन मार्केट में आने से पहले ही इसकी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स शेयर कर दी गई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

iQOO Z11 Lite की बैटरी

कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि अपकमिंग 5जी फोन आइकू ज़ेड11 लाइट तगड़ी 6500mAh Battery के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाई जा रही है जो लंबे समय तक अपनी परफॉर्मेंस बरकरार रख सकेगी। वहीं ब्रांड का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के ​बाद इसपर तकरीबन 20 घंटे तक सोशल मीडिया चलाया जा सकता है।

आइकू ज़ेड11 लाइट 5जी फोन को तेजी से चार्ज करने के ​लिए इस मोबाइल में 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है जो कुछ ही मिनटों में स्मार्टफोन को 0 से 50% तक चार्ज कर देगी। वहीं उम्मीद कर सकते हैं कि यह तकरीबन 1 घंटे में बैटरी को फुल चार्ज कर देगी। ग्राहकों को इसमें Reverse चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।

iQOO Z11 Lite फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

फोन लॉन्च से पहले ही कंपनी द्वारा खुलासा कर दिया गया है कि आइकू 5जी फोन मार्केट में दो कलर मॉडल्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा जिनमें Solar Flame और Midnight Blue कलर शामिल होंगे। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर लाया जा रहा है जिसके साथ OriginOS 6 मिलेगी। ग्राहकों को इस मोबाइल में 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स प्राप्त होगी।

iQOO Z11 Lite 5G एआई वाला फोन है। इसमें AI Creation फीचर मौजूद है जो डाक्यूमेंट्स, कंटेंट और टेक्स्ट इत्यादि को मैनेज करने में मदद करेगा। वहीं फोन में रियल टाइम ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। यह मोबाइल मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड ड्यूरेबल बॉडी पर लाया जा रहा है जिसे SGS 5-Star ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन प्राप्त है। यानी जमीन पर फोन गिरने पर भी यह सुरक्षित रहेगा।

कंपनी की ओर बताया जा चुका है कि आइकू ज़ेड11 लाइट 5जी फोन को 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ब्रांड का दावा है कि यह आइकू स्मार्टफोन 579K+ AnTuTu score अचीव कर सकता है।

वहीं लीक्स की मानें तो iQOO Z11 Lite 5G फोन को 6.74-इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। बहरहाल आइकू ज़ेड11 लाइट की फुल स्पेक्स और प्राइस की जानकारी 24 जुलाई को कंफर्म हो जाएगी।

The post 6500mAh बैटरी वाला सस्ता 5जी फोन बनेगा iQOO Z11 Lite, 24 जुलाई को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z11-lite-battery-charging-and-specifications-details-in-hindi/feed/ 0
Amazon Great Indian Festival 2025: बेस्ट बजट 5G स्मार्टफोन डील्स https://www.91mobiles.com/hindi/best-deals-on-affordable-5g-phones-amazon-great-indian-festival-2025/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-deals-on-affordable-5g-phones-amazon-great-indian-festival-2025/#respond Fri, 17 Oct 2025 07:16:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=184547 त्योहारी सीजन के मौके पर Amazon Great Indian Festival 2025 दिवाली स्पेशल सेल में स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहे हैं। अगर आप एक ऐसा 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, जिसमें दमदार परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ मिले, तो यह समय बिल्कुल सही है। इस फेस्टिव सीजन सेल में Redmi, Realme, Samsung और […]

The post Amazon Great Indian Festival 2025: बेस्ट बजट 5G स्मार्टफोन डील्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

त्योहारी सीजन के मौके पर Amazon Great Indian Festival 2025 दिवाली स्पेशल सेल में स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहे हैं। अगर आप एक ऐसा 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, जिसमें दमदार परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ मिले, तो यह समय बिल्कुल सही है। इस फेस्टिव सीजन सेल में Redmi, Realme, Samsung और iQOO जैसे टॉप ब्रांड्स के फोन पर अच्छी डील हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा, सेल के दौरान आप न सिर्फ जीएसटी प्राइस कट का फायदा उठा सकते हैं, बल्कि अमेजन HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड और ईजीईएमआई से खरीदारी करने पर अतिरिक्त 10% इंस्टैंट डिस्काउंट भी दे रहा है, जिससे ये डील और सस्ती हो जाती है। आइए जानते हैं अमेजन सेल में अफोर्डेबल 5जी फोन पर मिलने वाली बेस्ट डील के बारे मेंः

Samsung Galaxy M17 5G

Samsung Galaxy M17 5G को इस अमेजन सेल में आप सस्ते में खरीद सकते हैं। इसे AI Monster कहा जा रहा है, क्योंकि यह Circle to Search with Google और Gemini Live जैसी AI क्षमताओं के साथ आता है। डिजाइन की बात करें, तो यह फोन बेहद स्लिम है, सिर्फ 7.5mm मोटाई के साथ आता है। इसमें Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन और IP54 रेटिंग दी गई है। इसका 6.7 इंच का Super AMOLED FHD+ डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ शानदार विजुअल देता है। इसमें Exynos 1330 प्रोसेसर है, जो Android 15 और One UI 7.0 पर चलता है। फोन में 2.4GHz और 2GHz की ऑक्टा-कोर स्पीड दी गई है। कैमरा की बात करें, तो इसमें 50MP OIS वाइड एंगल, 5MP अल्ट्रा वाइड और 2MP मैक्रो लेंस के साथ ट्रिपल रियर सेटअप है, जबकि सेल्फी के लिए 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह FHD (1920×1080) वीडियो रिकॉर्डिंग को 30fps पर सपोर्ट करता है। बैटरी के लिए इसमें 5000mAh की पावरफुल यूनिट है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही, 6 साल के OS और सिक्योरिटी अपडेट्स, Samsung Wallet और Knox Security जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

सेलिंग प्राइसः 16,499 रुपये
डील प्राइसः 12,999 रुपये

Samsung Galaxy M36 5G

Samsung Galaxy M36 5G उन यूजर्स के लिए है जो फोटोग्राफी और परफॉर्मेंस दोनों में बैलेंस चाहते हैं। यह Circle to Search और Gemini Live जैसी AI सुविधाओं के साथ आता है, जिससे यूजर सर्च और इमेज एडिटिंग को स्मार्ट तरीके से कर सकते हैं। इसमें 50MP OIS मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा का सेटअप दिया गया है, साथ ही 13MP फ्रंट कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। AI Depth Map और Multi Frame Synthesis जैसी तकनीकें नाइट फोटोग्राफी को बेहतरीन बनाती हैं। डिजाइन के मामले में यह फोन 7.7mm स्लिम बॉडी, Gorilla Glass Victus+ और 2 मीटर तक की फॉल रेसिस्टेंस के साथ आता है। इसका 6.7 इंच Super AMOLED डिस्प्ले Vision Booster टेक्नोलॉजी के साथ आउटडोर विजिबिलिटी को बेहतर बनाता है। फोन में 4nm प्रोसेसर और Vapour Cooling Chamber है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को स्मूद रखता है। 5000mAh बैटरी, 25W चार्जिंग, Android 15, One UI 7.0 और 6 साल के अपडेट इसे फ्यूचर-रेडी बनाते हैं।

सेलिंग प्राइसः 22,999 रुपये
डील प्राइसः 13,999 रुपये

iQOO Z10x 5G

iQOO Z10x 5G भी जबरदस्त डील के साथ अमेजन सेल में उपलब्ध है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर है जो 4nm तकनीक पर बना है। इसका AnTuTu स्कोर 728K+ है, जो इस रेंज के फोन्स में सबसे तेज परफॉर्मेंस देता है। फोन में 6.72 इंच का बड़ा 120Hz Eye Care Display है जो 400% वॉल्यूम बूस्ट वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है। यह फोन मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ बना है, जिससे यह मजबूत और स्टाइलिश दोनों है। कैमरा सेगमेंट में 50MP Ultra HD लेंस दिया गया है, जो 4K क्वालिटी वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। साथ ही, AI Erase, AI Photo Enhance, और AI Screen Translation जैसे फीचर्स इसे स्मार्टफोन से ज्यादा स्मार्ट बना देते हैं। सबसे खास बात है इसकी 6500mAh बैटरी, जो 44W FlashCharge के साथ आती है। यह फोन Android 15 आधारित Funtouch OS 15 पर चलता है और 2 साल के Android अपडेट्स और 3 साल के सिक्योरिटी पैच सपोर्ट के साथ आता है।

सेलिंग प्राइसः 17,499 रुपये
डील प्राइसः 12,998 रुपये

Redmi 13 5G Prime Edition

Redmi 13 5G Prime Edition 5G स्मार्टफोन है, जिसमें Snapdragon 4 Gen 2 Accelerated Edition प्रोसेसर दिया गया है। यह 2.3GHz तक की स्पीड के साथ स्मूद मल्टीटास्किंग और गेमिंग परफॉर्मेंस देता है। फोन Android 14 आधारित Xiaomi HyperOS पर चलता है और इसमें 8GB रैम के साथ 6GB वर्चुअल रैम सपोर्ट भी है। फोन में 6.79 इंच का बड़ा FHD+ डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz AdaptiveSync रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी है, जो ब्लू लाइट और फ्लिकर से आंखों की सुरक्षा करता है। कैमरा सेटअप में 108MP Pro-Grade Dual Camera दिया गया है, जो 3X In-Sensor Zoom, Night Mode और Portrait जैसे फीचर्स के साथ शानदार तस्वीरें कैप्चर करता है। फ्रंट में 13MP सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन में 5030mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसके अलावा, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, IR ब्लास्टर और IP53 रेटिंग जैसी प्रैक्टिकल सुविधाएं भी शामिल हैं।

सेलिंग प्राइसः 19,999 रुपये
डील प्राइसः 10,999 रुपये

Redmi 15 5G

Redmi 15 5G अपनी सेगमेंट की सबसे बड़ी 7000mAh बैटरी के साथ आता है, जो हैवी यूजर्स के लिए एकदम परफेक्ट फोन है। यह Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर पर चलता है, जो परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी दोनों में बैलेंस देता है। फोन में 17.53cm (6.9 इंच) का बड़ा FHD+ डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग बेहद स्मूद लगती है। कैमरा सेटअप में 50MP AI डुअल कैमरा है, जो दिन और रात दोनों में क्लियर फोटो कैप्चर करता है। यह फोन 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं। डिजाइन की बात करें, तो इसमें एयरोस्पेस-ग्रेड मेटल कैमरा डेको दिया गया है जो प्रीमियम लुक देता है।

सेलिंग प्राइसः 16,999 रुपये
डील प्राइसः 14,998 रुपये

realme Narzo 80 Lite 5G

realme Narzo 80 Lite 5G कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस और शानदार बैटरी लाइफ चाहने वालों के लिए एक ऑप्शन हो सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो पावर-एफिशिएंट और स्मूद मल्टीटास्किंग एक्सपीरियंस देता है। इसमें 6000mAh की बैटरी है। फोन का डिजाइन काफी स्लिम (7.94mm) और हल्का है, जो पकड़ने में भी आरामदायक लगता है। डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 6.67 इंच डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कैमरा सेक्शन में 32MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। साथ ही, फोन में AI Assist फीचर और IP64 वॉटर एवं डस्ट रेसिस्टेंस दी गई है। यह फोन मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है यानी रोजमर्रा के इस्तेमाल में भी बेहद मजबूत है।

सेलिंग प्राइसः 13,999 रुपये
डील प्राइसः 9,499 रुपये

iQOO Z10 Lite 5G

iQOO Z10 Lite 5G को उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो बजट में पावरफुल और टिकाऊ फोन चाहते हैं। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो दिनभर आसानी से चलती है। साथ ही, 15W FlashCharge सपोर्ट भी मिलता है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर से लैस है, जिसका AnTuTu स्कोर 4.33 लाख से अधिक है। यह 6nm आर्किटेक्चर पर बना है और 2.4GHz की स्पीड तक चलता है, जिससे यूजर्स को स्मूद गेमिंग और ऐप स्विचिंग एक्सपीरियंस मिलता है। फोन में 6.74 इंच का बड़ा डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। इससे आउटडोर लाइट में भी स्क्रीन क्लियर दिखाई देती है। कैमरा सेक्शन में 50MP Sony AI कैमरा दिया गया है, जिसमें AI Erase, AI Enhance और Document Mode जैसे फीचर्स शामिल हैं। iQOO Z10 Lite 5G मजबूती के मामले में भी बेहतर है। इसमें IP64 रेटिंग और मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस है।

सेलिंग प्राइसः 9,998 रुपये
डील प्राइसः 13,999 रुपये

realme 14x 5G

realme 14x 5G बैलेंस्ड परफॉर्मेंस, प्रीमियम डिजाइन के साथ आने वाला फोन है। इस फोन में 6.67 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूद विजुअल्स प्रदान करता है। इसके अलावा, इसमें 10 विजुअल प्रोटेक्शन मोड्स भी हैं, जो आंखों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है और 2.4GHz तक की स्पीड देता है। इसका परफॉर्मेंस गेमिंग, स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग में बेहद प्रभावशाली है। realme 14x 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है। कैमरे की बात करें, तो इसमें 80MP AI कैमरा है, जो बेहतरीन डिटेल्स के साथ शानदार फोटो खींचता है। इसमें Armorshell Protection और IP69 रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि यह फोन पानी, धूल और झटकों से सुरक्षित रहता है।

सेलिंग प्राइसः 17,999 रुपये
डील प्राइसः 14,399 रुपये

नोटः डील प्राइस खबर लिखे जाने के समय की है और इसमें बैंक ऑफर्स, कूपन डिस्काउंट, कैशबैक आदि शामिल नहीं हैं।

The post Amazon Great Indian Festival 2025: बेस्ट बजट 5G स्मार्टफोन डील्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-deals-on-affordable-5g-phones-amazon-great-indian-festival-2025/feed/ 0
इंडिया आ रहा है OPPO का वॉटरप्रूफ 5G फोन A5 Pro, IP69 रेटिंग के साथ 24 अप्रैल को होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/24-april-oppo-a5-pro-launch-date-in-india-confirmed-by-brand-with-ip69-waterproof-mobile-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/24-april-oppo-a5-pro-launch-date-in-india-confirmed-by-brand-with-ip69-waterproof-mobile-phone/#respond Fri, 18 Apr 2025 06:39:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=171857 ओपो ए5 प्रो 5जी फोन ग्लोबल मार्केट में पहले ही पेश किया जा चुका है।

The post इंडिया आ रहा है OPPO का वॉटरप्रूफ 5G फोन A5 Pro, IP69 रेटिंग के साथ 24 अप्रैल को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ओपो फैंस के लिए अप्रैल को महीना खास साबित हो रहा है। 21 अप्रैल को जहां कंपनी OPPO K13 5G फोन लेकर आ रही है। वहीं, आज ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वह इसी सप्ताह 24 अप्रैल को OPPO A5 Pro 5G फोन इंडिया में लॉन्च करेगी। इस अपकमिंग ओपो 5जी फोन की फोटो और लॉन्च डेट के साथ ही इसका अहम फीचर भी कंपनी की ओर से बता दिया गया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO A5 Pro 5G इंडिया लॉन्च डेट

ओपो कंपनी आने वाली 24 अप्रैल को अपना नया 5जी फोन ए5 प्रो भारतीय बाजार में उतारेगी। वचुर्अल लॉन्च ईवेंट के जरिये इस 5G ओपो मोबाइल की कीमत और सेल डिटेल्स पर से पर्दा उठाया जाएगा। फिलहाल कंपनी की ओर से बताया गया है कि OPPO A5 Pro IP69 रेटिंग वाला वॉटरप्रूफ फोन होगा। पानी, कीचड़, धूल, गर्मी व ठंड में यह भी यह स्मार्टफोन खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश कर सकता है।

OPPO A5 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स (ग्लोबल)

  • 6.67″ HD+ 120Hz Display
  • MediaTek Dimensity 6300
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 50MP Rear Camera
  • 8MP Selfie Camera
  • 5,800mAh Battery
  • 45W Flash Charge

परफॉर्मेंस : ओपो ए5 प्रो 5जी फोन ग्लोबल मार्केट में पहले ही पेश किया जा चुका है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस 5जी ओपो मोबाइल में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। गौरतलब है कि इस फोन का चीनी मॉडल Dimensity 7300 सपोर्ट करता है।

मेमोरी : ग्लोबल मार्केट में ओपो ए5 प्रो 5जी फोन को दो मेमोरी वेरिएंट्स में पेश किया गया है। बेस वेरिएंट में जहां 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है वहीं बड़े वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज मिलती है। दोनों वेरिएंट वचुर्अल रैम सपोर्ट करते हैं।

स्क्रीन : OPPO A5 Pro स्मार्टफोन में 1604 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली एलसीडी स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1000निट्स पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इस ओपो 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर मिलता है जो 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी : OPPO A5 Pro 5G फोन को ग्लोबल मार्केट में 5,800एमएएच बैटरी के साथ पेश किया गया है और चाइना में 6,000एमएएच बैटरी के साथ लाया गया है। वहीं चार्जिंग के लिए फोन का ग्लोबल मॉडल 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।

अन्य फीचर्स : यह ओपो 5जी मोबाइल IP69 रेटिंग वाला है और इस आईपी सर्टिफिकेशन हमें इंडियन मॉडल में भी मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Bluetooth 5.3 और WiFi 5 के साथ NFC भी मिलता है। वहीं सिक्योरिटी व फोन अनलॉकिंग के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

नोट : उपरोक्त ओपो ए5 प्रो फीचर्स और स्पेसिफिकेशन ग्लोबल मॉडल की है। हो सकता है कि कंपनी इन्हीं स्पेक्स के साथ नए ओपो मोबाइल को भारत में लॉन्च करें। हमारा अनुमान है कि इंडियन OPPO A5 Pro 5G फोन की बैटरी और प्रोसेसर चाइना मॉडल जैसी दी जा सकती है।

The post इंडिया आ रहा है OPPO का वॉटरप्रूफ 5G फोन A5 Pro, IP69 रेटिंग के साथ 24 अप्रैल को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/24-april-oppo-a5-pro-launch-date-in-india-confirmed-by-brand-with-ip69-waterproof-mobile-phone/feed/ 0
3000 रुपये डिस्काउंट के साथ बिक रहा है डुअल डिस्प्ले वाला Agni 3 5G फोन, प्राइस हुआ 20 हजार से कम https://www.91mobiles.com/hindi/3000-rs-discount-offer-on-lava-agni-3-5g-dual-display-mobile-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/3000-rs-discount-offer-on-lava-agni-3-5g-dual-display-mobile-phone/#respond Wed, 12 Mar 2025 04:55:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=169047 लावा अग्नि 3 5जी फोन को सस्ते रेट पर कैसे और कहां से खरीदा जा सकता है, इसकी पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ बिक रहा है डुअल डिस्प्ले वाला Agni 3 5G फोन, प्राइस हुआ 20 हजार से कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

देसी मोबाइल ब्रांड लावा ने पिछले साल dual AMOLED Display वाला 5जी फोन Lava Agni 3 इंडिया में लॉन्च किया था। इसके फ्रंट के साथ ही बैक पर भी स्क्रीन दी गई है। अब कंपनी इस स्टाइलिश स्मार्टफोन को 3,000 रुपये की छूट के साथ बेच रही है। लावा अग्नि 3 5जी फोन को सस्ते रेट पर कैसे और कहां से खरीदा जा सकता है, इसकी पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

स्मार्टफोन ऑफर

लावा अग्नि 3 5जी फोन को 8GB RAM + 128GB Storage के साथ 22,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसी वेरिएंट पर अब कंपनी 3 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यह छूट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर दी जा रही है। यह कूपन डिस्काउंट है जिसका फायदा सभी ग्राहकों को मिलेगा। लावा के इस 5जी फोन को Heather Glass और Pristine Glass कलर में परचेज किया जा सकता है।

3,000 रुपये डिस्कांउट के साथ Lava Agni 3 स्मार्टफोन को 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। मजे की बात यह है कि इस छूट को पाने के लिए किसी बैंक डेबिट या क्रेडिट कार्ड कीे जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं बताते चलें कि अमेजन इस छूट के साथ ही 1 रुपये का अतिरिक्त प्राइस ऑफ भी दे रही है। लावा अग्नि 3 को डिस्काउंट के साथ खरीदने तथा डील की डिटेल जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

दो स्क्रीन वाला फोन

लावा अग्नि 3 डुअल डिस्प्ले वाला फोन है जिसके फ्रंट और बैक, दोनों पैनल्स पर स्क्रीन दी गई है। इस मोबाइल की लुक ही बाकी स्मार्टफोन से अलग बनाती है। यह फोन की सेकेंडरी डिस्प्ले रियर कैमरा सेटअप में लगी है जिसे कंपनी ने Insta Screen का नाम दिया है। इस छोटी स्क्रीन पर भी एमोलेड पैनल पर इस्तेमाल किया गया है। इस सेकेंडरी स्क्रीन में कॉल, मैसेज और अन्य नोटिफिकेशन्स देखी भी जा सकती है और यहीं से एक्सेस भी की जा सकती है।

Lava Agni 3 की इस डिस्प्ले से फोन में मौजूद मीडिया कंटेंट को भी प्ले किया जा सकता है। इस इंस्टा स्क्रीन के जरिये फोन कैमरा को भी ऑपरेट किया जा सकता है जिसके चलते यूजर रियर कैमरा सेटअप से ही अपनी सेल्फी भी खींच सकते हैं। फोन के राइट फ्रेम पर Action Key भी दी गई है जो कई टॉस्ट के लिए शार्टकट बटन का काम करेगी।

Lava Agni 3 की स्क्रीन

लावा अग्नि 3 5जी फोन ‎2652 x 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78 इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह 3D Curved AMOLED स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200निट्स ब्राइटनेस पर काम करती है। लावा ने अपने मोबाइल को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया है तथा इसमें नेटफ्लिक्स व ओटीटी ऐप्स पर मूवी, वेब सीरीज देखने के लिए Widevine L1 सपोर्ट भी मिलता है।

फोन के बैक पैनल पर 1.74-इंच की सेकेंडरी स्क्रीन दी गई है। यह 2D AMOLED डिस्प्ले है जो 336 x 480 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करता है। जैसा कि हमने पहले ही बताया है इसका इस्तेमाल रियर कैमरा से सेल्फी खींचने, कॉल व मैसेज के रिप्लाई, नोटिफिकेशन्स, म्यूजिक कंट्रोल, अलार्म, टाइमर, स्टॉप वॉच, फिटनेस ट्रेकर के लिए किया जा सकता है।

Lava Agni 3 की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.78″ 3D Curved Display
  • MediaTek Dimensity 7300X
  • 8GB Extended RAM
  • 50MP+8MP+8MP Back Camera
  • 16MP Front Camera
  • 66W Fast Charging
  • 5,000mAh Battery

प्रोसेसर : यह 5जी फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300एक्स ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना सीपीयू है जिसमें 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले Arm Cortex-A78 और Cortex-A55 कोर शामिल हैं। गेमिंग के शौकिन लोगों के लिए लावा ने इस स्मार्टफोन को Large Vapour Chamber Cooling टेक्नोलॉजी से लैस किया है जो हैवी गेमिंग के दौरान फोन को हीट होने से बचाती है।

मेमोरी : Lava Agni 3 5G फोन 8GB LPDDR5 RAM पर लॉन्च हुआ है। इस फोन में कंपनी की ओर से 8जीबी एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी दी गई है जो मोबाइल की फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 16GB RAM की ताकत प्रदान करेगी। यह मोबाइल UFS 3.1 Storage तकनीक सपोर्ट करता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए लावा अग्नि 3 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल Sony IMX766 OIS सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल Ultrawide और 8 मेगापिक्सल Telephoto लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इस कैमरा में 3X Optical Zoom, 4K@30fps वीडियो रिकॉर्डिंग और EIS सपोर्ट भी मिलता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए लावा अग्नि 3 5जी स्मार्टफोन को तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन को 66वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

अन्य फीचर्स : लावा अग्नि 3 14 5G Bands सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6e, Bluetooth 5.4 और OTG जैसे विकल्प मिलते हैं। यह मोबाइल NavIC भी सपोर्ट करता है। वहीं पानी व धूल से बचाने के लिए इसे IP64 सर्टिफाइड बनाया गया है।

The post 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ बिक रहा है डुअल डिस्प्ले वाला Agni 3 5G फोन, प्राइस हुआ 20 हजार से कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/3000-rs-discount-offer-on-lava-agni-3-5g-dual-display-mobile-phone/feed/ 0
25 हजार से कम प्राइस में बेस्ट 5G फोन, देखें Realme P3 Pro और Redmi Note 14 Pro का कंपैरिजन https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-comparison-realme-p3-pro-vs-redmi-note-14-pro-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-comparison-realme-p3-pro-vs-redmi-note-14-pro-price-and-specifications/#respond Tue, 18 Feb 2025 13:14:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=167275 5G Phone under 25000 की कैटे​गरी में किस मोबाइल को खरीदना फायदे का सौदा रहेगा, रियलमी पी3 प्रो या फिर रेडमी नोट 14 प्रो।

The post 25 हजार से कम प्राइस में बेस्ट 5G फोन, देखें Realme P3 Pro और Redmi Note 14 Pro का कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

20 हजार से 25 हजार की रेंज में आज नया realme P3 Pro 5G फोन लॉन्च हुआ है। इस प्राइस सेग्मेंट में Redmi Note 14 Pro पहले से मौजूद है। हमने इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन किया है जिसे पढ़कर आप जान पाएंगे कि 5G Phone under 25000 की कैटे​गरी में किस मोबाइल को खरीदना फायदे का सौदा रहेगा, रियलमी पी3 प्रो या फिर रेडमी नोट 14 प्रो।

डिजाइन का कंपैरिजन

रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन को कलर चेंजिंग टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है। इसका Nebula Blue कलर सूरज की रोशनी में अपना रंग बदल लेता है। कंपनी ने इसे सेग्मेंट का पहला Glow-in-the-dark डिजाइन वाला फोन कहा है, यह रियलमी फोन अंधेरे में चमकता है। realme P3 Pro 5G IP66/68/69 सर्टिफाइड है जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखता है। वहीं साथ ही इसकी बॉडी भी मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबल बनाई गई है। इस फोन का थिकनेस सिर्फ 7.99mm है।

realme P3 Pro इमेज

Redmi Note 14 Pro इमेज

रेडमी नोट 14 प्रो 5जी फोन मेटल फ्रेम पर बना है जिसका बैक पैनल पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक का बना है। इसका एक मॉडल पीयू लेदर वाला भी है। बैक पैनल डुअल कलर का उपयोग किया गया है जो देखने में अच्छा लगता है। धूल व पानी से बचाने के लिए इस रेडमी 5जी फोन को IP68 रेटिंग के साथ पेश किया है। इस मोबाइल की थिकनेस 8.4mm तथा वजन 190 ग्राम है।

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स realme P3 Pro Redmi Note 14 Pro
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 MediaTek Dimensity 7300-Ultra
रैम 12GB LPDDR4X RAM 8GB LPDDR4X RAM
स्टोरेज 256GB UFS 3.1 Storage 256GB UFS 2.2 Storage
ओएस Android 14 + realme UI 6.0 Android 14 + Hyper OS
स्क्रीन 6.83″ 1.5K Quad Curved OLED 6.67″ 1.5K 3D Curved AMOLED
बैक कैमरा 50MP IMX896 + 2MP AI 50MP LYT800 + 2MP Macro + 8MP Ultrawide
फ्रंट कैमरा 16MP Selfie 20MP Selfie
बैटरी 6,000mAh Battery 5,500mAh Battery
चार्जिंग 80W SUPERVOOC 45W HyperCharge

परफॉर्मेंस

रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन एंडरॉयड 15 आधारित रियलमी यूआई 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 7एस जेन 3 ऑक्टा-कोर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन का एनटूटू स्कोर 8,34,739 आया है। बताते चलें कि मोबाइल गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इस फोन में 6050mm2 vapour chamber दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Adreno 810 GPU दिया गया है।

रेडमी नोट 14 प्रो 5जी फोन एंडरॉयड 14 आधारित शाओमी हायपर ओएस पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में भी 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर ऑक्टा-कोर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। फोन में 13780mm2 की ग्रेफाइट शीट दी गई है जो हैवी यूसेज या गेमिंग के दौरान इसे ठंडा बनाए रखने में मदद करती है। ग्राफिक्स के लिए यह रेडमी स्मार्टफोन Arm Mali-G615 MC2 GPU सपोर्ट करता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए realme P3 Pro डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन लेंस दिया गया है जोे सोनी आईएमएक्स896 सेंसर है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह Sony IMX480 सेंसर है।

Redmi Note 14 Pro में फोटोग्राफी के ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.5 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सोनी एलवाईटी600 मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

डिस्प्ले

रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन को 6.83-इंच की 1.5k डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह क्वॉड कर्व्ड स्क्रीन है जो एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व 1500nits आउटपुट देती है। यह मोबाइल wet touch टेक्नोलॉजी से लैस है जिसके चलते गीले हाथों से भी फोन इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 93.8 प्रतिशत का है।

रेडमी नोट 14 प्रो प्लस 5जी फोन में 2712 x 1220 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन कर्व्ड ओएलईडी पैनल पर बनी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Dolby Vision टेक्नोलॉजी मिलती है तथा स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्ट किया गया है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन को तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में realme P3 Pro 5G फोन को 20% से 100% फुल चार्ज होने में 39 मिनट का समय लगा है।

रेडमी नोट 14 प्रो 5जी फोन पावर बैकअप के लिए 5,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में यह 1.34 दिन का बैकअप दे सकती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 45वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है।

कीमत का कंपैरिजन

realme P3 Pro Redmi Note 14 Pro
8GB RAM + 128GB Storage ₹23,999 8GB RAM + 128GB Storage ₹24,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹24,999 8GB RAM + 256GB Storage ₹26,999
12GB RAM + 256GB Storage ₹26,999

realme P3 Pro 5G प्राइस

रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन के 8जीबी रैम मॉडल को 128जीबी स्टोरेज के साथ 23,999 रुपये में तथा 256जीबी स्टोरेज के साथ 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं फोन का 12जीबी रैम व 256जीबी मेमोरी वेरिएंट 26,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह रियलमी 5जी मोबाइल फोन Nebula Glow, Galaxy Purple और Saturn Brown कलर में बिकेगा।

Redmi Note 14 Pro 5G प्राइस

रेडमी नोट 14 प्रो 5जी फोन भारतीय बाजार में 8जीबी रैम में परचेज किया जा सकता है। इसके 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट 24,999 रुपये है तथा 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 26,999 रुपये है। यह रेडमी 5जी मोबाइल फोन Ivy Green, Phantom Purple और Titan Black कलर में बिकेगा।

The post 25 हजार से कम प्राइस में बेस्ट 5G फोन, देखें Realme P3 Pro और Redmi Note 14 Pro का कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-comparison-realme-p3-pro-vs-redmi-note-14-pro-price-and-specifications/feed/ 0
10 हजार से सस्ता 5G Mobile, इस फोन में मिलेगा AI कैमरा और 5,000mAh बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-10000-vivo-y28e-price-cut-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-10000-vivo-y28e-price-cut-in-india/#respond Sat, 25 Jan 2025 13:30:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=165282 इस फोन का रेट अब घटा दिया गया है जिसके बाद इसे 10 हजार रुपये से भी कम में खरीदा जा सकता है।

The post 10 हजार से सस्ता 5G Mobile, इस फोन में मिलेगा AI कैमरा और 5,000mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सस्ते फोन में 5जी इंटरनेट चलाना चाहते हैं तो मोबाइल कंपनी वीवो ने अपने लो बजट स्मार्टफोन वाई28ई की कीमत में कटौती कर दी है। Vivo Y28e 5G फोन पिछले साल MediaTek Dimensity 6100 प्रोसेसर के साथ आया था जिसमें एआई डुअल कैमरा और 5,000एमएएच बैटरी मिलता है। इस फोन का रेट अब घटा दिया गया है जिसके बाद इसे 10 हजार रुपये से भी कम में खरीदा जा सकता है।

Vivo Y28e 5G प्राइस

पुरानी कीमत

  • 4GB RAM + 64GB Storage – ₹10,999
  • 4GB RAM + 128GB Storage – ₹11,999

नई कीमत

  • 4GB RAM + 64GB Storage – ₹9,999
  • 4GB RAM + 128GB Storage – ₹10,999

वीवो वाई29ई 5जी फोन की कीमत में 500 रुपये की कटौती की गई है। यह प्राइस कट के बाद यह Best Phone Under 10,000 की लिस्ट में शामिल हो गया है। अब फोन के 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है तथा 128जीबी मेमोरी मॉडल को 10,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है।

Vivo Y28e 5G फोन को अगर वीवो ​इंडिया वेबसाइट से खरीदा जाता है तो यहां पर स्टूडेंट ऑफर भी चल रहा है जिसके तहत विद्यार्थियों को 500 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी दी जाएगी। इसके लिए बस अपनी स्टूडेंट डिटेल्स वेबसाइट पर सबमिट करानी होगी।

Vivo Y28e 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.56-इंच 90हर्ट्ज़ डिस्प्ले
  • मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100
  • 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज
  • 13 मेगापिक्सल बैक कैमरा
  • 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  • 15वॉट 5,000एमएएच बैटरी

डिस्प्ले

Vivo Y28e 5G फोन 1612 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.56 इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च हुआ था। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली एलसीडी डिस्प्ले है जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट और 840nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस फोन को Global DC Dimming तथा Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है।

परफॉर्मेंस

वीवो वाई28ई 5जी फोन एंड्रॉयड 14 आधारित Funtouch OS 14 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 6नैनोमीटर फे​ब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है।

मेमोरी

Vivo Y28e 5G फोन में 4GB RAM दी गई है तथा यह फोन 4GB extended RAM टेक्नोलॉजी से लैस है। यह तकनीक फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 8जीबी रैम तक की पावर देती हैं। वीवो वाई28ई 5जी फोन को 128GB स्टोरेज पर खरीदा जा सकता है तथा इसमें 1TB का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई28ई डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर दिया गया है जो एफ/3.0 अपर्चर वाले 0.08 मेगापिक्सल सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस 5जी फोन में 5MP Front कैमरा मिलता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए Vivo Y28e 5G स्मार्टफोन 5,000mAh Battery से लैस है। इसे Smart Charging Engine 2.0 से भी लैस किया गया है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।

अन्य फीचर्स

वीवो वाई28एस 5जी फोन IP6X डस्ट रेजिस्टेंट तथा IPX4 वॉटर रेजिस्टेंट है। इस फोन में FM रेडियो, 150% Volume Boost और Split-Screen जैसे फीचर्स मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और USB 2.0 के साथ OTG भी दिया गया है। यह वीवो स्मार्टफोन 8 5G Bands सपोर्ट करता है।

vivo Y28e Price
Rs. 14,999
Go To Store
See All Prices

The post 10 हजार से सस्ता 5G Mobile, इस फोन में मिलेगा AI कैमरा और 5,000mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-10000-vivo-y28e-price-cut-in-india/feed/ 0
12 हजार से भी सस्ता हुआ यह 8जीबी रैम वाला 5जी फोन, मिलेगी 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-5g-phone-under-12000-price-with-discount-offers-moto-g45/ https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-5g-phone-under-12000-price-with-discount-offers-moto-g45/#respond Mon, 13 Jan 2025 12:14:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=164238 8जीबी रैम वाला 5जी फोन 11,999 रुपये में मिल रहा है तो, यह कोई बुरी डील नहीं है।

The post 12 हजार से भी सस्ता हुआ यह 8जीबी रैम वाला 5जी फोन, मिलेगी 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

10 हजार रुपये से भी कम में सस्ता 5जी फोन खरीदना है तो मोटोरोला ने अपने अफॉर्डेबल स्मार्टफोन Moto G45 5G का रेट घटा दिया है। कंपनी की ओर से इस मोबाइल पर तगड़ा प्राइस डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके बाद यह Phone Under 10000 की लिस्ट में शामिल हो गया है। ऑफर के तहत फोन कीमत पर छूट दिए जाने के बाद 4जीबी रैम का रेट 9,999 रुपये हो गया है तथा 8जीबी रैम वाला 5जी फोन 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Moto G45 5G प्राइस

Moto G45 5G पुरानी कीमत प्राइस कट नया रेट
4GB RAM + 128GB Storage ₹10,999 ₹1,000 ₹9,999
8GB RAM + 128GB Storage ₹12,999 ₹1,000 ₹11,999

मोटोरोला 5जी फोन मोटो जी45 की कीमत में 1 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर पेश किया गया है। ऑफर में मिल रही छूट के बाद 10,999 रुपये वाला फोन का 4जीबी रैम वेरिएंट 9,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है तथा 12,999 रुपये की कीमत वाले 8जीबी रैम वेरिएंट का रेट गिरकर 11,999 रुपये हो गया है।

Moto G45 5G फोन पर यह ऑफर आज से ही लागू हो गया है तथा ऑनलाइन शॉपिंग साइट व कंपनी वेबसाइट के साथ ही ऑफलाइन मार्केट में रिटेल स्टोर्स तथा मोबाइल की दुकानों पर यह सस्ता 5जी फोन कम दाम पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। यह 10 दिन की स्कीम है जो 21 जनवरी तक चलेगी।

moto g45 5g launched in india

Moto G45 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.5″ HD+ 120Hz Screen
  • Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3
  • 8GB RAM + 128GB Storage
  • 50MP Rear Camera
  • 16MP Selfie Camera
  • 18W 5,000mAh Battery

डिस्प्ले

मोटो जी45 5जी फोन को 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह स्क्रीन पर भी आइपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इसके साथ ही डिस्प्ले पर 240हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन भी मिल जाती है।

परफॉर्मेंस

Moto G45 5G में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 चिपसेट दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.30GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टे​स्टिंग में यह फोन 4,49,055 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। इस फोन में RAM Boost टेक्नोलॉजी भी मिलती है जो 8जीबी फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 16जीबी रैम तक बढ़ा देती है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी45 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोटोरोला स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए Moto G45 5G स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। हमारी टेस्टिंग के दौरान इसका PCMark Battery स्कोर 9 घंटे 51 मिनट का रहा तथा बैटरी को 20% से 100% चार्ज होने में 94 मिनट लगी।

Moto G45 5G खरीदना चाहिए या नहीं

8जीबी रैम वाला 5जी फोन 11,999 रुपये में मिल रहा है तो, यह कोई बुरी डील नहीं है। वहीं ऐसे फोन में वचुर्अल रैम के जरिये पावर 16GB RAM तक बढ़ाई जा सकती है तो यह सोने पर सुहागा वाली बात होगी। यहां मोटो जी45 स्नेपड्रैगन 6एस जेन 3 चिपसेट पर काम करता है जो लो बजट मोबाइल फोन के लिए बेस्ट माना जाता है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल कैमरा और 5,000एमएएच बैटरी की ताकत भी मौजूद है जो मोटो जी45 को इस बजट में बढिया फोन बनाती है।

Motorola g45 5G

लगे हाथ बताते चलें कि 12 हजार की रेंज में 8जीबी रैम वाला फोन खरीदने वाले ग्राहक Realme C65 5G, Infinix Hot 50 5G और POCO C75 भी कंसीडर कर सकते हैं। वहीं 10 हजार से कम के बजट में 4जीबी रैम वाले मोटो जी45 5जी के साथ ही Redmi 14C 5G, Redmi A4 और Tecno Spark 30C भी चेक किए जा सकते हैं।

The post 12 हजार से भी सस्ता हुआ यह 8जीबी रैम वाला 5जी फोन, मिलेगी 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-5g-phone-under-12000-price-with-discount-offers-moto-g45/feed/ 0
₹50000 में बेस्ट बैटरी बैकअप स्मार्टफोन, यहां देखें लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/best-battery-backup-mobile-phones-under-rs-50000/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-battery-backup-mobile-phones-under-rs-50000/#respond Wed, 27 Nov 2024 07:07:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=160365 अगर आप अच्छी बैटरी बैकअप वाला मोबाइल फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो 50000 रुपये की रेंज में कई सारे शानदार ऑप्शन मौजूद हैं। इस लिस्ट में Vivo V30, Vivo V30 Pro, OnePlus 12R, Realme GT 6, Vivo V40 Pro जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। ये स्मार्टफोन न सिर्फ अच्छी बैटरी लाइफ के साथ आते […]

The post ₹50000 में बेस्ट बैटरी बैकअप स्मार्टफोन, यहां देखें लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप अच्छी बैटरी बैकअप वाला मोबाइल फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो 50000 रुपये की रेंज में कई सारे शानदार ऑप्शन मौजूद हैं। इस लिस्ट में Vivo V30, Vivo V30 Pro, OnePlus 12R, Realme GT 6, Vivo V40 Pro जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। ये स्मार्टफोन न सिर्फ अच्छी बैटरी लाइफ के साथ आते हैं, बल्कि ये अपने बेहतरीन कैमरा और परफॉर्मेंस से भी लोगों का ध्यान खींचते हैं। हमने PCMark बैटरी टेस्ट के माध्यम से 50000 रुपये से कम बेस्ट बैटरी बैकअप स्मार्टफोन की लिस्ट तैयार की है। आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन की बैटरी बैकअप के बारे में विस्तार से…

बेस्ट बैटरी बैकअप स्मार्टफोंस अंडर 50000 रुपये

फोन का नाम बैटरी और चार्जिंग शुरुआती कीमत
Vivo V30 5,000mAh, 80W 33,999 रुपये
Vivo V30 Pro 5,500mAh, 80W 41,999 रुपये
OnePlus 12R 5,500mAh, 100W 39,999 रुपये
Realme GT 6 5,500mAh, 120W 40,999 रुपये
Vivo V40 Pro 5,500mAh, 80W 49,999 रुपये

Vivo V30

Vivo V30 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैटरी परफॉर्मेंस टेस्ट यानी पीसी मार्क टेस्ट में यह फोन 17 घंटे 30 मिनट तक चला। इसके अलावा, यह फोन YouTube पर 30 मिनट की वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान बैटरी केवल 4% तक ड्रॉप हुई। रिजल्ट बताता है कि फोन डेली उपयोग के लिहाज से बेहतर है।

Vivo V30 स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.78-इंच 1.2K AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3
  • कैमरा: 50MP प्राइमरी कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा

Vivo V30 कीमतः वीवो वी30 के 8GB/128GB वैरियंट की कीमत 33,999 रुपये, 8GB/256GB वैरियंट की कीमत 35,999 रुपये और 12GB/256GB की कीमत 37,999 रुपये है। (फुल रिव्यू यहां पढ़ें)

Vivo V30 Pro

Vivo V30 Pro 50,000 रुपये से कम की कीमत में एक अच्छा फोन है और यह बैटरी बैकअप के लिहाज से भी बेहतर है। इसमें 5,500mAh की बैटरी है, जो 80W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। PCMark बैटरी टेस्ट में यह फोन 16 घंटे 12 मिनट तक चला। वहीं YouTube पर 30 मिनट वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान बैटरी 5% तक ड्रॉप हुई।

Vivo V30 Pro

Vivo V30 Pro स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.78-इंच 1.2K AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 8200
  • कैमरा: 50MP प्राइमरी कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा

Vivo V30 Pro कीमतः वीवो वी30 प्रो के 8GB/256GB वैरियंट की कीमत 41,999 रुपये, 12GB/512GB की कीमत 46,999 रुपये है। (फुल रिव्यू यहां पढ़ें)

OnePlus 12R

OnePlus 12R की बात करें, तो इस रेंज में यह भी दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग के लिए जाना जाता है। इसमें 5,500mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। PCMark बैटरी टेस्ट में यह 20 घंटे तक चला। YouTube पर 30 मिनट की स्ट्रीमिंग के दौरान बैटरी 7% तक ही ड्रॉप हुई है।

OnePlus 12R स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.78-इंच 1.2K AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2
  • कैमरा: 50MP प्राइमरी कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा

OnePlus 12R कीमतः वनप्लस 12आर के 8GB/128GB वैरियंट की कीमत 39,999 रुपये, 8GB/256GB वैरियंट की कीमत 42,999 रुपये और 16GB/256GB वैरियंट आप 45,999 रुपये में खरीद सकते हैं। (फुल रिव्यू यहां पढ़ें)

Realme GT 6

Realme GT 6 सबसे तेज चार्जिंग वाले स्मार्टफोन्स में से एक है। इसमें 5,500mAh की बैटरी है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। PCMark बैटरी टेस्ट में यह फोन 14 घंटे 45 मिनट तक चला, वहीं YouTube पर 30 मिनट की स्ट्रीमिंग के दौरान बैटरी केवल 4% तक ही ड्रॉप हुई।

Realme GT 6 स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.78-इंच 1.2K AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3
  • कैमरा: 50MP प्राइमरी कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा

Realme GT 6 कीमतः रियलमी जीटी 6 के 8GB/256GB वैरियंट की कीमत 40,999 रुपये, 12GB/256GB वैरियंट की कीमत 42,999 रुपये और 16GB/512GB वैरियंट की कीमत 44,999 रुपये है। (फुल रिव्यू यहां पढ़ें)

Vivo V40 Pro

Vivo V40 Pro में 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। PCMark बैटरी टेस्ट में यह 14 घंटे 36 मिनट तक चला। वहीं बात YouTube पर 30 मिनट की वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान बैटरी केवल 3% तक ड्रॉप हुई।

 

Vivo V40 Pro स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.78-इंच 1.2K AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 9200+
  • कैमरा: 50MP प्राइमरी कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा

Vivo V40 Pro कीमतः वीवो वी40 प्रो के 8GB/256GB वैरियंट की कीमत 49,999 रुपये है, जबकि 12GB/512GB वैरियंट की कीमत 55,999 रुपये है। (फुल रिव्यू यहां पढ़ें)

यदि आप ₹50,000 के अंदर अच्छी बैटरी बैकअप के लिए दमदार स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो ये पांच विकल्प सबसे अच्छे हैं। इनमें से OnePlus 12R सबसे ज्यादा बैटरी बैकअप प्रदान करता है, जबकि Realme GT 6 चार्जिंग स्पीड में अव्वल है। Vivo V30 और Vivo V30 Pro संतुलित बैटरी और परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं। आप बजट के हिसाब से सही विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।

The post ₹50000 में बेस्ट बैटरी बैकअप स्मार्टफोन, यहां देखें लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-battery-backup-mobile-phones-under-rs-50000/feed/ 0
12000 रुपये में 5G मोबाइल फोन (2025), देखें पूरी लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-12000/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-12000/#respond Thu, 11 Jan 2024 07:30:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=120034 5G नेटवर्क इंडिया में तेजी से फैल रहा है। Reliance Jio और Airtel अपनी 5G Service देश के कोने-कोने तक पहुंचाने में लगे हैं तथा मोबाइल ब्रांड्स भी सस्ते 5जी स्माटफोन लेकर आ रहे हैं। ऐसे लोग जिनका बजट बहुत ज्यादा नहीं होता लेकिन वो 5जी फोन चलाना चाहते है, उनके लिए यहां हमने 12 […]

The post 12000 रुपये में 5G मोबाइल फोन (2025), देखें पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5G नेटवर्क इंडिया में तेजी से फैल रहा है। Reliance Jio और Airtel अपनी 5G Service देश के कोने-कोने तक पहुंचाने में लगे हैं तथा मोबाइल ब्रांड्स भी सस्ते 5जी स्माटफोन लेकर आ रहे हैं। ऐसे लोग जिनका बजट बहुत ज्यादा नहीं होता लेकिन वो 5जी फोन चलाना चाहते है, उनके लिए यहां हमने 12 हजार की कीमत में 5G फोन की लिस्ट बनाई है। लो बजट 5जी फोन की चाह रखने वाले ग्राहकों के लिए यह डिटेल काफी काम आ सकती है।

Samsung Galaxy F06 5G

लॉन्च प्राइस- 9,999 रुपये (4GB RAM)

5G फोन के इस लिस्ट की शुरुआत सैमसंग के फोन से करते हैं। 12 हजार रुपये से कम में Samsung Galaxy F06 5G उपलब्ध है जो कि एक बेहतर च्वाइस कहा जा सकता है। यह फोन 6 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर तैयार मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें आपको 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है। कंपनी ने इसे 6.74-इंच की एचडी+ स्क्रीन के साथ पेश किया है जो 800निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy F06 5G एंड्रॉयड 15 पर रन करता है और कंपनी ने 4 जेनरेशन की ओएस अपडेट और 4 साल की सिक्योरिटी अपग्रेड का भरोसा दिया है। यह फोन 4GB और 6GB RAM के साथ आता है और दोनों में आपको 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। यह फोन 12 5G Bands को सपोर्ट करता है जिसमें SA और NSA दोनों तरह के बैंड शामिल हैं।

Samsung Galaxy F06 5G स्पेसिफिकेशन

  • स्क्रीन: 6.74-इंच की एचडी+ स्क्रीन
  • ब्राइटनेस: 800 निट्स
  • प्रोसेसर: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300
  • रैम: 4GB और 6GB
  • मैमोरी: 128GB
  • ओएस: एंड्रॉयड 15, 4 जेनरेशन ओएस अपडेट
  • रियर कैमरा: 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
  • फ्रंट कैमरा: 8 मेगापिक्सल
  • बैटरी: 5,000mAh
  • 5G बैंड सपोर्ट: 12

Vivo T3x 5G

लॉन्च प्राइस- 13,499 रुपये (4GB RAM)

कम बजट में 5जी फोन का जिक्र हो रहा है तो उसमें Vivo T3x 5G का जिक्र करना भी जरूरी है। वैसे तो यह फोन महंगे में लॉन्च हुआ था लेकिन अब 12 रुपये के प्राइस में लिया जा सकता है। वीवो के इस फोन की सबसे बड़ी खूबी इसका प्रोसेसर और बैटरी है। Vivo T3x 5G को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट पर पेश किया गया है। यह एक 4 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर तैयार प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की है। इसमें आपको 4GB, 6GB और 8GB कर रैम मैमोरी उपलब्ध है। जबकि स्टोरेज के लिए आपको 128GB का ऑप्शन दिया गया है।

कैमरे की बात करें तो इसमें आपको 50 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,000एमएएच की बैटरी दी गई है। रही बात डिस्प्ले की तो Vivo T3x 5G में 6.72 इंच की फुलएचडी+ पंच होल डिस्प्ले है और यह 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही 1000निट्स पिक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें कुल 8 5जी बैंड सपोर्ट हैं।

इस फोन को कंपनी ने महंगे में लॉन्च किया था लेकिन अभी यह अमेजन पर 12 हजार रुपये से कम में बिक रहा है। वहीं वीवो के वेबसाइट पर इसे 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है और यदि आप स्टूडेंट हैं जो फिर 300 रुपये की अतिरिक्त छूट प्राप्त कर सकते हैं।

Vivo T3x 5G स्पेसिफिकेशन

  • स्क्रीन: 6.72-इंच की एचडी+ स्क्रीन
  • ब्राइटनेस: 1000 निट्स
  • प्रोसेसर: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट
  • रैम: 4GB, 6GB और 8GB
  • मैमोरी: 128GB
  • ओएस: एंड्रॉयड 14
  • रियर कैमरा: 50 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल
  • फ्रंट कैमरा: 8 मेगापिक्सल
  • बैटरी: 6,000एमएएच
  • 5G बैंड सपोर्ट: 8

Moto G45 5G

लॉन्च प्राइस- 10,999 रुपये (6GB RAM)

Motorola g45 5G

यह फोन भी शानदार है। सबसे अच्छी बात कही जा सकती है कि 12 हजार रुपये से कम के प्राइस में आपको 8 जीबी की रैम मैमोरी मिल रही है। फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें आपको 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ स्क्रीन मिलती है जो 120 हर्ट्ज स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 चिपसेट पर काम करता है और इसमें आपको 2.30GHz तक के क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी 45 5जी में 50 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा है और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। यह फोन 13 5जी बैंड सपोर्ट करता है।

Moto G45 5G स्पेसिफिकेशन

  • स्क्रीन: 6.5-इंच की एचडी+
  • ब्राइटनेस: 800 निट्स
  • प्रोसेसर: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300
  • रैम: 6GB और 8GB
  • मैमोरी: 128GB
  • ओएस: एंड्रॉयड 14
  • रियर कैमरा: 50 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल
  • फ्रंट कैमरा: 8 मेगापिक्सल
  • बैटरी: 5,000एमएएच
  • 5G बैंड सपोर्ट: 13

iQOO Z9x

प्राइस कम होने के बाद iQOO Z9x 5G भी इस बजट में शामिल हो गया है। यह फोन 6000 एमएएच बैटरी के साथ आता है और इसमें भी आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर देखने को मिलता है। यह एक ऑक्टा कोर प्रोसेसर हो 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक का क्लॉक स्पीड को सपोर्ट करता है। फोन के दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.72 इंच की FHD+ डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी के रैम वेरिएंट में पेश किया है और तीनों के साथ आपको 128 जीबी का स्टोरेज मिलता है।

यह फोन 50 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आता है और इसमें 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 14 आधारित iQOO Z9x के साथ आपको 2 साल का Android OS और 3 साल का Security अपडेट भी मिलता है।

iQOO Z9x स्पेसिफिकेशन

  • स्क्रीन: 6.72-इंच की एचडी+ स्क्रीन
  • ब्राइटनेस: 1,000 निट्स
  • प्रोसेसर: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर
  • रैम: 4GB, 6GB और 8GB
  • मैमोरी: 128GB
  • ओएस: एंड्रॉयड 14, 2 जेनरेशन ओएस अपडेट
  • रियर कैमरा: 50 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल
  • फ्रंट कैमरा: 8 मेगापिक्सल
  • बैटरी: 6,000एमएएच
  • 5G बैंड सपोर्ट: 8

Redmi 14C 5G

शाओमी का भी एक फोन है जो 12 हजार रुपये के बजट में 5जी सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी ने Redmi 14C 5G को उतारा है और यह 4GB + 64GB, 4GB + 128GB और 6GB + 128GB के स्टोरेज कॉम्बिनेशन में आता है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसके सभी मॉडल 12 हजार रुपये से कम में उपलब्ध हैं। वहीं कमी यह कह सकते हैं कि इसमें सिर्फ दो ही बैंड 5जी का सपोर्ट है और यह सिर्फ एयरटेल नेटवर्क के साथ चलेगा जियो का 4जी काम करेगा लेकिन 5जी नहीं

Redmi 14C 5G में आपको 6.99-इंच की एचडी+ डिस्प्ले है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश स्क्रीन रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन 4 नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर तैयार क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर पर आधारित है और इसमें 2.36गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल में एक 50 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ सेकेंडरी एआई कैमरा उपलब्ध है। वहीं 5 मेगापिक्सल फ्रंट भी दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,160 एमएएच की बैटरी है।

Redmi 14C 5G स्पेसिफिकेशन

  • स्क्रीन: 6.99-इंच की एचडी+
  • ब्राइटनेस: 600 निट्स
  • प्रोसेसर: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2
  • रैम: 4GB, 6GB और 8GB
  • मैमोरी: 64GB, 128GB
  • ओएस: एंड्रॉयड 14
  • रियर कैमरा: 50 मेगापिक्सल + एआई
  • फ्रंट कैमरा: 5 मेगापिक्सल
  • बैटरी: 5,160एमएएच
  • 5G बैंड सपोर्ट: 2

realme C65 5G

realme-c65-5g-speedy-red-colour-india-launched-price-specs

realme C65 5G के 4GB रैम +64GB की कीमत 10,499 रुपये, 4GB रैम +128 जीबी स्टोरेज की 11,499 और 6GB रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,499 रुपये है। realme C65 5G में 6.67 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 500निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है। realme C65 5G स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल अन्य लेंस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन में 5000mAh की बैटरी और 15वॉट क्विक चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

Realme 12x 5G

Realme 12x 5G will launch in india under Rs 12000 see difference with 11x

Realme 12x 5G भी 12000 रुपये से कम में आने वाला फोन है। इसमें 6.72 इंच के फुलएचडी+ डिस्प्ले, 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 950निट्स ब्राइटनेस है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर है। रियलमी 12एक्स 5जी फोन में 8जीबी तक रैम और 128जीबी तक स्टोरेज सपोर्ट है। इसमें डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा है, वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा सपोर्ट है। इसमें 5,000एमएएच बैटरी और 45वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। रियलमी 12एक्स तीन स्टोरेज ऑप्शन में बाजार में उतारा गया है। जिसमें 4जीबी रैम +128GB स्टोरेज, 6GB रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8GB रैम +128 जीबी स्टोरेज शामिल है। Realme 12x 5G फोन के बेस मॉडल की कीमत 11,999 रुपये, मिड ऑप्शन की कीमत 13,499 रुपये और टॉप वैरियंट 14,999 रुपये का है।

Moto G34 5G

13 5G Bands की ताकत वाला यह लो बजट 5जी फोन 9 जनवरी 2024 को भारत में लॉन्च हुआ है। इसके 4जीबी + 128जीबी स्टोरेज का रेट 10,999 रुपये है तथा 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज प्राइस 11,999 रुपये है। मोटो जी34 5जी फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 के साथ मार्केट में आया है तथा यह मोबाइल क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर पर काम करता है।

Moto G34 5G india launch date confirm

मोटो जी34 5जी फोन 8जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है। अन्य स्पेसिफिकेशस की बात करें तो इसमें 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करने वाली 6.5 इंच डिस्प्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए यह फोन 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है तथा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के यह मोटोरोला फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट, डुअल स्टीरियो स्पीकर और आईपी52 रेटिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

POCO M6 5G

पोको एम6 5जी फोन 22 दिसंबर 2023 को इंडियन मार्केट में लॉन्च हुआ है जो देश के सबसे सस्ते 5जी फोंस में से एक है। इसे तीन मेमोरी वेरिएंट्स बाजार में आए हैं जिनमें 4जीबी रैम का प्राइस 10,499 रुपये, 6जीबी रैम का रेट 11,499 रुपये और 8जीबी रैम का दाम 13,499 रुपये है। फिलहाल खबर लिखे जानें तक इस फोन में ​मौजूद 5जी बैंड्स की जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है। डिटेल्स आते ही अपडेट कर दिया जाएगा।

POCO M6 5G फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100 प्लस चिपसेट पर चलता है। इसमें 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.74 इंच की एचडीप्लस डिस्प्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा तथा 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। बता दें कि यह मोबाइल एंड्रॉयड 13 आधारित एमआईयूआई 14 पर काम करता है जो 2 साल की एंड्रॉयड अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है।

itel P55 5G

इंडिया का सबसे सस्ता 5जी फोन आइटेल पी55 5जी है। यह इसी महीने अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध हुआ है जिसकी कीमत 9,699 रुपये से शुरू होती है। यह 4GB RAM + 64GB Storage का प्राइस है। वहीं इसके 6GB RAM + 128GB Storage का रेट 9,999 रुपये है। इस मोबाइल में 10 5जी बैंड्स दिए गए हैं जिनमें n1, n3, n5, n8, n28, n38, n40, n41, n77 और n78 5जी बैंड्स शामिल हैं।

itel P55 5G फोन 6.6 इंच की एचडी+ 90हर्ट्ज़ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 आक्टाकोर प्रोसेसर मौजूद है। वहीं मैमोरी फ्यूज़न तकनीक से फोन में 6जीबी तक वचुर्अल रैम जोड़ी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह 5जी फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

LAVA Blaze 2 5G

LAVA Blaze 2 5G फोन इंडियन मोबाइल मार्केट में लॉन्च हुआ इस बजट का सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन है जिसकी फर्स्ट सेल डेट 9 नवंबर 2023 है। इस फोन को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट का प्राइस 9,999 रुपये तथा 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का रेट ₹10,999 रुपये है। इस मोबाइल में 8 5G Bands दिए गए हैं जिनमें n1, n3, n5, n8, n28, n41, n77 और n78 शामिल हैं।

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लावा ब्लेज़ 2 5जी फोन में 6.5″ HD+ 90Hz पंच-होल डिस्प्ले दी गई है। यह मोबाइल फोन MediaTek Dimensity 6020 आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है तथा 6GB Extended RAM सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए 50MP Dual Rear Camera तथा 8MP Selfie Camera मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए लावा मोबाइल में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000mAh Battery दी गई है।

POCO M6 Pro 5G

यह पोको फोन अगस्त 2023 में लॉन्च हुआ था जो अभी 9,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। इसमें 4GB RAM + 64GB Storage मिलती है। यह मोबाइल 7 5जी बैंड्स सपोर्ट करता है जिनमें n1, n3, n5, n8, n28, n40 और n78 शामिल हैं। पोको एम6 प्रो 5जी फोन 2.2 गीगाहर्टज क्लॉक स्पीड वाले क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर पर काम करता है।

POCO M6 Pro 5G Price in India leaked before 5 august launch

Poco M6 Pro 5G में 6.79 इंच का फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 18वॉट चार्जिंग वाली 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस सस्ते 5जी स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, IP53 रेटिंग, ब्लूटूथ, वाईफाई, डुअल सिम 5G सपोर्ट जैसे फीचर्स सहित दो साल की एंड्रॉयड अपडेट और 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट भी मिल जाती है।

Lava Blaze 5G

यह सस्ता 5जी फोन 9,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस मोबाइल में 6 5जी बैंड्स दिए गए हैं जिनमें n1, n3, n5, n8, n28, n41, n77 और n78 शामिल हैं। यह लावा स्मार्टफोन 4GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है तथा मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है।

Lava Blaze 5G स्मार्टफोन में 6.51 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर रन करती है। इस फोन में 3जीबी वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

Infinix HOT 30 5G

यह इनफिनिक्स मोबाइल 11,499 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है जिसमे 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है। हॉट 30 5जी स्मार्टफोन में 14 5जी बैंड दिए गए हैं जिनमें n1, n3, n5, n8, n28, n38, n40, n41, n77 और n78 शामिल हैं। मार्केट में इस मोबाइल फोन का 8GB RAM वेरिएंट मार्केट में 12,499 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

इनफिनिक्स हॉट 10 5जी में 6.78 इंच एफएचडी+ 120हर्ट्ज़ पंच-होल स्क्रीन दी गई है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर पर चलता है जिसके साथ 8जीबी वर्चुअल रैम भी मिलती है। इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया गया है। यह मोबाइल 18वॉट फास्ट चार्जिंग और 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

Redmi 12 5G

रेडमी 12 5जी फोन भी अगस्त 2023 में मार्केट में आया था जो 11,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध है। इस रेडमी मोबाइल में 7 5जी बैंड्स दिए गए हैं जिनमें n1, n3, n5, n8, n28, n40 और n78 शामिल हैं। प्रोसेसिंग के लिए इसमे क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट दिया गया है। बता दें कि Redmi 12 5G इस चिपसेट पर लॉन्च होने वाला इंडियन मार्केट का पहला स्मार्टफोन था।

50-mp-caera-and-12-gb-ram-featured-redmi-12-globly-launched-knoe-price-specifications-and-details

Redmi 12 5G में 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.79 इंच की एफएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 8जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 22.5वॉट चार्जिंग के साथ 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। इसमें आईपी53 रेटिंग भी मिलती है।

Samsung Galaxy M14 5G

यह सैमसंग स्मार्टफोन 13 5जी बैंड्स सपोर्ट करता है जिनमें N1(2100), N3(1800), N5(850), N7(2600), N8(900), N20(800), N28(700), N38(2600), N40(2300), N41(2500), N66(AWS-3), N77(3700), N78(3500) शामिल हैं। इंडियन मार्केट में गैलेक्सी ए14 5जी दो मैमोरी वेरिएंट्स में उपलब्ध है जिनमें 4GB RAM + 128GB Storage और 6GB RAM + 128GB Storage शामिल है। इसकी कीमत 11,990 रुपये से शुरू होती है।

सैमसंग गैलेक्सी एम14 5जी में 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 2 साल की एंड्रॉयड ओएस अपडेट तथा 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इसमें एक्सनॉस 1330 चिपसेट मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 25वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 6,000एमएएच बैटरी दी गई है।

The post 12000 रुपये में 5G मोबाइल फोन (2025), देखें पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-12000/feed/ 0
ये हैं इंडिया में मौजूद सबसे ज्यादा 5G Bands सपोर्ट करने वाले मोबाइल फोन, कीमत सभी की 15 हजार से कम https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-in-15000-best-option-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-in-15000-best-option-in-hindi/#respond Thu, 06 Apr 2023 09:35:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=101708 सबसे ज्यादा 5G Bands वाले मोबाइल फोन खरीदें 15000 के बजट में, ये हैं इंडिया में बिक रहे बेस्ट ऑप्शन

The post ये हैं इंडिया में मौजूद सबसे ज्यादा 5G Bands सपोर्ट करने वाले मोबाइल फोन, कीमत सभी की 15 हजार से कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • हमने उन फोंस का चुनाव किया है जिनमें सबसे ज्यादा 5G Bands सपोर्ट हैं।
  • लिस्ट में शामिल फोंस की कीमत 15,000 रुपये के करीब है।
  • इन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

5G नेटवर्क भारत में शुरू हो चुका है तथा Reliance Jio और Airtel ने अपने ग्राहकों को 5जी सर्विस देनी शुरू कर दी है। अगर आप भी कोई नया 5जी फोन खरीदना चाह रहे हैं तो आगे हमने इंडियन मार्केट में मौजूद ऐसे मोबाइल्स की लिस्ट शेयर की है जो सबसे ज्यादा 5G Bands सपोर्ट करते हैं। इन सभी स्मार्टफोन की कीमत 15,000 रुपये से कम है जिनमें Samsung और Motorola सहित Infinix, TECNO और LAVA जैसे ब्रांड्स शामिल है।

सबसे अधिक 5जी बैंड वाले सबसे सस्ते स्मार्टफोंस:

  • Infinix Hot 20 5G
  • Samsung Galaxy F14 5G
  • Moto G51 5G
  • Samsung Galaxy M13 5G
  • TECNO SPARK 10 5G
  • LAVA Blaze 5G

5G Spectrum Auction Update jio airtel vi Adani 5g services network internet 5g sim

Infinix Hot 20 5G

16 5G बैंड सपोर्ट: n1/n2/n3/n5/n7/n8/n20/n28/n38/n40/n41/n66/n71/n77/n78/n79

इनफिनिक्स हॉट 20 5जी फोन इस वक्त इंडियन मार्केट में मौजूद सबसे अधिक 5जी बैंड सपोर्ट करने वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। इस मोबाइल में 16 5G Bands दिए गए हैं तथा इसकी कीमत सिर्फ 11,499 रुपये है। इस कीमत पर 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज मिल जाती है। यह इनफिनिक्स स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 आधारित एक्सओएस 10.6 के साथ 6एनएम फेब्रिकेशन्स वाले मीडियाटेक डिमेनसिटी 810 आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है।

5g phone in 15000 best option in hindi

Infinix HOT 20 5G स्मार्टफोन में 6.6 इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट पर काम करती है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया गया है वहीं फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। इनफिनिक्स हॉट 20 5जी फोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy F14 5G

13 5G बैंड सपोर्ट: N1(2100), N3(1800), N5(850), N7(2600), N8(900), N20(800), N28(700), N38(2600), N40(2300), N41(2500), N66(AWS-3), N77(3700), N78(3500)

इंडियन मार्केट में लॉन्च हुआ यह सैमसंग का सबसे नया स्मार्टफोन है जो इसी सप्ताह ही सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। इस फोन कीमत 14,490 रुपये से शुरू होती है और अभी तक का सबसे सस्ता और कैपेबल 5जी सैमसंग फोन है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें एक्सनॉस 1330 चिपसेट मौजूद है।

samsung galaxy f14 5g launch on 24 march know specification

Samsung Galaxy F14 5G फोन 6.6 इंच की एफएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 25वॉट 6,000एमएएच बैटरी मौजूद है।

Moto G51 5G

12 5G बैंड सपोर्ट: n1/n3/n5/n7/n8/n20/n28/n38/n40/n41/n77/n78

मोटो जी51 स्मार्टफोन 12 5जी बैंड सपोर्ट के साथ मार्केट में उतारा गया था जो इस वक्त 14,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन में 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज मिलती है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 480+ चिपसेट दिया गया है जो एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम आधारित मोटोरोला के यूजर इंटरफेस माययूएक्स पर काम करता है।

5g phone in 15000 best option in hindi

Moto G51 5G में 6.8 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले दी गई है 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर जहां 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 20वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy M13 5G

11 5G बैंड सपोर्ट: N1(2100), N3(1800), N5(850), N7(2600), N8(900), N20(800), N28(700), N38(2600), N40(2300), N41(2500), N78(3500)

सिर्फ 11,999 रुपये में बिक रहा यह सैमसंग मोबाइल 11 5जी बैंड्स सपोर्ट करता है। यह बजट में यह एकलौता फोन है जो उपरोक्त बैंड्स पर काम कर सकता है। इस स्मार्टफोन में 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज दी गई है। गैलेक्सी एम13 5जी फोन 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर मीडियाटेक डिमेनसिटी 700 चिपसेट पर रन करता है। यह फोन एक्सपेंडेबल रैम फीचर से भी लैस है।

2000 discount on samsung galaxy m13 5g phone samsung mobile offers

Samsung Galaxy M13 5G फोन 6.5 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा तथा फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिस इसमें 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

TECNO SPARK 10 5G

10 5G बैंड सपोर्ट

टेक्नो स्पार्क 10 5जी की कीमत 12,999 रुपये है जिसमें 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज मिलती है। इस फोन में 10 5जी बैंड्स का सपोर्ट दिया गया है जो 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक डिमेनसिटी 6020 आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। यह मैमोरी फ्यूज़न टेक्नोलाॅजी के चलते यह 8जीबी रैम पर परफाॅर्म कर सकता है।

50MP Camera phone TECNO SPARK 10 5G launched in india know price specifications

TECNO SPARK 10 5G फोन में 6.6 इंच की एचडी+ स्क्रीन दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है तथा फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो 18वाॅट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

Lava Blaze 5G

8 5G बैंड सपोर्ट: n1/n3/n5/n8/n28/n41/n77/n78

लावा ब्लेज 5जी इस लिस्ट में अकेला ‘इंडियन 5जी फोन’ है। इस देसी मोबाइल को सिर्फ 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है जिसमें 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज मिलती है। यह लावा मोबाइल 8जी बैंड्स सपोर्ट करता है जिनपर Jio और Airtel के 5जी नेटवर्क को चलाया जा सकता है। प्रोसेेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक डिमेनसिटी 700 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।

cheapest 5g phone lava blaze 5g launched in india with 6gb ram

Lava Blaze 5G फोन 3GB वर्चुअल रैम तकनीक से लैस है। अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगपिक्सल सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह लावा मोबाइल 5,000एमएएच की तगड़ी बैटरी सपोर्ट करता है।

The post ये हैं इंडिया में मौजूद सबसे ज्यादा 5G Bands सपोर्ट करने वाले मोबाइल फोन, कीमत सभी की 15 हजार से कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-in-15000-best-option-in-hindi/feed/ 0