Tecno भी ला रहा है एलईडी लाइट्स वाला मोबाइल फोन, कॉल और मैसेज आने पर चमकेगा बैक पैनल

Join Us icon

टेक ब्रांड टेक्नो लगातार कुछ न कुछ ऐसा कर रहा है जिससे बड़ी मोबाइल कंपनियों को परेशानी हो रहा है। कुछ समय पहले ही Phantom V Fold लाकर कंपनी ने सीधे Samsung और Motorola को चुनौती दे डाली थी। वहीं अब कंपनी एक ऐसा मोबाइल फोन लेकर आ रही है जिसे बैक पैनल पर एलईडी नोटिफिकेशन लाइट लगी होगा। यह POVA series smartphone होगा जिससे Nothing Phone को टक्कर मिलेगी।

एलईडी लाइट वाला टेक्नो फोन

एलईडी लाइट से लैस नए टेक्नो फोन की जानकारी टिपस्टर ईशान अग्रवाल के जरिये सामने आई है। ईशान ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये आगामी टेक्नो फोन की शार्ट वीडियो शेयर की है जिसमें फोन का बैक पैनल पर और उसपर लगी लाईट्स को भी साफ देखा जा सकता है।​ टिपस्टर ने साफ कर दिया है कि यह फोन टेक्नो पोवा सीरीज़ के तहत लाया जाएगा और जल्द ही इंडिया में लॉन्च होगा।

Tecno POVA स्मार्टफोन में इस्तेमाल की जाने वाली एलईडी लाइट नोटिफिकेशन्स टेक्नोलॉजी का नाम ईशान ने Arc Interface बताया है। उपर लगी ​जीफ़ में देख सकते हैं कि फोन के बैक पैनल पर एक तरह ग्लास है तथा दूसरी ओर लैदर, और इन दोनों के बीच में एलईडी स्ट्रीप लगाई गई है जो ब्लिंक कर रही है। यह लाईट फोन कॉल, मैसेज तथा अन्य नोटिफिकेशन्स आने पर चमकेगी।

Tecno Pova 5

हाल ही में अनाउंस हुए टेक्नो पोवा 5 की बात करें तो यह स्मार्टफोन इंटरनेशनल मार्केट में पेश कर दिया गया है। इसका फ्री फायर स्पेशल एडिशन भी लाया गया है जिसे गरेना बैटल रॉयल गेम निर्माता के साथ मिलकर बनाया गया है। यह फोन Turbo Mecha डिजाइन पर बना है जिसके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स आगे दी गई हैं।

  • डिस्प्ले: फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो टेक्नो पोवा 5 में 6.78 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मौजूद है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1080×24460 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिल जाता है।
  • प्रोसेसर: डिवाइस के प्रोसेसर की बात करें तो यह MediaTek Helio G99 प्रोसेसर से लैस है। यह प्रोसेसर 6mm प्रोसेस पर बेस्ड है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Z एक्सेस लीनियर वाइब्रेशन मोटर भी मौजूद है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 8GB तक रैम दी गई है। इंटरनल स्टोरेज के मामले में 256GB तक का सपोर्ट है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में स्मार्टफोन में लंबी चलने वाली 6000mAh बैटरी और 45 वोल्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन मात्र 21 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है यही नहीं डिवाइस में 10W तक का रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो डिवाइस डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस और एक डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लेंस मिलता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here