12000 रुपये में 5G मोबाइल फोन (2025), देखें पूरी लिस्ट

Join Us icon

5G नेटवर्क इंडिया में तेजी से फैल रहा है। Reliance Jio और Airtel अपनी 5G Service देश के कोने-कोने तक पहुंचाने में लगे हैं तथा मोबाइल ब्रांड्स भी सस्ते 5जी स्माटफोन लेकर आ रहे हैं। ऐसे लोग जिनका बजट बहुत ज्यादा नहीं होता लेकिन वो 5जी फोन चलाना चाहते है, उनके लिए यहां हमने 12 हजार की कीमत में 5G फोन की लिस्ट बनाई है। लो बजट 5जी फोन की चाह रखने वाले ग्राहकों के लिए यह डिटेल काफी काम आ सकती है।

Samsung Galaxy F06 5G

लॉन्च प्राइस- 9,999 रुपये (4GB RAM)

5G फोन के इस लिस्ट की शुरुआत सैमसंग के फोन से करते हैं। 12 हजार रुपये से कम में Samsung Galaxy F06 5G उपलब्ध है जो कि एक बेहतर च्वाइस कहा जा सकता है। यह फोन 6 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर तैयार मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें आपको 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है। कंपनी ने इसे 6.74-इंच की एचडी+ स्क्रीन के साथ पेश किया है जो 800निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy F06 5G एंड्रॉयड 15 पर रन करता है और कंपनी ने 4 जेनरेशन की ओएस अपडेट और 4 साल की सिक्योरिटी अपग्रेड का भरोसा दिया है। यह फोन 4GB और 6GB RAM के साथ आता है और दोनों में आपको 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। यह फोन 12 5G Bands को सपोर्ट करता है जिसमें SA और NSA दोनों तरह के बैंड शामिल हैं।

Samsung Galaxy F06 5G स्पेसिफिकेशन

  • स्क्रीन: 6.74-इंच की एचडी+ स्क्रीन
  • ब्राइटनेस: 800 निट्स
  • प्रोसेसर: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300
  • रैम: 4GB और 6GB
  • मैमोरी: 128GB
  • ओएस: एंड्रॉयड 15, 4 जेनरेशन ओएस अपडेट
  • रियर कैमरा: 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
  • फ्रंट कैमरा: 8 मेगापिक्सल
  • बैटरी: 5,000mAh
  • 5G बैंड सपोर्ट: 12

Vivo T3x 5G

लॉन्च प्राइस- 13,499 रुपये (4GB RAM)

कम बजट में 5जी फोन का जिक्र हो रहा है तो उसमें Vivo T3x 5G का जिक्र करना भी जरूरी है। वैसे तो यह फोन महंगे में लॉन्च हुआ था लेकिन अब 12 रुपये के प्राइस में लिया जा सकता है। वीवो के इस फोन की सबसे बड़ी खूबी इसका प्रोसेसर और बैटरी है। Vivo T3x 5G को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट पर पेश किया गया है। यह एक 4 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर तैयार प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की है। इसमें आपको 4GB, 6GB और 8GB कर रैम मैमोरी उपलब्ध है। जबकि स्टोरेज के लिए आपको 128GB का ऑप्शन दिया गया है।

कैमरे की बात करें तो इसमें आपको 50 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,000एमएएच की बैटरी दी गई है। रही बात डिस्प्ले की तो Vivo T3x 5G में 6.72 इंच की फुलएचडी+ पंच होल डिस्प्ले है और यह 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही 1000निट्स पिक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें कुल 8 5जी बैंड सपोर्ट हैं।

इस फोन को कंपनी ने महंगे में लॉन्च किया था लेकिन अभी यह अमेजन पर 12 हजार रुपये से कम में बिक रहा है। वहीं वीवो के वेबसाइट पर इसे 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है और यदि आप स्टूडेंट हैं जो फिर 300 रुपये की अतिरिक्त छूट प्राप्त कर सकते हैं।

Vivo T3x 5G स्पेसिफिकेशन

  • स्क्रीन: 6.72-इंच की एचडी+ स्क्रीन
  • ब्राइटनेस: 1000 निट्स
  • प्रोसेसर: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट
  • रैम: 4GB, 6GB और 8GB
  • मैमोरी: 128GB
  • ओएस: एंड्रॉयड 14
  • रियर कैमरा: 50 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल
  • फ्रंट कैमरा: 8 मेगापिक्सल
  • बैटरी: 6,000एमएएच
  • 5G बैंड सपोर्ट: 8

Moto G45 5G

लॉन्च प्राइस- 10,999 रुपये (6GB RAM)

Motorola g45 5G

यह फोन भी शानदार है। सबसे अच्छी बात कही जा सकती है कि 12 हजार रुपये से कम के प्राइस में आपको 8 जीबी की रैम मैमोरी मिल रही है। फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें आपको 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ स्क्रीन मिलती है जो 120 हर्ट्ज स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 चिपसेट पर काम करता है और इसमें आपको 2.30GHz तक के क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी 45 5जी में 50 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा है और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। यह फोन 13 5जी बैंड सपोर्ट करता है।

Moto G45 5G स्पेसिफिकेशन

  • स्क्रीन: 6.5-इंच की एचडी+
  • ब्राइटनेस: 800 निट्स
  • प्रोसेसर: मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300
  • रैम: 6GB और 8GB
  • मैमोरी: 128GB
  • ओएस: एंड्रॉयड 14
  • रियर कैमरा: 50 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल
  • फ्रंट कैमरा: 8 मेगापिक्सल
  • बैटरी: 5,000एमएएच
  • 5G बैंड सपोर्ट: 13

iQOO Z9x

प्राइस कम होने के बाद iQOO Z9x 5G भी इस बजट में शामिल हो गया है। यह फोन 6000 एमएएच बैटरी के साथ आता है और इसमें भी आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर देखने को मिलता है। यह एक ऑक्टा कोर प्रोसेसर हो 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक का क्लॉक स्पीड को सपोर्ट करता है। फोन के दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.72 इंच की FHD+ डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी के रैम वेरिएंट में पेश किया है और तीनों के साथ आपको 128 जीबी का स्टोरेज मिलता है।

यह फोन 50 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आता है और इसमें 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 14 आधारित iQOO Z9x के साथ आपको 2 साल का Android OS और 3 साल का Security अपडेट भी मिलता है।

iQOO Z9x स्पेसिफिकेशन

  • स्क्रीन: 6.72-इंच की एचडी+ स्क्रीन
  • ब्राइटनेस: 1,000 निट्स
  • प्रोसेसर: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर
  • रैम: 4GB, 6GB और 8GB
  • मैमोरी: 128GB
  • ओएस: एंड्रॉयड 14, 2 जेनरेशन ओएस अपडेट
  • रियर कैमरा: 50 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल
  • फ्रंट कैमरा: 8 मेगापिक्सल
  • बैटरी: 6,000एमएएच
  • 5G बैंड सपोर्ट: 8

Redmi 14C 5G

शाओमी का भी एक फोन है जो 12 हजार रुपये के बजट में 5जी सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी ने Redmi 14C 5G को उतारा है और यह 4GB + 64GB, 4GB + 128GB और 6GB + 128GB के स्टोरेज कॉम्बिनेशन में आता है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसके सभी मॉडल 12 हजार रुपये से कम में उपलब्ध हैं। वहीं कमी यह कह सकते हैं कि इसमें सिर्फ दो ही बैंड 5जी का सपोर्ट है और यह सिर्फ एयरटेल नेटवर्क के साथ चलेगा जियो का 4जी काम करेगा लेकिन 5जी नहीं

Redmi 14C 5G में आपको 6.99-इंच की एचडी+ डिस्प्ले है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश स्क्रीन रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन 4 नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर तैयार क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर पर आधारित है और इसमें 2.36गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल में एक 50 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ सेकेंडरी एआई कैमरा उपलब्ध है। वहीं 5 मेगापिक्सल फ्रंट भी दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,160 एमएएच की बैटरी है।

Redmi 14C 5G स्पेसिफिकेशन

  • स्क्रीन: 6.99-इंच की एचडी+
  • ब्राइटनेस: 600 निट्स
  • प्रोसेसर: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2
  • रैम: 4GB, 6GB और 8GB
  • मैमोरी: 64GB, 128GB
  • ओएस: एंड्रॉयड 14
  • रियर कैमरा: 50 मेगापिक्सल + एआई
  • फ्रंट कैमरा: 5 मेगापिक्सल
  • बैटरी: 5,160एमएएच
  • 5G बैंड सपोर्ट: 2

realme C65 5G

realme-c65-5g-speedy-red-colour-india-launched-price-specs

realme C65 5G के 4GB रैम +64GB की कीमत 10,499 रुपये, 4GB रैम +128 जीबी स्टोरेज की 11,499 और 6GB रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,499 रुपये है। realme C65 5G में 6.67 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 500निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है। realme C65 5G स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल अन्य लेंस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन में 5000mAh की बैटरी और 15वॉट क्विक चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

Realme 12x 5G

Realme 12x 5G will launch in india under Rs 12000 see difference with 11x

Realme 12x 5G भी 12000 रुपये से कम में आने वाला फोन है। इसमें 6.72 इंच के फुलएचडी+ डिस्प्ले, 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 950निट्स ब्राइटनेस है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर है। रियलमी 12एक्स 5जी फोन में 8जीबी तक रैम और 128जीबी तक स्टोरेज सपोर्ट है। इसमें डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा है, वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा सपोर्ट है। इसमें 5,000एमएएच बैटरी और 45वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। रियलमी 12एक्स तीन स्टोरेज ऑप्शन में बाजार में उतारा गया है। जिसमें 4जीबी रैम +128GB स्टोरेज, 6GB रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8GB रैम +128 जीबी स्टोरेज शामिल है। Realme 12x 5G फोन के बेस मॉडल की कीमत 11,999 रुपये, मिड ऑप्शन की कीमत 13,499 रुपये और टॉप वैरियंट 14,999 रुपये का है।

Moto G34 5G

13 5G Bands की ताकत वाला यह लो बजट 5जी फोन 9 जनवरी 2024 को भारत में लॉन्च हुआ है। इसके 4जीबी + 128जीबी स्टोरेज का रेट 10,999 रुपये है तथा 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज प्राइस 11,999 रुपये है। मोटो जी34 5जी फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 के साथ मार्केट में आया है तथा यह मोबाइल क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर पर काम करता है।

Moto G34 5G india launch date confirm

मोटो जी34 5जी फोन 8जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है। अन्य स्पेसिफिकेशस की बात करें तो इसमें 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करने वाली 6.5 इंच डिस्प्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए यह फोन 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है तथा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के यह मोटोरोला फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट, डुअल स्टीरियो स्पीकर और आईपी52 रेटिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

POCO M6 5G

पोको एम6 5जी फोन 22 दिसंबर 2023 को इंडियन मार्केट में लॉन्च हुआ है जो देश के सबसे सस्ते 5जी फोंस में से एक है। इसे तीन मेमोरी वेरिएंट्स बाजार में आए हैं जिनमें 4जीबी रैम का प्राइस 10,499 रुपये, 6जीबी रैम का रेट 11,499 रुपये और 8जीबी रैम का दाम 13,499 रुपये है। फिलहाल खबर लिखे जानें तक इस फोन में ​मौजूद 5जी बैंड्स की जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है। डिटेल्स आते ही अपडेट कर दिया जाएगा।

POCO M6 5G फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100 प्लस चिपसेट पर चलता है। इसमें 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.74 इंच की एचडीप्लस डिस्प्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा तथा 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। बता दें कि यह मोबाइल एंड्रॉयड 13 आधारित एमआईयूआई 14 पर काम करता है जो 2 साल की एंड्रॉयड अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है।

itel P55 5G

इंडिया का सबसे सस्ता 5जी फोन आइटेल पी55 5जी है। यह इसी महीने अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध हुआ है जिसकी कीमत 9,699 रुपये से शुरू होती है। यह 4GB RAM + 64GB Storage का प्राइस है। वहीं इसके 6GB RAM + 128GB Storage का रेट 9,999 रुपये है। इस मोबाइल में 10 5जी बैंड्स दिए गए हैं जिनमें n1, n3, n5, n8, n28, n38, n40, n41, n77 और n78 5जी बैंड्स शामिल हैं।

itel P55 5G फोन 6.6 इंच की एचडी+ 90हर्ट्ज़ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 आक्टाकोर प्रोसेसर मौजूद है। वहीं मैमोरी फ्यूज़न तकनीक से फोन में 6जीबी तक वचुर्अल रैम जोड़ी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह 5जी फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

LAVA Blaze 2 5G

LAVA Blaze 2 5G फोन इंडियन मोबाइल मार्केट में लॉन्च हुआ इस बजट का सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन है जिसकी फर्स्ट सेल डेट 9 नवंबर 2023 है। इस फोन को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जिसमें 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट का प्राइस 9,999 रुपये तथा 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का रेट ₹10,999 रुपये है। इस मोबाइल में 8 5G Bands दिए गए हैं जिनमें n1, n3, n5, n8, n28, n41, n77 और n78 शामिल हैं।

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लावा ब्लेज़ 2 5जी फोन में 6.5″ HD+ 90Hz पंच-होल डिस्प्ले दी गई है। यह मोबाइल फोन MediaTek Dimensity 6020 आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है तथा 6GB Extended RAM सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए 50MP Dual Rear Camera तथा 8MP Selfie Camera मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए लावा मोबाइल में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000mAh Battery दी गई है।

POCO M6 Pro 5G

यह पोको फोन अगस्त 2023 में लॉन्च हुआ था जो अभी 9,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। इसमें 4GB RAM + 64GB Storage मिलती है। यह मोबाइल 7 5जी बैंड्स सपोर्ट करता है जिनमें n1, n3, n5, n8, n28, n40 और n78 शामिल हैं। पोको एम6 प्रो 5जी फोन 2.2 गीगाहर्टज क्लॉक स्पीड वाले क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर पर काम करता है।

POCO M6 Pro 5G Price in India leaked before 5 august launch

Poco M6 Pro 5G में 6.79 इंच का फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 18वॉट चार्जिंग वाली 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस सस्ते 5जी स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, IP53 रेटिंग, ब्लूटूथ, वाईफाई, डुअल सिम 5G सपोर्ट जैसे फीचर्स सहित दो साल की एंड्रॉयड अपडेट और 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट भी मिल जाती है।

Lava Blaze 5G

यह सस्ता 5जी फोन 9,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस मोबाइल में 6 5जी बैंड्स दिए गए हैं जिनमें n1, n3, n5, n8, n28, n41, n77 और n78 शामिल हैं। यह लावा स्मार्टफोन 4GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है तथा मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है।

Lava Blaze 5G स्मार्टफोन में 6.51 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर रन करती है। इस फोन में 3जीबी वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

Infinix HOT 30 5G

यह इनफिनिक्स मोबाइल 11,499 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है जिसमे 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है। हॉट 30 5जी स्मार्टफोन में 14 5जी बैंड दिए गए हैं जिनमें n1, n3, n5, n8, n28, n38, n40, n41, n77 और n78 शामिल हैं। मार्केट में इस मोबाइल फोन का 8GB RAM वेरिएंट मार्केट में 12,499 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

इनफिनिक्स हॉट 10 5जी में 6.78 इंच एफएचडी+ 120हर्ट्ज़ पंच-होल स्क्रीन दी गई है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर पर चलता है जिसके साथ 8जीबी वर्चुअल रैम भी मिलती है। इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया गया है। यह मोबाइल 18वॉट फास्ट चार्जिंग और 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

Redmi 12 5G

रेडमी 12 5जी फोन भी अगस्त 2023 में मार्केट में आया था जो 11,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध है। इस रेडमी मोबाइल में 7 5जी बैंड्स दिए गए हैं जिनमें n1, n3, n5, n8, n28, n40 और n78 शामिल हैं। प्रोसेसिंग के लिए इसमे क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट दिया गया है। बता दें कि Redmi 12 5G इस चिपसेट पर लॉन्च होने वाला इंडियन मार्केट का पहला स्मार्टफोन था।

50-mp-caera-and-12-gb-ram-featured-redmi-12-globly-launched-knoe-price-specifications-and-details

Redmi 12 5G में 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.79 इंच की एफएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 8जीबी वचुर्अल रैम सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 22.5वॉट चार्जिंग के साथ 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। इसमें आईपी53 रेटिंग भी मिलती है।

Samsung Galaxy M14 5G

यह सैमसंग स्मार्टफोन 13 5जी बैंड्स सपोर्ट करता है जिनमें N1(2100), N3(1800), N5(850), N7(2600), N8(900), N20(800), N28(700), N38(2600), N40(2300), N41(2500), N66(AWS-3), N77(3700), N78(3500) शामिल हैं। इंडियन मार्केट में गैलेक्सी ए14 5जी दो मैमोरी वेरिएंट्स में उपलब्ध है जिनमें 4GB RAM + 128GB Storage और 6GB RAM + 128GB Storage शामिल है। इसकी कीमत 11,990 रुपये से शुरू होती है।

सैमसंग गैलेक्सी एम14 5जी में 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 2 साल की एंड्रॉयड ओएस अपडेट तथा 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इसमें एक्सनॉस 1330 चिपसेट मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 25वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 6,000एमएएच बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here