
आइकू कंपनी भारत में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया मोबाइल iQOO Z11 Lite लेकर आ रही है। यह कम कीमत वाला सस्ता 5जी फोन है जो बड़ी बैटरी, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और एआई की ताकत से लैस है। आइकू ज़ेड11 लाइट 24 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा। ब्रांड द्वारा फोन मार्केट में आने से पहले ही इसकी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स शेयर कर दी गई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।
iQOO Z11 Lite की बैटरी
कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि अपकमिंग 5जी फोन आइकू ज़ेड11 लाइट तगड़ी 6500mAh Battery के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाई जा रही है जो लंबे समय तक अपनी परफॉर्मेंस बरकरार रख सकेगी। वहीं ब्रांड का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद इसपर तकरीबन 20 घंटे तक सोशल मीडिया चलाया जा सकता है।
Power that keeps up with your day and your next one too. ⚡🔋
With a 6500mAh battery, 5 Years of Battery Health, and smart battery-saving features, the iQOO Z11 Lite is built to stay reliable, charge after charge.
Whether you're scrolling, calling or just getting through a… pic.twitter.com/BQDCj4PYHV
— iQOO India (@IqooInd) July 14, 2026
आइकू ज़ेड11 लाइट 5जी फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इस मोबाइल में 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है जो कुछ ही मिनटों में स्मार्टफोन को 0 से 50% तक चार्ज कर देगी। वहीं उम्मीद कर सकते हैं कि यह तकरीबन 1 घंटे में बैटरी को फुल चार्ज कर देगी। ग्राहकों को इसमें Reverse चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।
iQOO Z11 Lite फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
फोन लॉन्च से पहले ही कंपनी द्वारा खुलासा कर दिया गया है कि आइकू 5जी फोन मार्केट में दो कलर मॉडल्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा जिनमें Solar Flame और Midnight Blue कलर शामिल होंगे। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर लाया जा रहा है जिसके साथ OriginOS 6 मिलेगी। ग्राहकों को इस मोबाइल में 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स प्राप्त होगी।
iQOO Z11 Lite 5G एआई वाला फोन है। इसमें AI Creation फीचर मौजूद है जो डाक्यूमेंट्स, कंटेंट और टेक्स्ट इत्यादि को मैनेज करने में मदद करेगा। वहीं फोन में रियल टाइम ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। यह मोबाइल मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड ड्यूरेबल बॉडी पर लाया जा रहा है जिसे SGS 5-Star ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन प्राप्त है। यानी जमीन पर फोन गिरने पर भी यह सुरक्षित रहेगा।
कंपनी की ओर बताया जा चुका है कि आइकू ज़ेड11 लाइट 5जी फोन को 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ब्रांड का दावा है कि यह आइकू स्मार्टफोन 579K+ AnTuTu score अचीव कर सकता है।
वहीं लीक्स की मानें तो iQOO Z11 Lite 5G फोन को 6.74-इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। बहरहाल आइकू ज़ेड11 लाइट की फुल स्पेक्स और प्राइस की जानकारी 24 जुलाई को कंफर्म हो जाएगी।










