6500mAh बैटरी वाले सस्ते vivo 5G फोन पर आया डिस्काउंट, कम रेट पर मिलेगा 50MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/06/vivo-y21-5g-price.jpg

वीवो ने मार्च महीने में इंडिया में अपनी ‘वाई सीरीज’ का सस्ता 5जी फोन vivo Y21 5G लॉन्च किया था। यह मोबाइल 6500mAh battery, 50MP Camera और 6GB RAM के साथ लाया गया था जिसकी कीमत सिर्फ 18,999 रुपये से शुरू होती है। लेकिन अपने फैंस के लिए कंपनी वाई21 5जी फोन पर डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। डील में फोन को सस्ते रेट पर खरीदने का मौका मिल रहा है।

वीवो 5जी फोन प्राइस और ऑफर

vivo Y21 5G फोन तीन वेरिएंट्स में लाया गया है। पहले कीमत की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका लॉन्च प्राइस 18,999 रुपये है। वहीं 6GB RAM वाला 5G फोन 128GB और 256GB मेमोरी के साथ लॉन्च हुआ था जिन्हें क्रमश: 20,999 रुपये और 22,999 रुपये की कीमत पर लाया गया था।

कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट वीवो इंडिया पर वाई21 5जी फोन 1,000 रुपये डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। यह छूट स्मार्टफोन के सभी मेमोरी वेरिएंट्स पर मिल रही है जिसके साथ vivo Y21 5G का स्टार्टिंग इफेक्टिव प्राइस 17,999 रुपये पड़ेगा। वहीं 6जीबी+128जीबी को 19,999 रुपये में और 6जीबी+256जीबी को 21,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

इस वीवो 5जी फोन पर मिल रहे ऑफर का फायदा बैंक क्रेडिट कार्ड पर दिया जा रहा है। Axis, Kotak और HDFC Bank Credit Card से ईएमआई बनवाने पर कंपनी सीधे 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। गौरतलब है कि यह छूट 3 महीने की EMI पर मिलेगी। हालांकि कंपनी इस वीवो 5जी फोन को 12 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी बेच रही है लेकिन यहां 1 हजार रुपये का डिस्काउंट नहीं मिलेगा।

vivo Y21 5G स्पेसिफिकेशन्स डिटेल्स

वीवो वाई21 बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6500mAh बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार फुल चार्ज के बाद 48 घंटे से भी ज्यादा का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है। यह 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

vivo Y21 5G फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यूजर्स को इसमें Circle to Search और Google Gemini जैसे AI फीचर्स भी मिलते हैं।

यह वीवो का 5जी फोन 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह वॉटरड्रॉप स्टाइल वाली एलसीडी स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। आई-केयर तकनीक के चलते लंबे समय तक फोन चलाने पर आंखों को नुकसान नहीं होगा। यह मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफाइड शॉक रेसिस्टेंस बॉडी पर बना है जिसे वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए IP65 रेटिंग भी प्राप्त है।

फोटोग्राफी के लिए इस विवो 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वी​डियो कॉलिंग के लिए vivo Y21 5G में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।