
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo के अपकमिंग फोन Vivo iQOO 3 को रशियन टेक वेबसाइट Mobiltelefon पर स्पॉट किया गया था। इससे जानकारी सामने आई थी कि कंपनी अपने iQOO गेमिंग सीरीज के फोन को पेश करने का विचार कर रही है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इस फोन को लेकर किसी प्रकार की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
उम्मीद की जा रही है कि कंपनी iQOO सीरीज के अंदर iQOO 2 को लॉन्च न कर सीधा iQOO 3 पेश करेगी। इससे पहले कंपनी Nex सीरीज के साथ ऐसा कर चुकी है। कंपनी ने Vivo NEX S के बाद Vivo NEX 3 पेश किया था। वहीं, अगर बात करें नए वीवो फोन की तो इसे मॉडल नंबर V1950A के साथ 3C ऐजेंसी पर सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। माना जा रहा है कि यह अपकमिंग iQOO 3 स्मार्टफोन होगा। इसे भी पढ़ें: Vivo भी ला रही है स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट वाला 5G फोन, Redmi K30 और OPPO Reno 3 को मिलेगी टक्कर
3C सर्टिफिकेशन पर सामने आया है कि Vivo V1950A को 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा सामने आया है कि फोन 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा स्मार्टफोन को चीन की MIIT ऑथोरिटी से अप्रूवल मिल चुका है। इस लिस्टिंग में सामने आया था कि फोन 5G फ्रिकूएंसी बैंड N1, N41, N78 और N79 के साथ आएंगे।
हालांकि, इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि Vivo V1950A मॉडल iQOO 3 ही होगा। हो सकता है कि फोन वीवो का फ्लैगशिप फोन होगा। जो कि मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2020 में अगले महीने पेश किया जाएगा। फ्लैशगिशप फोन होने के चलते हो सकता है कि फोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर होगा। इसे भी पढ़ें: 48MP कैमरा, 4,500 एमएएच बैटरी और 8GB रैम के साथ आया Vivo S1 Pro, कीमत 19,900 रुपए
बता दें कि हाल ही में कंपनी ने इंडिया में अपने वीवो एस1 प्रो को पेश किया था। अगर बात करें इस फोन की तो इसमें 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.38 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड फुलव्यू डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन फनटच ओएस 9.2 आधारित एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च हुआ है जो क्चॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। इस फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।





















