U&i ने भारत में लॉन्च किए नए वायरलेस स्पीकर्स, पावर बैंक और TWS ईयरबड्स, कीमत 349 रुपये से शुरू

U&i ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए नए वायरलेस स्पीकर्स, पावर बैंक और TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इस नई रेंज को यूजर्स की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बाजार में उतारा है। जिसमें पार्टी एंटरटेनमेंट, पोर्टेबल ऑडियो, ट्रैवल और डेली चार्जिंग वाले प्रोडक्ट्स शामिल हैं। आइए, आगे इनकी डिटेल्स जानते हैं।
U&i के नए प्रोडक्ट्स की रेंज में Partybox Series Wireless Speaker (UiBS 1386), Party Pulse Wireless Speaker (UiBS 5166), Bombass Series Wireless Speaker (UiBS 2367), Carnival Series Wireless Speaker (UiBS 5229), Paris Series Wireless Speaker (UiBS 5355), Sonic Series के कई मॉडल, Bigger Series Power Bank (UiPB 0999), Empire Series Entry 180 Star Power Bank (UiPB 2901) और History Series TWS Earbuds (TWS 7209) शामिल हैं।
U&i Partybox और Party Pulse स्पीकर्स
U&i Partybox Series Wireless Speaker (UiBS 1386) को पार्टियों और बड़े गैदरिंग के लिए लाया गया है। इसमें 180W आउटपुट, डुअल वॉइस कॉइल वूफर और थ्री-वे स्पीकर सिस्टम दिया गया है। इसमें RGB लाइटिंग, Bluetooth 5.0, TWS सपोर्ट, FM Radio, USB, AUX, TF कार्ड और माइक्रोफोन इनपुट जैसे फीचर्स मिलते हैं। आसान पोर्टेबिलिटी के लिए इसमें व्हील्स और टेलीस्कोपिक हैंडल भी दिया गया है।
Party Pulse Wireless Speaker (UiBS 5166) होम एंटरटेनमेंट के लिए पेश किया गया है। इसमें 60W RMS साउंड आउटपुट, 5.25 इंच सबवूफर, RGB एम्बिएंट लाइटिंग और Bluetooth 5.3 + EDR सपोर्ट मिलता है। इसमें HDMI ARC, USB, AUX और वायरलेस कनेक्टिविटी जैसे विकल्प भी दिए गए हैं।
Bombass, Carnival और Paris Series स्पीकर्स
U&i Bombass Series Wireless Speaker (UiBS 2367) में 60W आउटपुट और 8 इंच सबवूफर है। यह डीप बेस और RGB लाइटिंग के साथ आता है। इसमें TWS सपोर्ट, USB, AUX, FM Radio और वायरलेस कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Carnival Series Wireless Speaker (UiBS 5229) 50W आउटपुट के साथ आता है। इसमें Bluetooth 5.4, RGB लाइटिंग के पांच इफेक्ट, डिजिटल LED डिस्प्ले और 6 घंटे तक का प्लेबैक सपोर्ट दिया गया है।
Paris Series Wireless Speaker (UiBS 5355) में 30W आउटपुट, Bluetooth 5.0, RGB LED लाइटिंग और 6 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। इसमें रिमोट कंट्रोल और वायर्ड माइक्रोफोन सपोर्ट भी दिया गया है।
Sonic Series में पोर्टेबल स्पीकर्स
U&i ने Sonic Series के तहत Sonic 16, Sonic 10, Sonic 4 और Sonic 1 वायरलेस स्पीकर्स भी लॉन्च किए हैं। Sonic 16 (UiBS 4014) में 16W आउटपुट और 12 घंटे तक का प्लेबैक मिलता है। इसमें TWS सपोर्ट, USB, AUX और TF कार्ड कनेक्टिविटी दी गई है।
Sonic 10 (UiBS 2331) कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है और इसमें 12W आउटपुट, 1800mAh बैटरी और 10 घंटे तक का प्लेबैक सपोर्ट मिलने का दावा किया गया है। वहीं, Sonic 4 और Sonic 1 छोटे और पोर्टेबल स्पीकर्स हैं, जिनमें 5W आउटपुट और करीब 6 घंटे तक की बैटरी लाइफ दी गई है।
U&i के नए पावर बैंक
पोर्टेबल चार्जिंग के लिए कंपनी ने Bigger Series Power Bank (UiPB 0999) लॉन्च किया है। इसमें 50,000mAh की बड़ी बैटरी, 33W QC + PD फास्ट चार्जिंग और कुल छह आउटपुट पोर्ट दिए गए हैं। इसमें दो Type-C और चार USB पोर्ट शामिल हैं, जिससे एक साथ कई डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं।
ब्रांड के Empire Series Entry 180 Star Power Bank (UiPB 2901) में 10,000mAh बैटरी, 22.5W फास्ट चार्जिंग, MagSafe वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट, Type-C पोर्ट और HD डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है।
History सीरीज TWS Earbuds
U&i History Series TWS Earbuds (TWS 7209) में 60 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक, Environmental Noise Cancellation (ENC), Silicon Quad Mic, Hi-Res Audio सपोर्ट और IPX4 रेजिस्टेंस मिलता है। ईयरबड्स में आसान कंट्रोल के लिए टच कंट्रोल भी दिए गए हैं।
U&i के नए प्रोडक्ट्स की कीमत और उपलब्धता
प्राइस डिटेल्स:
- Partybox Series Wireless Speaker (UiBS 1386) -8,199 रुपये
- Party Pulse Wireless Speaker (UiBS 5166) -4,899 रुपये
- Bombass Series Wireless Speaker (UiBS 2367) -2,049 रुपये
- Carnival Series Wireless Speaker (UiBS 5229) -1,999 रुपये
- Paris Series Wireless Speaker (UiBS 5355) -1,799 रुपये
- Sonic 16 Wireless Speaker (UiBS 4014) -649 रुपये
- Sonic 10 Wireless Speaker (UiBS 2331) -499 रुपये
- Sonic 4 Wireless Speaker (UiBS 810) -349 रुपये
- Sonic 1 Wireless Speaker (UiBS 801) -349 रुपये
- Bigger Series Power Bank (UiPB 0999) -3,099 रुपये
- Empire Series Entry 180 Star Power Bank (UiPB 2901) -1,549 रुपये
- History Series TWS Earbuds (TWS 7209) -749 रुपये
U&i के नए वायरलेस स्पीकर्स, पावर बैंक और TWS ईयरबड्स कंपनी के रिटेल और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के जरिए भारत में उपलब्ध हैं।