
Tecno मोबाइल ने भारतीय मार्केट में अपने दो नए स्मार्टफोन्स-Tecno Spark Go और Tecno Spark 4 Air को पेश किया है। दोनों ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स लगभग एक समान हैं। हालांकि, रैम, स्टोरेज ऑप्शन और कैमरा सेटअप को लेकर दोनों में भिन्नता दिखाई देगी। खरीदने के लिए फोन्स आज से ही मार्केट में उपलब्ध हो गए हैं।
Tecno Spark Go और Tecno Spark 4 Air की कीमत
Tecno Spark Go के 2GB रैम + 16GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 5,499 रुपए है। वहीं, Tecno Spark 4 Air के 3GB रैम + 32GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 6,999 रुपए है। स्मार्टफोन्स को कंपनी ने Nebula Black और Royal Purple कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा Tecno Spark Go के ग्राहकों को 799 रुपए वाले ब्लूटूथ ईयपपीस फ्री मिलेंगे। इसे भी पढ़ें: सस्ते स्मार्टफोन बेचने की है तैयारी ये कंपनी, ला रही है नया सब-ब्रैंड

Tecno Spark Go की स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Tecno Spark Go में 6.1-इंच एचडी+ डिसप्ले दिया गया है जो कि 19.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। वहीं, 2.0GHz हीलियो ए22 क्वाड-कोर एसओसी के साथ 2GB की रैम है। वहीं, फोन में 16GB की स्टोरेज दी गई है। डिवाइस की स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में फोन में 8-मेगापिक्सल का एआई रियर कैमरा दिया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5-मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो फ्लैश के साथ आता है। इसमें आपको एआई कैमरा, पोर्टरेट मोड, एआई ब्यूटी, एचडीआर मोड, एआर शूट, वाइड मोड का फीचर मिलता है।
फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी है जो इसे पावर बैकअप प्रदान करती है। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करता है। फोन में कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है।
Tecno Spark 4 Air की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें Spark 4 Air की तो इसमें 6.1-इंच एचडी+ डिसप्ले दिया गया, जिसके साथ 19.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो है। इसके अलावा Tecno Spark 4 Air 2.0GHz हीलियो ए22 क्वाड-कोर एसओसी पर आधारति है। वहीं, फोन में 3जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेद दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
TECNO Spark4 Air डुअल रियर कैमरा के साथ पेश किया गया है। फोन में 13-मेगापिक्सल AI कैमरा f/1.8 अपर्चर व दूसरा VGA कैमरा है। रियर कैमरा में पोर्टेट मोड, नाइट और प्रोफेशनल कैमरा सेटिंग्सo दी गई हैं। इसके अलावा फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 3,000mAh की बैटरी है।




















