7000mAh बैटरी और 8GB रैम के साथ Tecno Pova Neo 3 लॉन्च, जानें पूरी डिटेल

टेक्नो ने अपनी पोवा सीरीज का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया डिवाइस Tecno Pova Neo 3 लॉन्च किया है। कंपनी ने स्मार्टफोन को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट करते हुए इसकी लॉन्चिंग की है। खास बात यह है कि डिवाइस में यूनिक डिजाइन और तगड़े फीचर्स की पेशकश की गई है। आइए, आगे आपको पोस्ट में पूरी डिटेल बताते हैं।
Tecno Pova Neo 3 डिजाइन
फोन की खास बात यह है कि कंपनी इसमें नया Turbo Mecha डिजाइन लेकर आई है। डिवाइस को वेबसाइट पर Mecha Black, Amber Gold और Hurricane Blue जैसे तीन कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है। पीछे की तरफ अलग तरह का लुक नजर आता है। बैक पैनल पर बड़ा कैमरा मॉड्यूल डुअल एलईडी फ्लैश के साथ मौजूद है। फोन में नीचे की तरफ टेक्नो पोवा ब्रांडिंग दी गई है। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह डिजाइन काफी यूनिक लुक दे रहा है।
Tecno Pova Neo 3 स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: टेक्नो के नए फोन में 6.82 इंच का आईपीएस एलसीडी एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 1640 x 720 का पिक्सेल रिजॉल्यूशन, 20.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 90Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है। डिस्प्ले पर पंच होल दिया डिजाइन भी मौजूद है।
- प्रोसेसर: फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Helio G85 प्रोसेसर लगाया गया है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस 8GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट मौजूद है।
- बैटरी: बैटरी की बात करें तो कंपनी ने इसमें तगड़ी 7000एमएएच की बैटरी दी है। यह बैटरी 18W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स के बात करें तो डिवाइस में 16 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप डुअल एलईडी फ्लैश के साथ लगाया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP कैमरा है।
- OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन एंड्रॉयड 13 आधारित HiOS 13 पर रन करता है।
- अन्य: अन्य फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में डुअल सिम 4G, वाईफाई, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप सी, जीपीएस, 3.5 एमएम जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए जा रहे हैं।
Tecno Pova Neo 3 की कीमत
Tecno Pova Neo 3 की कीमत की बात करें तो अब तक कंपनी ने वेबसाइट पर प्राइस डिटेल शेयर नहीं की है। हालांकि लग रहा है जल्द ही डिवाइस की कीमत लिस्ट कर दी जाएगी।