ये चाइनीज कंपनी इंडिया ला रही मुड़ने वाले दो फोन, कम कीमत में जल्द होंगे लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/12/Tecno-Phantom-V-Fold-2-and-V-Flip-2-india-launch-tease.jpg

अगर आप एक फोल्डेबल फोन या फ्लिप फोन को खरीदर अपने स्टाइल में चार-चांद लगाना चाहते हैं तो थोड़ा इंतजार आपके पैसे बचा सकता है। जी हां, Tecno जल्द ही अपने दो नए मुड़ने वाले फोन इंडिया में लाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दरअसल, कंपनी ने Phantom V Fold 2 और V Flip 2 के इंडिया लॉन्च को कन्फर्म कर दिया है। वहीं, लॉन्च टीज के साथ ही यह भी क्लियर कर दिया गया है कि फोन ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर सेल किया जाएगा। हालांकि, अभी लॉन्च डेट को लेकर खुलासा नहीं हुआ है।

आपको बता दें कि Tecno Phantom V Fold 2 और V Flip 2 को इस साल सितंबर में ग्लोबली लॉन्च किया गया था, जिसके बाद से इन दोनों ही फोन के इंडिया लॉन्च को लेकर लीक व जानकारियां सामने आ रही थीं।

Tecno Phantom V Fold 2 और V Flip इंडिया लॉन्च डिटेल

सस्ते हो सकते हैं Tecno Phantom V Fold 2 और V Flip फोन

Tecno Phantom V Fold 2 और V Flip 2 में क्या हो सकता है खास

जैसा कि हमने आपको बताया कि Tecno Phantom V Fold 2 और V Flip 2 पहले ही ग्लोबली सितंबर में लॉन्च हो चुके हैं। इसलिए इनकी स्पेसिफिकेशन्स आप पहले से ही जान सकते हैं। वहीं, अमेजन पर कंपनी ने फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स को भी ऑफिशियल कर दिया है।