
Vodafone Idea काफी समय से यूजर्स को नाराज करने में लगी हुई है और इसका असर भी साफ दिखाई देने लगा है। हाल ही में सामने आई ट्राई की रिपोर्ट में वोडाफोन आइडिया द्वारा प्लान की कीमत बढ़ाए जाने के बाद कंपनी से यूजर्स दूर होने लगे हैं। लेकिन, इसके बाद भी कंपनी अपने प्लान में मिलने वाले लाभ को कम करती ही जा रही है। हाल ही में Vi ने 109 रुपए वाले प्लान में मिलने वाले डाटा को कम करने के बाद अब 209 रुपए वाले रिचार्ज में भी मिलने वाला डाटा बहुत कम कर दिया है। आइए आगे आपको बताते हैं कि महीनेभर चलने वाले 209 रुपए वाले रिचार्ज में अब कितना कम डाटा आपको मिलेगा।
Vodafone Idea Rs 209 Plan
वोडाफोन आइडिया के 209 रुपए वाले प्लान में मिलने वाले लाभ की बात करें तो पहले इस रिचार्ज में 28 दिन की वैधता के साथ डेली 1जीबी डाटा मिलता था। यानी इस प्लान में कुल 28जीबी डाटा दिया जा रहा था। वहीं, अब इस रिचार्ज में कंपनी ने मिलने वाला डाटा बहुत कम कर दिया गया है। लेकिन, अब प्लान को रिवाइज करने के बाद रिचार्ज में सिर्फ कुल 4जीबी डाटा मिलेगा।
फ्री कॉलिंग और फ्री एसएमएस
28 दिनों की वैधता के साथ आने वाले इस प्लान के साथ डाटा के अलावा बिना एफयूपी (फेयर यूसेज पॉलिसी) लिमिट के अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलता है।
लेटेस्ट वीडियो
वोडाफोन-आइडिया फिर महंगे कर सकती है मोबाइल टैरिफ प्लान
हाल ही में PTI की रिपोर्ट में इस बात की जानकारी सामने आई कि वोडाफोन आइडिया एक बार फिर प्लान महंगे करने का मन बना रही है। दरअसल, कंपनी के एमडी और सीईओ रविंदर टक्कर ने कहा था कि लगभग एक महीने की सर्विस वैलिडिटी देने वाले सबसे सस्ते प्लान की कीमत कंपनी ने 99 रुपए तय की गई है जो 4G सेवाओं को यूज करने वाले यूजर्स के हिसाब से ज्यादा महंगा नहीं है। इसके अलावा टक्कर ने आगे यह भी कहा कि इस साल एक बार फिर से प्लान्स को महंगा किया जा सकता है।










