फ्लैगशिप फीचर्स और सबसे ताकतवर प्रोसेसर वाला Vivo Nex 3S 5G होगा 10 मार्च को लॉन्च

Join Us icon

Vivo Nex 3S 5G को अपनी घरेलू मार्केट चीन में 10 मार्च को लॉन्च करने वाली है। इस बात की जानकारी खुद कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर दे दी है। दरअसल, Vivo ने चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर एक पोस्टर जारी किया, जिसके अनुसार Vivo Nex 3S 5G फोन को चीन में 10 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। यह लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे शुरू होगा।

इसके अलावा टीजर में लॉन्च डेट और टाइम के अलावा फोन की इमेज भी दिखाई गई है। इस टीज़र पोस्ट में फोन के सभी किनारों पर लगभग ना के बराबर बेज़ल नज़र आ रहे हैं। डिसप्ले पर नॉच के लिए कोई कटआउट मौजूग नहीं है। वहीं, स्क्रीन के किनारे घुमावदार हैं। कुछ ऐसा ही डिज़ाइन हमें Vivo Nex 3 5G मॉडल में भी देखने को मिल चुका है। इसे भी पढ़ें: स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी का अनूठा नमूना Vivo Apex 2020 हुआ पेश, हैरान कर देगा डिसप्ले स्टाईल और गज़ब का कैमरा
बता दें कि नया हैंडसेट Vivo Nex 3 5G फोन का ही अपग्रेड वर्ज़न होगा जो कि पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। वीवो नेक्स 3 5G को वॉटरफॉल डिसप्ले के साथ पेश किया गया था। सेल्फी कैमरे के लिए कंपनी ने पॉप-अप तकनीक को इस्तेमाल किया गया था।

वहीं, कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर वीवो नेक्स 3एस 5जी की लॉन्च की तारीख और समय के अलावा कोई और जानकारी नहीं दी है। लेकिन, अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया जाएगा।

इसके अलावा कुछ समय पहले टेना पर V1950A मॉडल नंबर वाले एक Vivo फोन को देखा गया था। इसे लेकर कहा जा रहा है कि यही हैंडसेट वीवो नेक्स 3एस 5जी होगा। लिस्टिंग में इस डिवाइस की कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आई थीं। जानकारी के अनुसार, इस फोन में 6.89 इंच का अमोलेड डिसप्ले होगा। वहीं, फोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम दी जाएगी।

हैंडसेट में इनबिल्ट स्टोरेज के दो ऑप्शन होंगे- 128 जीबी और 256 जीबी। वहीं, लिस्टिंग में सामने आया कि फोन में ट्रिपल रियर कैमरा होगा। इस कैमरा सेटअप में एक 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दो 13 मेगापिक्सल के कैमरे होंगे। वहीं, फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here