Vi ने 129 रुपये और 298 रुपये वाले दो सस्ते प्लान के किए रिवाइज, अब पहले से ज्यादा मिलेंगे बेनिफिट्स

Vi ने अपने ग्राहकों को खुश करते हुए दो रिचार्ज प्लान को ज्यादा बेनिफिट्स के साथ रिवाइज किया है। कंपनी ने क्रमशः 129 रुपये और 298 रुपये के रिचार्ज प्लान में बदलाव किए हैं। आपको बता दें कि यह अपडेट कंपनी द्वारा 181 रुपये की कीमत वाला एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च करने के कुछ ही दिन बाद की गई है। आइए आगे आपको जानकारी देते हैं कि बदलाव के बाद अब दोनों रिचार्ज प्लान में क्या बेनिफिट्स मिल रहे हैं।
Vi का 129 रुपये वाले प्लान की डिटेल
- 4 दिन ज्यादा मिलेगा वैधता
- पहले 14 दिन चलता था प्लान
इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए इस वीआई प्लान में अब अधिक डाटा का लाभ मिलता है। वहीं, 129 रुपये के प्रीपेड प्लान में 18 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 200MB डाटा ऑफर किया जा रहा है। इससे पहले प्लान में सिर्फ 14 दिनों की वैधता ऑफर की जाती थी। हालांकि, इसमें फ्री एसएमएस का लाभ नहीं मिलता। ग्राहक को लोकर SMS के लिए 1 रुपये, एसटीडी एसएमएस के लिए 1.5 रुपये और आईएसडी मैसेज के लिए 5 रुपये का भुगतान करना होगा। अगर देखा जाए तो यह रिचार्ज उनके लिए बेस्ट है जो कॉलिंग का उपयोग ज्यादा करते हैं।
Vi के 298 रुपये वाले प्लान की डिटेल
- ऐप्स का मिलेगा एक्सेस
Vi ने 298 रुपये के प्रीपेड प्लान को संशोधित किया है जिसके साथ आपको वीआई मूवीज और टीवी, प्रीमियम मूवीज, ओरिजिनल, न्यूज और लाइव टीवी की मुफ्त एक्सेस के साथ 50GB 4G डाटा मिलता है। Vi Rs 298 प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैधता भी ऑफर की जा रही है। प्लान में पहले ऐप्स का एक्सेस नहीं मिलता था।
इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में नया 181 रुपये का प्रीपेड प्लान भी लॉन्च किया था जो 30 दिनों की वैधता के साथ 30GB डाटा से लैस है। यह प्रीपेड प्लान प्रति दिन 1GB डाटा ऑफर करता है। हालांकि, इसमें फ्री कॉलिंग का लाभ नहीं मिलता क्योंकि यह एक बूस्टर पैक है, इसलिए आप मौजूदा प्रीपेड प्लान के साथ इसका उपयोग कर सकते हैं।