
Vivo ने आज टेक मंच में अपनी तकनीक और इनोवेशन का शानदार नमूना पेश किया है। कंपनी की ओर से नया कॉन्सेप्ट फोन Vivo Apex 2020 ग्लोबल लॉन्च कर दिया गया है। वीवो अपेक्स 2020 न सिर्फ बेहद आर्कषक डिजाईन पर बना है बल्कि साथ ही इस फोन में आधुनिक फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स दी गई है। Vivo Apex 2020 को 2330 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.45 इंच की वॉटरफॉल डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 120डिग्री फुलव्यू ऐज़लेस एक्सपीरियंस देती है। फोन की स्क्रीन दोनों साईड से बैक पैनल की ओर मुड़ी हुई है।
शानदार डिसप्ले
Vivo Apex 2020 की डिसप्ले देखने में तो स्टाईलिश है ही तथा साथ ही यह एडवांस फीचर्स और तकनीक से भी लैस है। वीवो ने इस कॉन्सेप्ट फोन की डिसप्ले के आधे हिस्से को फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया है। यानि डिसप्ले के नीचले हिस्से पर कहीं भी उंगली टच करके फोन को अनलॉक किया जा सकता है। वहीं साथ ही Vivo Apex 2020 अंडर स्क्रीन सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। यह सेल्फी कैमरा फोन की डिसप्ले के नीचे फिट है जो बाहर से दिखाई नहीं देता है।

वीवो अपेक्स 2020 का यह अंडर स्क्रीन फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जो सेल्फी की कमांड देने पर ही विजिबल होता है तथा फोटो कैप्चर करने पर फिर से डिसप्ले के नीचे अदृश्य हो जाता है। इसी तरह Vivo Apex 2020 को कंपनी की ओर से डुअल रियर कैमरे पर लॉन्च किया गया है। फोन को प्राइमरी कैमरा जहा 16 मेगापिक्सल का है वहीं दूसरा कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का है।
गज़ब कैमरा
प्राइमरी रियर कैमरे की बात करें तो यह 16 मेगापिक्सल के साथ 5एक्स से लेकर 7.5एक्स का Continuous Optical Zoom देने की क्षमता रखता है। इसी तरह वीवो ने अपेक्स 2020 कॉन्सेप्ट फोन के सेकेंडरी रियर कैमरा सेंसर को बेहद एडवांस स्टेबलाइज़ेशन तकनीक पर बनाया है जो फोटो व वीडियो रिकॉर्ड करने के दौरान किसी गिंबल जैसी स्थिरता प्रदान करता है। इसी खासियत के चलते वीवो ने Vivo Apex 2020 के रियर कैमरा को ‘गिंबल कैमरा’ का नाम दिया है।
पावरफुल प्रोसेसिंग
एंडरॉयड 10 आधारित Vivo Apex 2020 लुक में अटरेक्टिव होने के साथ साथ प्रोसेसिंग में भी पावरफुल है। कंपनी की ओर से इस फोन को क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 से लैस किया गया है जो 7 नैनोमीटर टेक्नोलॉजी पर बना है। बता दें कि क्वॉलकॉम के इस चिपसेट में 5जी मॉडल इंटिग्रेटेड है जो Vivo Apex 2020 को भी 5G कनेक्टिविटी प्रदान करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 60वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।
Vivo Apex 2020 को कंपनी की ओर से 12 जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है तथा फोन में 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। याद दिला दें कि वीवो अपेक्स फोन पूरी तरह से बटन व पोर्ट लेस होते हैं। यानि Apex 2020 में भी आपको कोई भी बटन या व पोर्ट देखने को नहीं मिलेगा। इस कॉन्सेप्ट फोन का साईज़ डायमेंशन जहां 157.25×66.2×8.8एमएम का है वहीं फोन का वज़न कुल 169 ग्राम है। वीवो अपेक्स 2020 को ब्लैक और व्हाईट दो कलर में लॉन्च किया गया है।























