
वेलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है। मौसम अभी भी ठंडा है और ‘लव इज़ इन द एयर’ वाली फिलिंग का अहसास होने लगा है। हमें पता है आप भी किसी न किसी को पसंद करते होंगे और यकिन करें आपका भी कोई चाहने वाला जरूर होगा। अगर आपका जवाब है कि नहीं आप अभी भी सिंगल है तो शायद आपकी नज़रें अभी तक किसी ऐसे खास इंसान पर नहीं पड़ी है, जिसे देखकर दिल की घंटी बज उठे। लेकिन अगर वेलेंटाइन के इस मौके पर आप खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं और किसी साथी की तालाश में हैं तो, आज हम आपकी लवस्टोरी शुरू करने जा रहे हैं। आज हम लेकर आए है 5 ऐसे डेटिंग एप्लिकेशन्स जो आपको अपना मनपसंद साथी ढूंढने में मदद करेंगे। तो चलिए शुरू हो जाइये, क्या पता आपकी होने वाली गर्लफ्रैंड या बॉयफ्रैंड आपके आने के ही इंतज़ार में हो।
टिंडर / Tinder
युवाओं दिलों में सबसे पहला संदेह यही रहता है कि सामने वाला उन्हें पंसद करेगा या नहीं। और इसी डर को काफी हद तक दूर कर देती है यह ऐप। इस ऐप में आप फेसबुक से साइन इन कर सकते हैं। जिसके बाद यह आपकी इंफो तथा इन्ट्रस्ट के अनुसार ही आपको साथी चुनने का मौका देता है।
यह यूज़ करने में भी काफी आसान है। सामने आई लिस्ट में से यदि कोई पसंद आता है तो आप दाईं ओर स्वाईप कर सकते हैं और नहीं तो बाईं ओर। और अगर किसी ने आपको लाईक बैक किया। तो, समझिए यह वेलेंटाइन आप अकेले नहीं बिताने वाले।
ट्रूलीमैड्ली / TrulyMadly
डेटिंग के लिए ट्रूलीमैड्ली सबसे सेफ, सिक्योर और रियाबल ऐप में से एक है। यह सिर्फ आपको जीएफ यह बीएफ ढूंढने में ही मदद नहीं करती बल्कि उन्हें जानने का मौका भी देती है। ऐप में स्पार्क का फ़ीचर आपको भीड़ में से अलग पहचानने का मौक देता है। ऐप में शामिल प्यारभरे स्टीकर्स आपके मैसेज़ के जरिये आपके दिल की बात बखूबी समझाएंगे। इसके साथ ही ऐप के क्वीज़ गेम्स् आपको और आपके पार्टनर को समझने का भी सुनहरा मौका देते हैं।
हैप्पन / Happn
‘राहों में उनसे मुलाकात हो गई..’ यकिन मानिए यह गाना सिर्फ एक गाना नहीं बचेगा अगर आप हैप्पन का यूज़ करेंगे तो। हैप्पन ऐप किसी एक फिक्स लोकेशन में मौजूद लोगों हो ही नहीं मिलाती है, बल्कि आप जहां जहां जाते हैं उस जगह पर मौजूद यूजर्स से आपको रुबरू कराती है। हैप्पन ट्रैवल के दौरान आपके आस पास मौजूद हैप्पन यूजर्स की जानकारी देती है।
इसका सबसे ज्यादा फायदा इस चीज में होता है कि आप जान जाते हैं कि जिस राह से आप जा रहे हैं उसी जगह से और कौन कौन गुज़रा है। यानि अगले दिन आप वहां पहले से पहुॅंचकर अपनी पसंद को निहार सकते हैं।
वू / Woo
अगर आप उन लोगों में से है जिन्होने पढ़ाई को ही अपनी प्राथमिकता रखा और कहीं न कहीं यही आपके सिंगल रह जाने की वजह बनी है तो अब आपकी यही आदत आपकी लव लाईफ बनाएगी। वू ऐसी डेटिंग ऐप हो जो वेल ऐजुकेटिड प्रोफेशनल लोगों को अपनी पंसद का पार्टनर चूज़ करने का मौका देती है। तो चलिए शायद यही ऐप दिलाएगी आपको अपनी पंसद की गर्लफ्रैंड या बॉयफ्रैंड।
ओके क्यूपिड / OkCupid
अगर आप महसूस करते हैं कि आपकी लव फीलिंग्स इन्टेन्स और पैशनट है और इसीलिए आप अब तक सिंगल ही है। तो यकिन मानिए इस प्यार की चाह रखने वाले भी बेशुमार है। ओके क्यूपिड आपकी इसी चाह को आपके चाहने वाले से मिलाएगा। इस ऐप के बॉडी टाईप, सेक्सुअल प्रेफरन्स जैसे आॅप्शन्स आपकी प्रोफाईल में लोगों का इंटरस्ट जगाते हैं।
ज्यादा दिन नहीं बचे हैं, जल्द हो जाइए तैयार। क्या पता आपकी तरह आपका होने वाला पार्टनर भी अभी हमारा आर्टिकल पढ़ कर इनमें से कोई ऐप डाउनलोड कर चुका हो और आपको ढूंढ रहा हो।





















