
हांगकांग बेस्ड ट्रांसजिशन होल्डिंग के सब-ब्रांड टेक्नो जल्द ही इंडियन मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए तैयार दिखाई दे रही है। साल 2020 में कंपनी अपने Tecno Spark Go Plus को कल यानी 9 जनवरी को लॉन्च करने के लिए तैयारी है। 91मोबाइल्स को इस बारें एक्सक्लूसिव तौर पर रिटेल सोर्स से जानकारी मिली है।
हालांकि, लॉन्च डेट के अलावा फिलहाल Tecno Spark Go Plus की कोई और जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, हम इतना बता सकते हैं कि यह फोन बजट कैटगरी के अंदर पेश किया जाएगा। वहीं, डिवाइस पिछले साल पेश किए गए Tecno Spark Go का अपग्रेडेड वर्जन होगा। इसके अलावा कंपनी इंडिया में 9 जनवरी को ही Realme 5i को पेश करने वाली है।
इससे पहले सामने आई जानकारी के अनुसार Tecno Spark सीरीज के अंदर कंपनी कुल 4 नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। हालांकि, 9 जनवरी को Tecno Spark Go Plus की लॉन्चिंग की जानकारी मिली है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार इस साल Spark सीरीज़ के इस पहले स्मार्टफोन में एचडी+ डिसप्ले दी जाएगी। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9.0 पाई पर पेश किया जाएगा।
गौरतलब है कि Tecno Spark Go को इंडिया में पिछले साल लॉन्च किया गया था। इस डिवाइस के 2GB रैम और 16GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,499 रुपए है। वहीं, डिवाइस एंडरॉयड 9 पाई पर बेस्ड HiOS 5.0 पर आधारित है। इसके अलावा फोन में 6.1-इंच HD+ डिसप्ले दी गई है।
इसके अलावा फोन 2 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 3,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में फोटोग्राफी के लिए Spark Go में 8-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है। वहीं, फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
हालांकि, Tecno Spark Go Plus के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, नाम से लग रहा है कि यह फोन Android Go स्मार्टफोन होगा जो कि एंट्री-लेवल सेगमेंट में आएगा। डिवाइस को पहले से इंडियन मार्केट में मौजूद Realme C2 और Redmi 8A से टक्कर मिलेगी।













