Android Phone | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 13 Nov 2026 10:16:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Android Phone के Sensors से कर सकते हैं ये 5 काम? जानें ट्रिक्स https://www.91mobiles.com/hindi/android-phone-sensors-features-tips-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/android-phone-sensors-features-tips-hindi/#respond Mon, 03 Aug 2026 11:36:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201241 स्मार्टफोन के अंदर ऐसे कई सेंसर मौजूद होते हैं, जिनके बारे में ज्यादातर यूजर्स जानते ही नहीं है। यही सेंसर आपके फोन को कैमरा, जीपीएस और ऑटो ब्राइटनेस जैसी सुविधाएं देने के साथ-साथ कई ऐसे काम भी करा सकते हैं, जिनके लिए पहले अलग-अलग गैजेट खरीदने पड़ते थे। बता दें कि सही ऐप्स की मदद […]

The post Android Phone के Sensors से कर सकते हैं ये 5 काम? जानें ट्रिक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन के अंदर ऐसे कई सेंसर मौजूद होते हैं, जिनके बारे में ज्यादातर यूजर्स जानते ही नहीं है। यही सेंसर आपके फोन को कैमरा, जीपीएस और ऑटो ब्राइटनेस जैसी सुविधाएं देने के साथ-साथ कई ऐसे काम भी करा सकते हैं, जिनके लिए पहले अलग-अलग गैजेट खरीदने पड़ते थे। बता दें कि सही ऐप्स की मदद से आपका एंड्रॉयड फोन टेप मेजर, स्पिरिट लेवल, मेटल डिटेक्टर, लाइट मीटर, साउंड मीटर और यहां तक कि थर्मामीटर की तरह भी काम कर सकता है। अगर आप अपने फोन का स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो ये फीचर्स आपके काफी काम आ सकते हैं।

टेप मेजर की तरह करें इस्तेमाल

घर में नया फर्नीचर खरीदना हो, दीवार की लंबाई नापनी हो या किसी कमरे का एरिया जानना हो, तो अब आपको हर बार मेजरिंग टेप ढूंढने की जरूरत नहीं है। कई एंड्रॉयड फोन कैमरा और AR (Augmented Reality) तकनीक की मदद से वस्तुओं की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई माप सकते हैं।

Tape Measure

इसके लिए Google Play Store पर मौजूद Tape Measure, AR Ruler या Samsung Galaxy फोन में मिलने वाला Quick Measure ऐप इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐप खोलने के बाद कैमरे को किसी समतल सतह की ओर करें। इसके बाद जिस हिस्से को मापना है, वहां शुरुआती और अंतिम पॉइंट चुनें। कुछ ही सेकंड में स्क्रीन पर अनुमानित माप दिखाई देने लगेगा। बता दें कि फ्लैगशिप स्मार्टफोन में LiDAR सेंसर होने पर रिजल्ट ज्यादा सटीक मिलते हैं, जबकि सामान्य एंड्रॉयड फोन ARCore तकनीक का उपयोग करते हैं। हालांकि यह फीचर रोजमर्रा के कामों के लिए काफी उपयोगी है, लेकिन प्रोफेशनल माप के लिए पारंपरिक टेप मेजर का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा।

लाइट और शोर का लेवल माप सकता है फोन

क्या आपके स्टडी रूम में पर्याप्त रोशनी है? ऑफिस की लाइट आंखों के लिए सही है या नहीं? या फिर आपके कमरे में शोर कितना है? इन सवालों का जवाब भी आपका स्मार्टफोन दे सकता है।

फोन में मौजूद Ambient Light Sensor स्क्रीन की ब्राइटनेस को अपने आप एडजस्ट करता है। यही सेंसर Light Meter जैसे ऐप की मदद से आसपास की रोशनी को Lux यूनिट में माप सकता है। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो घर से काम करते हैं, स्टडी रूम तैयार कर रहे हैं या इंडोर पौधों के लिए सही रोशनी जांचना चाहते हैं।

इसी तरह फोन का माइक्रोफोन Sound Meter ऐप के जरिए आसपास के शोर को Decibel (dB) में माप सकता है। इससे आप यह जान सकते हैं कि आपका म्यूजिक सिस्टम सुरक्षित वॉल्यूम पर चल रहा है या नहीं या किसी जगह पर रिकॉर्डिंग के लिए शोर कितना है। ध्यान रखें कि स्मार्टफोन का माइक्रोफोन सामान्य आवाज रिकॉर्ड करने के लिए बनाया गया है, इसलिए बहुत अधिक तेज आवाज को यह पूरी सटीकता से नहीं माप पाएगा।

मेटल डिटेक्टर बन सकता है आपका फोन

बहुत कम लोग जानते हैं कि लगभग हर एंड्रॉयड फोन में Magnetometer सेंसर होता है। यही सेंसर Compass और Google Maps में दिशा दिखाने का काम करता है। लेकिन सही ऐप की मदद से यही सेंसर मेटल डिटेक्टर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Physics Toolbox Magnetometer

Physics Toolbox Magnetometer या Metal Detector जैसे ऐप इंस्टॉल करने के बाद फोन आसपास मौजूद मैग्नेटिक फील्ड को पढ़ने लगता है। जैसे ही फोन किसी धातु, चुंबक या स्पीकर के पास ले जाते हैं, स्क्रीन पर मैग्नेटिक रीडिंग तेजी से बढ़ जाती है।

यह फीचर दीवार में छिपे धातु के हिस्से का अंदाजा लगाने, स्पीकर की जांच करने, छोटे साइंस प्रोजेक्ट या सामान्य प्रयोगों के लिए उपयोगी हो सकता है। हालांकि यह प्रोफेशनल मेटल डिटेक्टर की जगह नहीं ले सकता है, लेकिन सामान्य जरूरतों के लिए काफी काम का साबित होता है।

फोटो फ्रेम टेढ़ा है या नहीं? फोन बताएगा

अगर आपने कभी घर में फोटो फ्रेम, टीवी, घड़ी या शेल्फ लगाया है, तो आपको Bubble Level यानी स्पिरिट लेवल की जरूरत जरूर पड़ी होगी। अच्छी बात यह है कि यह काम भी आपका एंड्रॉयड फोन कर सकता है।

फोन में मौजूद Accelerometer और Gyroscope सेंसर उसकी स्थिति और झुकाव को पहचानते हैं। यही सेंसर स्क्रीन को ऑटो-रोटेट करने का काम भी करते हैं। Bubble Level जैसे ऐप डाउनलोड करने के बाद फोन को किसी दीवार, टेबल या फ्रेम के ऊपर रखें। ऐप तुरंत बता देगा कि सतह पूरी तरह सीधी है या कितने डिग्री तक झुकी हुई है। DIY काम करने वालों के लिए यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है। अगर आपके फोन में बड़ा कैमरा मॉड्यूल है, तो उसे समतल सतह पर रखने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है।

Pixel फोन में मिलता है थर्मामीटर

अगर आपके पास Google Pixel 8 Pro या उससे नया Pro मॉडल है, तो आपका फोन तापमान भी माप सकता है। इन स्मार्टफोन में कैमरा मॉड्यूल के पास एक खास Temperature Sensor दिया गया है, जो बिना छुए किसी वस्तु का तापमान माप सकता है।

फोन में पहले से मौजूद Thermometer ऐप खोलकर आप कुछ इंच की दूरी से किसी वस्तु का तापमान जांच सकते हैं। इससे खाना पकाने वाले बर्तन का तापमान, लैपटॉप की गर्मी, बच्चे के नहाने के पानी का तापमान और कई अन्य चीजों की जांच की जा सकती है।

Google ने इसमें बॉडी टेम्परेचर मापने का फीचर भी जोड़ा है। इसके लिए फोन को माथे के पास रखकर धीरे-धीरे कनपटी की ओर ले जाना होता है। हालांकि यह मेडिकल थर्मामीटर का विकल्प नहीं है, लेकिन सामान्य उपयोग के लिए यह काफी उपयोगी फीचर है।

फोन में और भी हैं कई स्मार्ट सेंसर

इन पांच फीचर्स के अलावा भी एंड्रॉयड फोन में कई ऐसे सेंसर होते हैं, जिनका उपयोग अलग-अलग ऐप्स के जरिए किया जा सकता है। उदाहरण के लिए:

  • Barometer की मदद से वायुदाब मापा जा सकता है।
  • GPS और Altimeter से ऊंचाई का अनुमान लगाया जा सकता है।
  • Proximity Sensor से स्क्रीन ऑटो ऑन-ऑफ होती है।
  • Compass सेंसर दिशा बताता है।
  • Heart Rate Sensor (कुछ फोन में) से हार्ट रेट की निगरानी की जा सकती है।

यानी आपका स्मार्टफोन सिर्फ एक कम्युनिकेशन डिवाइस नहीं, बल्कि कई छोटे-छोटे गैजेट्स का कॉम्बिनेशन है।

क्या हर एंड्रॉयड फोन में ये फीचर मिलेंगे?

जरूरी नहीं। कुछ फीचर सभी एंड्रॉयड फोन में उपलब्ध होते हैं, जबकि कुछ हार्डवेयर पर निर्भर करते हैं। उदाहरण के लिए, टेप मेजर फीचर बेहतर तरीके से उन फोन में काम करता है जिनमें ARCore या LiDAR सपोर्ट हो। वहीं तापमान मापने का फीचर फिलहाल केवल Pixel 8 Pro और उसके बाद के Pro मॉडल तक सीमित है। इसलिए किसी ऐप को डाउनलोड करने से पहले यह जरूर जांच लें कि आपका फोन संबंधित सेंसर को सपोर्ट करता है या नहीं।

कुल मिलाकर देखें, तो आज के एंड्रॉयड स्मार्टफोन में मौजूद सेंसर सिर्फ फोन चलाने के लिए नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की कई समस्याओं का आसान समाधान भी बन सकते हैं। सही ऐप्स की मदद से आपका फोन कमरे की लंबाई नाप सकता है, रोशनी और शोर का स्तर बता सकता है, धातु की पहचान कर सकता है, फोटो फ्रेम को सीधा लगाने में मदद कर सकता है और कुछ प्रीमियम मॉडल तापमान भी माप सकते हैं। अगर आपने अब तक इन फीचर्स का इस्तेमाल नहीं किया है, तो एक बार जरूर आजमाएं। हो सकता है अगली बार किसी छोटे काम के लिए अलग गैजेट खरीदने की जरूरत ही न पड़े।

The post Android Phone के Sensors से कर सकते हैं ये 5 काम? जानें ट्रिक्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/android-phone-sensors-features-tips-hindi/feed/ 0
Android फोन का माइक्रोफोन नहीं कर रहा काम? मिनटों में ऐसे करें ठीक https://www.91mobiles.com/hindi/android-phone-ka-microphone-kaam-nahi-kar-raha-aise-karen-theek/ https://www.91mobiles.com/hindi/android-phone-ka-microphone-kaam-nahi-kar-raha-aise-karen-theek/#respond Tue, 16 Jun 2026 10:50:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198278 स्मार्टफोन में माइक्रोफोन (Microphone) एक बेहद महत्वपूर्ण हार्डवेयर कंपोनेंट है। इसके बिना न तो आप कॉल पर बात कर सकते हैं, न ही वॉयस नोट भेज सकते हैं और न ही Google Assistant या स्पीच-टू-टेक्स्ट जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन कई बार Android फोन का माइक्रोफोन अचानक काम करना बंद कर देता […]

The post Android फोन का माइक्रोफोन नहीं कर रहा काम? मिनटों में ऐसे करें ठीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफोन में माइक्रोफोन (Microphone) एक बेहद महत्वपूर्ण हार्डवेयर कंपोनेंट है। इसके बिना न तो आप कॉल पर बात कर सकते हैं, न ही वॉयस नोट भेज सकते हैं और न ही Google Assistant या स्पीच-टू-टेक्स्ट जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन कई बार Android फोन का माइक्रोफोन अचानक काम करना बंद कर देता है या फिर सामने वाले व्यक्ति तक आपकी आवाज ठीक से नहीं पहुंचती है। ऐसी स्थिति में ज्यादातर लोग फोन को तुरंत सर्विस सेंटर ले जाने की सोचते हैं, जबकि कई मामलों में समस्या को घर बैठे कुछ आसान स्टेप्स की मदद से ठीक किया जा सकता है। अगर आपके Android स्मार्टफोन का माइक्रोफोन सही तरीके से काम नहीं कर रहा है, तो आइए जानते हैं आपको क्या करना चाहिए?

चेक करें माइक्रोफोन एक्सेस चालू है या नहीं

एंड्रॉयड फोन में एक प्राइवेसी फीचर दिया जाता है, जिसके जरिए आप पूरे सिस्टम के लिए माइक्रोफोन एक्सेस को बंद कर सकते हैं। कई बार गलती से यह विकल्प बंद हो जाता है, जिससे कोई भी ऐप माइक्रोफोन का उपयोग नहीं कर पाता है। इसके लिए फोन की Settings में जाएं और Security & Privacy या Privacy सेक्शन को ओपन करें। यहां Microphone Access वाले विकल्प को ऑन करें। यदि यह पहले से बंद है, तो उसे एक्टिवेट करने के बाद दोबारा चेक करें कि समस्या हल हुई या नहीं।

माइक्रोफोन ग्रिल को साफ करें

फोन का माइक्रोफोन आमतौर पर नीचे की तरफ छोटे छेद के रूप में होता है। समय के साथ इसमें धूल, जेब की रूई या अन्य गंदगी जमा हो सकती है, जिससे आवाज सही तरीके से रिकॉर्ड नहीं होती है।

माइक्रोफोन के छेद को ध्यान से देखें। यदि उसमें धूल दिखाई दे रही है, तो हल्के से फूंक मारकर या बहुत सावधानी से किसी पतले टूल की मदद से साफ करें। ध्यान रखें कि माइक्रोफोन को नुकसान न पहुंचे। साथ ही, यह भी चेक करें कि फोन कवर माइक्रोफोन को ब्लॉक तो नहीं कर रहा है।

ब्लूटूथ डिवाइस से डिस्कनेक्ट करें

आजकल कई वायरलेस ईयरबड्स और ब्लूटूथ हेडफोन्स में इनबिल्ट माइक्रोफोन होता है। कई बार फोन अपने माइक्रोफोन की बजाय ब्लूटूथ डिवाइस के माइक्रोफोन का इस्तेमाल करने लगता है।

यदि आपका फोन किसी ब्लूटूथ डिवाइस से कनेक्ट है, तो उसे डिस्कनेक्ट करके दोबारा कॉल या वॉयस रिकॉर्डिंग करके देखें। इससे पता चल जाएगा कि समस्या फोन के माइक्रोफोन में है या किसी अन्य डिवाइस में।

ऐप की माइक्रोफोन परमिशन चेक करें

यदि केवल कुछ खास ऐप्स में ही माइक्रोफोन काम नहीं कर रहा है, तो संभव है कि उन ऐप्स को माइक्रोफोन की अनुमति नहीं मिली हो।

Settings > Apps में जाकर संबंधित ऐप को सलेक्ट करें और Permissions सेक्शन को ओपन करें। यहां Microphone Permission को Allow या Allow While Using the App पर सेट करें। इसके बाद ऐप को दोबारा खोलकर चेक करें।

बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स बंद करें

कुछ मामलों में एक से अधिक ऐप्स एक साथ माइक्रोफोन का इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं, जिससे सॉफ्टवेयर टकराव (Conflict) हो सकता है। ऐसी स्थिति में सभी अनावश्यक ऐप्स को बंद करें और केवल उस ऐप को चलाएं जिसमें माइक्रोफोन की जरूरत है। इससे समस्या दूर हो सकती है।

Android और ऐप्स को अपडेट करें

कई बार माइक्रोफोन से जुड़ी समस्या किसी सॉफ्टवेयर बग की वजह से भी होती है। यदि आपके फोन में लंबे समय से अपडेट नहीं आया है, तो सिस्टम अपडेट चेक करें।

Settings > Software Update में जाकर नया अपडेट उपलब्ध होने पर इंस्टॉल करें। साथ ही Google Play Store से सभी जरूरी ऐप्स को भी अपडेट करें। Samsung, Xiaomi, Vivo या अन्य ब्रांड्स के कस्टम सॉफ्टवेयर अपडेट भी इंस्टॉल करना उपयोगी हो सकता है।

software update

अंत में फोन को रीस्टार्ट करें

यह सबसे आसान लेकिन अक्सर सबसे प्रभावी तरीका होता है। यदि किसी अस्थायी सॉफ्टवेयर गड़बड़ी की वजह से माइक्रोफोन काम नहीं कर रहा है, तो फोन को एक बार रीस्टार्ट करने से समस्या ठीक हो सकती है। फोन को बंद करके दोबारा ऑन करें और फिर माइक्रोफोन टेस्ट करें।

कब जाना चाहिए सर्विस सेंटर?

यदि ऊपर बताए गए सभी उपाय आजमाने के बाद भी माइक्रोफोन काम नहीं करता है, तो संभव है कि समस्या हार्डवेयर से जुड़ी हो। फोन गिरने, पानी लगने या लंबे समय तक उपयोग के कारण माइक्रोफोन खराब हो सकता है। ऐसी स्थिति में किसी अधिकृत सर्विस सेंटर या तकनीशियन से फोन की जांच करवाना सबसे अच्छा विकल्प होगा।

कुल मिलाकर, Android फोन का माइक्रोफोन खराब होना हमेशा हार्डवेयर समस्या नहीं होती है। कई बार माइक्रोफोन एक्सेस बंद होने, ऐप परमिशन में गड़बड़ी, ब्लूटूथ कनेक्शन या सॉफ्टवेयर बग की वजह से भी यह समस्या सामने आती है। इसलिए सर्विस सेंटर जाने से पहले ऊपर बताए गए आसान उपायों को जरूर आजमाएं। अधिकांश मामलों में माइक्रोफोन की समस्या घर बैठे ही कुछ मिनटों में ठीक की जा सकती है।

सवाल-जवाब (FAQs)

Android फोन का माइक्रोफोन अचानक काम करना क्यों बंद कर देता है?

माइक्रोफोन के काम न करने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- माइक्रोफोन परमिशन बंद होना, सॉफ्टवेयर बग, ब्लूटूथ डिवाइस का कनेक्ट होना, माइक्रोफोन ग्रिल में धूल जमना या हार्डवेयर खराबी। समस्या का सही कारण जानने के लिए बेसिक ट्रबलशूटिंग करना जरूरी है।

कैसे पता करें कि माइक्रोफोन खराब है या नहीं?

आप फोन के Voice Recorder ऐप में अपनी आवाज रिकॉर्ड करके जांच सकते हैं। यदि रिकॉर्डिंग में आवाज नहीं आती या बहुत धीमी सुनाई देती है, तो माइक्रोफोन में समस्या हो सकती है। इसके अलावा, किसी कॉल के दौरान भी माइक्रोफोन की जांच की जा सकती है।

क्या फोन कवर की वजह से माइक्रोफोन काम करना बंद कर सकता है?

हां, कई बार गलत फिटिंग वाला या मोटा फोन कवर माइक्रोफोन के छेद को ढक देता है, जिससे आवाज साफ रिकॉर्ड नहीं होती। ऐसे में कवर हटाकर माइक्रोफोन दोबारा टेस्ट करना चाहिए।

क्या सॉफ्टवेयर अपडेट से माइक्रोफोन की समस्या ठीक हो सकती है?

यदि समस्या किसी सॉफ्टवेयर बग या सिस्टम गड़बड़ी के कारण हो रही है, तो Android या संबंधित ऐप्स को अपडेट करने से माइक्रोफोन दोबारा सामान्य रूप से काम करने लग सकता है। इसलिए हमेशा फोन और ऐप्स को अपडेट रखना चाहिए।

कब समझना चाहिए कि फोन को सर्विस सेंटर ले जाने की जरूरत है?

यदि माइक्रोफोन एक्सेस, ऐप परमिशन, ब्लूटूथ सेटिंग्स, सफाई और रीस्टार्ट जैसे सभी उपाय करने के बाद भी माइक्रोफोन काम नहीं करता है, तो यह हार्डवेयर खराबी का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में अधिकृत सर्विस सेंटर से जांच करवाना सबसे बेहतर विकल्प है।

The post Android फोन का माइक्रोफोन नहीं कर रहा काम? मिनटों में ऐसे करें ठीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/android-phone-ka-microphone-kaam-nahi-kar-raha-aise-karen-theek/feed/ 0
Android फोन में Alarm कैसे सेट करें (2026), जानें तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/android-phone-me-alarm-kaise-set-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/android-phone-me-alarm-kaise-set-kare/#respond Mon, 27 Apr 2026 13:10:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=195082 आज के डिजिटल दौर में अलार्म सिर्फ सुबह उठने के लिए ही नहीं है, बल्कि पूरे दिन की प्लानिंग को व्यवस्थित करने का एक जरूरी टूल बन चुका है। चाहे आपको समय पर ऑफिस पहुंचना हो, मीटिंग अटेंड करनी हो या दवाइयों का टाइम याद रखना हो-Android फोन का अलार्म फीचर इन सभी कामों को […]

The post Android फोन में Alarm कैसे सेट करें (2026), जानें तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज के डिजिटल दौर में अलार्म सिर्फ सुबह उठने के लिए ही नहीं है, बल्कि पूरे दिन की प्लानिंग को व्यवस्थित करने का एक जरूरी टूल बन चुका है। चाहे आपको समय पर ऑफिस पहुंचना हो, मीटिंग अटेंड करनी हो या दवाइयों का टाइम याद रखना हो-Android फोन का अलार्म फीचर इन सभी कामों को आसान बना देता है। अच्छी बात यह है कि Android में अलार्म सेट करना बेहद आसान है, और आप इसे अपनी जरूरत के हिसाब से पूरी तरह कस्टमाइज भी कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानेंगे कि आप अपने Android फोन में अलार्म कैसे सेट करें, उसे कस्टमाइज कैसे करें, वॉयस कमांड से अलार्म कैसे बनाएं और जरूरत पड़ने पर उसे मैनेज या डिलीट कैसे करें।

Clock ऐप से Alarm कैसे सेट करें

Android फोन में अलार्म सेट करने का सबसे सामान्य तरीका Clock ऐप के जरिए होता है। यह ऐप लगभग हर फोन में पहले से इंस्टॉल रहता है, चाहे आप स्टॉक Android यूज कर रहे हों या किसी कस्टम UI वाले फोन का इस्तेमाल कर रहे हों।

android phone me alarm kaise set kare

सबसे पहले आपको अपने फोन में Clock या वॉच ऐप खोलना होगा। ऐप ओपन करने के बाद आपको Alarm या Alarms नाम का सेक्शन दिखाई देगा। इसी सेक्शन में आपके सभी पुराने और नए अलार्म सेव होते हैं। अब नया अलार्म सेट करने के लिए आपको स्क्रीन के नीचे या ऊपर दिए गए “+” (Add Alarm) बटन पर टैप करना होगा। जैसे ही आप इस बटन पर टैप करते हैं, आपके सामने एक टाइम सेलेक्टर खुल जाएगा, जिसमें आप घंटे और मिनट सेट कर सकते हैं। यहां आप अपनी जरूरत के अनुसार समय चुनें और ध्यान रखें कि AM या PM सही से सलेक्ट हो।

समय सेट करने के बाद OK या Save पर टैप करें। बस इतना करते ही आपका अलार्म तैयार हो जाएगा और तय समय पर बजेगा।

Alarm को Customize करके बनाएं और स्मार्ट

सिर्फ अलार्म सेट करना काफी नहीं होता है, बल्कि उसे अपनी लाइफस्टाइल के अनुसार कस्टमाइज करना ज्यादा जरूरी है। Android आपको कई ऐसे ऑप्शन देता है जिनसे आप अपने अलार्म को और ज्यादा उपयोगी बना सकते हैं।

जब आप किसी सेट किए गए अलार्म पर टैप करते हैं, तो आपके सामने कई विकल्प खुलते हैं। सबसे पहले आप यह तय कर सकते हैं कि अलार्म किन-किन दिनों में बजेगा। उदाहरण के लिए, आप इसे केवल वीकडेज (सोमवार से शुक्रवार) के लिए सेट कर सकते हैं या फिर हर दिन के लिए भी रख सकते हैं।

इसके अलावा, आप Schedule ऑप्शन का इस्तेमाल करके किसी खास तारीख के लिए भी अलार्म सेट कर सकते हैं, जो खास इवेंट्स के लिए काफी उपयोगी होता है।

अलार्म की साउंड भी बदली जा सकती है। आप अपनी पसंद का कोई म्यूजिक, रिंगटोन या सिस्टम साउंड चुन सकते हैं। इसके साथ ही आप वाइब्रेशन को ऑन या ऑफ कर सकते हैं, ताकि साइलेंट मोड में भी आपको अलार्म का पता चल सके।

कुछ Android फोन्स में आपको रूटीन सेट करने का भी ऑप्शन मिलता है, जिसमें आप अलार्म बजते ही कई काम ऑटोमैटिक करवा सकते हैं। उदाहरण के लिए, सुबह का मौसम अपडेट सुनना, दिन का शेड्यूल जानना या न्यूज अपडेट सुनना।

वॉयस कमांड से Alarm सेट कैसे करें

अगर आप जल्दी में हैं और फोन में जाकर अलार्म सेट करने का समय नहीं है, तो वॉयस कमांड आपके लिए सबसे आसान तरीका है। इसके लिए आप Google Gemini का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस Hey Google बोलना है या अपने फोन का पावर बटन लॉन्ग-प्रेस करना है। इसके बाद आप सीधे बोल सकते हैं, जैसे- Set an alarm for 6:30 AM या Set an alarm for 7 AM every weekday।

यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो मल्टीटास्किंग करते हैं या जल्दी-जल्दी काम करना पसंद करते हैं। वॉयस कमांड की सबसे अच्छी बात यह है कि आपको किसी मेनू में जाने की जरूरत नहीं होती है और आपका काम सेकंड्स में पूरा हो जाता है।

Alarm को On/Off कैसे करें

कई बार ऐसा होता है कि हमें किसी अलार्म की जरूरत कुछ दिनों के लिए नहीं होती है, लेकिन हम उसे डिलीट भी नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में आप अलार्म को ऑन या ऑफ कर सकते हैं। इसके लिए Clock ऐप को ओपन करें और Alarms सेक्शन में जाएं। यहां आपको हर अलार्म के सामने एक टॉगल स्विच दिखाई देगा। जिस अलार्म को बंद करना है, उसका टॉगल ऑफ कर दें और जिसे चालू रखना है, उसे ऑन रखें।

android phone me alarm kaise set kare

यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो रोजाना एक ही समय पर उठते हैं, लेकिन कभी-कभी छुट्टी के दिन अलार्म बंद रखना चाहते हैं।

Alarm Delete कैसे करें

अगर आपको लगता है कि कोई अलार्म अब आपके काम का नहीं है, तो उसे डिलीट करना बेहतर होता है। इससे आपका अलार्म लिस्ट साफ और व्यवस्थित रहती है।

इसके लिए Clock ऐप ओपन करें और उस अलार्म को चुनें जिसे आप हटाना चाहते हैं। इसके बाद Delete बटन पर टैप करें। कुछ फोन्स में आप अलार्म को बाएं या दाएं स्वाइप करके भी तुरंत डिलीट कर सकते हैं। डिलीट करने से वह अलार्म हमेशा के लिए हट जाएगा, इसलिए यह सुनिश्चित कर लें कि आपको उसकी जरूरत नहीं है।

Snooze और Stop फीचर का उपयोग कैसे करें

जब आपका अलार्म बजता है, तो आपके पास दो मुख्य ऑप्शन होते हैं-Snooze और Stop। Snooze का मतलब है कि आप अलार्म को कुछ मिनट के लिए आगे बढ़ा सकते हैं, आमतौर पर 5 से 10 मिनट तक। यह फीचर तब काम आता है जब आप थोड़ा और आराम करना चाहते हैं।

वहीं, Stop का मतलब है कि आप अलार्म को पूरी तरह बंद कर देते हैं। इसके बाद वह तब तक नहीं बजेगा जब तक अगली बार सेट न हो। ध्यान रखें कि Snooze का ज्यादा इस्तेमाल करने से आपकी दिनचर्या बिगड़ सकती है, इसलिए इसे सीमित उपयोग में ही रखें।

Alarm को और उपयोगी कैसे बनाएं

अगर आप अपने Android अलार्म का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं, तो कुछ एडवांस टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

1. आप अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग अलार्म सेट कर सकते हैं, जैसे सुबह उठने के लिए, मीटिंग के लिए या एक्सरसाइज के लिए। इससे आप हर काम के लिए समय पर अलर्ट रहेंगे।
2. हर अलार्म के लिए अलग-अलग टोन सेट करना भी एक अच्छा तरीका है, जिससे आप बिना फोन देखे ही पहचान सकते हैं कि कौन सा अलार्म बज रहा है।
3. आप अलार्म के साथ ऑटोमेशन जोड़ सकते हैं, जैसे- अलार्म बजते ही वाई-फाई ऑन होना, म्यूजिक प्ले होना या स्मार्ट लाइट्स ऑन होना।

अलार्म नहीं बजे तो क्या करें

कभी-कभी यूजर्स को यह शिकायत होती है कि उनका अलार्म नहीं बजता है। इसका कारण कई हो सकते हैं, जैसे- फोन साइलेंट मोड में होना, वॉल्यूम कम होना या बैटरी सेविंग मोड का ऑन होना। ऐसी स्थिति में सबसे पहले अपने फोन का अलार्म वॉल्यूम चेक करें। इसके बाद यह भी देखें कि कहीं Do Not Disturb मोड ऑन तो नहीं है। अगर फिर भी समस्या बनी रहती है, तो Clock ऐप की परमिशन और सेटिंग्स को चेक करें।

कुल मिलाकर Android में अलार्म सेट करना जितना आसान है, उसे सही तरीके से इस्तेमाल करना उतना ही महत्वपूर्ण है। चाहे आप Clock ऐप का उपयोग करें या Google Gemini जैसे स्मार्ट असिस्टेंट का, दोनों ही तरीके आपकी दिनचर्या को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। अगर आप अपने समय का सही उपयोग करना चाहते हैं और अपने दिन को व्यवस्थित रखना चाहते हैं, तो अलार्म फीचर का सही उपयोग जरूर करें। यह छोटा-सा टूल है, लेकिन सही उपयोग के साथ आपकी प्रोडक्टिविटी को काफी हद तक बढ़ा सकता है।

सवाल- जवाब (FAQs)

क्या फोन साइलेंट या Do Not Disturb मोड में होने पर भी अलार्म बजेगा?

हां, ज्यादातर Android फोन में अलार्म साइलेंट मोड या Do Not Disturb (DND) मोड में भी बजता है। इसका कारण यह है कि अलार्म को सिस्टम में हाई-प्रायोरिटी दी जाती है, ताकि आप जरूरी समय पर उठ सकें या कोई काम मिस न करें। हालांकि कुछ कस्टम UI वाले फोन्स में सेटिंग्स अलग हो सकती हैं, जहां आपको DND सेटिंग्स में जाकर Allow alarms को ऑन करना पड़ता है। अगर आपका अलार्म नहीं बज रहा है, तो एक बार साउंड सेटिंग्स और DND परमिशन जरूर चेक करें।

अगर मेरा फोन स्विच ऑफ हो जाए तो क्या अलार्म बजेगा?

नहीं, अगर आपका Android फोन पूरी तरह से बंद (Power Off) है, तो अलार्म नहीं बजेगा। अलार्म काम करने के लिए फोन का ऑन होना जरूरी है। हालांकि कुछ पुराने फीचर फोन या सीमित डिवाइसेज में यह सुविधा होती थी, लेकिन आधुनिक स्मार्टफोन्स में ऐसा नहीं होता है। इसलिए अगर आपको किसी जरूरी समय पर उठना है, तो यह सुनिश्चित करें कि आपका फोन ऑन हो और उसमें पर्याप्त बैटरी हो।

क्या मैं एक ही समय के लिए कई अलार्म सेट कर सकता हूं?

हां, आप एक ही समय के लिए कई अलार्म सेट कर सकते हैं। Android में इस पर कोई लिमिट नहीं होती है। उदाहरण के लिए, अगर आप सुबह 7 बजे उठना चाहते हैं, तो आप 7:00, 7:05 और 7:10 के लिए अलग-अलग अलार्म सेट कर सकते हैं। यह उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जिन्हें एक बार में उठने में दिक्कत होती है। साथ ही, आप हर अलार्म के लिए अलग-अलग टोन भी सेट कर सकते हैं, ताकि आपको पता चल सके कि कौन सा अलार्म बज रहा है।

क्या वॉयस कमांड से सेट किया गया अलार्म भी एडिट या डिलीट किया जा सकता है?

बिल्कुल, वॉयस कमांड से सेट किया गया अलार्म भी बिल्कुल सामान्य अलार्म की तरह ही काम करता है। जब आप Google Gemini से अलार्म सेट करते हैं, तो वह Clock ऐप में सेव हो जाता है। आप बाद में Clock ऐप खोलकर उसे एडिट, ऑन/ऑफ या डिलीट कर सकते हैं। इसका मतलब है कि वॉयस कमांड सिर्फ एक आसान तरीका है अलार्म बनाने का, लेकिन उसके बाद आप उसे पूरी तरह कंट्रोल कर सकते हैं।

अलार्म की आवाज (Volume) अलग से कैसे बढ़ाएं या कम करें?

Android में अलार्म की आवाज (Alarm Volume) बाकी साउंड से अलग होती है। इसे बदलने के लिए आपको Settings में जाना होगा। वहां Sound या Sound & Vibration सेक्शन में जाकर Alarm Volume का ऑप्शन मिलेगा। आप स्लाइडर को बढ़ाकर या घटाकर अपनी जरूरत के हिसाब से वॉल्यूम सेट कर सकते हैं। यह जरूरी है, क्योंकि कई बार लोग मीडिया वॉल्यूम बढ़ा देते हैं, लेकिन अलार्म वॉल्यूम कम होने की वजह से अलार्म सुनाई नहीं देता है। इसलिए हमेशा अलार्म वॉल्यूम अलग से चेक करें।

The post Android फोन में Alarm कैसे सेट करें (2026), जानें तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/android-phone-me-alarm-kaise-set-kare/feed/ 0
Android से iPhone में Contacts ट्रांसफर कैसे करें, जानें 3 आसान तरीके (2026) https://www.91mobiles.com/hindi/android-se-iphone-me-contacts-transfer-kaise-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/android-se-iphone-me-contacts-transfer-kaise-kare/#respond Thu, 23 Apr 2026 12:20:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=194911 जब आप Android फोन से iOS यानी आईफोन पर स्विच करते हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है-पुराने फोन का डेटा, खासकर Contacts को नए फोन में कैसे लाएं? क्योंकि Contacts हमारे लिए बेहद जरूरी होते हैं और इन्हें खोना किसी परेशानी से कम नहीं है। अच्छी बात यह है कि Android से iPhone […]

The post Android से iPhone में Contacts ट्रांसफर कैसे करें, जानें 3 आसान तरीके (2026) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जब आप Android फोन से iOS यानी आईफोन पर स्विच करते हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है-पुराने फोन का डेटा, खासकर Contacts को नए फोन में कैसे लाएं? क्योंकि Contacts हमारे लिए बेहद जरूरी होते हैं और इन्हें खोना किसी परेशानी से कम नहीं है। अच्छी बात यह है कि Android से iPhone में Contacts ट्रांसफर करना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। इसके लिए आपको किसी टेक एक्सपर्ट होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान तरीकों से आप मिनटों में अपने सभी Contacts नए iPhone में ला सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको तीन सबसे आसान तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से एंड्रॉयड फोन के कॉन्टैक्ट को आईफोन में आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं।

Move to iOS ऐप से Contacts ट्रांसफर कैसे करें

अगर आपने नया iPhone लिया है और अभी तक उसे सेटअप नहीं किया है, तो यह सबसे आसान और ऑफिशियल तरीका है। Move to iOS एक ऐप है जिसे Apple ने खास तौर पर Android यूजर्स के लिए बनाया है ताकि वे आसानी से iPhone में शिफ्ट हो सकें। यह ऐप सिर्फ Contacts ही नहीं, बल्कि Messages, Photos, Videos, Calendar और Email Accounts भी ट्रांसफर कर सकता है।

कैसे करें ट्रांसफर

सबसे पहले अपने Android फोन में Google Play Store से Move to iOS ऐप डाउनलोड करें और उसे ओपन करें। इसके बाद स्क्रीन पर आने वाले निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और Continue पर टैप करें। Terms and Conditions को Accept करें और ऐप को जरूरी Permissions देना होगा।

अब अपने नए iPhone को ऑन करें और सेटअप प्रक्रिया शुरू करें। सेटअप के दौरान आपको Move Data from Android का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर टैप करें। इसके बाद iPhone स्क्रीन पर एक कोड दिखाई देगा। यह कोड अपने Android फोन में डालें। दोनों डिवाइस आपस में कनेक्ट हो जाएंगे।

अब Android फोन में आपको डेटा चुनने का ऑप्शन मिलेगा। यहां Contacts को सलेक्ट करें और Continue पर टैप करें। कुछ ही मिनटों में आपके सभी Contacts iPhone में ट्रांसफर हो जाएंगे।

हालांकि यह तरीका तभी काम करेगा जब आपका iPhone नया हो या अभी तक सेटअप न किया गया हो। अगर iPhone पहले से सेटअप है, तो आपको उसे Reset करना पड़ेगा। साथ ही, Wi-Fi कनेक्शन स्टेबल होना जरूरी है, वरना ट्रांसफर बीच में रुक सकता है।

SIM कार्ड के जरिए Contacts ट्रांसफर कैसे करें

अगर आप सिर्फ Contacts ट्रांसफर करना चाहते हैं और कोई ऐप इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो SIM कार्ड एक सिंपल और ऑफलाइन तरीका है।

कैसे करें ट्रांसफर

सबसे पहले अपने Android फोन में Contacts ऐप को ओपन करें। अब Settings में जाएं और Export Contacts का ऑप्शन चुनें। यहां आपको SIM कार्ड में Contacts सेव करने का ऑप्शन मिलेगा। SIM कार्ड चुनें और Export पर टैप करें। कुछ ही सेकंड में आपके Contacts SIM में सेव हो जाएंगे।

Android to iPhone Contacts transfer

अब Android फोन से SIM निकालकर iPhone में डालें। iPhone में जाकर Settings > Contacts > Import SIM Contacts पर टैप करें। कुछ समय में सभी Contacts iPhone में इम्पोर्ट हो जाएंगे।

यह तरीका आसान जरूर है, लेकिन इसमें लिमिटेशन भी है। SIM कार्ड में Contacts स्टोर करने की एक सीमा होती है, इसलिए अगर आपके Contacts ज्यादा हैं, तो कुछ Contacts ट्रांसफर नहीं हो पाएंगे। साथ ही, इसमें केवल नाम और नंबर ही ट्रांसफर होते हैं-Email, फोटो या अन्य जानकारी नहीं आती हैं।

Google अकाउंट से Contacts ट्रांसफर कैसे करें

अगर आप एक ऐसा तरीका चाहते हैं जिसमें आपका डेटा सुरक्षित भी रहे और ऑटोमैटिक सिंक भी होता रहे, तो Google अकाउंट सबसे अच्छा ऑप्शन है।

कैसे करें ट्रांसफर

सबसे पहले अपने Android फोन में Contacts ऐप ओपन करें और सुनिश्चित करें कि Contacts Google अकाउंट के साथ सिंक हो रहे हैं। इसके लिए Settings में जाकर Google Contacts Sync ऑन करें।

अब iPhone में Settings ओपन करें और Accounts या Mail सेक्शन में जाएं। यहां Add Account पर टैप करें और Google को सलेक्ट करें। अपने उसी Google अकाउंट से लॉगइन करें जो Android फोन में इस्तेमाल कर रहे थे। लॉगइन के बाद Contacts Sync को ऑन करें। कुछ ही मिनटों में आपके सभी Contacts iPhone में दिखाई देने लगेंगे।

यह तरीका सबसे ज्यादा भरोसेमंद है, क्योंकि इसमें आपका डेटा क्लाउड में सेव रहता है। अगर भविष्य में आप फोन बदलते हैं, तो Contacts अपने आप नए डिवाइस में आ जाएंगे। साथ ही, इसमें Contacts की पूरी डिटेल, जैसे कि नाम, नंबर, Email—सब कुछ ट्रांसफर होता है।

कौन-सा तरीका आपके लिए बेहतर है?

अगर आपने नया iPhone खरीदा है और पूरा डेटा ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो Move to iOS सबसे अच्छा विकल्प है। अगर आपको सिर्फ Contacts चाहिए और इंटरनेट नहीं है, तो SIM कार्ड काम आ सकता है। लेकिन अगर आप लंबे समय तक सुरक्षित और आसान तरीका चाहते हैं, तो Google अकाउंट सबसे बेहतर है।

Contacts ट्रांसफर करने से पहले हमेशा बैकअप जरूर लें ताकि किसी भी तरह का डेटा लॉस न हो। ट्रांसफर के दौरान दोनों फोन की बैटरी पर्याप्त होनी चाहिए। Wi-Fi का इस्तेमाल कर रहे हैं तो कनेक्शन मजबूत होना चाहिए।

सवाल- जवाब (FAQs)

Android से iPhone में Contacts ट्रांसफर करने का सबसे सुरक्षित तरीका कौन सा है?

सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद तरीका Google अकाउंट (Cloud Sync) माना जाता है। इसमें आपके Contacts Google के सर्वर पर बैकअप हो जाते हैं, जिससे डेटा खोने का जोखिम बहुत कम हो जाता है। जब आप iPhone में वही Google अकाउंट लॉगइन करते हैं, तो Contacts अपने आप सिंक हो जाते हैं। यह तरीका इसलिए भी बेहतर है, क्योंकि इसमें आपको बार-बार मैनुअल ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं पड़ती है और भविष्य में भी नए डिवाइस पर Contacts आसानी से मिल जाते हैं।

क्या Move to iOS ऐप बिना Reset किए iPhone में काम करता है?

नहीं, Move to iOS केवल नए या Factory Reset किए गए iPhone पर ही काम करता है। अगर आपका iPhone पहले से सेटअप है, तो आपको उसे Reset करना पड़ेगा। इसलिए अगर आपने नया iPhone खरीदा है, तो सेटअप शुरू करते समय ही इस ऐप का इस्तेमाल करना सबसे सही रहता है।

क्या SIM कार्ड से Contacts ट्रांसफर करना सही ऑप्शन है?

SIM कार्ड एक आसान और ऑफलाइन तरीका है, लेकिन यह सीमित है। इसमें केवल नाम और फोन नंबर ही सेव होते हैं, जबकि Email, फोटो या अन्य डिटेल्स ट्रांसफर नहीं होतीं। इसके अलावा, SIM कार्ड में Contacts की लिमिट होती है (आमतौर पर 200–300)। इसलिए यह तरीका छोटे डेटा के लिए ठीक है, लेकिन ज्यादा Contacts या पूरी जानकारी के लिए Google या ऐप-आधारित तरीका बेहतर है।

क्या ट्रांसफर के दौरान इंटरनेट जरूरी होता है?

यह आपके चुने हुए तरीके पर निर्भर करता है। Move to iOS और Google Sync के लिए इंटरनेट (Wi-Fi या डेटा) जरूरी होता है, क्योंकि डेटा वायरलेस तरीके से ट्रांसफर होता है। वहीं SIM कार्ड मेथड पूरी तरह ऑफलाइन है और इसमें इंटरनेट की जरूरत नहीं होती।

क्या Contacts ट्रांसफर करने के बाद डुप्लिकेट (Duplicate) एंट्री आ सकती है?

हां, ऐसा हो सकता है, खासकर तब जब आपने एक से ज्यादा तरीके इस्तेमाल किए हों (जैसे SIM + Google Sync)। इससे बचने के लिए iPhone में Merge Contacts या Remove Duplicates ऑप्शन का इस्तेमाल करें। Google Contacts में भी डुप्लिकेट हटाने का फीचर मिलता है, जिससे आप आसानी से Contacts साफ कर सकते हैं।

क्या iPhone में Google अकाउंट जोड़ने के बाद Contacts ऑटो अपडेट होते रहेंगे?

हां, अगर आपने Contacts Sync ऑन रखा है, तो Android और iPhone दोनों में Contacts ऑटोमैटिक अपडेट होते रहेंगे। उदाहरण के लिए, अगर आप iPhone में नया नंबर सेव करते हैं, तो वह Google अकाउंट के जरिए Android या किसी अन्य डिवाइस में भी दिखाई देगा।

क्या Contacts ट्रांसफर करने से पहले बैकअप लेना जरूरी है?

हां, यह एक जरूरी कदम है। भले ही ट्रांसफर प्रक्रिया सुरक्षित हो, लेकिन किसी तकनीकी समस्या या गलती की स्थिति में डेटा खो सकता है। Google बैकअप, क्लाउड स्टोरेज या कंप्यूटर पर एक्सपोर्ट करके बैकअप रखना हमेशा बेहतर होता है।

The post Android से iPhone में Contacts ट्रांसफर कैसे करें, जानें 3 आसान तरीके (2026) first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/android-se-iphone-me-contacts-transfer-kaise-kare/feed/ 0
आपका मोबाइल ऑन नहीं हो रहा? 6 आसान तरीकों से ऐसे करें ठीक https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-phone-on-nahi-ho-raha-hai-kya-karen/ https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-phone-on-nahi-ho-raha-hai-kya-karen/#respond Tue, 21 Apr 2026 11:23:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=194616 आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में अगर आपका Android फोन अचानक ऑन न हो तो परेशान होना स्वाभाविक है। खासकर तब, जब आपने हाल ही में कोई सॉफ्टवेयर अपडेट किया हो और उसके बाद फोन रिस्पॉन्ड न कर रहा हो। लेकिन अच्छी बात यह है कि […]

The post आपका मोबाइल ऑन नहीं हो रहा? 6 आसान तरीकों से ऐसे करें ठीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में अगर आपका Android फोन अचानक ऑन न हो तो परेशान होना स्वाभाविक है। खासकर तब, जब आपने हाल ही में कोई सॉफ्टवेयर अपडेट किया हो और उसके बाद फोन रिस्पॉन्ड न कर रहा हो। लेकिन अच्छी बात यह है कि हर समस्या का समाधान होता है और अक्सर यह समस्या उतनी गंभीर नहीं होती है, जितनी पहली नजर में लगती है। इस आर्टिकल हम आपको डिटेल से जानकारी देंगे कि आखिर Android फोन क्यों चालू नहीं होता है और इसे ठीक करने के आसान और प्रभावी तरीके क्या हैं।

Android फोन ऑन क्यों नहीं हो रहा?

जब फोन पावर बटन दबाने पर भी रिस्पॉन्ड नहीं करता है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इन्हें तीन मुख्य हिस्सों में समझा जा सकता है-बैटरी, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर।

  • बैटरी से जुड़ी समस्याएं :  सबसे पहला और सबसे आम कारण बैटरी होता है। अगर आपके फोन की बैटरी पूरी तरह खत्म हो गई है, तो फोन बिल्कुल भी रिस्पॉन्ड नहीं करेगा। कई बार ऐसा लगता है कि फोन खराब हो गया है, लेकिन असल में वह सिर्फ डिस्चार्ज होता है। इसके अलावा, अगर बैटरी पुरानी हो गई है या खराब हो चुकी है, तो वह चार्ज ठीक से नहीं पकड़ती है और फोन चालू नहीं होता है। कुछ मामलों में समस्या चार्जर या केबल की भी हो सकती है। अगर आपका चार्जर खराब है या चार्जिंग पोर्ट में गंदगी या डैमेज है, तो फोन चार्ज नहीं होगा और ऑन भी नहीं होगा।
  • सॉफ्टवेयर से जुड़ी समस्याएं :  अगर बैटरी सही है, तो समस्या सॉफ्टवेयर में हो सकती है। कई बार सिस्टम अपडेट के दौरान कोई गड़बड़ी हो जाती है, जिससे फोन सही से बूट नहीं हो पाता है। इसे फेल्ड अपडेट कहा जाता है। इसके अलावा, सॉफ्टवेयर बग्स या करप्ट फाइल्स भी फोन को ब्लैक स्क्रीन पर अटका सकते हैं। अगर आपने हाल ही में कोई थर्ड-पार्टी ऐप इंस्टॉल किया है, जो आपके फोन के साथ कम्पैटिबल नहीं है, तो वह भी सिस्टम को क्रैश कर सकता है और फोन चालू नहीं होगा।
  • हार्डवेयर फेलियर :  अगर बैटरी और सॉफ्टवेयर दोनों ठीक हैं, तो समस्या हार्डवेयर में हो सकती है, जैसे-फोन गिरने से अंदर के पार्ट्स खराब हो जाना, पानी में भीग जाना या पावर बटन का काम न करना। साथ ही, मदरबोर्ड में खराबी भी एक बड़ा कारण हो सकता है, जिसमें फोन पूरी तरह से डेड हो जाता है। ऐसे मामलों में आमतौर पर सर्विस सेंटर जाने की जरूरत पड़ती है।

फोन चालू नहीं हो रहा तो ये तरीके आजमाएं

अगर आपका एंड्रॉयड फोन ऑन नहीं हो रहा है, तो आप नीचे दिए गए छह तरीकों को आजमा कर देख सकते हैं। कई बार इन तरीकों से ही आपका फोन ऑन हो जाता है?

बैटरी निकालकर दोबारा लगाएं

यह सबसे बेसिक और पहला स्टेप है, लेकिन कई बार यही सबसे असरदार भी साबित होता है। जब फोन फ्रीज हो जाता है या सिस्टम हैंग हो जाता है, तो बैटरी हटाने से पूरा हार्ड रीसेट हो जाता है और डिवाइस फिर से नॉर्मल स्टेट में आ सकता है।

कैसे करें

  • स्टेप- 1: अगर आपके फोन में रिमूवेबल बैटरी है, तो फोन का बैक कवर ओपन करें।
  • स्टेप- 2: बैटरी को सावधानी से बाहर निकालें।
  • स्टेप- 3: 30–60 सेकंड तक इंतजार करें।
  • स्टेप- 4: अब बैटरी को वापस लगाएं और फोन को ऑन करें।
  • स्टेप- 5: साथ ही, चार्जर लगाकर भी चेक करें कि बैटरी चार्ज हो रही है या नहीं।

आजकल ज्यादातर फोन में नॉन-रिमूवेबल बैटरी होती है। ऐसे में आप Force Restart (Power + Volume Down 10–15 सेकंड) ट्राय कर सकते हैं।

Safe Mode में रीबूट करें

अगर फोन में कोई थर्ड-पार्टी ऐप समस्या पैदा कर रहा है, तो Safe Mode में फोन स्टार्ट करने से वह ऐप अस्थायी रूप से बंद हो जाता है। कई बार नया ऐप या अपडेटेड ऐप सिस्टम से टकराता है, जिससे फोन ऑन नहीं होता या ब्लैक स्क्रीन पर अटक जाता है।

कैसे करें

  • स्टेप- 1: Power बटन को दबाकर रखें जब तक Power Off स्क्रीन न आए।
  • स्टेप- 2: अब Power Off ऑप्शन पर लंबा प्रेस करें।
  • स्टेप- 3: Safe Mode का ऑप्शन दिखेगा, उस पर टैप करें।
  • स्टेप- 4: फोन Safe Mode में रीस्टार्ट होगा।
  • स्टेप- 5: अगर फोन सही से ऑन हो जाए, तो हाल ही में इंस्टॉल किए गए ऐप्स को अनइंस्टॉल कर दें।

इससे आपको पता चल जाता है कि समस्या ऐप से जुड़ी है या सिस्टम से।

Cache Partition क्लियर करें

कैश फाइल्स अस्थायी डेटा होती हैं, लेकिन कभी-कभी ये करप्ट होकर सिस्टम को स्लो या क्रैश कर सकती हैं। कैश क्लियर करने से सिस्टम फ्रेश हो जाता है और कई सॉफ्टवेयर ग्लिच अपने आप ठीक हो जाते हैं।

कैसे करें

  • स्टेप- 1: फोन को स्विच ऑफ करें।
  • स्टेप- 2: Power + Volume Up बटन को एक साथ दबाकर रखें।
  • स्टेप- 3: Recovery Mode खुलने के बाद वॉल्यूम बटन से नेविगेट करें।
  • स्टेप- 4: Wipe Cache Partition ऑप्शन चुनें।
  • स्टेप- 5: Power बटन दबाकर कन्फर्म करें।
  • स्टेप- 6: प्रोसेस पूरा होने के बाद Reboot System Now को चुनें।

इस प्रोसेस में आपका पर्सनल डेटा डिलीट नहीं होता है।

Factory Reset करें

अगर ऊपर के सभी तरीके काम नहीं करते हैं, तो Factory Reset सबसे प्रभावी समाधान होता है। यह आपके फोन को बिल्कुल नई स्थिति में ले आता है, जिससे सभी सॉफ्टवेयर समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

Reboot System Now

कैसे करें

  • स्टेप- 1: Recovery Mode में जाएं (Power + Volume Up)।
  • स्टेप- 2: Wipe Data/Factory Reset का ऑप्शन चुनें।
  • स्टेप- 3: Yes पर क्लिक करके कन्फर्म करें।
  • स्टेप- 4: प्रोसेस पूरा होने के बाद Reboot System Now चुनें।

इससे आपका सारा डेटा (फोटो, वीडियो, ऐप्स) डिलीट हो जाएगा, इसलिए पहले बैकअप होना जरूरी है।

Custom ROM फ्लैश करें (Advanced Users के लिए)

अगर आपका फोन सिस्टम लेवल पर करप्ट हो चुका है, तो नया ROM इंस्टॉल करना एक विकल्प हो सकता है। यह Android का एक नया वर्जन होता है, जिसे आप अपने फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं।

कैसे करें

  • स्टेप- 1: अपने फोन मॉडल के अनुसार सही ROM फाइल डाउनलोड करें (जैसे XDA Developers से)।
  • स्टेप- 2: ROM फाइल को SD कार्ड में डालें।
  • स्टेप- 3: फोन को Recovery Mode में बूट करें।
  • स्टेप- 4: Install ZIP from SD Card ऑप्शन चुनें।
  • स्टेप- 5: ROM फाइल सलेक्ट करें और इंस्टॉल करें।
  • स्टेप- 6: इंस्टॉल होने के बाद Reboot System Now पर टैप करें।

यह तरीका थोड़ा रिस्की है और गलत ROM से फोन ब्रिक भी हो सकता है, इसलिए तभी करें जब आपको तकनीकी जानकारी हो।

चार्जिंग और हार्डवेयर चेक करें

कई बार समस्या सॉफ्टवेयर की नहीं, बल्कि हार्डवेयर की होती है।

phone charging

कैसे करें

  • स्टेप- 1: अलग चार्जर और केबल इस्तेमाल करके देखें।
  • स्टेप- 2: चार्जिंग पोर्ट में धूल या गंदगी तो नहीं, यह चेक करें।
  • स्टेप- 3: फोन को कम से कम 20–30 मिनट चार्ज पर लगाकर रखें।
  • स्टेप- 4: अगर फिर भी ऑन नहीं हो रहा है, तो सर्विस सेंटर विजिट करें।

फोन में बैटरी डैमेज, मदरबोर्ड फेल या पावर बटन खराब होने की वजह से फोन ऑन नहीं हो सकता है।

Android फोन का ऑन न होना एक आम समस्या है, लेकिन सही स्टेप्स अपनाकर इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है। सबसे पहले बेसिक चीजें जैसे बैटरी, चार्जिंग और रीस्टार्ट ट्राय करें। इसके बाद Safe Mode और Cache क्लियर जैसे सॉफ्टवेयर उपाय अपनाएं। अगर फिर भी समस्या बनी रहती है, तो Factory Reset या एक्सपर्ट की मदद लेना बेहतर रहेगा।

सवाल-जवाब (FAQs)

मेरा फोन चार्ज हो रहा है लेकिन ऑन नहीं हो रहा है, क्या करें?

अगर फोन चार्जिंग दिखा रहा है लेकिन ऑन नहीं हो रहा है, तो यह आमतौर पर सॉफ्टवेयर क्रैश या स्क्रीन फ्रीज की वजह से होता है। ऐसे में सबसे पहले Force Restart करें (Power + Volume Down 10–15 सेकंड)। अगर इससे भी काम नहीं बनता है, तो Recovery Mode में जाकर Cache Partition क्लियर करें। अगर फिर भी समस्या बनी रहती है, तो Factory Reset आखिरी विकल्प हो सकता है।

क्या Factory Reset से मेरा सारा डेटा डिलीट हो जाएगा?

हां, Factory Reset करने पर आपके फोन का पूरा डेटा, जैसे- फोटो, वीडियो, ऐप्स, कॉन्टैक्ट्स और सेटिंग्स डिलीट हो जाते हैं। फोन बिल्कुल नए जैसा हो जाता है। इसलिए अगर आपका फोन थोड़ा बहुत रिस्पॉन्ड कर रहा है, तो पहले बैकअप जरूर लें।

क्या बिना डेटा खोए फोन को ठीक किया जा सकता है?

हां, कई मामलों में बिना डेटा खोए भी फोन ठीक हो सकता है। जैसे:

Force Restart
Safe Mode में बूट
Cache Partition क्लियर करना

इन तरीकों में आपका डेटा डिलीट नहीं होता है। लेकिन अगर समस्या गंभीर है और Factory Reset करना पड़े, तो डेटा लॉस हो सकता है।

Safe Mode क्या होता है और यह कैसे मदद करता है?

Safe Mode एक ऐसा मोड है जिसमें आपका फोन सिर्फ सिस्टम ऐप्स के साथ चालू होता है, थर्ड-पार्टी ऐप्स बंद हो जाते हैं। अगर आपका फोन Safe Mode में ठीक से ऑन हो जाता है, तो इसका मतलब है कि कोई ऐप समस्या पैदा कर रहा है। ऐसे में हाल ही में इंस्टॉल किए गए ऐप्स को हटाकर समस्या को ठीक किया जा सकता है।

फोन बार-बार अपडेट के बाद ही क्यों बंद हो जाता है?

कई बार नया सॉफ्टवेयर अपडेट सही तरीके से इंस्टॉल नहीं होता है या उसमें बग्स होते हैं। इससे सिस्टम फाइल्स करप्ट हो सकती हैं, जिससे फोन बूट नहीं करता या ब्लैक स्क्रीन आ जाती है। ऐसे मामलों में Cache क्लियर करना या Factory Reset करना मददगार होता है।

क्या dead (पूरी तरह बंद) फोन को ठीक किया जा सकता है?

हां, ज्यादातर मामलों में dead फोन को ठीक किया जा सकता है। अगर समस्या बैटरी, सॉफ्टवेयर या चार्जिंग से जुड़ी है, तो यह आसानी से ठीक हो सकती है। लेकिन अगर मदरबोर्ड या हार्डवेयर डैमेज है, तो सर्विस सेंटर में रिपेयर करवाना पड़ेगा।

फोन ज्यादा गर्म होकर बंद हो गया है, अब ऑन नहीं हो रहा तो क्या करें?

अगर फोन ओवरहीट होकर बंद हुआ है, तो पहले उसे ठंडा होने दें (कम से कम 20–30 मिनट)। इसके बाद चार्जर लगाकर ऑन करने की कोशिश करें। ओवरहीटिंग की वजह से सेफ्टी सिस्टम फोन को अस्थायी रूप से बंद कर देता है। अगर बार-बार ऐसा हो रहा है, तो बैटरी या हार्डवेयर की जांच जरूरी है।

क्या Custom ROM इंस्टॉल करना सुरक्षित है?

Custom ROM एक एडवांस तरीका है और यह तभी सुरक्षित है जब आप सही फाइल और सही स्टेप्स फॉलो करें। गलत ROM या गलत इंस्टॉलेशन से फोन पूरी तरह खराब (brick) हो सकता है। इसलिए यह तरीका सिर्फ टेक्निकल यूजर्स के लिए ही सही है।

The post आपका मोबाइल ऑन नहीं हो रहा? 6 आसान तरीकों से ऐसे करें ठीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-phone-on-nahi-ho-raha-hai-kya-karen/feed/ 0
Android फोन में Password कैसे बदलें (2026), जानें तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/android-phone-me-password-change-kaise-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/android-phone-me-password-change-kaise-kare/#respond Mon, 20 Apr 2026 12:16:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=194523 आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग या मैसेजिंग का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि यह आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में आपके फोन का पासवर्ड ही आपकी पहली सुरक्षा लाइन होती है। अगर आप समय-समय पर पासवर्ड अपडेट नहीं करते हैं, तो डेटा चोरी या […]

The post Android फोन में Password कैसे बदलें (2026), जानें तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग या मैसेजिंग का जरिया नहीं रह गया है, बल्कि यह आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में आपके फोन का पासवर्ड ही आपकी पहली सुरक्षा लाइन होती है। अगर आप समय-समय पर पासवर्ड अपडेट नहीं करते हैं, तो डेटा चोरी या हैकिंग का खतरा बढ़ सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको Android मोबाइल फोन में पासवर्ड बदलने के सभी तरीकों जैसे कि Lock Screen, Google Account और Saved Passwords के बारे में बताएंगे।

फोन में Lock Screen Password कैसे बदलें

सबसे पहले बात करते हैं लॉक स्क्रीन पासवर्ड की, जो आपके फोन की पहली सुरक्षा परत होती है। अगर आप अपना PIN, Pattern या Password बदलना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए आपको अपने Android फोन में Settings ऐप में जाना होगा। फिर Security & Privacy या Security सेक्शन में जाएं। यहां आपको Device Unlock या Screen Lock का ऑप्शन मिलेगा।

Change Password in Android

इस पर टैप करने के बाद आपसे आपका मौजूदा पासवर्ड या PIN मांगा जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आप ही डिवाइस के असली मालिक हैं।

Change Password in Android

अब आपके सामने तीन विकल्प आएंगे-Pattern, PIN या Password। इनमें से कोई भी विकल्प चुनें और नया पासवर्ड सेट करें। अगली स्क्रीन पर आपको उसी पासवर्ड को दोबारा दर्ज करने के लिए कहा जाएगा, ताकि कन्फर्म हो सके। पासवर्ड सेट होने के बाद आप अपने फोन को लॉक करके टेस्ट कर सकते हैं। यह छोटा-सा बदलाव आपके फोन की सिक्योरिटी को काफी मजबूत बना देता है।

मोबाइल में Google Account Password कैसे बदलें

Android फोन में आपका Google अकाउंट सबसे महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यही आपके Gmail, Play Store, Drive और अन्य सर्विसेज से जुड़ा होता है। अगर आपको लगता है कि आपका अकाउंट असुरक्षित है, तो तुरंत पासवर्ड बदलना चाहिए।

इसके लिए अपने फोन की Settings में जाएं और फिर आपको सिक्योरिटी ऐंड प्राइवेसी पर जाना है। यहां पर आपको फिर मोर सिक्योरिटी ऐंड प्राइवेसी वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

फिर आपको यहां ऑटोफिल विथ गूगल पर जाना है। यहां पर्सनल इंफो पर क्लिक करना है। इसके बाद पर्सनल इंफो पेज पर आपको सबसे नीचे गूगल पासवर्ड का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना है। इसके बाद पासवर्ड वाले पेज पर अपना मौजूदा पासवर्ड दर्ज करें। इसके बाद नया पासवर्ड दर्ज करें और कन्फर्म करें।

जैसे ही आप पासवर्ड बदलते हैं, आपका अकाउंट दूसरे डिवाइसेस से साइन आउट हो सकता है। इसलिए नया पासवर्ड सुरक्षित जगह पर याद रखें या नोट कर लें।

मोबाइल में Saved Passwords (AutoFill) कैसे बदलें

Android में Google Password Manager के जरिए कई ऐप्स और वेबसाइट्स के पासवर्ड सेव रहते हैं। अगर आप इनमें बदलाव करना चाहते हैं, तो यह भी आसानी से किया जा सकता है।

इसके लिए आपको Settings ऐप में जाना होगा और Passwords & Accounts या फिर सीधे Google सेक्शन में जाकर Password Manager पर टैप करें।

यहां आपको उन सभी वेबसाइट्स और ऐप्स की लिस्ट दिखाई देगी, जिनके पासवर्ड सेव हैं। अब जिस अकाउंट का पासवर्ड बदलना है, उस पर टैप करें। सुरक्षा के लिए आपसे फोन का PIN या बायोमेट्रिक मांगा जा सकता है। इसके बाद Edit ऑप्शन चुनें, पुराना पासवर्ड हटाएं और नया पासवर्ड डालें। अंत में Save पर टैप करें।

इस तरह आप अपने सभी सेव किए गए पासवर्ड्स को अपडेट कर सकते हैं और अपनी ऑनलाइन सुरक्षा को बेहतर बना सकते हैं।

Factory Reset से Password कैसे रीसेट करें

अगर आप अपने फोन का पासवर्ड भूल गए हैं और कोई तरीका काम नहीं कर रहा है, तो Factory Reset आखिरी विकल्प होता है, लेकिन ध्यान रखें कि इससे आपका सारा डेटा डिलीट हो जाएगा। इसके लिए सबसे पहले अपने फोन को बंद करें। अब Power बटन, Volume Up और Home बटन (अगर उपलब्ध हो) को एक साथ दबाकर रखें। इससे आपका फोन में चला जाएगा।

अब Volume बटन की मदद से Wipe Data / Factory Reset ऑप्शन पर जाएं और Power बटन से इसे सलेक्ट करें। प्रक्रिया पूरी होने के बाद Reboot System Now पर क्लिक करें। फोन रीस्टार्ट होने के बाद आप नए सिरे से पासवर्ड सेट कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको अपना Google अकाउंट दोबारा लॉगइन करना होगा।

Password भूलने से कैसे बचें

पासवर्ड भूल जाना एक आम समस्या है, लेकिन कुछ आसान उपाय अपनाकर आप इससे बच सकते हैं। सबसे पहले, Password Manager का उपयोग करें, जिससे आपको हर पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा, फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक जैसे बायोमेट्रिक फीचर्स का इस्तेमाल करें, जिससे फोन अनलॉक करना आसान और सुरक्षित दोनों हो जाता है।

हमेशा ऐसा पासवर्ड बनाएं जो मजबूत हो लेकिन आपको याद भी रह सके। इसमें अक्षर, नंबर और सिंबल का मिश्रण होना चाहिए। साथ ही, जहां संभव हो, Two-Factor Authentication (2FA) जरूर ऑन करें, जिससे सुरक्षा का एक अतिरिक्त स्तर मिल जाता है। इसके अलावा, समय-समय पर अपने डेटा का बैकअप लेना भी जरूरी है, ताकि किसी समस्या की स्थिति में आपका डेटा सुरक्षित रहे।

कुल मिलाकर देखें, तो Android में पासवर्ड बदलना एक आसान लेकिन बेहद जरूरी प्रक्रिया है। चाहे वह लॉक स्क्रीन हो, Google अकाउंट या सेव किए गए पासवर्ड-इन सभी को समय-समय पर अपडेट करना आपकी डिजिटल सुरक्षा के लिए जरूरी है। अगर आप सही तरीके से पासवर्ड मैनेज करते हैं और ऊपर बताए गए सिक्योरिटी टिप्स को फॉलो करते हैं, तो आप अपने फोन और डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं।

सवाल-जवाब (FAQs)

Android फोन का पासवर्ड कैसे रीसेट करें?

अगर आप अपने Android फोन का लॉक स्क्रीन पासवर्ड, PIN या पैटर्न भूल गए हैं, तो सबसे आम तरीका Factory Reset होता है। इसके लिए आपको फोन को Recovery Mode में डालकर “Wipe Data/ Factory Reset” ऑप्शन चुनना होता है। हालांकि यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि इस प्रक्रिया से आपका पूरा डेटा-जैसे, फोटो, वीडियो, ऐप्स और सेटिंग्स डिलीट हो जाएगा। इसलिए अगर पहले से बैकअप लिया हुआ है, तो बाद में आप अपना डेटा वापस पा सकते हैं। Reset के बाद फोन को सेटअप करते समय आपको अपने Google अकाउंट से लॉगिन करना होगा, तभी आप डिवाइस को दोबारा इस्तेमाल कर पाएंगे।

क्या बिना डेटा खोए पासवर्ड रीसेट किया जा सकता है?

सामान्य तौर पर Android में बिना डेटा खोए लॉक स्क्रीन पासवर्ड रीसेट करना मुश्किल होता है। अगर आपके पास कोई वैकल्पिक अनलॉक तरीका जैसे फिंगरप्रिंट, फेस अनलॉक या Google Smart Lock (Trusted devices/locations) पहले से एक्टिव है, तो आप बिना डेटा डिलीट किए फोन एक्सेस कर सकते हैं। लेकिन अगर ये विकल्प उपलब्ध नहीं हैं, तो Factory Reset ही एकमात्र तरीका बचता है, जिसमें डेटा हट जाता है। इसलिए हमेशा पहले से बैकअप रखना और वैकल्पिक अनलॉक विकल्प सेट करना समझदारी होती है।

फाइंड हब से पासवर्ड कैसे रीसेट करें?

Google का फाइंड हब फीचर आपको दूर से अपने फोन को लॉक, ट्रैक या डेटा डिलीट करने की सुविधा देता है। अगर आपका फोन लॉक है, तो आप इस सर्विस के जरिए उसे Secure Device मोड में डाल सकते हैं और नया लॉक स्क्रीन पासवर्ड सेट कर सकते हैं (कुछ डिवाइस में यह विकल्प उपलब्ध होता है)। इसके लिए जरूरी है कि फोन में इंटरनेट ऑन हो और वही Google अकाउंट लॉगइन हो, जिससे आप Find हब एक्सेस कर रहे हैं। अगर सीधा पासवर्ड बदलने का विकल्प नहीं मिलता है, तो आप इस टूल का उपयोग करके फोन को Factory Reset भी कर सकते हैं।

सबसे आसान Android पासवर्ड रिकवरी तरीका कौन-सा है?

सबसे आसान तरीका वही होता है जो आपने पहले से सेट किया हो, जैसे-अगर आपने फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक एक्टिव किया है, तो आप बिना पासवर्ड याद किए भी फोन खोल सकते हैं। इसके अलावा, Google Smart Lock (Trusted devices या Trusted places) भी बहुत मददगार होता है। लेकिन अगर ये सभी विकल्प बंद हैं, तो Factory Reset ही अंतिम और सबसे भरोसेमंद तरीका होता है। इसलिए पहले से सिक्योरिटी सेटिंग्स को सही तरीके से कॉन्फ़िगर करना बहुत जरूरी है।

क्या पासवर्ड बदलने के बाद मेरा डेटा सुरक्षित रहता है?

हां, अगर आप सिर्फ लॉक स्क्रीन पासवर्ड या Google अकाउंट पासवर्ड बदलते हैं, तो आपका कोई भी डेटा डिलीट नहीं होता है। आपके फोटो, वीडियो, ऐप्स, कॉन्टैक्ट्स और अन्य फाइल्स सुरक्षित रहती हैं। हालांकि Google अकाउंट पासवर्ड बदलने के बाद आपको अन्य डिवाइसेस या ऐप्स में दोबारा लॉगइन करना पड़ सकता है। दूसरी तरफ, अगर आप Factory Reset करते हैं, तभी आपका डेटा पूरी तरह से मिटता है। इसलिए पासवर्ड बदलना पूरी तरह सुरक्षित प्रक्रिया है।

कितनी बार पासवर्ड बदलना चाहिए?

सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, आपको हर 3 से 6 महीने में अपने महत्वपूर्ण अकाउंट्स (जैसे Google अकाउंट) का पासवर्ड बदल लेना चाहिए। अगर आपको कभी शक हो कि आपका अकाउंट हैक हो सकता है या किसी अनजान डिवाइस में लॉगइन हुआ है, तो तुरंत पासवर्ड बदलना जरूरी है। नियमित रूप से पासवर्ड अपडेट करने से आपकी डिजिटल सुरक्षा मजबूत बनी रहती है।

मजबूत (Strong) पासवर्ड कैसे बनाएं?

एक मजबूत पासवर्ड ऐसा होना चाहिए जिसे कोई आसानी से अनुमान न लगा सके, लेकिन आपको याद रखने में परेशानी न हो। इसके लिए आप बड़े और छोटे अक्षरों (A-Z, a-z), नंबर (0-9) और स्पेशल कैरेक्टर (!, @, # आदि) का मिश्रण इस्तेमाल करें। कोशिश करें कि पासवर्ड कम से कम 8-12 कैरेक्टर लंबा हो और उसमें आपका नाम, जन्मतिथि या आसान शब्द शामिल न हों। आप किसी वाक्य को शॉर्ट फॉर्म में बदलकर भी मजबूत पासवर्ड बना सकते हैं।

क्या पासवर्ड मैनेजर इस्तेमाल करना सुरक्षित है?

हां, एक भरोसेमंद Password Manager इस्तेमाल करना काफी सुरक्षित और सुविधाजनक होता है। यह आपके सभी पासवर्ड्स को एन्क्रिप्ट करके सुरक्षित रखता है और जरूरत पड़ने पर ऑटोफिल भी करता है। इससे आपको हर वेबसाइट या ऐप के लिए अलग-अलग पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि, आपको अपने Password Manager का मास्टर पासवर्ड बहुत मजबूत रखना चाहिए, क्योंकि वही सभी पासवर्ड्स की चाबी होता है।

The post Android फोन में Password कैसे बदलें (2026), जानें तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/android-phone-me-password-change-kaise-kare/feed/ 0
नया फोन खरीदते ही करें ये 5 जरूरी सेटिंग्स ऑन, प्राइवेसी और एक्सपीरियंस दोनों हो जाएंगे बेहतर https://www.91mobiles.com/hindi/naya-android-phone-setup-5-jaruri-settings-on-karen/ https://www.91mobiles.com/hindi/naya-android-phone-setup-5-jaruri-settings-on-karen/#respond Tue, 07 Apr 2026 07:17:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193654 नया स्मार्टफोन खरीदने का एक्साइटमेंट अलग ही लेवल का होता है। बॉक्स खोलने से लेकर पहली बार फोन ऑन करने तक हर चीज खास लगती है। खासतौर पर जब आप Android फोन लेते हैं, तो उसे अपने हिसाब से कस्टमाइज करने के ढेरों ऑप्शन मिलते हैं, जैसे- वॉलपेपर बदलना, थीम लगाना, ऐप्स इंस्टॉल करना और […]

The post नया फोन खरीदते ही करें ये 5 जरूरी सेटिंग्स ऑन, प्राइवेसी और एक्सपीरियंस दोनों हो जाएंगे बेहतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नया स्मार्टफोन खरीदने का एक्साइटमेंट अलग ही लेवल का होता है। बॉक्स खोलने से लेकर पहली बार फोन ऑन करने तक हर चीज खास लगती है। खासतौर पर जब आप Android फोन लेते हैं, तो उसे अपने हिसाब से कस्टमाइज करने के ढेरों ऑप्शन मिलते हैं, जैसे- वॉलपेपर बदलना, थीम लगाना, ऐप्स इंस्टॉल करना और बहुत कुछ, लेकिन सिर्फ लुक और डिजाइन बदलना ही काफी नहीं होता है। असल में, कुछ ऐसी सेटिंग्स होती हैं, जो आपके फोन के उपयोग के तरीके को पूरी तरह बदल सकती हैं। ये सेटिंग्स न सिर्फ आपके एक्सपीरियंस को बेहतर बनाती हैं, बल्कि आपकी प्राइवेसी, सिक्योरिटी और डिजिटल हेल्थ को भी मजबूत करती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका नया फोन स्मार्ट तरीके से काम करे और हर स्थिति में आपकी मदद करे, तो नीचे दी गई 5 सेटिंग्स को जरूर ऑन करें।

Notification History

अक्सर हम सभी के साथ ऐसा होता है कि फोन में कोई नोटिफिकेशन आता है और हम गलती से उसे स्वाइप करके हटा देते हैं। बाद में याद आता है कि शायद वह जरूरी मैसेज था, लेकिन तब तक वह हमेशा के लिए गायब हो चुका होता है। यहीं पर Notification History फीचर काम आता है। यह फीचर आपके फोन में आने वाली हर नोटिफिकेशन का रिकॉर्ड रखता है, चाहे आपने उसे डिलीट कर दिया हो यानी अगर आपने गलती से कोई WhatsApp मैसेज या ईमेल नोटिफिकेशन हटा दिया, तो आप उसे बाद में आसानी से देख सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह एक तरह से Undo बटन की तरह काम करता है।

Notification History

आप पुरानी नोटिफिकेशन पर टैप करके सीधे उस ऐप या मैसेज तक पहुंच सकते हैं। इसे ऑन करने के लिए आपको फोन की Settings में जाकर Notifications सेक्शन में Notification History (Settings > Notifications > Notification history) को एक्टिव करना होगा। एक बार ऑन करने के बाद यह फीचर आपके हर नोटिफिकेशन को सुरक्षित रखने लगेगा।

Find My Device (Find Hub)

नया फोन सेट करते समय सबसे जरूरी सेटिंग्स में से एक है- Find My Device। हालांकि अब इस फीचर का नाम फाइंड हब हो गया है। हैरानी की बात यह है कि आज भी कई लोग इस फीचर को ऑन नहीं करते हैं, जबकि यह आपके फोन को खोने या चोरी होने की स्थिति में सबसे बड़ा सहारा बन सकता है। यह फीचर आपको अपने फोन की लोकेशन ट्रैक करने की सुविधा देता है।

Find Hub Android phone

अगर आपका फोन कहीं खो जाए, तो आप दूसरे डिवाइस से लॉगिन करके उसकी लाइव लोकेशन देख सकते हैं, उसे लॉक कर सकते हैं या जरूरत पड़ने पर पूरा डेटा भी डिलीट कर सकते हैं। Google का नया Find Hub फीचर इसे और भी पावरफुल बनाता है। यह आस-पास मौजूद दूसरे Android डिवाइसेज की मदद से आपके फोन की लोकेशन ट्रैक कर सकता है। यहां तक कि जब आपका फोन ऑफलाइन हो या इंटरनेट बंद हो। इसलिए नया फोन लेते ही इस फीचर को चेक करना और एक्टिव रखना बेहद जरूरी है।

App Pinning

कई बार ऐसा होता है कि आप अपना फोन किसी दोस्त को फोटो दिखाने या बच्चे को गेम खेलने के लिए देते हैं, लेकिन वे गलती से या जानबूझकर दूसरी ऐप्स खोलने लगते हैं। इस समस्या का आसान समाधान App Pinning फीचर है। यह फीचर किसी एक ऐप को स्क्रीन पर लॉक कर देता है, जिससे यूजर उसी ऐप तक सीमित रहता है।

android phone me app pinning kaise kare

जब आप किसी ऐप को पिन कर देते हैं, तो कोई भी व्यक्ति उस ऐप से बाहर नहीं जा सकता है, नोटिफिकेशन नहीं खोल सकता और फोन के दूसरे हिस्सों तक एक्सेस नहीं कर सकता है। ऐप से बाहर निकलने के लिए पासवर्ड, PIN या फिंगरप्रिंट की जरूरत होती है। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है, जो अपना फोन दूसरों के साथ शेयर करते हैं। इसे Settings > Security & Privacy > More security settings में जाकर आसानी से ऑन किया जा सकता है।

Focus Mode और Bedtime Mode

आज के समय में स्मार्टफोन सबसे बड़ा डिस्ट्रैक्शन भी बन चुका है। लगातार नोटिफिकेशन, सोशल मीडिया और ऐप्स की वजह से फोकस करना मुश्किल हो जाता है। यहीं पर Focus Mode और Bedtime Mode जैसे फीचर्स आपकी मदद करते हैं। ये दोनों फीचर्स Digital Wellbeing का हिस्सा हैं और आपकी डिजिटल लाइफ को बैलेंस करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Focus Mode आपको यह तय करने की सुविधा देता है कि आप किस समय किन ऐप्स को बंद रखना चाहते हैं, जैसे-काम के दौरान सोशल मीडिया ऐप्स को ब्लॉक कर सकते हैं, ताकि आपका ध्यान भटके नहीं। वहीं Bedtime Mode आपकी नींद को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह फीचर रात के समय नोटिफिकेशन को साइलेंट कर देता है, स्क्रीन को ग्रेस्केल बना देता है, ब्राइटनेस कम कर देता है और डार्क मोड ऑन कर देता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आपकी स्क्रीन टाइम आदतों को कंट्रोल करता है और आपको बेहतर नींद लेने में मदद करता है। एक बार सेट करने के बाद ये फीचर्स अपने आप काम करते रहते हैं- यानी Set it and forget it टाइप का एक्सपीरियंस।

Android security features

आज के Android स्मार्टफोन्स में सिक्योरिटी पहले से कहीं ज्यादा एडवांस हो गई है। खासतौर पर तीन फीचर्स-Identity Check, Theft Detection Lock और Offline Device Lock आपके फोन को चोरी और डेटा चोरी से बचाने में बेहद अहम हैं।

Android anti-theft feature

  • Identity Check फीचर यह सुनिश्चित करता है कि अगर आपका फोन किसी अनजान जगह पर इस्तेमाल हो रहा है, तो उसे अनलॉक करने के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन (फिंगरप्रिंट/फेस) की जरूरत पड़े।
  • Theft Detection Lock स्मार्ट फीचर है, जो फोन की मूवमेंट को पहचानता है। अगर कोई आपका फोन छीनकर भागता है, तो यह तुरंत फोन को लॉक कर देता है ताकि कोई भी उसमें मौजूद डेटा तक पहुंच न सके।
  • Offline Device Lock तब काम आता है जब चोर फोन का इंटरनेट बंद कर देता है। इस स्थिति में भी फोन अपने आप लॉक हो जाता है, जिससे डेटा सुरक्षित रहता है।

इन सभी फीचर्स को Settings > Security & Privacy में जाकर आसानी से एक्टिव किया जा सकता है।

नया फोन खरीदना जितना मजेदार होता है, उसे सही तरीके से सेट करना उतना ही जरूरी होता है। ऊपर बताई गई ये 5 सेटिंग्स सिर्फ छोटे बदलाव नहीं हैं, बल्कि ये आपके फोन के पूरे एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकती हैं। Notification History आपकी मिस हुई जानकारी को वापस लाता है, Find hub आपके फोन को सुरक्षित रखता है, App Pinning आपकी प्राइवेसी को मजबूत करता है, Focus और Bedtime Mode आपकी डिजिटल लाइफ को बैलेंस करते हैं और Android के सिक्योरिटी फीचर्स आपके डेटा को हर स्थिति में सुरक्षित रखते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका नया Android फोन सिर्फ स्मार्ट ही नहीं, बल्कि सुरक्षित और ज्यादा उपयोगी भी बने, तो इन सेटिंग्स को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।

सवाल-जवाब (FAQs)

Notification History क्या है और यह क्यों जरूरी है?

Notification History एक ऐसा फीचर है जो आपके फोन में आने वाली सभी नोटिफिकेशन का रिकॉर्ड रखता है, चाहे आपने उन्हें हटा दिया हो। अगर आप गलती से कोई जरूरी नोटिफिकेशन स्वाइप कर देते हैं, तो आप इस फीचर की मदद से उसे दोबारा देख सकते हैं। Android में यह फीचर आपके लिए Undo की तरह काम करता है और मिस हुई जानकारी को वापस पाने में मदद करता है।

Find My Device यानी Find Hub कैसे काम करता है?

Find My Device सिक्योरिटी फीचर है जो आपके फोन की लोकेशन ट्रैक करने में मदद करता है। अगर आपका फोन खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो आप किसी दूसरे डिवाइस से लॉगइन करके उसकी लोकेशन देख सकते हैं, उसे लॉक कर सकते हैं या डेटा डिलीट कर सकते हैं। यह फीचर आपके फोन को वापस पाने का सबसे आसान और सुरक्षित तरीका है।

App Pinning फीचर कब उपयोगी होता है?

App Pinning फीचर तब बहुत उपयोगी होता है जब आप अपना फोन किसी और को देते हैं,जैसे- दोस्त को फोटो दिखाने या बच्चे को गेम खेलने के लिए। इस फीचर को ऑन करने के बाद यूजर सिर्फ उसी ऐप तक सीमित रहता है और फोन के बाकी हिस्सों तक एक्सेस नहीं कर पाता है। इससे आपकी पर्सनल जानकारी सुरक्षित रहती है।

Focus Mode और Bedtime Mode में क्या अंतर है?

Focus Mode का इस्तेमाल आप दिन में काम करते समय डिस्ट्रैक्शन से बचने के लिए कर सकते हैं। इसमें आप कुछ ऐप्स को अस्थायी रूप से बंद कर सकते हैं। वहीं Bedtime Mode खासतौर पर रात के लिए होता है, जो नोटिफिकेशन साइलेंट करता है, स्क्रीन को डिम और ग्रेस्केल बनाता है ताकि आपकी नींद बेहतर हो सके। दोनों फीचर्स मिलकर आपकी डिजिटल लाइफ को बैलेंस करने में मदद करते हैं।

Android के Security फीचर्स फोन को कैसे सुरक्षित रखते हैं?

Android में मौजूद सिक्योरिटी फीचर्स जैसे Identity Check, Theft Detection Lock और Offline Device Lock आपके फोन को चोरी और डेटा एक्सेस से बचाते हैं। अगर कोई आपका फोन छीनता है या इंटरनेट बंद कर देता है, तो ये फीचर्स अपने आप फोन को लॉक कर देते हैं। इससे आपका पर्सनल डेटा सुरक्षित रहता है और किसी अनजान व्यक्ति को एक्सेस नहीं मिल पाता है।

The post नया फोन खरीदते ही करें ये 5 जरूरी सेटिंग्स ऑन, प्राइवेसी और एक्सपीरियंस दोनों हो जाएंगे बेहतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/naya-android-phone-setup-5-jaruri-settings-on-karen/feed/ 0
फोन को चोरी होने से कैसे बचाएं? जानें Anti-Theft फीचर कैसे काम करता है? https://www.91mobiles.com/hindi/phone-ko-chori-se-kaise-bachaye/ https://www.91mobiles.com/hindi/phone-ko-chori-se-kaise-bachaye/#respond Mon, 06 Apr 2026 09:36:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193584 आज के दौर में स्मार्टफोन सिर्फ एक डिवाइस नहीं रह गया है, बल्कि हमारी डिजिटल लाइफ का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है। बैंकिंग से लेकर पर्सनल फोटो, ऑफिस फाइल्स से लेकर सोशल मीडिया, सब कुछ इसी में होता है। ऐसे में बस, मेट्रो या भीड़भाड़ वाली जगहों पर सफर करते समय फोन चोरी होने […]

The post फोन को चोरी होने से कैसे बचाएं? जानें Anti-Theft फीचर कैसे काम करता है? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज के दौर में स्मार्टफोन सिर्फ एक डिवाइस नहीं रह गया है, बल्कि हमारी डिजिटल लाइफ का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है। बैंकिंग से लेकर पर्सनल फोटो, ऑफिस फाइल्स से लेकर सोशल मीडिया, सब कुछ इसी में होता है। ऐसे में बस, मेट्रो या भीड़भाड़ वाली जगहों पर सफर करते समय फोन चोरी होने का डर होना बिल्कुल स्वाभाविक है, लेकिन अच्छी बात यह है कि Android स्मार्टफोन्स में अब ऐसे स्मार्ट Anti-Theft फीचर्स आ चुके हैं, जो आपके फोन को चोरी होने के बाद भी सुरक्षित रखते हैं। अगर आप सही सेटिंग्स इनेबल कर लें, तो न सिर्फ आपका फोन अपने आप लॉक हो सकता है, बल्कि चोर के लिए उसमें मौजूद डाटा तक पहुंचना लगभग नामुमकिन हो जाता है। आइए जानते हैं कैसे आप अपने फोन को पहले से ही सुरक्षित बना सकते हैं।

Theft Protection ऑन करने से पहले ध्यान रखें

Anti-Theft फीचर्स को इस्तेमाल करने से पहले कुछ जरूरी बातें समझ लेना बेहतर है। सबसे पहले यह चेक करें कि आपका फोन किस Android वर्जन पर चल रहा है। ज्यादातर सिक्योरिटी फीचर्स Android 10 या उससे ऊपर के वर्जन में मिल जाते हैं, लेकिन कुछ एडवांस फीचर्स के लिए लेटेस्ट अपडेट (जैसे Android 15/16) जरूरी हो सकता है। इसके अलावा, फोन में पहले से मौजूद SIM Lock जैसे फीचर्स भी काफी काम के होते हैं। ये बेसिक सिक्योरिटी लेयर देते हैं, जबकि नए Anti-Theft टूल्स इन्हें और मजबूत बना देते हैं।

Theft Detection Lock कैसे इनेबल करें

थेफ्ट डिटेक्शन लॉक आपके डिवाइस के मशीन सेंसर, AI, ब्लूटूथ और Wi-Fi का उपयोग करके यह पता लगाता है कि कोई आपका डिवाइस लेकर भाग तो नहीं रहा है और यह स्क्रीन को ऑटोमैटिक रूप से लॉक कर देता है। यह आपके डिवाइस पर मौजूद पर्सनल डेटा तक अनधिकृत पहुंच को रोकता है। इस फीचर को इनेबल करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः

  • स्टेप-1: अपने फोन पर सेटिंग्स ऐप में जाएं।
  • स्टेप-2: इसमें Google वाले ऑप्शन पर टैप करें।
  • Android anti-theft featureस्टेप-3: इसके बाद आप ऑल सर्विसेज (All services) वाला ऑप्शन सलेक्ट कर लें।
  • Android anti-theft featureस्टेप-4: इसके बाद नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और थेफ्ट प्रोटेक्शन (Theft protection) पर टैप करें।
  • Android anti-theft featureस्टेप-5: थेफ्ट डिटेक्शन लॉक (Theft Detection Lock) टॉगल को ऑन कर दें।
  • Android anti-theft featureस्टेप-6: कंफर्मेशन बॉक्स में फिर से टर्न ऑन (Turn on) विकल्प को चुनें।

डेली एक्टिविटीज के दौरान कई बार ऐसा होता है कि अचानक से फोन हिलता-डुलता है, मगर यह फीचर तभी एक्टिव होता है, जब Wi-Fi या Bluetooth का कनेक्शन टूटे या कमजोर हो जाए। इसी तरह अगर बहुत कम समय में कई बार फोन लॉक होता है, तो भी यह सेफ्टी फीचर अपने आप ऑन हो जाता है। लेकिन घबराइए मत! अगर आप दौड़ रहे हैं या नेटवर्क बार-बार जा रहा है और इसी वजह से फोन लॉक हो जाता है, तो आप उसे मैन्युअली अनलॉक भी कर सकते हैं। यानी सिक्योरिटी भी बनी रहेगी और आपके काम में कोई खास रुकावट भी नहीं आएगी।

Offline Device Lock को कैसे इनेबल करें

यदि कोई आपके डिवाइस को चुराता है, तो वह ट्रैकिंग रोकने के लिए Wi-Fi, मोबाइल डेटा बंद कर सकता है या SIM कार्ड निकाल सकता है। इससे बाद गूगल Find Hub के माध्यम से फोन को ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है। ऑफलाइन डिवाइस लॉक आपके डेटा को सुरक्षित रखने के लिए डिवाइस की स्क्रीन को लॉक कर देता है। इस फीचर को इनेबल करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः

  • स्टेप-1: सबसे पहले अपने फोन पर सेटिंग्स ऐप को ओपन करें।
  • स्टेप-2: इसके बाद Google पर टैप करें।
  • Android anti-theft featureस्टेप-3: फिर आपको ऑल सर्विसेज (All services) चुनना है।
  • Android anti-theft featureस्टेप-4: नीचे स्क्रॉल करें और थेफ्ट प्रोटेक्शन (Theft protection) पर टैप करें।
  • Android anti-theft featureस्टेप-5: यहां पर आपको अब ऑफलाइन डिवाइस लॉक (Offline Device Lock) टॉगल को चालू करना होगा।
  • Android anti-theft featureस्टेप-6: कंफर्मेशन बॉक्स में फिर से टर्न ऑन (Turn on) वाले विकल्प को सलेक्ट करें।

यह स्क्रीन लॉक 24 घंटे में केवल दो बार काम करता है। इसलिए इसे बार-बार टेस्ट करने से बचें ताकि जरूरत पड़ने पर यह काम करे।

Remote Lock को कैसे इनेबल करें

यह सुविधा आपको वेरिफाइड फोन नंबर का उपयोग करके डिवाइस को रिमोटली लॉक करने की अनुमति देती है। यह तब उपयोगी है, जब आप अन्य एंटी-थेफ्ट सुविधाओं को इनेबल नहीं करना चाहते हैं। यदि डिवाइस ऑफलाइन है, तो रिमोट लॉक इंटरनेट से कनेक्ट होते ही स्क्रीन लॉक कर देता है। फोन गुम होने का पता चलने के बाद तुरंत लॉक रिक्वेस्ट भेजना एक अच्छा तरीका माना जाता है। इसे सेट करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः

  • स्टेप-1: अपने फोन पर सेटिंग्स ऐप में जाएं।
  • स्टेप-2: फिर Google पर टैप करें।
  • स्टेप-3: अब यहां भी ऑल सर्विसेज (All services) को चुनें।
  • स्टेप-4: नीचे स्क्रॉल करें और थेफ्ट प्रोटेक्शन (Theft protection) पर टैप करें।
  • Android anti-theft featureस्टेप-5: अब यहां से रिमोट लॉक (Remote Lock) वाले विकल्प को चुनें।
  • Android anti-theft featureस्टेप-6: यूज रिमोट लॉक (Use Remote Lock) टॉगल को ऑन कर दें।

Android anti-theft feature

हालांकि इसके उपयोग के लिए स्क्रीन लॉक (पासवर्ड, PIN या बायोमेट्रिक्स) सेट होना जरूरी है। इसके साथ एक एक्टिव SIM कार्ड और सत्यापित फोन नंबर वाले डिवाइस की जरूरत होगी। डिवाइस ऑनलाइन होने के बाद Find Hub ऑन होना जरूरी है। यदि रिमोट लॉक सक्रिय हो जाता है, तो आप अपने पासवर्ड, PIN या बायोमेट्रिक्स का उपयोग करके डिवाइस को स्थानीय रूप से अनलॉक कर सकते हैं। यह सुविधा भी 24 घंटे में केवल दो बार काम करती है। रिमोट लॉक का उपयोग करने के लिए android.com/lock पर जाएं, अपना फोन नंबर दर्ज करें और डिवाइस को लॉक करें।

क्यों जरूरी है एंटी थेफ्ट प्रोटेक्शन?

आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। इसमें हमारे फोटो, मैसेज, बैंक की जानकारी और भी बहुत कुछ होता है। ऐसे में अगर फोन चोरी हो जाए, तो हमारी पर्सनल जानकारी खतरे में पड़ सकती है। इसी को देखते हुए Google ने कुछ सिक्योरिटी फीचर्स आपके काम के हो सकते हैं। हालांकि ये Theft Protection फीचर 100% गारंटी नहीं देता कि आपका फोन पूरी तरह बचा ही रहेगा, लेकिन आप फाइंड हब की मदद से अपने फोन को लोकेट कर सकते हैं, उसे लॉक कर सकते हैं या जरूरत पड़ने पर दूर से ही फोन का डेटा डिलीट भी कर सकते हैं।

सवाल-जवाब (FAQs)

अगर मेरे Android फोन में Theft Protection का ऑप्शन नहीं दिख रहा हो तो क्या करूं?

सबसे पहले यह देखें कि आपके फोन में Android 10 या उससे नया वर्जन है या नहीं और आपका Google अकाउंट फोन में लॉगइन है या नहीं। अगर फिर भी यह फीचर नहीं दिख रहा है, तो Google Play Services को अपडेट करें। ऐसा करने के लिए आप Google की गाइड को फॉलो कर सकते हैं।

अगर मेरा फोन रूटेड है या कस्टम ROM चल रहा है तो क्या Theft Protection काम करेगा?

अगर आपने फोन को रूट कर रखा है या उस पर कोई कस्टम ROM है, तो Google के Theft Protection फीचर्स सही तरीके से काम नहीं करेंगे, लेकिन अगर आपके फोन में Google Play Services मौजूद हैं, तो फाइंड हब जैसी सुविधाएं अब भी काम कर सकती हैं।

अगर फोन की बैटरी खत्म हो जाए तो क्या Theft Detection और Offline Lock फीचर चलेंगे?

नहीं, ये दोनों फीचर्स तब तक काम करेंगे जब तक आपका फोन ऑन और इंटरनेट से कनेक्टेड है। जैसे ही फोन बंद हो जाएगा या बैटरी खत्म हो जाएगी, ये फीचर्स काम नहीं करेंगे। हालांकि जब भी फोन ऑन किया जाएगा या रीस्टार्ट होगा, तब यह अपने आप लॉक हो जाएगा और स्क्रीन लॉक मांगेगा।

अगर मैं दिन में दो बार फोन लॉक कर चुका हूं तो उसके बाद क्या कर सकता हूं?

अगर आपने दिन में दो बार फोन को लॉक कर लिया है और लिमिट पूरी हो गई है, तो भी घबराने की जरूरत नहीं है। आप फाइंड हब की मदद से अपने फोन को सुरक्षित कर सकते हैं। इसमें Secure Device ऑप्शन से आप फोन को दूर से लॉक कर सकते हैं और अपने Google अकाउंट को भी उससे साइन आउट कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आप अभी भी फोन को ट्रैक कर सकते हैं कि वह कहां है।

यदि मेरा फोन ऑफलाइन है और मैं रिमोट लॉक का उपयोग करता हूं, तो क्या होगा?

यदि आपका फोन ऑफलाइन है जब आप रिमोट लॉक रिक्वेस्ट भेजते हैं, तो लॉक तब सक्रिय होगा जब डिवाइस इंटरनेट से कनेक्ट होगा। फोन गुम होने का पता चलते ही तुरंत android.com/lock पर जाकर लॉक अनुरोध भेजें। सुनिश्चित करें कि Find Hub चालू हो और डिवाइस में स्क्रीन लॉक सेट हो।

क्या थेफ्ट प्रोटेक्शन सुविधाएं मेरे फोन की बैटरी को जल्दी खत्म कर सकती हैं?

थेफ्ट प्रोटेक्शन सुविधाएं, जैसे- थेफ्ट डिटेक्शन लॉक, सेंसर और AI का उपयोग करती हैं, लेकिन ये बैटरी उपयोग को न्यूनतम रखने के लिए ऑप्टिमाइज की गई हैं। सामान्य परिस्थितियों में, इनका बैटरी पर महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ता। यदि आप बैटरी ड्रेन नोटिस करते हैं, तो सेटिंग्स > बैटरी > बैटरी उपयोग में जाकर जांचें कि क्या कोई अन्य ऐप या प्रक्रिया इसका कारण है।

क्या थेफ्ट प्रोटेक्शन सुविधाएं चोर को डिवाइस को फैक्ट्री रीसेट करने से रोक सकती हैं?

थेफ्ट प्रोटेक्शन सुविधाएं, जैसे-थेफ्ट डिटेक्शन लॉक और ऑफलाइन डिवाइस लॉक, स्क्रीन को लॉक करके डेटा तक पहुंच को रोकती हैं। हालांकि कुछ मामलों में चोर रिकवरी मोड का उपयोग करके फैक्ट्री रीसेट कर सकते हैं। इसे रोकने के लिए सुनिश्चित करें कि आपका Google अकाउंट सक्रिय हो और Find Hub चालू हो, क्योंकि Google का फैक्ट्री रीसेट प्रोटेक्शन (FRP) रीसेट के बाद डिवाइस को आपके खाते से लिंक करता है, ताकि इसे अनधिकृत उपयोग से रोका जा सके।

The post फोन को चोरी होने से कैसे बचाएं? जानें Anti-Theft फीचर कैसे काम करता है? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/phone-ko-chori-se-kaise-bachaye/feed/ 0
Android फोन में SIM का ICCID नंबर कैसे निकालें, जानें 3 आसान तरीके https://www.91mobiles.com/hindi/android-phone-me-sim-number-kaise-nikale/ https://www.91mobiles.com/hindi/android-phone-me-sim-number-kaise-nikale/#respond Tue, 10 Mar 2026 12:22:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191998 प्रतीकात्मक फोटोमोबाइल में मौजूद SIM कार्ड का ICCID नंबर जानना भी कई बार बेहद जरूरी हो जाता है। खासकर eSIM एक्टिवेट करने, नेटवर्क से जुड़ी समस्यायों को ठीक करने या फिर कैरियर बदलने में इसकी जरूरत पड़ती है। ICCID (Integrated Circuit Card Identification) आपके SIM कार्ड का एक यूनिक सीरियल नंबर है, जो आमतौर पर […]

The post Android फोन में SIM का ICCID नंबर कैसे निकालें, जानें 3 आसान तरीके first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
प्रतीकात्मक फोटो

मोबाइल में मौजूद SIM कार्ड का ICCID नंबर जानना भी कई बार बेहद जरूरी हो जाता है। खासकर eSIM एक्टिवेट करने, नेटवर्क से जुड़ी समस्यायों को ठीक करने या फिर कैरियर बदलने में इसकी जरूरत पड़ती है। ICCID (Integrated Circuit Card Identification) आपके SIM कार्ड का एक यूनिक सीरियल नंबर है, जो आमतौर पर 19 या 20 अंकों का होता है। मोबाइल नेटवर्क कंपनियां इसी नंबर के जरिए आपके SIM को पहचानती है और अपने नेटवर्क से जोड़ती है। अगर आपके फोन में दो SIM कार्ड्स हैं, तो दोनों के अलग-अलग ICCID नंबर होंगे। अच्छी बात ये है कि Android फोन में SIM नंबर या मोबाइल नंबर पता करने के कई आसान तरीके मौजूद हैं। आप इसे फोन की सेटिंग्स, कोड या SIM कार्ड को निकालकर भी देख सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे आप अपना सिम नंबर चेक कर सकते हैं?

Android फोन की सेटिंग्स से ICCID नंबर कैसे निकालें

Android फोन में ICCID नंबर देखने का सबसे आसान और सुरक्षित तरीका फोन की सेटिंग्स है। लगभग सभी नए Android स्मार्टफोन में SIM से जुड़ी जानकारी सेटिंग्स के अंदर उपलब्ध होती है।

  • स्टेप-1: सबसे पहले अपने फोन में Settings ऐप ओपन करें।
  • स्टेप-2: अब नीचे स्क्रॉल करें और About Phone विकल्प पर टैप करें।
  • स्टेप-3: यहां फोन मैन्युफैक्चरर के हिसाब से SIM Status, SIM Information या Status नाम का विकल्प दिखाई देगा, उसे ओपन करें।
  • स्टेप-4: स्क्रीन पर SIM से जुड़ी कई जानकारियां दिखाई देंगी।
  • स्टेप-5: नीचे स्क्रॉल करने पर आपको ICCID नंबर दिखाई देगा, जिसे आप नोट कर सकते हैं।

अगर आपके फोन में दो SIM कार्ड लगे हैं, तो यहां दोनों SIM के अलग-अलग ICCID नंबर दिखाई देंगे। यह तरीका खास तौर पर तब उपयोगी होता है जब आपको अपने SIM की तकनीकी जानकारी किसी नेटवर्क ऑपरेटर या सर्विस सेंटर को देनी होती है। अगर आपके फोन में इस तरीके से ICCID नंबर का पता नहीं चलता है, तो फिर दूसरा तरीका भी ट्राई कर सकते हैं।

*#06# कोड से ICCID नंबर कैसे निकालें

Android स्मार्टफोन में कई छिपे हुए डायलर कोड होते हैं, जिनकी मदद से फोन से जुड़ी तकनीकी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्हीं में से एक है *#06# कोड। कई फोन मॉडल में IMEI नंबर के साथ-साथ ICCID नंबर भी दिखाई देते हैंः

  • स्टेप-1: अपने फोन में Phone Dialer या कॉलिंग ऐप खोलें।
  • स्टेप-2: अब कीपैड में *#06# कोड टाइप करें।
  • स्टेप-3: कोड डालते ही स्क्रीन पर एक पॉप-अप विंडो दिखाई देगी।
  • स्टेप-4: इस पॉप-अप में आमतौर पर IMEI नंबर दिखाई देता है। मगर कुछ स्मार्टफोन में इसी स्क्रीन पर नीचे ICCID नंबर भी दिखाई देता है।

हालांकि यह फीचर सभी फोन में उपलब्ध नहीं होता है। कई स्मार्टफोन केवल IMEI नंबर ही दिखाते हैं। ऐसे में आपको SIM नंबर देखने के लिए अन्य तरीकों का इस्तेमाल करना पड़ सकता है।

SIM कार्ड निकाल कर ICCID नंबर कैसे चेक करें

अगर आपके फोन की सेटिंग्स में ICCID नंबर दिखाई नहीं देता या फोन सही तरीके से काम नहीं कर रहा है, तो आप SIM कार्ड को निकालकर भी यह नंबर देख सकते हैं।

  • स्टेप-1: सबसे पहले अपने फोन को Switch Off कर दें।
  • स्टेप-2: अब SIM ejector tool या छोटी पिन की मदद से SIM ट्रे को बाहर निकालें।
  • स्टेप-3: SIM ट्रे से SIM कार्ड को सावधानी से बाहर निकालें।
  • स्टेप-4: SIM कार्ड को ध्यान से देखें, उस पर एक लंबा नंबर प्रिंट होता है।
  • स्टेप-5: यही नंबर ICCID नंबर होता है, इसे नोट कर लें।

अक्सर यह नंबर SIM कार्ड के नीचे या बारकोड के पास लिखा होता है। यह तरीका लगभग हर स्थिति में काम करता है, चाहे फोन ऑन हो या ऑफ।

Android फोन में SIM नंबर या मोबाइल नंबर पता करना बिल्कुल भी मुश्किल काम नहीं है। अगर आपको अपने SIM का ICCID नंबर चाहिए, तो आप फोन की सेटिंग्स में जाकर इसे आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा, *#06# कोड या SIM कार्ड को निकालकर भी यह जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ज्यादातर यूजर्स के लिए सेटिंग्स सबसे आसान और तेज तरीका होते हैं। अगर आपके फोन में दो SIM कार्ड हैं, तो दोनों के अलग-अलग नंबर और ICCID होते हैं, इसलिए सही SIM की पहचान करना जरूरी है। इन आसान तरीकों की मदद से आप कभी भी अपने SIM से जुड़ी जरूरी जानकारी कुछ ही मिनटों में पता कर सकते हैं।

सवाल- जवाब (FAQs)

क्या ICCID और SIM नंबर एक ही होते हैं?

हां, ICCID को ही आमतौर पर SIM नंबर कहा जाता है। यह आपके SIM कार्ड का यूनिक पहचान नंबर होता है, जो आमतौर पर 19 या 20 अंकों का होता है। मोबाइल नेटवर्क कंपनियां इसी नंबर की मदद से आपके SIM कार्ड को अपने नेटवर्क में पहचानती और मैनेज करती हैं।

SIM कार्ड पर ICCID नंबर कहां लिखा होता है?

ICCID नंबर आमतौर पर SIM कार्ड के ऊपर प्रिंट होता है। यह अक्सर बारकोड के पास या कार्ड के निचले हिस्से में लिखा होता है। अगर फोन की सेटिंग्स में यह नंबर दिखाई नहीं देता, तो SIM कार्ड निकालकर इसे आसानी से देखा जा सकता है।

क्या सभी Android फोन में ICCID नंबर सेटिंग्स में दिखाई देता है?

अधिकांश नए Android स्मार्टफोन में ICCID नंबर सेटिंग्स के अंदर SIM Status या About Phone सेक्शन में दिखाई देता है। हालांकि कुछ पुराने या एंट्री-लेवल फोन में यह जानकारी उपलब्ध नहीं होती है, ऐसे में SIM कार्ड को निकालकर नंबर देखना पड़ सकता है।

क्या फोन बंद होने पर भी SIM नंबर पता किया जा सकता है?

हां, अगर आपका फोन बंद है या लॉक है, तब भी SIM कार्ड निकालकर उस पर लिखा ICCID नंबर देखा जा सकता है, क्योंकि यह नंबर सीधे SIM कार्ड पर प्रिंट होता है।

The post Android फोन में SIM का ICCID नंबर कैसे निकालें, जानें 3 आसान तरीके first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/android-phone-me-sim-number-kaise-nikale/feed/ 0
SMS का बैकअप कैसे लें, जानें पुराने Android फोन के मैसेज को रिस्टोर करने का आसान तरीका https://www.91mobiles.com/hindi/android-phone-me-sms-ka-backup-kaise-le/ https://www.91mobiles.com/hindi/android-phone-me-sms-ka-backup-kaise-le/#respond Mon, 09 Mar 2026 10:40:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=191823 आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल और मैसेज करने का ही माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह हमारी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। हमारे फोन में मौजूद टेक्स्ट मैसेज यानी SMS में कई बार बेहद जरूरी जानकारियां होती हैं, जैसे- बैंक अलर्ट, OTP, पुराने दोस्तों या परिवार के साथ हुई […]

The post SMS का बैकअप कैसे लें, जानें पुराने Android फोन के मैसेज को रिस्टोर करने का आसान तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल और मैसेज करने का ही माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह हमारी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। हमारे फोन में मौजूद टेक्स्ट मैसेज यानी SMS में कई बार बेहद जरूरी जानकारियां होती हैं, जैसे- बैंक अलर्ट, OTP, पुराने दोस्तों या परिवार के साथ हुई बातचीत, काम से जुड़े मैसेज और कई यादगार बातचीत। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि फोन अचानक खराब हो जाता है, खो जाता है या हमें नया स्मार्टफोन लेना पड़ता है। ऐसी स्थिति में अगर आपने अपने SMS का बैकअप नहीं लिया है, तो ये सभी मैसेज हमेशा के लिए खो सकते हैं। इसी वजह से SMS का बैकअप लेना बहुत जरूरी होता है। अच्छी बात यह है कि Android फोन में SMS बैकअप लेने के कई आसान तरीके मौजूद हैं। चाहे आपके पास नया Android 16 सपोर्ट करने वाला फोन हो या कोई पुराना बजट Android डिवाइस, आप आसानी से अपने टेक्स्ट मैसेज को सुरक्षित रख सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि आप अपने पुराने Android फोन के SMS का बैकअप कैसे ले सकते हैं, उन्हें क्लाउड में कैसे सुरक्षित रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर नए फोन में कैसे रिस्टोर कर सकते हैं?

Android के बिल्ट-इन SMS Backup का इस्तेमाल कैसे करें

अधिकांश Android स्मार्टफोन में Google की तरफ से ऑटोमैटिक बैकअप सिस्टम दिया जाता है। यह फीचर आपके फोन के जरूरी डाटा, जैसे- ऐप डाटा, कॉल हिस्ट्री, डिवाइस सेटिंग्स और SMS को Google Drive में सुरक्षित रखता है। खासकर Pixel फोन में यह फीचर सीधे सिस्टम सेटिंग्स में मौजूद होता है, जबकि अन्य Android फोन में यह विकल्प Google One ऐप के जरिए भी उपलब्ध हो सकता है। बता दें कि Google का यह बैकअप सिस्टम आपके डाटा को इंटरनेट के जरिए सुरक्षित तरीके से ट्रांसफर करता है और इसे एन्क्रिप्शन के साथ सेव किया जाता है ताकि आपकी जानकारी सुरक्षित रहे।

हालांकि इस बैकअप सिस्टम की कुछ सीमाएं भी हैं। उदाहरण के लिए अगर कोई डिवाइस लगभग 57 दिनों तक इस्तेमाल नहीं किया जाता है, तो उससे जुड़ा SMS बैकअप हट सकता है। इसके अलावा, आप Google Drive में मौजूद बैकअप के अंदर जाकर सीधे मैसेज नहीं पढ़ सकते हैं। जानें SMS Backup शुरू करने का तरीकाः

  • स्टेप-1: अपने फोन में Settings को ओपन करें।
  • स्टेप-2: नीचे स्क्रॉल करके System वाले विकल्प को सलेक्ट करें।
  • स्टेप-3: यहां आपको Backup पर टैप करना है।

Transfer SMS From Android to Android

  • स्टेप-4: Back up to Google Drive विकल्प को ऑन करें।

इसके बाद आपका फोन समय-समय पर अपने आप SMS सहित अन्य जरूरी डाटा का बैकअप लेता रहेगा।

नए फोन में SMS Restore कैसे करें

जब आप नया Android फोन सेटअप करते हैं, तो सेटअप प्रक्रिया के दौरान आपको पुराने फोन का बैकअप रिस्टोर करने का विकल्प मिलता है। अगर आपने सेटअप के दौरान यह विकल्प छोड़ दिया हो, तो बाद में भी यह प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

  • स्टेप-1: अपने फोन की Settings को ओपन करें।
  • स्टेप-2: ऊपर दिखाई देने वाले Finish setting up नोटिफिकेशन पर टैप करें।

  • स्टेप-3: अपने Google अकाउंट से जुड़े पुराने बैकअप को सलेक्ट करें।

इसके बाद फोन आपके पुराने SMS और अन्य डाटा को नए फोन में रिस्टोर कर देगा।

SMS Backup+ ऐप का इस्तेमाल कैसे करें

अगर आप अपने SMS को Gmail में सुरक्षित रखना चाहते हैं और उन्हें ईमेल की तरह देखना चाहते हैं, तो SMS Backup+ ऐप एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह एक ओपन-सोर्स ऐप है, जो आपके SMS, MMS और कॉल लॉग को Gmail में “SMS” लेबल के अंदर सेव कर देता है। इससे आप अपने मैसेज को Gmail में भी देख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें सर्च भी कर सकते हैं। हालांकि यह ऐप अब Play Store पर उपलब्ध नहीं है, इसलिए इसे GitHub या APK Mirror जैसी वेबसाइट से डाउनलोड करना पड़ सकता है। SMS Backup+ सेटअप करने से पहले जरूरी बातें…

इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने Google अकाउंट में कुछ सेटिंग्स बदलनी पड़ती हैं:

  •  Gmail में IMAP Access चालू करना होगा

  •  Google अकाउंट में Two-Factor Authentication (2FA) ऑन करना होगा
  •  Google Security पेज से App Password जनरेट करना होगा

App Password एक खास 16-अंकों का पासवर्ड होता है, जो ऐप को Gmail अकाउंट एक्सेस करने की अनुमति देता है।

SMS Backup+ सेटअप कैसे करें

इस ऐप को सेटअप करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः

  • स्टेप-1: अपने फोन में SMS Backup+ ऐप को ओपन करें।
  • स्टेप-2: फिर Advanced Settings पर जाएं।
  • स्टेप-3: Custom IMAP Server को विकल्प चुनें।

  • स्टेप-4: Authentication में Plain Text को चुनें।
  • स्टेप-5: Username में अपना Gmail ID दर्ज करें।
  • स्टेप-6: Password में App Password डालें।
  • स्टेप-7: Security सेटिंग को TLS पर रखें।

इसके बाद आप ऐप के मुख्य स्क्रीन से SMS बैकअप शुरू कर सकते हैं। हालांकि पहली बार बैकअप बनने में थोड़ा समय लग सकता है।

SMS Backup & Restore ऐप का इस्तेमाल कैसे करें

अगर आप अपने SMS को एक बैकअप फाइल के रूप में सेव करना चाहते हैं, तो SMS Backup & Restore ऐप एक बहुत लोकप्रिय और आसान विकल्प है। यह ऐप आपके SMS और MMS को एक फाइल में सेव कर देता है जिसे आप क्लाउड स्टोरेज या फोन की लोकल स्टोरेज में सुरक्षित रख सकते हैं। इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बैकअप प्रक्रिया तेज होती है और मैसेज को दूसरे फोन में ट्रांसफर करना भी काफी आसान होता है। आइए जानते हैं SMS Backup बनाने का तरीकाः

स्टेप-1: SMS Backup & Restore ऐप को ओपन करें और Set Up a Backup पर टैप करें।


स्टेप-2: अब तय करें कि आप सभी मैसेज का बैकअप लेना चाहते हैं या केवल कुछ मैसेज का।
स्टेप-3: बैकअप सेव करने की लोकेशन चुनें, जैसे कि Google Drive, Dropbox, OneDrive, Local Storage आदि।
स्टेप-4: जरूरत हो तो Scheduled Backup सेट कर सकते हैं ताकि बैकअप अपने आप बनता रहे।
स्टेप-5: अंत में Back Up Now पर टैप करें।

दूसरे फोन में SMS Restore कैसे करें

अगर आप नया फोन इस्तेमाल कर रहे हैं और पुराने मैसेज वापस लाना चाहते हैं, तो SMS Backup & Restore ऐप में यह प्रक्रिया काफी आसान है।

स्टेप-1: SMS Backup & Restore ऐप को ओपन करें और साइड मेनू खोलें।
स्टेप-2: Restore का विकल्प चुनें।
स्टेप-3: उस बैकअप फाइल को चुनें जिसे आप रिस्टोर करना चाहते हैं। आप चाहें तो Wi-Fi Transfer फीचर का इस्तेमाल करके सीधे एक फोन से दूसरे फोन में मैसेज ट्रांसफर भी कर सकते हैं।

SMS बैकअप लेते समय इन बातों का रखें ध्यान

SMS बैकअप बनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है ताकि आपका डाटा सुरक्षित रहे।

  • हमेशा विश्वसनीय ऐप का ही इस्तेमाल करें।
  •  बैकअप को क्लाउड स्टोरेज में सेव करना ज्यादा सुरक्षित होता है।
  •  नियमित रूप से बैकअप बनाते रहें।
  •  अपने Google अकाउंट में Two-Factor Authentication जरूर चालू रखें।

इन सावधानियों से आपके मैसेज सुरक्षित रहेंगे और डाटा खोने की संभावना कम हो जाएगी।

WhatsApp भी बन सकता है एक विकल्प

अगर आप पारंपरिक SMS का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो WhatsApp भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। WhatsApp में मैसेज का ऑटोमैटिक बैकअप Google Drive में सेव होता है, जिससे नया फोन लेने पर सभी चैट आसानी से वापस मिल जाती हैं। इसके अलावा, WhatsApp के जरिए आप वॉयस कॉल, वीडियो कॉल, बड़ी फाइलें और डॉक्यूमेंट भी आसानी से भेज सकते हैं।

कुल मिलाकर देखें, तो Android फोन में SMS का बैकअप लेना बेहद जरूरी है, क्योंकि फोन खराब होने या बदलने की स्थिति में आपके महत्वपूर्ण मैसेज सुरक्षित रह सकते हैं। Google का बिल्ट-इन बैकअप सिस्टम एक आसान और ऑटोमैटिक तरीका है, लेकिन अगर आपको ज्यादा कंट्रोल और लंबे समय तक स्टोरेज चाहिए तो SMS Backup+ या SMS Backup & Restore जैसे ऐप बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। सही बैकअप सिस्टम अपनाकर आप अपने जरूरी मैसेज, काम से जुड़े डाटा और एसएमएस को सुरक्षित रख सकते हैं और नए फोन में भी उन्हें आसानी से वापस पा सकते हैं।

सवाल-जवाब (FAQs)

क्या Android फोन में SMS का ऑटोमैटिक बैकअप लिया जा सकता है?

हां, Android फोन में Google का बिल्ट-इन बैकअप सिस्टम मौजूद होता है, जिसकी मदद से SMS का ऑटोमैटिक बैकअप लिया जा सकता है। जब आप अपने फोन में Google अकाउंट से लॉग-इन रहते हैं और बैकअप फीचर को ऑन कर देते हैं, तो फोन समय-समय पर अपने आप जरूरी डाटा को Google Drive में सेव करता रहता है। इस बैकअप में SMS के अलावा कॉल हिस्ट्री, ऐप डाटा, डिवाइस सेटिंग्स और कुछ अन्य जरूरी जानकारियां भी शामिल होती हैं। इसका फायदा यह है कि अगर आपका फोन खराब हो जाए या आप नया फोन लें, तो वही Google अकाउंट इस्तेमाल करके पुराने मैसेज आसानी से वापस प्राप्त किए जा सकते हैं।

Android फोन में SMS बैकअप कैसे शुरू करें?

Android फोन में SMS बैकअप शुरू करने के लिए आपको फोन की सेटिंग्स में जाकर बैकअप विकल्प को ऑन करना होता है। इसके लिए सबसे पहले Settings खोलें, फिर System सेक्शन में जाएं और Backup विकल्प पर टैप करें। इसके बाद “Back up to Google Drive” विकल्प को ऑन कर दें। जैसे ही यह फीचर एक्टिव होता है, आपका फोन इंटरनेट के जरिए SMS सहित अन्य जरूरी डाटा का बैकअप क्लाउड में सेव करना शुरू कर देता है। यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित होती है, क्योंकि Google इस डाटा को एन्क्रिप्शन के साथ स्टोर करता है।

नया Android फोन लेने पर पुराने SMS कैसे प्राप्त कर सकते हैं?

अगर आपने पुराने फोन में SMS का बैकअप पहले से बना रखा है, तो नए Android फोन में उन्हें वापस लाना काफी आसान होता है। नया फोन सेटअप करते समय आपको “Restore from Backup” या पुराने डिवाइस से डाटा ट्रांसफर करने का विकल्प मिलता है। इस दौरान आप अपने Google अकाउंट से जुड़े बैकअप को चुन सकते हैं। जैसे ही आप बैकअप को सलेक्ट करते हैं, फोन अपने आप पुराने SMS, कॉल लॉग और अन्य डाटा को नए फोन में रिस्टोर कर देता है। अगर सेटअप के समय यह प्रक्रिया छूट जाए, तो बाद में भी सेटिंग्स के जरिए इसे पूरा किया जा सकता है।

क्या SMS बैकअप के लिए थर्ड-पार्टी ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है?

हां, अगर आप ज्यादा कंट्रोल चाहते हैं या अपने SMS को अलग तरीके से सेव करना चाहते हैं, तो थर्ड-पार्टी ऐप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। उदाहरण के लिए SMS Backup+ और SMS Backup & Restore जैसे ऐप काफी लोकप्रिय हैं। ये ऐप आपके SMS को क्लाउड स्टोरेज या फाइल के रूप में सेव कर देते हैं। कुछ ऐप ऐसे भी होते हैं जो मैसेज को Gmail में ईमेल की तरह सेव कर देते हैं, जिससे आप उन्हें कंप्यूटर या किसी भी डिवाइस से आसानी से पढ़ सकते हैं और सर्च भी कर सकते हैं।

क्या Google Drive में सेव SMS को पढ़ा जा सकता है?

नहीं, Google Drive में मौजूद SMS बैकअप को सीधे पढ़ा नहीं जा सकता है। यह केवल रिस्टोर करने के लिए उपयोग होता है।

SMS बैकअप कितनी बार लेना चाहिए?

अगर आप SMS का नियमित इस्तेमाल करते हैं, तो सप्ताह में एक बार या ऑटोमैटिक बैकअप सेट करना बेहतर होता है।

The post SMS का बैकअप कैसे लें, जानें पुराने Android फोन के मैसेज को रिस्टोर करने का आसान तरीका first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/android-phone-me-sms-ka-backup-kaise-le/feed/ 0