सबसे ज्यादा AnTuTu स्कोर वाले फोन, यहां देखें लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/07/best-AnTuTu-score-phone.jpg

यदि आप परफॉर्मेंस के आधार पर एंड्रॉयड फोन की खरीदारी करना पसंद करते हैं, तो आपको एक बार उस फोन का एनटूटू स्कोर (AnTuTu Score) जरूर चेक करना चाहिए। बता दें कि एनटूटू बेंचमार्क के जरिए किसी फोन का सीपीयू परफॉर्मेंस, मेमोरी, यूआई, यूएक्स का पता लगाया जा सकता है। ऐसे में अगर आप एनटूटू बेंचमार्क के आधार पर स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां हमने सबसे ज्यादा एनटूटू स्कोर वाले फोन की लिस्ट तैयार की है। बताते चलें कि ये लिस्ट एनटूटू रेटिंग के आधार पर तैयार की गई है। आइए देखते हैं…

एनटूटू स्कोर वाले सबसे अच्छे एंड्रॉयड फोन

स्मार्टफोन एनटूटू स्कोर
iQOO 13 28,05,924
Realme GT 7 POro 28,10,079
Vivo X200 Pro 25,93,895
OPPO Find X8 Pro 23,17,513
OPPO Find X8 22,90,784
ROG 8 Pro 21,13,236
nubia REDMAGIC 9 Pro 20,75,567
iQOO 12 20,34,885
Vivo X100 Ultra 19,91,625
Vivo X100 Pro 19,62,072

iQOO 13

AnTuTu स्कोर: 27,31,039
भारत में कीमत: 54,999 रुपये

iQOO 13 भारत में लॉन्च हुए सबसे तेज स्मार्टफोन में से एक है। इसने AnTuTu बेंचमार्क पर 27,31,039 स्कोर हासिल किया है। यह फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आता है। iQOO 13 ने अपने डिस्प्ले पैनल और नाइट फोटोग्राफी से काफी प्रभावित किया है।

iQOO 13 स्पेसिफिकेशन

Realme GT 7 Pro

AnTuTu स्कोर: 28,05,924
भारत में कीमत: 59,999 रुपये

सबसे ज्यादा एनटूटू स्कोर करने के मामले में Realme GT 7 Pro फोन का भी नाम आता है। दिसंबर 2024 में यह फोन भारत में लॉन्च हुआ है और इसके स्पेसिफिकेशन काफी दमदार हैं। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है 3 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है। यह प्रोसेसर Orion CPU आर्किटेक्चर पर काम करता है तो काफी अडवांस है। फोन में Realme GT 7 Pro में 16GB की LPDDR5X RAM के साथ 512GB की इंटरनल मैमोरी मिलती है जो UFS 4.0 तकनीक को सपोर्ट करता है। फोन में 6.78 इंच एमोलेड स्क्रीन 120 हर्ट्ज का स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ आता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5800mAh की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50 एमपी का ट्रिपल कैमरा सेटअप है जो काफी दमदार है।

Realme GT 7 Pro स्पेसिफिकेशन

Vivo X200 Pro

AnTuTu स्कोर: 25,93,895
भारत में कीमत: 94,999 रुपये

iQOO 13 के ठीक पीछे Vivo X200 Pro है। यह फोन भी MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट के साथ आता है। इस स्मार्टफोन की मुख्य खासियत इसका 200MP पेरिस्कोप लेंस है, जो दूर से भी साफ तस्वीरें कैप्चर कर सकता है।

Vivo X200 Pro स्पेसिफिकेशन

OPPO Find X8 Pro

AnTuTu स्कोर: 23,17,513
भारत में कीमत: 99,999 रुपये

OPPO Find X8 Pro हाल ही में लॉन्च किया गया एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसने इस सूची में अपनी जगह बनाई। यह MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट के साथ आता है और 23,17,513 का स्कोर हासिल करता है, जो इसे हैवी कार्यों के लिए डिजाइन किया है। इसका ड्यूल पेरिस्कोप सिस्टम अलग-अलग फोकल लेंथ का उपयोग करने की सुविधा देता है।

OPPO Find X8 Pro स्पेसिफिकेशन

OPPO Find X8

AnTuTu स्कोर: 22,90,784
भारत में कीमत: 69,999 रुपये

OPPO Find X8 Pro से थोड़ा कम स्कोर करते हुए Find X8 AnTuTu बेंचमार्क रैंकिंग में चौथा स्थान हासिल किया। हालांकि यह स्कोर MediaTek द्वारा प्रचारित 30 लाख अंकों से कम है, लेकिन यह पिछले साल के फ्लैगशिप प्रोसेसर के औसत स्कोर से बेहतर है।

OPPO Find X8 स्पेसिफिकेशन

ASUS ROG 8 Pro

एनटूटू स्कोर : 21,13,236
कीमत : 94,999 रुपये

एनटूटू बेंचमार्क में आसूस आरओजी फोन 8 प्रो (ASUS ROG Phone 8 Pro) लिस्ट में टॉप पर है। इस फोन का टोटल एनटूटू स्टोर 21,13,236 है, जो फिलहाल एंड्रॉयड फोन में सबसे अधिक है। यह फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैनग 8 जेन 3 प्रोसेसर के साथ आता है। इसके साथ फोन में 165Hz डिस्प्ले, 5,500mAh की बड़ी बैटरी है

ASUS ROG 8 Pro स्पेसिफिकेशंस

nubia REDMAGIC 9 Pro

एनटूटू स्कोर : 20,75,567
कीमत : फोन भारत में उपलब्ध नहीं है

एंड्रॉयड फोन की एनटूटू बेंचमार्क लिस्ट में nubia REDMAGIC 9 Pro स्मार्टफोन दूसरे नंबर पर है। फोन का एनटूटू स्कोर 20,75,567 है। इस फोन को मोबाइल गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें भी क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। इसके साथ फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

nubia REDMAGIC 9 Pro स्पेसिफिकेशंस

iQOO 12

एनटूटू स्कोर : 20,34,885
कीमत : 52,999 रुपये

एनटूटू बेंचमार्क के आधार पर टॉप परफॉर्मिंग फोन में iQOO 12 तीसरे नंबर पर है। यह कंपनी का फ्लैगशिप डिवाइस है और इसका एनटूटू स्टोर 20 लाख से ऊपर यानी 20,34,885 है। यह फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें आपको 5000एमएएच की बैटरी और 120 वॉट फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है।

iQOO 12 स्पेसिफिकेशंस

Vivo X100 Ultra

एनटूटू स्कोर : 19,91,625
कीमत: फोन भारत में लॉन्च नहीं हुआ है

Vivo X100 Ultra फोन चीन में मई 2024 में लॉन्च हुआ था, लेकिन अभी यह फोन भारत में लॉन्च नहीं हुआ है। यह फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 5,500एमएएच की बैटरी के साथ 80 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इस फोन का एनटूटू स्टोर 19,91,625 है और टॉप एंड्रॉयड फोन की लिस्ट में चौथे नंबर पर है।

Vivo X100 Ultra स्पेसिफिकेशंस

Vivo X100 Pro

एनटूटू स्कोर : 19,62,072
कीमत : 89,999 रुपये

Vivo X100 Pro भी एनटूटू बेंचमार्क के बेस्ट रेटिंग वाले एंड्रॉयड फोन की लिस्ट में शामिल है। इस फोन की एनटूटू रेटिंग 19,62,072 है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें आपको 5400 एमएएच की बैटरी और 100W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Vivo X100 Pro स्पेसिफिकेशंस