13.2-इंच 4K डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 13,000mAh बैटरी के साथ Vivo Pad 6 Pro चीन में लॉन्च

Vivo ने दो तगड़े फोन vivo X300s और vivo X300 Ultra के साथ अपना नया फ्लैगशिप टैबलेट Vivo Pad 6 Pro चीन में लॉन्च किया है। यह टैबलेट खास तौर पर प्रोडक्टिविटी और एंटरटेनमेंट दोनों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और बड़ी बैटरी जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। जो इसे प्रीमियम विकल्प बनाते हैं। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।
डिस्प्ले की बात करें तो Vivo Pad 6 Pro में 13.2-इंच का 4K (3840 x 2512 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 3:2 आस्पेक्ट रेशियो, 144Hz रिफ्रेश रेट और 540Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है, जिससे यूजर्स को बेहद स्मूद और रिस्पॉन्सिव एक्सपीरियंस मिलता है। आंखों की सुरक्षा के लिए TUV सर्टिफाइड लो ब्लू लाइट, DC डिमिंग और एडैप्टिव कलर टेम्परेचर जैसे फीचर्स के साथ लाया गया है।
परफॉरमेंस के लिए Vivo Pad 6 Pro टैबलेट में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। जो 3nm प्रोसेस पर आधारित है। इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिससे मल्टीटास्किंग और हाई-परफॉरमेंस टास्क आसानी से किए जा सकते हैं। हीटिंग को कंट्रोल करने के लिए इसमें VC कूलिंग सिस्टम और बड़ा 71,446 mm² हीट डिसिपेशन एरिया दिया गया है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह टैबलेट OriginOS 6 पर रन है, जिसमें Blue River Smooth Engine दिया गया है, जो स्मूद और फास्ट एक्सपीरियंस दे सकता है। Vivo Pad 6 Pro में मल्टी-विंडो सपोर्ट, क्रॉस-डिवाइस शेयरिंग और CapCut Pro, ZWCAD, Atomic Workbench जैसे ऐप्स का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे वीडियो एडिटिंग, CAD डिजाइन और ऑफिस वर्क आसानी से किया जा सकता है।
Vivo Pad 6 Pro में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो नाइट मोड, डॉक्यूमेंट स्कैनिंग और प्रोफेशनल मोड जैसे फीचर्स के साथ आता है। यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है। वहीं, फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए है।
बैटरी की बात करें तो Vivo Pad 6 Pro टैबलेट में 13,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए शानदार साबित हो सकती है। इसके साथ 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो सकती है। ऑडियो के लिए इसमें 8-स्पीकर पैनोरमिक सिस्टम दिया गया है, जो Super Audio 7.0 स्पैटियल इफेक्ट्स के साथ इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस देता है।
गेमिंग के लिए Vivo Pad 6 Pro में सुपर-रिजॉल्यूशन, फ्रेम इंटरपोलेशन और लाइव स्क्रीनशॉट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए यह Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, USB 3.2 Gen 1 और OTG सपोर्ट से लैस है। इसके अलावा यह Smart Touch Keyboard 6 Pro और Vivo Pencil 3 जैसे एक्सेसरीज को भी सपोर्ट करता है, जिससे इसकी प्रोडक्टिविटी और बढ़ जाती है।
कीमत की बात करें तो Vivo Pad 6 Pro की शुरुआती कीमत 4,499 युआन यानी लगभग 61,000 रुपये रखी गई है। इसके 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 4,999 युआन यानी तकरीबन 67,926 रुपये, 12GB + 512GB मॉडल 5,799 युआन यानी लगभग 78,827 रुपये और 16GB + 512GB टॉप वैरियंट 6,699 युआन यानी इंडियन करेंसी के अनुसार 91,061 रुपये में मिलेगा। यह टैबलेट फिलहाल चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और Inspiration Purple, Relax Blue और Free Gray कलर ऑप्शन में आता है।
Vivo Pad 6 Pro प्रीमियम टैबलेट के रूप में सामने आया है, जो पावरफुल परफॉरमेंस, शानदार डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ आता है। यदि आप चीन में हैं तो इसे चुन सकते हैं। यह आपको निराश नहीं करेगा। इसके इंडिया में आने की जानकारी अभी नहीं दी गई है। हम आपको कोई भी अपडेट मिलने पर इंफो देंगे। 91मोबाइल्स पढ़ते रहें।