
अगर आपका बजट 10,000 रुपये से कम है, लेकिन एक अच्छे स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो यहां हम आपके लिए 10,000 रुपये से कम में आने वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं। ये फोन कॉलिंग, डेली टास्क, हल्की गेमिंग के लिए उपयुक्त हैं। आपको बताते चलें कि इस प्राइस रेंज में Samsung Galaxy A07, Samsung Galaxy M07 4G, Samsung Galaxy F07, Lava Storm Play 5G, Lava Blaze 3 5G, Itel A95, realme Narzo N65 5G, Poco M7 5G जैसे फोन आते हैं, जो तेज प्रोसेसर और 4G व 5G सपोर्ट के साथ आते हैं। आप अपनी जरूरतों जैसे 4G, 5G, गेमिंग, डिस्प्ले या बैटरी लाइफ के आधार पर फोन को चुन सकते हैं। आइए, जानते हैं 10,000 रुपये से कम में आने वाले सस्ते स्मार्टफोन के बारे मेंः
10,000 रुपये से कम में आने वाले मोबाइल (2025)
| स्मार्टफोन | कीमत |
| Samsung Galaxy A07 | 8,999 रुपये (4GB+64GB) |
| Samsung Galaxy M07 | 6,999 रुपये (4GB+64GB) |
| Samsung Galaxy F07 | 8,999 रुपये (4GB+64GB) |
| Lava Storm Play 5G | 9,999 रुपये (6GB+128GB) |
| Lava Blaze 3 5G | 10,349 रुपये (6GB+128GB) |
| Realme C61 | 6,799 रुपये (4GB+64GB) |
| realme Narzo N61 | 6,999 रुपये (4GB+64GB) |
| Itel A95 | 10,499 रुपये (6GB+128GB) |
| Poco M7 5G | 8,499 रुपये (6GB+128GB) |
| POCO C71 | 6,199 रुपये (4GB+64GB) |
नोटः यह कीमत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट पर आधारित है और कीमत खबर लिखे जाते तक की है। इन डिवाइस की कीमत घट और बढ़ सकती है। खरीदारी से पहले एक बार जरूर चेक कर लें।
Samsung Galaxy A07
Samsung Galaxy A07 बजट-सेगमेंट का स्मार्टफोन है, जो ₹8,999 की कीमत में शानदार फीचर्स देता है। इसमें MediaTek Helio G99 प्रोसेसर, 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। फोन Android v15 पर रन करता है और 5000mAh की बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह 4G स्मार्टफोन है, जो उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है जो सैमसंग ब्रांड और स्टेबल परफॉर्मेंस चाहते हैं।
स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.7-इंच PLS LCD, 720×1600 पिक्सल (HD+), 90Hz रिफ्रेश रेट
- प्रोसेसर: MediaTek Helio G99, ऑक्टा-कोर (2.2GHz डुअल + 2GHz हेक्सा)
- रैम और स्टोरेज: 4GB रैम, 64GB स्टोरेज (2TB तक एक्सपैंडेबल)
- कैमरा: 50MP + 2MP डुअल रियर कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा
- बैटरी: 5000mAh, 25W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
- सॉफ्टवेयर: Android v15
- अन्य फीचर्स: डुअल सिम (Nano), 4G, वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट
Samsung Galaxy M07 4G
Samsung Galaxy M07 4G उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो लंबे बैकअप और स्लीक डिजाइन वाला फोन चाहते हैं। इसमें 6.7-इंच का HD+ डिस्प्ले, MediaTek Helio G99 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसका 50MP का रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा डेली फोटोग्राफी के लिए बढ़िया हैं। 25W फास्ट चार्जिंग और Android v15 के साथ यह एक भरोसेमंद बजट स्मार्टफोन है।
स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.7-इंच PLS LCD, 720×1600 पिक्सल (HD+), 90Hz रिफ्रेश रेट
- प्रोसेसर: MediaTek Helio G99, ऑक्टा-कोर (2.2GHz डुअल + 2GHz हेक्सा)
- रैम और स्टोरेज: 4GB रैम, 64GB स्टोरेज (2TB तक एक्सपैंडेबल)
- कैमरा: 50MP + 2MP डुअल रियर कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा
- वीडियो रिकॉर्डिंग: फुल HD @30fps (रियर और फ्रंट दोनों)
- बैटरी: 5000mAh, 25W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
- सॉफ्टवेयर: Android v15
- अन्य फीचर्स: डुअल सिम (Nano), 4G, वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट
Samsung Galaxy F07
Samsung Galaxy F07 सैमसंग का एक और एंट्री-लेवल 4G स्मार्टफोन है, जो MediaTek Helio G99 चिपसेट और Android v15 के साथ आता है। इसमें 6.7-इंच का 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 50MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की 5000mAh बैटरी 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जो दिनभर आराम से चल जाती है।
स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.7-इंच PLS LCD, 720×1600 पिक्सल (HD+), 90Hz रिफ्रेश रेट
- प्रोसेसर: MediaTek Helio G99, ऑक्टा-कोर (2.2GHz डुअल + 2GHz हेक्सा)
- रैम और स्टोरेज: 4GB रैम, 64GB स्टोरेज (2TB तक एक्सपैंडेबल)
- कैमरा: 50MP + 2MP डुअल रियर कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा
- बैटरी: 5000mAh, 25W फास्ट चार्जिंग, USB Type-C
- सॉफ्टवेयर: Android v15
- अन्य फीचर्स: डुअल सिम (Nano), 4G, वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट
Lava Storm Play 5G
Lava Storm Play 5G बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है, जो 10,000 रुपये से कम कीमत में 5G कनेक्टिविटी देता है। इसकी कीमत ₹9,999 है और यह उन लोगों के लिए शानदार विकल्प है, जो कम दाम में तेज परफॉर्मेंस, अच्छी बैटरी और 5G सपोर्ट चाहते हैं। फोन MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर के साथ आता है। इसके साथ फोन में 6.75-इंच का 120Hz डिस्प्ले है। कैमरा की बात करें, तो 50MP+ 2MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा है। फोन में 5000mAh की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। यह फोन Android v15 पर रन करता है।
स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.75-इंच, 720×1600 पिक्सल, 120Hz IPS LCD, वाटर ड्रॉप नॉच
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7060, ऑक्टा-कोर, 2.6 GHz
- रैम और स्टोरेज: 6GB रैम, 128GB स्टोरेज
- कैमरा: 50MP + 2MP डुअल रियर, 8MP फ्रंट
- बैटरी: 5000mAh, 18W फास्ट चार्जिंग
- सॉफ्टवेयर: Android v15
- अन्य फीचर्स: डुअल सिम, 5G, VoLTE, Wi-Fi, फिंगरप्रिंट सेंसर, मेमोरी कार्ड (1TB तक)
Lava Blaze 3 5G
Lava Blaze 3 5G फ्लिपकार्ट पर अभी 10,249 रुपये में उपलब्ध है। MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर डेली टास्क और हल्की गेमिंग के लिए अच्छा है, वहीं 6.56-इंच का 90Hz डिस्प्ले स्क्रॉलिंग और वीडियो को स्मूथ बनाता है। फोन में 50MP रियर कैमरा दिन की रोशनी में अच्छी तस्वीरें लेता है। 5000mAh बैटरी और 18W चार्जिंग लगभग पूरे दिन साथ देती है। फोन Android 14 पर चलता है और 1TB तक मेमोरी कार्ड सपोर्ट इसे वैल्यू-फॉर-मनी बनाता है।

- डिस्प्ले: 6.56-इंच, 720×1600 पिक्सल, 90Hz IPS LCD, पंच होल
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300, ऑक्टा-कोर, 2.4 GHz
- रैम और स्टोरेज: 6GB रैम, 128GB स्टोरेज
- कैमरा: 50MP + 2MP डुअल रियर, 8MP फ्रंट
- बैटरी: 5000mAh, 18W फास्ट चार्जिंग
- सॉफ्टवेयर: Android 14
- अन्य फीचर्स: 5G, फिंगरप्रिंट सेंसर, मेमोरी कार्ड (1TB तक)
Realme C61
Realme C61 किफायती रेंज वाला फोन है। इसमें Unisoc T612 प्रोसेसर है, जो बेसिक टास्क जैसे कि कॉलिंग, चैटिंग और सोशल मीडिया के लिए ठीक है। वहीं 6.74-इंच का 90Hz डिस्प्ले वीडियो और स्क्रॉलिंग को बेहतर बनाता है। इसमें 32MP का रियर कैमरा है, जो दिन में ठीक-ठाक फोटो लेता है, लेकिन 5MP फ्रंट कैमरा सेल्फी में कमजोर है। इसके साथ 5000mAh बैटरी और 18W चार्जिंग है।
स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.74-इंच, 720×1600 पिक्सल, 90Hz IPS LCD, वाटर ड्रॉप नॉच
- प्रोसेसर: Unisoc T612, ऑक्टा-कोर, 1.8 GHz
- रैम और स्टोरेज: 6GB रैम, 128GB स्टोरेज
- कैमरा: 32MP रियर, 5MP फ्रंट
- बैटरी: 5000mAh, 18W फास्ट चार्जिंग
- सॉफ्टवेयर: Android 14
- अन्य फीचर्स: फिंगरप्रिंट सेंसर, मेमोरी कार्ड (2TB तक)
realme Narzo N61
realme Narzo N61 बजट में बड़े डिस्प्ले वाला फोन है। इसमें Unisoc प्रोसेसर है, जो बेसिक टास्क के लिए ठीक है, लेकिन गेमिंग में कमजोर है। फोन में 6.74-इंच डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। वहीं कैमरा की बात करें, तो 32MP रियर कैमरा दिन में ठीक फोटो लेता है, लेकिन फ्रंट में सिर्फ 5MP कैमरा है। फोन में 5000mAh बैटरी और 10W चार्जिंग सपोर्ट है। यह फोन Android 14 पर रन करता है और 2TB मेमोरी कार्ड इसे वैल्यू-फॉर-मनी बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.74-इंच, 720×1600 पिक्सल, 90Hz IPS LCD
- प्रोसेसर: Unisoc, ऑक्टा-कोर
- रैम और स्टोरेज: 6GB रैम, 128GB स्टोरेज
- कैमरा: 32MP रियर, 5MP फ्रंट
- बैटरी: 5000mAh, 10W चार्जिंग
- सॉफ्टवेयर: Android 14
- अन्य फीचर्स: फिंगरप्रिंट सेंसर, मेमोरी कार्ड (2TB तक)
Itel A95
यदि आपका बजट 10000 रुपये से कुछ सौ अधिक है, तो फिर Itel A95 भी एक विकल्प हो सकता है। इसमें 6GB रैम और 5G सपोर्ट है, जो बजट में शानदार बनाता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं डिस्प्ले की बात करें, तो 6.67-इंच का 120Hz डिस्प्ले है, जो स्मूथ और रिस्पॉन्सिव अनुभव देता है। फोन में 50MP रियर कैमरा है, जो दिन में अच्छी तस्वीरें लेता है। 5000mAh बैटरी और 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। यह Android 14 पर रन करता है और 1TB मेमोरी कार्ड सपोर्ट इसे आकर्षक बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.67-इंच, 120Hz IPS LCD
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300, ऑक्टा-कोर
- रैम और स्टोरेज: 6GB रैम, 128GB स्टोरेज
- कैमरा: 50MP रियर, 8MP फ्रंट
- बैटरी: 5000mAh, 10W चार्जिंग
- सॉफ्टवेयर: Android 14
- अन्य फीचर्स: 5G, फिंगरप्रिंट सेंसर, मेमोरी कार्ड (1TB तक)
Poco M7 5G
Poco M7 5G शानदार बजट 5G फोन है। Snapdragon 4 Gen2 प्रोसेसर परफॉर्मेंस और 5G सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 6.88-इंच का 120Hz डिस्प्ले बड़ा और स्मूथ है, जो वीडियो और गेमिंग के लिए शानदार है। 50MP रियर कैमरा दिन में अच्छी तस्वीरें लेता है। 5160mAh की बड़ी बैटरी और 18W चार्जिंग लंबा बैकअप देती है। Android 14 और 1TB मेमोरी कार्ड सपोर्ट इसे वैल्यू-फॉर-मनी बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.88-इंच, 720×1640 पिक्सल, 120Hz IPS LCD, वाटर ड्रॉप नॉच
- प्रोसेसर: Snapdragon 4 Gen2, ऑक्टा-कोर, 2.2 GHz
- रैम और स्टोरेज: 6GB रैम, 128GB स्टोरेज
- कैमरा: 50MP रियर, 8MP फ्रंट
- बैटरी: 5160mAh, 18W फास्ट चार्जिंग
- सॉफ्टवेयर: Android 14
- अन्य फीचर्स: 5G, फिंगरप्रिंट सेंसर, मेमोरी कार्ड (1TB तक)
POCO C71
POCO C71 किफायती फोन है। Unisoc T7250 प्रोसेसर बेसिक टास्क के लिए ठीक है, लेकिन गेमिंग में कमजोर है। 6.88-इंच का 120Hz डिस्प्ले बड़ा और स्मूथ है। 32MP डुअल रियर कैमरा दिन में ठीक-ठाक फोटो लेता है। वहीं 5200mAh की बड़ी बैटरी और 15W चार्जिंग लंबा बैकअप देती है। Android 15 का लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और 2TB मेमोरी कार्ड सपोर्ट इसे आकर्षक बनाते हैं। यह फोन किफायती दाम में बड़ा डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ देता है।
स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: 6.88-इंच, 720×1640 पिक्सल, 120Hz IPS LCD, वाटर ड्रॉप नॉच
- प्रोसेसर: Unisoc T7250, ऑक्टा-कोर, 1.8 GHz
- रैम और स्टोरेज: 6GB रैम, 128GB स्टोरेज
- कैमरा: 32MP डुअल रियर, 8MP फ्रंट
- बैटरी: 5200mAh, 15W फास्ट चार्जिंग
- सॉफ्टवेयर: Android 15
- अन्य फीचर्स: फिंगरप्रिंट सेंसर, मेमोरी कार्ड (2TB तक)




























