The Indian Gadget Awards 2020: देखें नॉमिनी हुए बेस्ट ब्रांड की लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/12/best-brand-of-2020.jpg

इस साल आई अनोखी चुनौती से निपटने के लिए सभी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों ने काफी प्रयास किए हैं। दूसरे क्षेत्रों से अलग इस साल कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन में भी कई तरह के गैजेट्स को लॉन्च किया गया है, जिसमें यूजर्स की जरुरत का भी पूरा ध्यान रखा गया था। इसी को देखते हुए हमने The Indian Gadget Awards 2020 में बेस्ट ब्रांड ऑफ 2020 की एक कैटगरी बनाई है, जिसमें कुल 6 नॉमिनीज को रखा गया है। इस शो में विनर्स का चुनाव करने के लिए 30 से ज्यादा जूरी मेंबर्स को भी शामिल किया गया है जो यह तय करेंगे कि इस साल का बेस्ट ब्रांड कौन था। आइए आगे जानते हैं ब्रांड्स के नाम और उनके बारे में कुछ खास बातें।

Samsung

सैमसंग के लिए साल 2020 काफी अच्छा रहा। कंपनी ने इस वर्ष अपने Galaxy S20 और Note 20 सीरीज के फोन्स को पेश किया, जिनमें कुछ शानदार कैमरा फीचर्स शामिल थे। इसके अलावा इस वर्ष सैमसंग ने अपनी M और A-सीरीज़ के फोन्स के दम पर अच्छा प्रदर्शन भी किया। इतना ही नहीं कंपनी ने फोन्स के साथ ही टैबलेट, वीयरेबल्स और ऑडियो प्रोडक्ट को भी पेश किया। अलग-अलग कैटगरी में पेश किए गए प्रोडक्ट्स और ग्राहकों के लिए बेहतर सुविधा प्रदान करने के चलते ही बेस्ट ब्रांड की लिस्ट में सैमसंग को शामिल किया गया है।

Apple

Apple दुनिया की सबसे अमीर कंपनियों में से एक है और इसने राजस्व को बढ़ाने के लिए इस साल अपनी नई सेवाओं को भी पेश किया है। इसका परिणाम? आज आपके पास 5G iPhones हैं जो अपने पुराने वर्जन की तुलना में बहुत अधिक महंगे भी नहीं हैं। इसके अलावा एप्पल ने अपनी सेवाओं में विस्तार किया है। अब कंपनी अपने उपयोगकर्ताओं को न्यूज, संगीत, गेम, क्लाउड स्टोरेज, फिटनेस और वीडियो के लिए एक-स्टॉप सब्सक्रिप्शन प्लान देती है। इतना ही नहीं इस साल के अंत तक कंपनी इंटेल से अलग होकर लैपटॉप के लिए अपने खुद के प्रोसेसर बनाने लगी है। जहां तक भारत का सवाल है ब्रांड ने अपने फोन के अधिक उत्पादन को देश में स्थानांतरित कर दिया और यहां तक कि उपयोगकर्ताओं को सीधे ऑनलाइन बेचना भी शुरू कर दिया। एक एप्पल ग्राहक के लिए यह साल काफी अच्छा रहा है।

Sony

साल 2020 में PlayStation 5 की घोषणा करना सोनी के लिए एक माइलस्टोन साबित हुआ। उम्मीद है कि यह गेमिंग कंसोल आने वाले वर्षों के लिए गेमिंग हार्डवेयर बिक्री चार्ट के टॉप पर पहुंच सकता है। इसे सोनी a7S III के के साथ पेश किया गया था जो कि अपने वीडियो-केंद्रित प्रोफेशनलल मिररलेस कैमरे के लिए एक बहुप्रतीक्षित अपग्रेड है। सभी बातों पर विचार करें तो दूसरे ब्रांड की तुलना में सोनी के लिए यह वर्ष काफी शांत रहा है। लेकिन, 2020 में marquee लॉन्च कर कंपनी ने सबको चौंका दिया था।

Xiaomi

इस साल Xiaomi 44.41 मिलियन (करीब 4.4 करोड़) यूनिट्स के साथ 12.1 फीसदी मार्केट शेयर प्राप्त किया था। वहीं, इस वर्ष कंपनी ने बजट कैटगरी से लेकर फ्लैगशिप कैटगरी में अपने फोन्स को पेश किया। कंपनी ने Mi 10 लाइनअप को लॉन्च कर भारत में फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेगमेंट में फिर वापसी की। भारत में अपने इकोसिस्टम प्रोडक्ट्स में अधिक प्रोडक्ट्स को पेश करने के अलावा शाओमी ने देश में अपनी लैपटॉप रेंज भी लॉन्च किया था।

Nvidia


Nvidia ने इस साल अपने आरटीएक्स 3 सीरीज ग्राफिक्स प्रोसेसर को पेश किया जो अब गेमिंग की अगली पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। इसमें 8K गेमिंग के लिए सपोर्ट शामिल है। इतना ही नहीं, एनवीडिया के नए प्रयासों ने भी बड़े पैमाने पर 4K गेमिंग को उच्च फ्रेम दर पर पूरा किया है, जिससे प्रतिस्पर्धी 2020 तक AAA गेमिंग संभव हो गया है।

AMD

एएमडी के लिए यह साल काफी मजबूत रहा क्योंकि कंपनी ने इस साल अपने रेज़ेन डेस्कटॉप और लैपटॉप प्रोसेसर को लॉन्च किया था। यह परफर्मेंस के मामले में इंटेल को हरा देता है। Ryzen 5000 सीरीज प्रोसेसर कंपनी के नए ज़ेन 3 आर्किटेक्चर पर आधारित हैं और अपने पुराने वर्जन की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन करता है। AMD ने Xbox Series X और Sony PS5 के अंदर भी एक जगह पाई।

इस अवॉर्ड शो की शुरुआत हो गई है और यह अगले लगभग 20 दिनों तक चलने वाला है। 15 जनवरी के आस-पास The Indian Gadget Awards 2020 के विजेताओं की घोषणा होगी और इसकी जानकारी आप हमारी वेबसाइट से और सोशल चैनल्स के माध्यम से ले सकते हैं।