
U&i ने भारत में अपनी नई Entry Star Series के तहत नए डिवाइस लॉन्च किए हैं। इसमें Entry Star 156 ANC Neckband, Entry Star 172 Powerbank और तीन नए फास्ट कार चार्जर शामिल हैं। नए लाइनअप में Entry Star 159 (165W), Entry Star 165 (145W) और Entry Star 168 (65W) कार चार्जर आए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
कंपनी का कहना है कि यह नई रेंज उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाई गई है, जिन्हें बेहतर ऑडियो, फास्ट चार्जिंग और पोर्टेबल पावर सॉल्यूशन की इच्छा है। ब्रांड के अनुसार ये प्रोडक्ट्स रोजमर्रा के इस्तेमाल, ट्रैवल और ऑफिस यूज के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं।
U&i Entry Star 156 नेकबैंड की बात करें तो इसमें Active Noise Cancellation यानी ANC फीचर दिया गया है, जो बाहरी आवाजों को कम करने में मदद करता है। कंपनी ने इसमें 4-mode voice changer फीचर भी दिया है। जो कॉलिंग के दौरान अलग अनुभव देने का काम करेगा। यह नेकबैंड 50 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और 100 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम देने का दावा करता है। इसे ब्लैक, ब्लू और ग्रीन रंगों में लॉन्च किया गया है।
U&i Entry Star 172 Powerbank में 10,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 17W फास्ट आउटपुट सपोर्ट करता है। इसमें डुअल USB पोर्ट के साथ Type-C पोर्ट भी मिलता है। इसकी मदद से यूजर्स एक साथ कई डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। कंपनी ने इसे कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ पेश किया है, जिससे इसे आसानी से ट्रैवल या डेली यूज के लिए कैरी किया जा सकता है। यह पावरबैंक ब्लैक और वाइट रंगों में उपलब्ध होगा।
कंपनी ने अपने ऑटोमोटिव एक्सेसरी पोर्टफोलियो को भी आगे बढ़ाया है। जिसमें तीन नए कार चार्जर लॉन्च हुए हैं। इनमें सबसे पावरफुल Entry Star 159 कार चार्जर है, जो 165W आउटपुट सपोर्ट करता है। इसमें Smart Chip टेक्नोलॉजी दी गई है, जो सुरक्षित और स्टेबल चार्जिंग देने में मदद करती है। यह चार्जर Quick Charge और Power Delivery तकनीक को सपोर्ट करता है। कंपनी इसके साथ USB to Type-C केबल भी दे रही है।
यदि Entry Star 165 कार चार्जर की बात करें तो यह 145W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप जैसे डिवाइस को तेजी से चार्ज कर सकता है। वहीं, Entry Star 168 मॉडल 65W आउटपुट सपोर्ट करता है और इसमें डुअल पोर्ट सपोर्ट दिया गया है। यह Quick Charge और Power Delivery दोनों तकनीकों के साथ आया है, जिससे एक साथ कई डिवाइस हाई-स्पीड पर चार्ज किए जा सकते हैं।
खास बात यह है कि यह सभी डिवाइस सस्ते हैं। कीमत की बात करें तो U&i Entry Star 156 नेकबैंड की कीमत 799 रुपये रखी गई है। वहीं, Entry Star 172 Powerbank सिर्फ 599 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके अलावा Entry Star 159 कार चार्जर की कीमत 549 रुपये, Entry Star 165 की कीमत 499 रुपये और Entry Star 168 की कीमत 399 रुपये है। कंपनी के अनुसार ये सभी प्रोडक्ट्स भारत के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर सेल होंगे।
यदि आप ऊपर बताए गए डिवाइस में से कुछ लेना चाहते हैं और इस ब्रांड को उपयोग करके देखना चाहते हैं तो यह सस्ते में अच्छे ऑप्शंस साबित हो सकते हैं। वहीं, टेक से जुड़े और अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।












