Vivo ने भारत में इस स्मार्टफोन का नया वेरिएंट लॉन्च कर किया धमाका, Xiaomi और Realme को मिलेगी टक्कर

Join Us icon

Vivo ने अपने बजट स्मार्टफोन Vivo Y1s का नया वेरिएंट पेश किया है। इसके साथ ही कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत भी बढ़ाई हैं। वीवो ने Vivo Y1s स्मार्टफोन को नवंबर 2020 में लॉन्च किया था। Vivo Y1s स्मार्टफोन को कंपनी ने MediaTek Helio P35 चिपसेट के साथ पेश किया है। Vivo Y1s स्मार्टफोन का नया वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इससे पहले वीवो ने इस स्मार्टफोन को 2GB रैम के साथ मार्केट में उतारा था। यहां हम आपको वीवो स्मार्टफोन की नए वेरिएंट और स्मार्टफोन के लेटेस्ट कीमत के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Vivo Y1s का नया वेरिएंट

Vivo Y1s स्मार्टफोन का नया वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 9,490 रुपये है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने पहले लॉन्च किए 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 500 रुपये बढ़ा दी है। इस स्मार्टफोन को अब 8490 रुपये में खरीदा जा सकता है। इससे पहले वीवो का यह स्मार्टफोन 7,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह भी पढ़ें : OnePlus का ये धांसू स्मार्टफोन हुआ सस्ता, जानें क्या है नई कीमत और खूबियां

Reliance Jio exclusive vivo y1s price sale offer benefits

Vivo Y1s स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Y1s स्मार्टफोन में 6.22 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले पैनल दिया गया है जिसका रेजलूशन 720×1520 पिक्सल है। वीवो का यह स्मार्टफ़ोन MediaTec Helio P35 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। वीवो का यह स्मार्टफोन पहले सिर्फ 2GB रैम वेरिएंट्स में उपलब्ध था। अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 3GB में लॉन्च किया है। यह भी पढ़ें : Exclusive: OnePlus Nord 2 की स्पेसिफिकेशन्स लीक, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 4500mAh बैटरी के साथ जुलाई में होगा लॉन्च

वीवो के इस स्मार्टफ़ोन के बैक में 13 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन के फ़्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। Vivo Y1s स्मार्टफोन में 4030mAh बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 10 पर आधारित FunTouch OS 10.5 पर चलता है। वीवो का यह फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। इस फोन का साइज135.11 x 75.09 x 8.28एमएम और भार 161ग्राम है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here