64MP periscope telephoto के साथ आएगा यह नया वीवो 5जी फोन! vivo S70 की स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक

vivo S60 मई महीने में लॉन्च हुआ था। यह स्मार्टफोन 7200mAh बैटरी, 16GB RAM और 144Hz डिस्प्ले के साथ चीन में लाया गया था। अब कंपनी इसी सीरीज का आगे बढ़ाते हुए नया वीवो 5जी फोन लाने की तैयारी कर रही है। खबर है कि ब्रांड द्वारा vivo S70 5G फोन पर काम शुरू किया जा चुका है जिसे आने वाले दिनों में टेक मंच पर पेश कर दिया जाएगा। नए लीक में इसी अपकमिंग वीवो फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।
vivo S70 5G स्पेसिफिकेशन्स
वीवो एस70 5जी फोन की स्पेसिफिकेशन्स चीनी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा शेयर की गई है। लीक के अनुसार यह मोबाइल फोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.02गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.21गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
बताते चलें कि इससे पहले वाले वीवो एस60 5जी फोन में कंपनी इसी स्नैपड्रैगन सीरीज का 3.0GHz क्लॉक स्पीड वाला Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट लेकर आई थी। ये मोबाइल 12GB RAM और 16GB RAM पर लाया गया था और उम्मीद कर सकते हैं कि अपकमिंग वीवो एस70 भी ऐसे ही रैम वेरिएंट्स के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन में LPDDR5X RAM लगाई जा सकती है।
लीक के अनुसार vivo S70 5G फोन को कॉम्पैक्ट साइज वाली 6.59-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह flat OLED पैनल वाली स्क्रीन बताई गई है जिसके लिए LTPS टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और हाई निट्स ब्राइटनेस के साथ ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
वीवो एस70 5जी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार इस मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 64 मेगापिक्सल का periscope telephoto कैमरा दिया जा सकता है। यह Sony LYT610 बताया गया है जो 3x optical zoom की क्षमता के साथ आ सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
इस अपकमिंग वीवो 5जी फोन की बैटरी डिटेल्स तो लीक में सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि वीवो एस70 बड़ी बैटरी वाला मोबाइल होगा। पावर बैकअप के लिए इसमें 8000mAh तक की बैटरी दी जा सकती है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट मिल सकता है। गौरतलब है कि वीवो एस60 5जी फोन 7200एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।