
Qualcomm ने अपना सबसे शाक्तिशाली मोबाइल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite पेश कर दिया है। किसी कंप्यूटर की क्षमता से काम करने वाला यह प्रोसेसर अब स्मार्टफोंस को भी बेहिसाब पावर दे सकेगा। स्नैपड्रैगन 8 एलिट अनाउंस होते ही तमाम Android Phone बनाने वाली मोबाइल कंपनियों में भी इस प्रोसेसर को अपने स्मार्टफोन में देने की होड़ मच गई है। आगे हमने उन मोबाइल फोंस की लिस्ट बनाई है जो Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर लॉन्च होंगे।
Snapdragon 8 Elite पर लॉन्च होने वाले एंड्रॉयड फोन
- Xiaomi 15
- Xiaomi 15 Pro
- iQOO 13
- OnePlus 13
- realme GT 7 Pro
- ASUS ROG Phone 9
- Honor Magic 7 सीरीज़
Xiaomi 15
लॉन्च डेट – 29 October
शाओमी 15 Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा। इस चिपसेट लॉन्च के मंच से ही Xiaomi 15 की जानकारी दे दी गई थी। यह मोबाइल इसी सप्ताह चीन में एंट्री ले लेगा जिसके साथ Xiaomi 15 Pro भी लाया जाएगा। पावरफुल प्रोेसेसर के साथ ही इन मोबाइल्स में 16GB RAM की ताकत देखने को मिलेगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार शाओमी 15 में 6.36-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,500mAh battery के साथ 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50MP OV50H मेन कैमरा, 50MP ultra-wide कैमरा और 50MP 3.2x telephoto लेंस मिलने की उम्मीद है। यह फोन IP68 रेटिंग के साथ लॉन्च हो सकता है।
iQOO 13
लॉन्च डेट – 30 October
आइकू 13 30 अक्टूबर को लॉन्च होगा। यह मोबाइल स्नैपड्रैगन 8 एलिट चिपसेट की ताकत से लैस होगा और इस प्रोसेसर वाला दूसरा स्मार्टफोन बनेगा। चाइना में एंट्री लेने के बाद iQOO 13 नवंबर में इंडिया में लॉन्च हो सकता है जिसे आइकू इंडिया सीईओ निपुण मार्या द्वारा अनाउंस किया जा चुका है। आइकू 13 इंडिया लॉन्च डेट की घोषणा होते ही इस खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।
इस फोन में तगड़ी 6,150mAh बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ ही 120W फास्ट चार्जिग मिलने की उम्मीद है। आइकू 13 में BOE Q10 पैनल पर बनी 2K डिस्प्ले दी जा सकती है जो 144Hz रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। इंडिया में iQOO 13 16GB RAM और 512GB Memory पर लॉन्च हो सकता है। इस फोन में भी 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और IP68 रेटिंग मिल सकती है।
Honor Magic 7
लॉन्च डेट – 30 October
ऑनर कंपनी भारत में भले ही सुस्त नज़र आ रही हो लेकिन, विदेशी बाजारों में यह सक्रियता के साथ काम कर रही है। इसने भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलिट प्रोसेसर से लैस स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों में अपना नाम जोड़ दिया है। Honor Magic 7 series 30 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होगी और इसी के साथ कंपनी अपने नए फ्लैगशिप मोबाइल फोन टेक मंच पर पेश करेगी।
ऑनर मैज़िक 7 सीरीज में कंपनी पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही एडवांस AI Features को भी प्रमुखता से यूज़ करने वाली है। इन फोंस में Autopilot AI नाम का on-device AI agent मौजूद रहेगा जो यूजर्स को ओपन इकोसिस्टम प्रदान करेगा तथा किसी रोबोट की तरह बुकिंग और सामान ऑर्डर जैसे काम भी कर सकेगा। वहीं हैवी गेम्स के लिए फोन में रियल टाइम AI graphics rendering भी मिलेगी।
OnePlus 13
लॉन्च डेट – 31 October
वनप्लस 13 31 अक्टूबर को लॉन्च होगा। यह मोबाइल भी सबसे पहले चीन में लाया जाएगा जो इंडिया में शायद जनवरी 2025 में लॉन्च होगा। OnePlus 13 Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर लॉन्च होने वाला दुनिया का चौथा स्मार्टफोन बनेगा। चर्चा है कि यह स्मार्टफोन 24GB RAM + 1TB Storage वेरिएंट में भी लाया जा सकता है। वनप्लस 13 5जी फोन 100W SUPERVOOC चार्जिंग तकनीक से लैस 6,000mAh बैटरी पर लॉन्च हो सकता है जिसके साथ 50W wireless चार्जिंग तकनीक मिल सकती है।
OnePlus 13 Hasselblad कैमरा सेटअप पर लॉन्च होगा। इसमें 50MP LYT-808 OIS सेंसर + 50MP LYT-600 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस + 50MP LYT-600 पेरिस्कोप सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। वहीं फ्रंट पैनल पर 32MP Selfie कैमरा मिलने की उम्मीद है। इस फोन में 6.8-इंच की 2के क्वॉड माइक्रो कर्व्ड OLED स्क्रीन दी जा सकती है जो 8T LTPO BOE X2 पैनल पर बनी होगी।
realme GT 7 Pro
लॉन्च डेट – 4 November
रियलमी जीटी 7 प्रो Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर लॉन्च होने वाला इंडिया का पहला स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने फोन की ऑफिशियल जानकारी दे दी है और अब बस लॉन्च डेट अनाउंस होने का इंतजार है। अगले महीने यानी नवंबर में realme GT 7 Pro भारत में लॉन्च हो जाएगा और इंडियन मोबाइल यूजर्स को सबसे पहले स्नैपड्रैगन 8 एलिट प्रोसेसर का एक्सपीरियंस देगा। यह अपकमिंग रियलमी मोबाइल 16GB RAM पर लॉन्च हो सकता है।
realme GT 7 Pro में Samsung की क्वॉड माइक्रो कर्व्ड एलटीपीओ OLED स्क्रीन दिए जाने की चर्चा है। वहीं लीक की मानें तो इस फोन में पावरफुल 6,500mAh battery दी जाएगी जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलेगी। वहीं इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX906 मेन सेंसर, 50MP Sony IMX882 periscope लेंस और 8MP ultrawide एंगल लेंस मिल सकता है।
ASUS ROG Phone 9
लॉन्च डेट – 19 November
असूस कंपनी Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ अपनी आरओजी फोन 9 सीरीज़ को दुनिया के सामने रखेगी। ROG Phone 9 series 19 नवंबर को लॉन्च होगी जो न्यूयॉर्क, बर्लिन और ताइपे में एक साथ कदम रखेगी। यह फोन का बड़ा ग्लोबल लॉन्च होगा तथा इस पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोंस को साल 2025 में भारत में लाए जाने की उम्मीद है। याद दिला दें कि ROG मतलब Republic of Gamers (रिपब्लिक ऑफ गेमर्स).
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलिट प्रोसेसर के साथ ही रोग फोन 9 में ब्रांड की लिगेसी के मुताबिक बेहद ही दमदार गेमिंग चिप का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोन में थर्मल कूलिंग टेक्नोलॉजी भी मिलेगी जिसके साथ बटन व गेमिंग ट्रिगर भी दिए जाएंगे। वहीं लीक रिपोर्ट के मुताबिक ROG Phone 9 24GB RAM पर लॉन्च हो सकता है।
Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर की ताकत
स्नैपड्रैगन 8 एलिट 3nm फेब्रिकेशन्स और 64bit आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर Orion CPU है। कंपनी ने इसे दुनिया का सबसे फास्ट SoC (सिस्टम-ऑन-चिप) कहा है जिसमें Adreno GPU और Hexagon NPU शामिल हैं। यह क्वालकॉम प्रोेसेसर 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है जो फोन परफॉर्मेंस को 45% तक बढ़ा सकता है। इस प्रोसेसर में ऑन-डिवाइस जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मल्टी मोडल AI कैपेबिलिटी जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Snapdragon 8 Elite की खूबियों की बात करें तो इस चिपसेट वाले स्मार्टफोन में 320 मेगापिक्सल तक का कैमरा (320MP Camera) दिया जा सकता है जो 8K video रिकॉर्ड कर सकता है। यह चिपसेट 24GB LPDDR5x RAM और UFS 4.0 storage सपोर्ट कर सकता है। इसमें Wi-Fi 7 और Snapdragon X80 5G मॉडम-आरएफ सिस्टम के साथ ही नेटवर्क क्षमता बढ़ाने वाला FastConnect 7900 भी मिलता है। इस चिपसेट से वेब ब्राउजिंग भी 62 प्रतिशत बेहतर व फास्ट होगी।
























