
रियलमी ने नवंबर महीने में 16GB RAM वाला मोबाइल Realme GT 7 Pro इंडिया में लॉन्च किया था जो पावरफुल Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस होकर आया था। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इस ‘प्रो’ फोन का बेस मॉडल Realme GT 7 भी लेकर आ रही है जो स्टाइलिश लुक और ताकतवर फीचर्स से लैस होकर आएगा। यह अपकमिंग रियलमी फोन जीटी 7 3C certification साइट पर भी लिस्ट हो गया है जहां कई अहम डिटेल्स सामने आई है।
Realme GT 7 सर्टिफिकेशन डिटेल्स
- रियलमी जीटी 7 को 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है जिसकी डिटेल मायस्मार्टप्राइस वेबसाइट के जरिये सामने आई है।
- इस सर्टिफिकेशन्स में फोन को RMX5090 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।
- लिस्टिंग के अनुसार इस फोन में 11VDC-11A पावर आउटपुट मिलेगा।
- इसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि फोन में 120W fast charging दी जा सकती है।
- वहीं फोन के साथ मिलने वाले चार्जिंग अटेप्टर का मॉडल नंबर VCBOACH बताया गया है।
Realme GT 7 स्पेसिफिकेशन्स लीक
कंफर्म तो नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि रियलमी जीटी 7 स्मार्टफोन को 4.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर चलने वाले प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह Snapdragon X Elite हो सकता है। वहीं लीक के अनुसार यह मोबाइल 8GB से लेकर 16GB तक की रैम पर लॉन्च किया जाएगा जिनमें 128GB से लेकर 1TB तक की स्टोरेज मिलेगी।
Realme GT 7 स्मार्टफोन में 6.78-इंच की बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है जो AMOLED पैनल पर बनी होगी। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगी। पावर बैकअप के लिए इस रियलमी फोन में ताकतवर 6,500mAh Battery से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है जिसके साथ 120वॉट फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है।
लीक के अनुसार रियलमी जीटी 7 में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर देखने को मिल सकता है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस शामिल हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। बहरहाल आधिकारिक घोषणा तक इन स्पेसिफिकेशन्स को एक लीक ही माना जाएगा।
Realme GT 7 Pro प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स
- 6.78″ 1.5के क्वॉड कर्व्ड स्क्रीन
- क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 एलिट प्रोसेसर
- 50एमपी+50एमपी+8एमपी बैक कैमरा
- 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
- 5,800एमएएच टाइटन बैटरी
- 120वॉट सुपर चार्ज टेक्नोलॉजी
प्राइस : रियलमी जीटी7 प्रो की कीमत 59,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज मिलती है। इसी तरह मोबाइल का बड़ा 16जीबी रैम व 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट 65,999 रुपये में लॉन्च हुआ है।
डिस्प्ले : Realme GT 7 Pro में 6.78-इंच की 1.5k स्क्रीन दी गई है। यह quad-curved डिस्प्ले है जो Eco OLED Plus टेक्नोलॉजी पर बनी है और 120Hz रिफ्रेश रेट, 2600Hz इंस्टेंट टच सेंपलिंग रेट, 6500nits पिक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। इस मोबाइल में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया।
प्रोसेसर : रियलमी जीटी 7 प्रो इंडिया का पहला स्मार्टफोन है जो Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आया था। यह 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Adreno 830 GPU दिया गया है। 91मोबाइल्स द्वारा की गई टेस्टिंग में यह फोन 27 लाख से भी ज्यादा का AnTuTu Score अचीव कर चुका है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस : रियलमी जीटी 7 प्रो को realme UI 6.0 पर लॉन्च किया गया है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस है। इस मोबाइल की एआई एफिशिएंसी में AI Sketch to Image, AI Motion Deblur, AI Game Super Resolution और AI Telephoto Ultra Clarity जैसे एआई फीचर्स शामिल हैं जिनसे इमेज एडिटिंग, स्कैच मेकिंग और मोबाइल गेमिंग को आसान व यूज़फुल बनाया जा सकता है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए रियलमी जीटी 7 प्रो में HyperImage+ कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP IMX906 OIS मेन लेंस दिया गया है जिसके साथ एफ/2.65 अपर्चर वाला 50MP Periscope Portrait IMX882 सेंसर तथा एफ/2.2 अपर्चर और 112° FOV वाला 8MP Ultra-Wide एंगल लेंस मिलता है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.45 अपर्चर वाला 16MP Sony Selfie Camera दिया गया है।
बैटरी : Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन इंडिया में 5,800mAh Titan Battery पर लॉन्च हुआ है। यह सिलिकॉन-कार्बन एनोड बैटरी है जो कंपनी के दावेनुसार 450 घंटे का स्टैंडबाय टाईम देने की क्षमता रखती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 120W Ultra Charge तकनीक दी गई है जो रियलमी के मुताबिक सिर्फ 11 मिनट में ही बैटरी को 50% तक चार्ज कर सकती है।
See All Competitors















