मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी हुई सस्ती, अब देने होंगे 6 रुपए से भी कम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/03/mobile-phone.jpg

मोबाइल यूजर्स के लिए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने साल 2011 में मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) को शुरू किया था। उस समय से अब तक यूजर्स को एक नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क में जाने के लिए 19 रुपए का भुगतान करना पड़ता था। लेकिन, अब इसे कम कर दिया गया है।

हालांकि, इससे सब्सक्राइबर्स को कुछ खास फायदा नहीं होने वाला, लेकिन देश के टेलीकॉम ऑपरेटर्स के लिए बड़ी राहत वाली खबर है। ट्राई ने अब मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की नई कीमत 5.74 रुपये तय कर दी है।

Image courtesy : Deccan herald

इकनॉमिक टाइम्स से बात करते हुए ट्राई के चेयरमैन आर.एस. शर्मा ने बताया कि मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी की नई कीमत को 30 सितंबर से लागू किया जाएगा। इससे चलते जहां पहले 19 रुपए चुकाने होते थे वहीं, अब 5.74 रुपए देने होंगे। इसे भी पढ़ें: Jio Fiber के 6 प्लान हुए लॉन्च, मिलेगा 5000GB डाटा और स्पीड होगी 1 Gbps
यूजर्स को नहीं टेलिकॉम कंपनियों को होगा फायदा

बता दें कि इस घटी हुई कीमत का फायदा टेलिकॉम ऑपरेटर्स को होगा। हर मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी ट्रांजैक्शन के लिए ऑपरेटर्स को भुगताम करना पड़ता है। अब नंबर पोर्ट करने वाले यूजर्स के लिए टेलीकमॉ ऑपरेटर्स को हर नए ग्राहक के लिए 5.74 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा।

नोट: मोबाइल नंबर पोर्ट कराने के लिए यूजर्स को किसी प्राकर की कीमत चुकानी नहीं पड़ती।