
रियलमी ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन realme P4s Lite लॉन्च किया है। यह ‘पी4 सीरीज’ का नौवां स्मार्टफोन बनकर आया है। इससे पहले realme P4, P4s, P4R, P4x, P4 Lite, P4 Power और P4 Pro 5G सहित realme P4 Lite 4G फोन मार्केट में लाए जा चुके हैं। नया रियलमी पी4एस लाइट भी एक 4G Smartphone है जिसकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
realme P4s Lite 4G प्राइस
रियलमी पी4एस लाइट 4जी स्मार्टफोन को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। मोबाइल का बेस वेरिएंट 4GB RAM + 64GB Storage सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 16,499 रुपये है। वहीं स्मार्टफोन के बड़े वेरिएंट को 4GB RAM + 128GB Storage पर लाया गया है जिसका रेट 18,499 रुपये है। भारतीय बाजर में यह नया रियलमी स्मार्टफोन Moonlight Silver और Nebula Black कलर में बिकेगा।
realme P4s Lite 4G स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी पी4एस लाइट स्मार्टफोन को 1570 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की HD+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसे LCD पैनल पर बनाया गया है। इस फोन डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 256PPI और 900nits ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। वहीं डिस्प्ले का स्क्रैच इत्यादि से बचाने के लिए Panda MN228 ग्लास की प्रोटेक्शन लेयर दी गई है।
realme P4s Lite 4G को एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया गया है जो RealmeUI के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। यह 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर है जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G57 जीपीयू मौजूद है।
फोटोग्राफी के लिए यह रियलमी स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का Wide angle रियर कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए realme P4s Lite 4G में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।
रियलमी पी4एस लाइट 4जी फोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 7000mAh बैटरी लगाई गई है जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आई है। ब्रांड का दावा है कि यह रियलमी फोन सिंगल चार्ज में तकरीबन 3 दिन तक लगातार काम कर सकता है। वहीं फुल बैटरी पर 26 घंटे तक वीडियो स्ट्रीम की जा सकती है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 15W चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। यूजर्स को इसमें रिवर्स चार्जिंग भी मिलेगी।
रियलमी पी4एस लाइट 4जी फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बनाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। साथ ही स्मार्टफोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP64 रेटिंग भी दी गई है। यह मोबाइल वॉटर हैंड्स टच और ऑयल हैंड्स टच फीचर से लैस है जिसके चलते फोन स्क्रीन को गीले व तेल लगे हाथों से भी चलाया जा सकता है। रियलमी यूजर्स को इस स्मार्टफोन में Google Gemini का सपोर्ट भी मिलेगा।












