Vi ने खत्म की डाटा की टेंशन, इन रिचार्ज में रोज मिलेगा Unlimited Internet Data

वोडाफोन आइडिया (वीआई) ने ‘Vi Hero Unlimited’ प्लान के तहत तीन नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं, जिसमें ‘बिंज ऑल नाइट’ अनलिमिटेड डाटा, वीकेंड डाटा रोलओवर, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स और कई लाभ शामिल हैं। इन प्लान के आने के बाद अब ‘वी हीरो अनलिमिटेड’ के अंदर कुल चार प्लान हो गए हैं, जिनमें क्रमश: 299 रुपये, 359 रुपये, 479 रुपये और 719 रुपये शामिल हैं। इन रिचार्ज के लाभ (कीमत के आधार पर) प्रति दिन 3GB हाई-स्पीड डाटा से लेकर 84 दिनों की वैधता तक मिल रही है। आइए आगे आपको इन प्लान में मिलने वाले लाभ की जानकारी देते हैं।
Vi Hero Unlimited prepaid plans
Vi Rs 299 prepaid plan: 299 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर्स को डेली 1.5GB डाटा, डेली 100 एसएमएस और किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। वहीं, इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा प्लान में ‘बिंज ऑल नाइट’, सप्ताहांत डाटा रोलओवर जैसे अन्य लाभ मिलते हैं जो सोमवार और शुक्रवार के बीच किसी भी उपयोग किए गए डाटा को आगे बढ़ाएंगे, वीआई टीवी और मूवी तक पहुंच, और हर महीने डाटा के 2 जीबी बैकअप तक बिना किसी अतिरिक्त लागत के मिलता है। इसे भी पढ़ें: Vodafone Idea के SIM Card हो रहे हैं Block! अगर आप भी हैं वीआई यूजर तो जरूर पढ़ें यह खबर
Vi Rs 359 prepaid plan: वीआई 359 रुपये वाले प्लान में प्रति दिन 3 जीबी डाटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल, प्रति दिन 100 एसएमएस और 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। साथ ही रिचार्ज में केंड डाटा रोलओवर, ‘बिंज ऑल नाइट’ जैसे लाभ और हर महीने 2GB तक डाटा का बैकअप बिना किसी अतिरिक्त लागत के मिलता है।
Vi Rs 479 prepaid plan: इसके अलावा वीआई के 479 रुपये वाले प्लान में प्रति दिन 100 एसएमएस, प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल और 56 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा प्लान में ‘बिंज ऑल नाइट’, वीकेंड डाटा रोलओवर, वीआई टीवी और मूवीज और हर महीने बिना किसी अतिरिक्त कीमत के 2 जीबी तक डाटा बैकअप का लाभ मिलता है। इसे भी पढ़ें: Vodafone Idea ने कर दी हद, इस प्लान में 24GB डाटा कम कर यूजर्स को फिर कर दिया नाराज
लेटेस्ट वीडियो
Vi Rs 719 prepaid plan: Rs 719 प्रीपेड प्लान की बात करें तो इसमें 100 SMS प्रति दिन, डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल और 84 दिन की वैधता मिलती है। इसके अलावा प्लान में ‘बिंज ऑल नाइट’, वीकेंड डाटा रोलओवर, वीआई टीवी और मूवीज और हर महीने बिना किसी अतिरिक्त कीमत के 2 जीबी तक डाटा बैकअप का लाभ मिलता है।