13GB RAM पावर वाला TECNO CAMON 19 Pro 5G Phone इंडिया में लॉन्च, देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/08/Tecno-Camon-19-Pro-5G-Camera.jpg

टेक ब्रांड टेक्नो ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया मोबाइल फोन TECNO CAMON 19 Pro 5G लॉन्च किया है। 64MP Camera, MediaTek Dimensity 810 चिपसेट और 33W Flash Charging की पावर से लैस इस स्मार्टफोन को टेक्नो ने 21,999 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में उतारा है जो 13GB RAM की ताकत देता है।

TECNO CAMON 19 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन्स

TECNO CAMON 19 Pro 5G

टेक्नो कैमोन 19 प्रो 5जी फोन 1080 x 2460 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.8 इंच की बड़ी फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 94.26 प्रतिशत का है। यह टेक्नो स्मार्टफोन Eco Black और Cedar Green कलर में खरीदा जा सकेगा।

TECNO CAMON 19 Pro 5G में मीडियाटेक डिमेनसिटी 810 5जी चिपसेट दिया गया है जो मीडियाटेक हायपरइंजन 2.0 के साथ मिलकर काम करता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली-जी57 जीपीयू मौजूद है। यह टेक्नो मोबाइल 13जीबी रैम पावर के साथ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए TECNO CAMON 19 Pro 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इस टेक्नो मोबाइल फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 33वॉट फ्लैश चार्ज तकनीक के साथ मिलकर काम करती है।