
नया मिड बजट स्मार्टफोन खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए इस सप्ताह नए मोबाइल मार्केट में एंट्री ले रहे हैं। इस हफ्ते 6 अक्टूबर से 12 अक्टूबर के बीच वीवो, रियलमी और सैमसंग जैसे ब्रांड अपना नया डिवाइस भारतीय बाजार में उतारने वाले हैं। ग्राहकों के पास बड़ी बैटरी और बढिया कैमरा वाले नए ऑप्शन उपलब्ध होंगे जिनमें वीवो वी60ई, सैमसंग गैलेक्सी एम17 और रियलमी 15 प्रो गेम ऑफ थ्रोन्स एडिशन भी शामिल होगा। इन स्मार्टफोंस की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
Vivo V60e 5G
लॉन्च डेट – 7 अक्टूबर
वीवो का पहला 200MP मेन कैमरा वाला फोन वी60ई होगा जो 7 अक्टूबर को इंडिया में लॉन्च हो रहा है। इसमें 85MM Telephoto Portrait लेंस और 50MP Selfie सेंसर दिया जाएगा। प्रोसेसिंग के इसमें Dimensity 7300 चिपसेट दिया जा सकता है। यह वीवो 5जी फोन पावर बैकअप के लिए 6,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जिसे तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। वीवो वी60ई IP68 + IP69 रेटिंग वाला फोन है जिसमें Quad Curved स्क्रीन भी मिलेगी। यह नया वीवो 5जी फोन 5 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आएगा।
Realme 15 Pro Game of Thrones Edition
लॉन्च डेट – 8 अक्टूबर
रियलमी 15 प्रो 5जी फोन का गेम ऑफ थ्रोन्स एडिशन इसी सप्ताह 8 अक्टूबर को इंडिया में लॉन्च होगा। इस फोन के 12GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट को 44,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल को Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस रियलमी 5जी फोन में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 7,000एमएएच बैटरी दिए जाने की चर्चा है। फोटोग्राफी के लिए Realme 15 Pro Game of Thrones Edition 50MP Selfie सेंसर और 50MP IMX896 + 50MP OV50D रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। वहीं इस मोबाइल में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.8-इंच की 1.5K स्क्रीन मिल सकती है।
Samsung Galaxy M17 5G
लॉन्च डेट – 10 अक्टूबर
इस हफ्ते 15 हजार से कम का सैमसंग 5जी फोन मार्केट में आएगा। खबर है कि गैलेक्सी एम17 10 अक्टूबर को इंडिया में लॉन्च होगा जिसकी कीमत 13,999 रुपये रखी जा सकती है। यह स्मार्टफोन सैमसंग के ही Exynos 1330 प्रोसेसर पर लाया जाएगा जो 4GB, 6GB और 8GB RAM के साथ बिकेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 13MP सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 25W फास्ट चार्जिंग से लैस 5000mAh बैटरी मिल सकती है। इस स्मार्टफोन में 6 जनरेशन की एंड्रॉयड अपग्रेड्स और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स भी मिलेगी।
Lava Shark 2 4G
लॉन्च डेट – तय नहीं
लावा शार्क 2 4जी फोन को कंपनी द्वारा टीज कर दिया गया है जो इसी सप्ताह मार्केट में उतारा जा सकता है। यह 7 हजार रुपये से सस्ता स्मार्टफोन हो सकता है। इस मोबाइल में 90Hz रिफ्रेश रेट वाली वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन दी जाएगी जिसका साइज 6.7-इंच हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन 50MP AI कैमरा सपोर्ट करेगा। लावा शार्क 2 4GB RAM और Unisoc T606 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए अपकमिंग लावा स्मार्टफोन में 5,000mAh बैटरी दी जा सकती है।

























