बेस्ट परफॉर्मेंस वाले फोन 25000 रुपये से कम में

Join Us icon

यदि आपका बजट 25000 रुपये से कम है और इस रेंज में एक शानदार परफॉर्मेंस वाले फोन की तलाश में हैं, तो फिर सही जगह पर हैं। भारत में 25,000 रुपये की रेंज अब बेहद प्रतिस्पर्धी हो गया है। इस रेंज में Infinix GT 20 Pro, OnePlus Nord CE4, Vivo T3 Pro, iQOO Z9s Pro, Realme 13+ जैसे कई डिवाइस हाई परफॉर्मेंस का वादा करते हैं। अच्छी बात यह है कि ये बजट में भी फिट बैठते हैं। यही वजह है कि टीम 91मोबाइल्स ने इस रेंज में आने वाले कई फोन के प्रोसेसिंग पावर और बेंचमार्क स्कोर को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर टेस्ट किया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आपको आपके पैसे का सही वैल्यू मिल सके। हमने 25,000 रुपये के अंदर उपलब्ध सबसे अच्छा परफॉर्मेंस करने वाले फोन की लिस्ट (Best performing phones under Rs 25000) तैयार की है, ताकि आप अपने लिए सबसे अच्छा विकल्प चुन सकें।

25000 रुपये से कम में अच्छा परफॉर्मेंस करने वाले फोन

स्मार्टफोनकीमतएनटूटू स्कोर
Infinix GT 20 Pro24,999 रुपये9,36,985
OnePlus Nord CE424,999 रुपये8,19,347
Vivo T3 Pro24,999 रुपये8,12,119
iQOO Z9s Pro24,999 रुपये8,03,223
Realme 13+22,999 रुपये7,39,074

Infinix GT 20 Pro

इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो (Infinix GT 20 Pro) को भारत में 21 मई को लॉन्च हुआ था, जिसकी शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। यह 25,000 रुपये के अंदर भारत के सबसे बेहतरीन गेमिंग फोन्स में से एक है। यह डिवाइस MediaTek Dimensity 8200 Ultimate प्रोसेसर के साथ आता है। इसके अलावा, इस फोन में आपको 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज की सुविधा मिलती है। Infinix GT 20 Pro ने सभी बेंचमार्क प्लेटफॉर्म्स पर शानदार स्कोर हासिल किया है। (डिटेल रिव्यू यहां पढ़ें)

बेंचमार्क प्लेटफॉर्मस्कोर
AnTuTu9,36,985
Geekbench (सिंगल-कोर)1,020
Geekbench (मल्टी-कोर)3,384
PC Mark (परफॉर्मेंस)15,372

OnePlus Nord CE4

वनप्लस नॉर्ड सीई4 (OnePlus Nord CE4) इस प्राइस में एक बेहतरीन परफॉर्मेंस वाला फोन है। इस फोन को भारत में 1 अप्रैल, 2024 को लॉन्च किया गया था। OnePlus ने भारत में Nord CE4 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर, 8GB रैम और 256GB तक की स्टोरेज दी गई है। OnePlus Nord CE4 के बेंचमार्क स्कोर इसके परफॉर्मेंस की पुष्टि करते हैं। (डिटेल रिव्यू यहां पढ़ें)

बेंचमार्क प्लेटफॉर्मस्कोर
AnTuTu8,19,347
Geekbench (सिंगल-कोर)1,138
Geekbench (मल्टी-कोर)2,950
PC Mark (परफॉर्मेंस)9,246

Vivo T3 Pro

Vivo T3 Pro

वीवो का वीवो टी3 प्रो (Vivo T3 Pro) भी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस फोन ने भी बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर अच्छा प्रदर्शन किया है। बता दें कि इसे भारत में 27 अगस्त, 2024 को लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर, 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है। इस डिवाइस ने सभी बेंचमार्क प्लेटफॉर्म्स पर अच्छा परफॉर्मेंस दिखाया है।

बेंचमार्क प्लेटफॉर्मस्कोर
AnTuTu8,12,119
Geekbench (सिंगल-कोर)1,147
Geekbench (मल्टी-कोर)3,117
PC Mark (परफॉर्मेंस)10,786

iQOO Z9s Pro

आईकू जेड9एस प्रो (iQOO Z9s Pro) एक अच्छा परफॉर्मेंस करने वाला डिवाइस है। इस डिवाइस को भारत में 21 अगस्त, 2024 को लॉन्च किया गया था। इस फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। कंपनी ने इसमें Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इसके साथ आपको फोन में 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज की सुविधा मिलती है। यह डिवाइस स्मूथ प्रदर्शन करता है और बेंचमार्क स्कोर में बेहतरीन नतीजे देता है। (डिटेल रिव्यू यहां पढ़ें)

बेंचमार्क प्लेटफॉर्मस्कोर
AnTuTu8,03,223
Geekbench (सिंगल-कोर)1,131
Geekbench (मल्टी-कोर)3,074
PC Mark (परफॉर्मेंस)10,764

Realme 13+

रियलमी 13 प्लस (Realme 13+) को भारत में 29 अगस्त को लॉन्च किया गया था। Realme 13+ इस लिस्ट में सबसे सस्ता फोन है जिसकी कीमत 22,999 रुपये से शुरू होती है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर, 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है। Realme 13+ ने बेंचमार्क टेस्ट जैसे कि AnTuTu, Geekbench और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर अच्छे स्कोर हासिल किए। (डिटेल रिव्यू यहां पढ़ें)

बेंचमार्क प्लेटफॉर्मस्कोर
AnTuTu7,39,074
Geekbench (सिंगल-कोर)1,050
Geekbench (मल्टी-कोर)2,957
PC Mark (परफॉर्मेंस)15,104

 

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here