Realme | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 26 Jun 2026 06:57:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Realme 16 5G की कीमत फिर बढ़ी! अब लॉन्च से 4,000 रुपये तक महंगा हुआ फोन https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16-5g-price-hike-again-india-june-2026/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16-5g-price-hike-again-india-june-2026/#respond Fri, 26 Jun 2026 06:57:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198812 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

अगर आप Realme 16 5G खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह बड़ी खबर है। कंपनी ने एक बार फिर अपने इस स्मार्टफोन की कीमत बढ़ा दी है। साथ ही प्रो मॉडल्स भी महंगे हुए हैं।जिनकी डिटेल्स आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं। वहीं, नई कीमतों के बाद 16 5G फोन के […]

The post Realme 16 5G की कीमत फिर बढ़ी! अब लॉन्च से 4,000 रुपये तक महंगा हुआ फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप Realme 16 5G खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह बड़ी खबर है। कंपनी ने एक बार फिर अपने इस स्मार्टफोन की कीमत बढ़ा दी है। साथ ही प्रो मॉडल्स भी महंगे हुए हैं।जिनकी डिटेल्स आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं। वहीं, नई कीमतों के बाद 16 5G फोन के सभी स्टोरेज वैरियंट पहले की तुलना में महंगे मिलेंगे। आइए, लेटेस्ट प्राइस हाइक की डिटेल्स जानते हैं।

Realme 16 5G की नई कीमत

कंपनी ने Realme 16 5G की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। यह इस स्मार्टफोन की दूसरी प्राइस हाइक है, जिसके बाद अब सभी मॉडल्स पहले से 1,000 रुपये और महंगे हो गए हैं। नई कीमतों के अनुसार 8GB + 128GB वैरियंट 34,999 रुपये, 8GB + 256GB स्टोरेज 37,999 रुपये और 12GB + 256GB वैरियंट 40,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। अगर लॉन्च कीमत से तुलना करें तो अब इस स्मार्टफोन के अलग-अलग वैरियंट की कीमत में कुल 3,000 रुपये से लेकर 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।

Realme 16 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले की बात करें तो Realme 16 5G फोन में 6.57-इंच की Full HD+ Flexible AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 2372 × 1080 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 4200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। सुरक्षा के लिए इसमें DT Star D+ ग्लास लगाया गया है, जबकि इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

Realme 16 5G एंड्राइड 16 आधारित Realme UI 7.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6400 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.5GHz तक जाती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 6 साल तक लैग-फ्री परफॉरमेंस देने में सक्षम है। इसमें LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज तकनीक है। साथ ही यूजर्स को 3 जेनरेशन Android OS अपग्रेड और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे।

हेवी गेमिंग और लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 6050mm² VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 MC2 GPU मौजूद है। पावर बैकअप के लिए Realme 16 5G में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन रिवर्स चार्जिंग फीचर के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए Realme 16 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

अन्य फीचर्स के रूप में Realme 16 5G फोन IP69 Pro रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह डस्ट, पानी और कई तरह के लिक्विड से सुरक्षित रह सकता है। यह स्मार्टफोन Air White और Air Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसकी मोटाई 8.1mm और वजन 183 ग्राम है।

realme 16

खरीदना चाहिए या इंतजार करना सही होगा?

कीमत बढ़ने के बाद Realme 16 5G पहले की तुलना में महंगा जरूर हो गया है, लेकिन इसकी बड़ी 7000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर और 50MP सेल्फी कैमरा इसे अभी भी बढ़िया विकल्प बनाते हैं। हालांकि यदि आप इस फोन को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आने वाली सेल या बैंक ऑफर्स का इंतजार कर सकते हैं। वहीं, फोन लेने की जल्दी है तो Motorola, Lava, Infinix और Samsung के कम कीमत वाले हैंडसेट भी देख सकते हैं। हम आपको आगे भी कीमत में उतार-चढ़ाव होने पर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Realme 16 5G की कीमत फिर बढ़ी! अब लॉन्च से 4,000 रुपये तक महंगा हुआ फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-16-5g-price-hike-again-india-june-2026/feed/ 0
4000 रुपये तक महंगे हुए Realme के 200MP कैमरे वाले 5G फोन, देखें मॉडल और उनके प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/4000-rs-price-hike-on-realme-200-mp-camera-phone-16-pro-5g-and-16-pro-plus-5g/ https://www.91mobiles.com/hindi/4000-rs-price-hike-on-realme-200-mp-camera-phone-16-pro-5g-and-16-pro-plus-5g/#respond Fri, 26 Jun 2026 06:33:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198809 रियलमी 16 प्रो की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, वहीं रियलमी 16 प्रो प्लस मॉडल की कीमत में 4,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है।

The post 4000 रुपये तक महंगे हुए Realme के 200MP कैमरे वाले 5G फोन, देखें मॉडल और उनके प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में फोन की कीमतें बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। साल शुरू होने के साथ ही सभी कंपनियों ने अपने पुराने मॉडल्स की कीमतें बढ़ानी शुरू कर दी थीं, जो अब तक चला आ रहा है। इस सप्ताह की शुरुआत में ही ओपो ने अपनी A सीरीज के चार फोन मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की थी, वहीं आज से रियलमी की सबसे पॉपुलर नंबर सीरीज के फोन की कीमत भी बढ़ गई है। कंपनी ने Realme 16 Pro 5G और Realme 16 Pro Plus 5G के सभी मेमोरी वेरिएंट्स की कीमतों में इजाफा किया है।

सबसे बड़ी बात यह है कि जहां रियलमी 16 प्रो की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, वहीं रियलमी 16 प्रो प्लस मॉडल की कीमत में 4,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। नई कीमतें आज से ही पूरे भारत में लागू कर दी गई हैं।

Relme 16 Pro 5G और Realme 16 Pro Plus 5G की नई कीमत

वैसे तो Relme 16 Pro 5G (8GB रैम + 128GB मेमोरी) को भारतीय बाजार में 34,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन लॉन्च के बाद इसकी कीमत में 2,000 रुपये का इजाफा किया गया था और यह फोन फिलहाल 36,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध था। वहीं, नए प्राइस हाइक के बाद यह फोन 37,999 रुपये का हो गया है। इसके दूसरे मेमोरी वेरिएंट 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत अब 40,999 रुपये हो गई है, जबकि 12GB रैम + 256GB मेमोरी वाला मॉडल अब 43,999 रुपये में बिकेगा।

Relme 16 Pro Plus 5G (8GB रैम + 128GB मेमोरी) की बात करें तो इसे भारतीय बाजार में 43,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन हाल में हुई कीमत बढ़ोतरी के बाद यह फोन 46,999 रुपये में सेल हो रहा था। वहीं, इसका 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल 48,999 रुपये और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल 52,999 रुपये में उपलब्ध था। अब नए प्राइस हाइक के बाद ये फोन क्रमशः 49,999 रुपये, 52,999 रुपये और 55,999 रुपये के हो गए हैं। आपको बता दें कि रियलमी 16 प्रो प्लस के 8GB रैम + 128GB मेमोरी और 12GB रैम + 256GB मेमोरी वाले मॉडल्स की कीमत में 3,000 रुपये का इजाफा किया गया है, जबकि 8GB रैम + 256GB मेमोरी वाले मॉडल की कीमत में 4,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

Relme 16 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन

realme 16 Pro के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 6.78-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz तक के अडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह फोन MediaTek Dimensity 7300-Max चिपसेट पर काम करता है, जो 4nm फैब्रिकेशन पर बना है। फोन में 200MP का LumaColor मेन कैमरा OIS और EIS सपोर्ट के साथ आता है। वहीं, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का हाई-रिजॉल्यूशन फ्रंट कैमरा मिलता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7000mAh की Titan Battery दी गई है और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Relme 16 Pro Plus 5G के स्पेसिफिकेशन

realme 16 Pro Plus के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन 6.8-इंच की 1.5K डिस्प्ले के साथ आता है। कंपनी ने इसमें कर्व्ड AMOLED पैनल का उपयोग किया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 6500 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

realme 16 Pro+ 5G को कंपनी ने Android 16 पर पेश किया है, जो realme UI 7.0 के साथ आता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है और फोन में 7,000mAh की बैटरी मिलती है। सबसे खास बात यह है कि यह फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है।

The post 4000 रुपये तक महंगे हुए Realme के 200MP कैमरे वाले 5G फोन, देखें मॉडल और उनके प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/4000-rs-price-hike-on-realme-200-mp-camera-phone-16-pro-5g-and-16-pro-plus-5g/feed/ 0
Realme P4x 4G मलेशिया में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p4x-4g-malaysia-launch-8000mah-battery-120hz-display/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p4x-4g-malaysia-launch-8000mah-battery-120hz-display/#respond Tue, 23 Jun 2026 12:16:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198636 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Realme ने अपने P-सीरीज पोर्टफोलियो का विस्तार कर दिया है। इसमें नया Realme P4x 4G मलेशिया में लॉन्च हुआ है। बता दें कि कंपनी पहले से ही इंडिया में Realme P4x 5G लॉन्च कर चुकी है। जिसमें 7,000mAh की बैटरी मिलती है। वहीं, नए 4G मॉडल में 5G कनेक्टिविटी की जगह 8,000mAh की बड़ी बैटरी […]

The post Realme P4x 4G मलेशिया में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने अपने P-सीरीज पोर्टफोलियो का विस्तार कर दिया है। इसमें नया Realme P4x 4G मलेशिया में लॉन्च हुआ है। बता दें कि कंपनी पहले से ही इंडिया में Realme P4x 5G लॉन्च कर चुकी है। जिसमें 7,000mAh की बैटरी मिलती है। वहीं, नए 4G मॉडल में 5G कनेक्टिविटी की जगह 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ स्मार्टफोन में 120Hz डिस्प्ले, Android 16, गेमिंग के लिए बड़ा कूलिंग सिस्टम और 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और कीमत जानते हैं।

Realme P4x 4G की कीमत

Realme P4x 4G को फिलहाल मलेशिया में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत MYR 799 (करीब 18,000 रुपये) रखी गई है। यह स्मार्टफोन Rally White और Phantom Blue कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा।

Realme P4x 4G के स्पेसिफिकेशंस

Realme P4x 4G में 6.8-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स हाई ब्राइटनेस मोड को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन देखने को मिलता है।

परफॉरमेंस के लिए Realme P4x 4G फोन में T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसे LPDDR4X RAM और eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI पर काम करता है। इसमें Google Gemini AI का इंटीग्रेशन भी मिलता है, जिसे पावर बटन के जरिए एक्सेस किया जा सकता है।

8,000mAh बैटरी और गेमिंग फीचर्स

Realme P4x 4G की सबसे बड़ी खासियत 8,000mAh बैटरी है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी सपोर्टेड गेम्स में करीब 10 घंटे तक लगातार गेमिंग का अनुभव दे सकती है।

Realme P4x 4G फोन में रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे अन्य स्मार्टफोन और एक्सेसरीज़ को चार्ज किया जा सकता है। लंबे गेमिंग सेशन के दौरान तापमान को नियंत्रित रखने के लिए इसमें 11,124mm² कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है।

कैमरा और अन्य फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए Realme P4x 4G में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो Realme P4x 4G स्मार्टफोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल SIM सपोर्ट, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, 3.5mm हेडफोन जैक, IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस तथा मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें एक कस्टमाइजेबल नोटिफिकेशन LED भी मिलती है।

कंपनी ने Realme P4x 4G की भारत या अन्य ग्लोबल मार्केट में लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि बड़ी बैटरी और गेमिंग फीचर्स के चलते यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में मलेशिया के लोगों के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है। यदि आप इंडिया में हैं तो इसका 5जी मॉडल ले सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।

The post Realme P4x 4G मलेशिया में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p4x-4g-malaysia-launch-8000mah-battery-120hz-display/feed/ 0
7000mAh बैटरी, 144Hz 4D Curve स्क्रीन और 8GB RAM वाले 5G पर आया डिस्काउंट, realme P4 Pro बिक रहा सस्ता https://www.91mobiles.com/hindi/discount-on-smartphone-in-india-realme-p4-pro-deal/ https://www.91mobiles.com/hindi/discount-on-smartphone-in-india-realme-p4-pro-deal/#respond Mon, 22 Jun 2026 11:30:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198579 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

रियलमी का फोन डिस्काउंट के साथ खरीदना है तो इस वक्त कंपनी के बड़ी बैटरी वाले 5जी फोन realme P4 Pro पर सेल चल रही है। यह मोबाइल सस्ते रेट पर परचेज किया जा सकता है। यूं तो कुछ समय पहले ब्रांड द्वारा इस स्मार्टफोन की कीमत बढ़ाई जा चुकी है लेकिन, इन दिनों कंपनी […]

The post 7000mAh बैटरी, 144Hz 4D Curve स्क्रीन और 8GB RAM वाले 5G पर आया डिस्काउंट, realme P4 Pro बिक रहा सस्ता first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रियलमी का फोन डिस्काउंट के साथ खरीदना है तो इस वक्त कंपनी के बड़ी बैटरी वाले 5जी फोन realme P4 Pro पर सेल चल रही है। यह मोबाइल सस्ते रेट पर परचेज किया जा सकता है। यूं तो कुछ समय पहले ब्रांड द्वारा इस स्मार्टफोन की कीमत बढ़ाई जा चुकी है लेकिन, इन दिनों कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर यह रियलमी 5जी फोन छूट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। फ्लैट डिस्काउंट के साथ ही रियलमी पी4 पावर पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जिसके साथ यह स्मार्टफोन सस्ते रेट पर पाया जा सकता है।

realme P4 Pro 5G पर ऑफर

प्राइस हाइक के बाद रियलमी पी4 प्रो 5जी फोन के 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट की कीमत बढ़कर 27,999 रुपये हो गई थी और मोबाइल के 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का रेट 29,999 रुपये हो गया था। लेकिन अब ये दोनों 8जीबी रैम वाले 5जी फोन वेरिएंट 1,000 रुपये की छूट के साथ कंपनी वेबसाइट पर सेल ​के लिए लिस्ट कर दिए गए हैं।

डिस्काउंट के बाद 128जीबी मेमोरी वाले मॉडल को 26,999 रुपये में और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 28,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस डिस्काउंट को पाने के लिए किसी बैंक क्रेडिट कार्ड की जरूरत भी नहीं है। वहीं अगर आप एक्सचेंज के तहत पुराना रियलमी फोन देते हैं तो कस्टमर्स को कुल एक्सचेंज वैल्यू के अलावा 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस भी प्राप्त होगा। सस्ते रेट पर realme P4 Pro 5G फोन खरीदने या डील डिटेल्स जानने के लिए यहां क्लिक करें।

realme P4 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी पी4 प्रो 5जी फोन में 1280 x 2800 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की 1.5के डिस्प्ले दी गई है जिसे कंपनी ने HyperGlow 4D Curve+ का नाम दिया है। इस फोन स्क्रीन पर 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही 6500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। यानी स्मूथ स्क्रॉलिंग के साथ ही इस फोन डिस्प्ले पर धूप में भी बढिया विजुअल क्वालिटी मिलेगी।

realme P4 Pro 5G फोन एंड्ररॉयड आधारित RealmeUI 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस 5जी फोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 10,88,192 आ चुका है।

पावर बैकअप के लिए​ रियलमी पी4 प्रो 5जी फोन 7000mAh battery सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन तकरीबन 17 घंटे, 17 मिनट का PCmark Battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुका है। यह मोबाइल Bypaas charging टेक्नोलॉजी से लैस है जो हैवी प्रोसेसिंग या गेमिंग के दौरान फोन बैटरी की जगह सीधे प्रोसेसर को ताकत देती है। कंपनी ने इसे 80वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस किया है जिसे हमारी टेस्टिंग के दौरान फोन बैटरी को 43 मिनट में 20% से 100% चार्ज कर दिखाया है।

फोटोग्राफी के लिए realme P4 Pro 5G डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल IMX896 OIS सेंसर ​के साथ 8 मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस दिया गया है। वहीं इस रियलमी 5जी फोन के फ्रंट पैनल पर भी 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगा है। यह 144fps गेमिंग फोन है और Hyper Vision AI chip के साथ इसमें शानदार ग्राफिक्स भी मिलते हैं। फोन की विस्तृत डिटेल्स आप 91मोबाइल्स पर पढ़ सकते हैं।

The post 7000mAh बैटरी, 144Hz 4D Curve स्क्रीन और 8GB RAM वाले 5G पर आया डिस्काउंट, realme P4 Pro बिक रहा सस्ता first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/discount-on-smartphone-in-india-realme-p4-pro-deal/feed/ 0
realme P4R 5G की पहली सेल शुरू, 16,999 रुपये में 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला नया फोन https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p4r-5g-first-sale-price-specs-offers-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p4r-5g-first-sale-price-specs-offers-india/#respond Wed, 17 Jun 2026 04:31:18 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198351 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

realme ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन realme P4R 5G की पहली सेल शुरू कर दी है। यह आज यानी 17 जून 2026 को दोपहर 12 बजे से Flipkart और realme.com पर मिलेगा। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 16,999 रुपये रखी है। नया फोन उन यूजर्स के लिए है जो लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद […]

The post realme P4R 5G की पहली सेल शुरू, 16,999 रुपये में 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला नया फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

realme ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन realme P4R 5G की पहली सेल शुरू कर दी है। यह आज यानी 17 जून 2026 को दोपहर 12 बजे से Flipkart और realme.com पर मिलेगा। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 16,999 रुपये रखी है। नया फोन उन यूजर्स के लिए है जो लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद परफॉरमेंस और AI फीचर्स वाला फोन ढूंढ रहे हैं। आइए, आगे कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

realme P4R 5G कीमत और ऑफर्स

कीमत की बात करें तो realme P4R 5G के 4GB + 128GB वैरियंट की कीमत 18,999 रुपये है, लेकिन 2,000 रुपये के बैंक ऑफर के बाद इसे 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि 6GB RAM + 128GB वैरियंट की कीमत 20,999 रुपये और 6GB RAM + 256GB मॉडल की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। वहीं, ऑफर के बाद दोनों 18,999 रुपये और 20,999 रुपये के मिल जाएंगे। हालांकि यह ऑफर केवल पहले 12 घंटे के लिए ही वैलिड रहेगा। यही नहीं कंपनी 3 महीने तक No Cost EMI ऑफर भी दे रही है।

realme-p4r-5g-first-sale-price-specs-offers

realme P4R 5G स्पेसिफिकेशंस

realme P4R 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh Titan Battery है, जिसे कंपनी सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी बता रही है। दावा किया गया है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर तीन दिनों तक बैकअप दे सकता है। इस बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई केवल 8.8mm रखी गई है। इसमें 45W Fast Charging सपोर्ट दिया गया है, साथ ही Bypass Charging, Wired Reverse Charging और AI आधारित बैटरी मैनेजमेंट फीचर्स भी मिलते हैं। कंपनी के अनुसार बैटरी 1600 चार्जिंग साइकल तक 80 प्रतिशत से अधिक हेल्थ बनाए रख सकती है, जिससे यह लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए अच्छा विकल्प है।

realme P4R 5G स्मार्टफोन में 6.8 इंच का HD+ LCD 144Hz Sunlight Display दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जाती है। ऑडियो के लिए इसमें Super Linear Speaker के साथ 400% Ultra Volume सपोर्ट भी मिलता है।

डिजाइन और मजबूती की बात करें तो realme P4R 5G में ArmorShell बॉडी दी गई है। यह फोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस और IP65 डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस के साथ आया है। कलर्स के मामले में स्मार्टफोन Titanium Glare, Silver Glare और Lavender Glare जैसे तीन ऑप्शंस में मिलेगा।

परफॉरमेंस की बात करें तो realme P4R 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन में 5300mm² AirFlow Vapour Chamber Cooling System मिलता है। जो गेमिंग के दौरान तापमान को कंट्रोल रखने में मदद करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन realme UI 7.0 पर काम करता है। इसमें 4 साल तक फ्लुएंसी प्रोटेक्शन के साथ 2+3 साल का सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिल जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए realme P4R 5G में 50MP AI कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर F1.8 है। यह कैमरा AI Portrait Glow, AI Eraser 2.0, AI Ultra Clarity, AI Unblur और Motion Photo जैसे फीचर्स प्रदान करता है। फोन में Google Gemini इंटीग्रेशन भी मिलता है, जिससे AI आधारित प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी फीचर्स का उपयोग किया जा सकता है।

यदि आप बड़ी बैटरी वाला फोन लेना चाहते हैं तो कम कीमत में Realme P4R 5G बढ़िया है आप इसे चुन सकते हैं। यदि विकल्प चाहें Oppo, Vivo, Motorola और Tecno जैसे ब्रांड के ऑप्शंस भी देखे जा सकते हैं। हालांकि 8000mAh बैटरी की वजह से रियलमी डिवाइस आगे रहेगा। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।


realme P4R 5G Price
Rs. 19,986
Go To Store
See All Prices

The post realme P4R 5G की पहली सेल शुरू, 16,999 रुपये में 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला नया फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p4r-5g-first-sale-price-specs-offers-india/feed/ 0
8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme का नया 5G फोन, इसमें है 50MP डुअल कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/8000mah-battery-phone-realme-p4r-launched-in-india-with-50mp-dual-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/8000mah-battery-phone-realme-p4r-launched-in-india-with-50mp-dual-camera/#respond Wed, 10 Jun 2026 07:17:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197957 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन Realme P4R 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन में बड़ी 8,000mAh Titan Battery, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर जैसे कई बढ़िया फीचर्स दिए हैं। खास बात यह है कि कीमत भी कम रखी गई है। यह उन यूजर्स को ध्यान में […]

The post 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme का नया 5G फोन, इसमें है 50MP डुअल कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन Realme P4R 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन में बड़ी 8,000mAh Titan Battery, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर जैसे कई बढ़िया फीचर्स दिए हैं। खास बात यह है कि कीमत भी कम रखी गई है। यह उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है जो लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद परफॉरमेंस और मजबूत बिल्ड क्वालिटी वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। आइए, आगे कीमत, स्पेसिफिकेशंस और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।

Realme P4R 5G की कीमत

Realme P4R 5G को कंपनी ने तीन स्टोरेज में लॉन्च किया है। इसका 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल 18,999 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं, 6GB RAM + 128GB वैरियंट की कीमत 20,999 रुपये और 6GB RAM + 256GB मॉडल की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन Titanium Glare, Silver Glare और Lavender Glare कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

realme P4R 5G की सेल 17 जून 2026 से Flipkart और realme.com पर होगी। लॉन्च ऑफर्स के तहत 2,000 रुपये तक बैंक डिस्काउंट और 3 महीने की नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिलेगा।

 

Realme P4R 5G स्पेसिफिकेशंस

Realme P4R 5G में 6.8-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में 1,200 nits तक की पीक ब्राइटनेस और सनलाइट डिस्प्ले तकनीक दी गई है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन को आसानी से देखा जा सकता है।

Realme P4R 5G स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh Titan Battery है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह फोन 3 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही 7 साल बाद भी बैटरी की हेल्थ 80 प्रतिशत से ऊपर बनी रहने का दावा किया गया है। गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए कंपनी का कहना है कि फुल चार्ज पर यह फोन 12 घंटे तक BGMI सपोर्ट करता है। इस बैटरी के साथ 45W fast charging सपोर्ट मिलता है, जो USB Type-C पोर्ट के जरिए काम करता है।

परफॉरमेंस के लिए Realme P4R 5G फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है। इसमें octa-core CPU मिलता है, जिसमें दो Cortex-A76 performance cores 2.4GHz तक की clock speed पर और छह Cortex-A55 efficiency cores 2.0GHz तक की स्पीड पर काम करते हैं। साथ ही ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है।

कैमरा की बात करें तो स्मार्टफोन में 50MP AI rear camera दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Realme P4R 5G में LPDDR4X RAM और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा कंपनी ने 14GB तक Dynamic RAM एक्सपेंशन फीचर भी दिया है, जिससे मल्टीटास्किंग आराम से की जा सकती है।

Realme P4R 5G फोन में कंपनी के NEXT AI फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। AI इमेज एडिटिंग के लिए इसमें AI पोर्ट्रेट ग्लो, AI इरेजर 2.0, AI अल्ट्रा क्लैरिटी और AI अनब्लर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, प्रोडक्टिविटी के लिए टेक्स्ट स्कैनर, AI असिस्टेंट फॉर नोट्स और Google Gemini इंटीग्रेशन का सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए AI एंटी-थेफ्ट और Google Remotely लॉक जैसे फीचर्स हैं।

अन्य फीचर्स की बात करें तो Realme P4R 5G फोन में सुपर लीनियर स्पीकर, IP65-रेटेड डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस और Realme UI 7.0 बेस्ड सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस दिया गया है।

यदि आप बड़ी बैटरी वाला फोन लेना चाहते हैं तो कम कीमत में Realme P4R 5G बढ़िया विकल्प है आप इसे चुन सकते हैं। यदि विकल्प चाहते हैं तो Oppo, Vivo, Motorola और Tecno जैसे ब्रांड के 23,000 रुपये तक के ऑप्शंस भी देख सकते हैं। हालांकि 8000mAh बैटरी की वजह से रियलमी डिवाइस आगे रह सकता है। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।


realme P4R 5G Price
Rs. 19,986
Go To Store
See All Prices

The post 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme का नया 5G फोन, इसमें है 50MP डुअल कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/8000mah-battery-phone-realme-p4r-launched-in-india-with-50mp-dual-camera/feed/ 0
3 दिन तक चलेगी बैटरी! 8000mAh बैटरी के साथ 10 जून को भारत में लॉन्च होगा realme P4R 5G https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p4r-5g-india-launch-date-8000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p4r-5g-india-launch-date-8000mah-battery/#respond Wed, 03 Jun 2026 07:21:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197562 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

realme ने भारतीय बाजार में अपनी P-सीरीज का विस्तार करने की पुष्टि पहले ही कर दी थी। वहीं, अब कंफर्म हो गया है कि नया realme P4R 5G भारत में 10 जून 2026 को लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर  लाया जा रहा है। जो लंबी बैटरी लाइफ, स्टाइलिश […]

The post 3 दिन तक चलेगी बैटरी! 8000mAh बैटरी के साथ 10 जून को भारत में लॉन्च होगा realme P4R 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

realme ने भारतीय बाजार में अपनी P-सीरीज का विस्तार करने की पुष्टि पहले ही कर दी थी। वहीं, अब कंफर्म हो गया है कि नया realme P4R 5G भारत में 10 जून 2026 को लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर  लाया जा रहा है। जो लंबी बैटरी लाइफ, स्टाइलिश डिजाइन और AI कैमरा फीचर्स वाला फोन ढूंढ रहें हैं। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन होगा। आइए, आगे इसके बारे में अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।

realme P4R 5G 8000mAh बैटरी से होगा लैस

realme P4R 5G की सबसे बड़ी खूबी इसकी 8000mAh Titan Battery होगी। कंपनी के अनुसार यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर 3 दिन तक उपयोग की जा सकेगी। बड़ी बैटरी होने के बावजूद कंपनी ने फोन को स्लिम और हल्का रखने की कोशिश की है।

realme P4R 5G फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। जिससे बड़ी बैटरी कम समय में चार्ज हो जाएगी। इसके साथ AI Power Management और Battery Health Engine जैसी तकनीक मिलेगी। कंपनी का दावा है कि 7 साल बाद भी बैटरी की हेल्थ 80% से ज्यादा बनी रह सकती है।

realme P4R 5G में Bypass Charging फीचर भी मिलेगा। जो गेमिंग के दौरान सीधे फोन को पावर सप्लाई करेगा और बैटरी पर कम दबाव डालेगा। इसके साथ Reverse Charging सपोर्ट भी दिया जाएगा। जिसकी मदद से दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकेगा। इतनी बड़ी बैटरी और AI बैटरी मैनेजमेंट फीचर्स के साथ यह फोन हैवी यूजर्स और गेम खेलने वालों को भी लुभा सकता है।

realme P4R 5G कैमरा

फोटोग्राफी के लिए realme P4R 5G में 50MP AI Camera दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह कैमरा रोजमर्रा की फोटोग्राफी में शार्प और vibrant तस्वीरें ले सकता है। फोन में फ्रंट  और रियर दोनों कैमरों के लिए Motion Photo फीचर मिलेगा। इसके अलावा AI Portrait Glow, AI Eraser 2.0, AI Ultra Clarity और AI Unblur जैसे AI फीचर्स भी दिए जाएंगे। जो फोटो एडिटिंग और अन्य कामों को आसान बनाएंगे।

realme P4R 5G डिजाइन

डिजाइन के मामले में भी realme P4R 5G अलग नजर आने वाला है। कंपनी इसमें नया Floating Light Design देने जा रही है, जो reflective surfaces पर पड़ने वाली रोशनी से प्रेरित बताया गया है। डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 1200निट्स तक सपोर्ट मिलेगा। यह स्मार्टफोन Titanium Glare, Silver Glare और Lavender Glare कलर ऑप्शंस में आएगा। इसके साथ customizable Pulse Light और AI Power Light जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। जो नोटिफिकेशंस, गेमिंग और music playback के दौरान अलग-अलग lighting effects शो करेंगे।

आगामी realme P4R 5G उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। साथ ही AI कैमरा फीचर्स पसंद करने वाले ग्राहकों को भी यह डिवाइस लुभा सकता है। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Flipkart, रिटेल आउटलेट्स और realme.com पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

भारत में लॉन्च होने के बाद realme P4R 5G का मुकाबला संभावित तौर पर Redmi Note 15, iQOO Z10R और Vivo T5x जैसे कुछ फोंस से हो सकता है। हालांकि 8000mAh बैटरी इसे अपने सेगमेंट में आगे रख सकती है।

अगर आप लंबी बैटरी लाइफ, AI कैमरा फीचर्स और स्टाइलिश डिजाइन वाला फोन चाहते हैं, तो realme P4R 5G बढ़िया विकल्प बन सकता है। यदि आप इसे लेना चाहें तो 10 जून के लॉन्च का इंतजार कर सकते हैं। हम इस दिन आपको इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post 3 दिन तक चलेगी बैटरी! 8000mAh बैटरी के साथ 10 जून को भारत में लॉन्च होगा realme P4R 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p4r-5g-india-launch-date-8000mah-battery/feed/ 0
realme P4R MRP लीक! 8000mAh बैटरी और 256GB Memory वाले फोन का प्राइस आया सामने https://www.91mobiles.com/hindi/8000mah-battery-mobile-realme-p4r-mrp-leaked-before-launch-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/8000mah-battery-mobile-realme-p4r-mrp-leaked-before-launch-in-india/#respond Tue, 02 Jun 2026 05:27:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197470 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

रियलमी अनाउंस कर चुकी है कि वह इंडिया में अपनी ‘पी सीरीज’ का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन realme P4R लेकर आ रही है। यह बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन होगा जो इसी महीने जून में भारत में लॉन्च होगा। फिलहाल ब्रांड की ओर से इस रियलमी 5G फोन की लॉन्च डेट व अन्य डिटेल्स […]

The post realme P4R MRP लीक! 8000mAh बैटरी और 256GB Memory वाले फोन का प्राइस आया सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रियलमी अनाउंस कर चुकी है कि वह इंडिया में अपनी ‘पी सीरीज’ का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन realme P4R लेकर आ रही है। यह बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन होगा जो इसी महीने जून में भारत में लॉन्च होगा। फिलहाल ब्रांड की ओर से इस रियलमी 5G फोन की लॉन्च डेट व अन्य डिटेल्स नहीं बताई गई है लेकिन, एक ताजा लीक में बाजार में आने से पहले ही रियलमी पी4आर का बॉक्स प्राइस सामने आ गया है।

रियलमी पी4आर प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

realme P4R 5G फोन की कीमत टिपस्टर संजू चौधरी द्वारा शेयर की गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस अपकमिंग रियलमी फोन के बॉक्स की फोटो शेयर हुई है जिसमें मोबाइल एमआरपी 44,999 रुपये लिखा हुआ है। यह मोबाइल के टॉप वेरिएंट का प्राइस है जिसमें 6GB RAM + 256GB Storage दी गई है। गौरतलब है कि यह फोन का MRP (मैक्सिमम रिटेल प्राइस) है यानी मार्केट में इसे 30 हजार से 35 हजार रुपये तक की रेंज में लाया जा सकता है।

फोन रिटेल बॉक्स सामने आने से एमआरपी के साथ ही रियलमी पी4आर में लगी बैटरी, चार्जिंग तकनीक, स्क्रीन, कैमरा और डायमेंशन की डिटेल्स का खुलासा भी हो गया है। realme P4R बड़ी बैटरी वाला 5G फोन होगा जिसे 8000mAh battery पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

रियलमी पी4आर 5जी फोन में 6.8-इंच की बड़ी स्क्रीन दिए जाने की जानकारी लीक में सामने आई है। ​फोन बॉक्स के अनुसार यह मोबाइल एचडी+ रेजोल्यूशन सपोर्ट करेगा और यूजर्स को इसमें हाई 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1200nits ब्राइटनेस मिलेगी। इस रियलमी 5जी फोन की थिकनेस 8.88mm और वजन 224 ग्राम बताया गया है।

realme P4R 5G फोन के प्रोसेसर की जानकारी तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन फोन बॉक्स के जरिये पता चला है कि इसमें 5300mm2 Airflow वैपर कूलिंग चैंबर दिया जाएगा। यह हैवी परफॉर्मेंस के दौरान स्मार्टफोन में पनपी हीट को बाहर निकालने का काम करेगा जिससे मोबाइल टेम्परेचर ठंडा रहेगा। लीक के अनुसार भारतीय बाजार में यह रियलमी का नया फोन 4GB RAM और 6GB RAM पर लॉन्च किया जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी पी4आर को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक हुई फोन रिटेल बॉक्स के खुलासा हुआ है कि इस मोबाइल में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस देखने को मिल सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए realme P4R में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

लीक के मुताबिक रियलमी पी4आर 5जी फोन भारतीय बाजार में Silver Glare, Titanium Glare और Lavender Glare कलर मॉडल्स में बिकेगा। फिलहाल realme P4R इंडिया लॉन्च डेट सामने आने का इंतजार किया जा रहा है जिसकी जानकारी मिलते ही 91मोबाइल्स के पाठकों को सूचित कर दिया जाएगा। वैसे लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर माना जा रहा है​ कि यह अपकमिंग रियलमी 5जी फोन ​बीते दिनों इंडिया में लॉन्च हुए realme 16T 5G की कॉपी हो सकता है, बस डिजाइन अलग होगा।

The post realme P4R MRP लीक! 8000mAh बैटरी और 256GB Memory वाले फोन का प्राइस आया सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/8000mah-battery-mobile-realme-p4r-mrp-leaked-before-launch-in-india/feed/ 0
15 हजार से कम में 5G फोन 7000mAh बैटरी के साथ! सस्ते रेट पर बिक रहा 144Hz स्क्रीन वाला मोबाइल https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-15000-with-discount-offer-realme-p4-lite-5g/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-15000-with-discount-offer-realme-p4-lite-5g/#respond Thu, 28 May 2026 09:00:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197218 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

रियलमी ने कुछ महीनो पहले इंडिया में बड़ी बैटरी वाला सस्ता 5जी फोन realme P4 Lite लॉन्च किया था। यह मोबाइल तगड़ी 7000mAh battery, 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन और 14GB RAM तक की ताकत (6जीबी+8जीबी) के साथ लाया गया था। बीते दिनों इस फोन का प्राइस हाइक हुआ था जिसके बाद रियलमी पी4 लाइट […]

The post 15 हजार से कम में 5G फोन 7000mAh बैटरी के साथ! सस्ते रेट पर बिक रहा 144Hz स्क्रीन वाला मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रियलमी ने कुछ महीनो पहले इंडिया में बड़ी बैटरी वाला सस्ता 5जी फोन realme P4 Lite लॉन्च किया था। यह मोबाइल तगड़ी 7000mAh battery, 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन और 14GB RAM तक की ताकत (6जीबी+8जीबी) के साथ लाया गया था। बीते दिनों इस फोन का प्राइस हाइक हुआ था जिसके बाद रियलमी पी4 लाइट का स्टार्टिंग प्राइस 14,999 रुपये हो गया था। लेकिन अब कंपनी अपने फैंस के लिए यह मोबाइल 1,000 रुपये डिस्काउंट ऑफर के साथ ले आई है।

रियलमी 5जी फोन पर ऑफर

realme P4 Lite 5G फोन को डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका मिल रहा है। कंपनी इस मोबाइल पर 1,000 रुपये की छूट दे रही है जिसके बाद यह 15 हजार से कम के 5जी फोन की लिस्ट में शुमार हो गया है। मजे की बात है कि यह 1 हजार का डिस्काउंट मोबाइल के सभी मेमोरी वेरिएंट्स पर दिया जा रहा है। देश के लगभग सभी बड़े बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर यह 1000 रुपये का डिस्काउंट मोबाइल यूजर्स को मिलेगा।

कीमत की बात करें तो रियलमी पी4 लाइट 5जी फोन के 4GB RAM + 64GB Storage वाले बेस वेरिएंट का सेलिंग प्राइस 14,999 रुपये है। लेकिन 1 हजार रुपये की छूट के बाद यह स्मार्टफोन 13,999 रुपये का पड़ेगा। इसी तरह डिस्काउंट के बाद 16,499 रुपये वाले 4GB+128GB वेरिएंट को 15,499 रुपये में पाया जा सकेगा। वहीं ऑफर में 6GB RAM वाले फोन का रेट 18,499 रुपये की बजाय 17,499 पड़ेगा।

ये वाला realme 5G फोन कंपनी वेबसाइट और शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट के साथ सेल के लिए उपलब्ध हो गया है जिसे Blue और Green कलर में परचेज कर सकते हैं। वहीं अगर कोई ग्राहक बैंक कार्ड का इस्तेमाल ना करते हुए Paytm, Google Pay या PhonePe से UPI पेमेंट करेगा, तो उसे भी 1000 रुपये की छूट मिलेगी। सस्ता 5जी फोन खरीदने या ​डील की डिटेल जानने के लिए क्लिक करें : रियलमी / फ्लिपकार्ट

realme P4 Lite 5G स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी पी4 लाइट की सबसे बड़ी खूबी इसकी बड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इस रियलमी 5जी फोन में बड़ी 7000mAh बैटरी लगाई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इसपर लगातार 19 घंटे, 35 मिनट तक YouTube वीडियो चलाई जा सकती है। यह 6 साल की बैटरी हेल्थ आती है और मोबाइल Bypass charging टेक्नोलॉजी भी मौजूद है। फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।

यह रियलमी 5जी फोन 6.8-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसपर हाई 144Hz रिफ्रेश रेट मिलती है। वहीं फोन डिस्प्ले पर 900nits ब्राइटनेस और 180Hz टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट भी दिया गया है। यह Smart Touch 2.0 फ्लिकर फ्री स्क्रीन है जो टच रिस्पांस फास्ट बनाती है और साथ ही लंबे फोन यूज से आंखों को नुकसान पहुंचने से भी रोकती है।

रियलमी का सस्ता 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित रियलमी यूआई 7.0 रर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं फोन हीट होने से बचाने के लिए इसमें 5300mm2 Airflow VC Cooling का सपोर्ट मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए realme P4 Lite 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल मेन ओआइएस सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी पी4 लाइट 5जी मोबाइल 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

realme P4 Lite 5G स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे हल्की फुल्की पानी की बौछारों से बचाने में मदद करता है। इसमें रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है जिससे दूसरे मोबाइल्स को भी चार्ज किया जा सकता है। बताते चलें कि मोबाइल को एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी की पावर प्राप्त है जो फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 14जीबी रैम की ताकत दे सकती है। यूजर्स को इस फोन में 2 एंडरॉयड ओएस और 3 सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी।

The post 15 हजार से कम में 5G फोन 7000mAh बैटरी के साथ! सस्ते रेट पर बिक रहा 144Hz स्क्रीन वाला मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-15000-with-discount-offer-realme-p4-lite-5g/feed/ 0
Flipkart पर लाइव हुई Realme P4R 5G की माइक्रोसाइट, जल्द होगा भारत में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p4r-5g-flipkart-microsite-live-india-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p4r-5g-flipkart-microsite-live-india-launch-soon/#respond Thu, 28 May 2026 08:36:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=197211 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Realme जल्द ही भारत में अपनी P-सीरीज का नया स्मार्टफोन Realme P4R 5G लॉन्च करने वाला है। जिसे लेकर कंपनी ने Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। यानी यह अगले महीने आ सकता है। माइक्रोसाइट पर “A real shift. Are you ready?” और “The R revolution is coming” जैसी टैगलाइन दिखाई गई हैं। हालांकि, […]

The post Flipkart पर लाइव हुई Realme P4R 5G की माइक्रोसाइट, जल्द होगा भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Realme जल्द ही भारत में अपनी P-सीरीज का नया स्मार्टफोन Realme P4R 5G लॉन्च करने वाला है। जिसे लेकर कंपनी ने Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। यानी यह अगले महीने आ सकता है। माइक्रोसाइट पर “A real shift. Are you ready?” और “The R revolution is coming” जैसी टैगलाइन दिखाई गई हैं। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। आइए, अब तक आई संभावित डिटेल्स जानते हैं।

जून में लॉन्च हो सकता है Realme P4R 5G

इससे पहले सामने आई लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि Realme P4R 5G को भारत में जून 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। नई लीक के अनुसार Realme P4R 5G में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह स्मार्टफोन मिड-रेंज सेगमेंट में गेमिंग और डेली परफॉरमेंस के लिया अच्छा ऑप्शन बन सकता है।

Realme P4R 5G RAM और स्टोरेज ऑप्शन (लीक)

पूर्व लीक के अनुसार Realme P4R 5G का मॉडल नंबर RMX5266 हो सकता है। वहीं, फोन को Silver Glare, Titanium Glare और Lavender Glare कलर्स में लॉन्च किए जाने की बात कही गई है। स्टोरेज वेरिएंट्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 4GB RAM + 128GB स्टोरेज, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 6GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है।

हालांकि, कंपनी ने अब तक Realme P4R 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं किए हैं, लेकिन Flipkart माइक्रोसाइट लाइव होने के बाद माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में Realme इस फोन को लेकर और टीजर्स जारी कर सकता है।

बता दें कि Realme पिछले कुछ महीनों से अपनी P-सीरीज को लगातार विस्तार दे रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नया P4R 5G भी मिड-रेंज यूजर्स को टारगेट कर सकता है।

Realme P4 Power स्पेसिफिकेशंस

इसी साल लॉन्च हुए Realme P4 Power की बात करें तो इसकी सबसे बड़ी खासियत 10,001mAh बैटरी है। कंपनी के अनुसार यह फोन स्टैंडबाय मोड पर करीब 30 दिन तक बैकअप दे सकता है। वहीं, 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसे 21 घंटे 8 मिनट का PCMark बैटरी स्कोर मिला था।

Realme P4 Power फोन में 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, डिवाइस Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर रन करता है।

Realme P4 Power में 6.78 इंच का Full HD+ AMOLED 4D कर्व डिस्प्ले दिया गया है, इस पर 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP Sony IMX882 OIS प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा है।

The post Flipkart पर लाइव हुई Realme P4R 5G की माइक्रोसाइट, जल्द होगा भारत में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/realme-p4r-5g-flipkart-microsite-live-india-launch-soon/feed/ 0