
Samsung Galaxy S27 को भारत में लॉन्च से पहले BIS (Bureau of Indian Standards) सर्टिफिकेशन मिल गया है। इससे लगता है कि कंपनी अपने फोन को भारतीय बाजार में लेकर आएगी। इससे पहले यह स्मार्टफोन चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी नजर आया था। वहीं, NBD लिस्टिंग में इसके कुछ संभावित फीचर्स की जानकारी सामने आई थी। आइए, अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
Samsung Galaxy S27 की BIS डिटेल्स
SammyGuru की रिपोर्ट के अनुसार, BIS डेटाबेस में Samsung का एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-S952B/DS के साथ लिस्ट हुआ है। इसे Samsung Galaxy S27 मॉडल माना जा रहा है। हालांकि, BIS लिस्टिंग में फोन के नाम या फीचर्स की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह इसके भारतीय बाजार में आने का इशारा लग रहा है।
Samsung आमतौर पर अपनी Galaxy S सीरीज को जनवरी या फरवरी में पेश करता है। इसी पैटर्न को देखते हुए आगामी Galaxy S27 सीरीज अगले साल की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। इसमें Galaxy S27, S27+, S27 Pro और S27 Ultra मॉडल्स आने की उम्मीद है। हालांकि फिलहाल कंपनी के ऐलान का वेट करना होगा।
Samsung Galaxy S27 के संभावित स्पेसिफिकेशंस
NBD डेटाबेस की लिस्टिंग के अनुसार, Samsung Galaxy S27 में 6.3-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में Exynos 2700 चिपसेट, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। वहीं, चीन की 3C सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से इसमें 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात सामने आई है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy S27 में Sony सेंसर वाला 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है। फोन में 12MP अल्ट्रावाइड और 10MP टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
तुलना करें तो मौजूदा Galaxy S26 में 6.3-इंच 120Hz Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, Exynos 2600 चिपसेट और 50MP OIS मेन कैमरा मिलता है। इसके रियर कैमरा सेटअप में 12MP अल्ट्रावाइड और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10MP टेलीफोटो कैमरा भी है।
लीक के मुताबिक, Samsung Galaxy S27 में मौजूदा मॉडल के कई फीचर्स बरकरार रह सकते हैं। जबकि नए चिपसेट और मेन कैमरा सेंसर में बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, ब्रांड के असल ऐलान के बाद ही पता चल पाएगा कि लीक फीचर्स कितने सही साबित होते हैं। इस लाइनअप के हर अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।











