
Vivo ने अपने बजट स्मार्टफोन Vivo Y1s और Vivo Y12s स्मार्टफोन की कीमत बढ़ा दी हैं। कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन की कीमतें 500 रुपये तक बढ़ा दी है। इसके साथ ही चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने Vivo Y1s स्मार्टफोन का नया वेरिएंट भी लॉन्च किया है। Vivo Y1s स्मार्टफोन का नया वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। यह हम आपको वीवो के Vivo Y1s और Vivo 12s स्मार्टफोन की नई कीमत, Vivo Y1s स्मार्टफोन के नए वेरिएंट्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Vivo Y1s और Vivo Y12s स्मार्टफोन की नई कीमत
वीवो ने Vivo 1s और Vivo 12s स्मार्टफोन की कीमत में 500 रुपये का इजाफा किया है। कीमत में बढ़ोत्तरी के बाद Vivo 1s स्मार्टफोन के 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की नई कीमत 8,490 रुपये है। इससे पहले वीवो का यह स्मार्टफोन 7,990 रुपये की कीमत में था। वहीं Vivo 12s स्मार्टफोन के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी पहले 9,990 रुपये की कीमत में पेश किया था। अब इस स्मार्टफोन की कीमत बढ़कर 10,490 रुपये हो गई है। यह भी पढ़ें : OnePlus का ये धांसू स्मार्टफोन हुआ सस्ता, जानें क्या है नई कीमत और खूबियां

VivoY1s स्मार्टफोन का नया वेरिएंट
VivoY1s स्मार्टफोन की कीमत बढ़ाने के साथ साथ कंपनी VivoY1s स्मार्टफोन का नया वेरिएंट भी लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन का नया वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन का नया वेरिएंट 9,490 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung ने भारत में लॉन्च किया शानदार Frame TV 2021, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
VivoY1s की स्पेसिफिकेशन्स
Vivo Y1s स्मार्टफोन में 6.22 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले पैनल दिया गया है जिसका रेजलूशन 720×1520 पिक्सल है। वीवो का यह स्मार्टफ़ोन MediaTec Helio P35 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। वीवो के इस स्मार्टफ़ोन के बैक में 13 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन के फ़्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। Vivo Y1s स्मार्टफोन में 4030mAh बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 10 पर आधारित FunTouch OS 10.5 पर चलता है।
Vivo Y12s की स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Y12s 2021 स्मार्टफोन में 6.5 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन HD+ 720 x 1600 पिक्सल है। वीवो का यह स्मार्टफोन Snapdragon 439 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। Vivo Y12s 2021 स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 13MP का प्राइमेरी कैमरा के साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया है। इस फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Vivo Y12s 2021 स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित FuntouchOS 11 पर रन करता है। वीवो के इस फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी मिलती है।





















