Vivo के फोन हुए महंगे! टी सीरीज के इन सभी मोबाइल का रेट बढ़ा, जेब पर पड़ेगा 2000 तक का फटका

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/08/Vivo-T4R-5G-sale-starts-know-offers-price-and-specifications.jpg

साल 2025 जाते-जाते इंडियन मोबाइल यूजर्स को बड़ा झटका देकर जा रहा है। मोबाइल्स का प्राइस बढ़ रहा है! सबसे बड़ी बात यह है कि सस्ते लो बजट और मिडरेंज स्मार्टफोंस पर ही सबसे ज्यादा प्राइस हाइक देखा जा रहा है। वीवो ने अपनी ‘T-series’ की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। एक साथ चार स्मार्टफोंस का रेट बढ़ा है जिसमें वीवो टी4, टी4आर, टी4एक्स और टी4 लाइट शामिल हैं। कौन सा फोन कितना महंगा हुआ, यह डिटेल्स आप नीचे देख सकते हैं।

1500 रुपये बढ़ा वीवो टी4 लाइट का रेट

Vivo T4 Lite लॉन्च प्राइस सेलिंग प्राइस कीमत में बढ़ोतरी
4GB RAM + 128GB Storage ₹10,499 ₹11,999 +₹1,500
6GB RAM + 128GB Storage ₹11,499 ₹12,999 +₹1,500
8GB RAM + 128GB Storage ₹13,499 ₹14,999 +₹1,500

वीवो टी4 लाइट पहले 10 हजार से कम का 5जी फोन था जो 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। कंपनी ने पहले इसका रेट 500 रुपये बढ़ाया था और अब 1,500 रुपये का इजाफा भी कर दिया है। आज से यह मोबाइल 11,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर बिकेगा। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी के साथ यह 16GB RAM (8जीबी + 8जीबी) तक की ताकत दे सकता है।

Vivo T4 Lite 5G फोन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1000निट्स ब्राइटनेस वाली 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। पावर बैकअप के​ लिए ताकतवर 6,000एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलती है।

1000 रुपये महंगा हुआ वीवो टी4एक्स

Vivo T4x लॉन्च प्राइस सेलिंग प्राइस कीमत में बढ़ोतरी
6GB RAM + 128GB Storage ₹14,499 ₹15,499 +₹1,000
8GB RAM + 128GB Storage ₹15,499 ₹16,499 +₹1,000
8GB RAM + 256GB Storage ₹17,499 ₹18,499 +₹1,000

वीवो टी4एक्स 5जी फोन का प्राइस भी बढ़ा दिया गया है और इसे खरीदने के लिए 15,499 रुपये चुकाने पड़ेंगे। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल 6,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जिसे तेजी से चार्ज करने के लिए 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। इस फोन में IP64 रेटिंग भी मौजूद है।

Vivo T4x 5G फोन में 6.72-इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1050निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इस वीवो 5जी मोबाइल में 50 मेगापिक्सल AI डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें Bluetooth 5.4, WiFi 6 और OTG के साथ IR Blaster भी मिलता है।

1500 रुपये का प्राइस हाइक हुआ वीवो टी4आर पर

Vivo T4R लॉन्च प्राइस सेलिंग प्राइस कीमत में बढ़ोतरी
8GB RAM + 128GB Storage ₹19,499 ₹20,999 +₹1,500
8GB RAM + 256GB Storage ₹21,499 ₹22,999 +₹1,500
12GB RAM + 256GB Storage ₹23,499 ₹24,999 +₹1,500

वीवो टी4आर 5जी फोन की कीमत में 1,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह स्मार्टफोन 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर खरीदा जा सकता है। वर्चुअल रैम के जरिए इन दोनों वेरिएंट्स पावर क्रमशः 16GB और 24GB तक बढ़ाई जा सकती है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया गया है। यह वॉटरप्रूफ फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है।

Vivo T4R 5G फोन में ग्राहकों को 6.77 इंच की कर्व AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony OIS बैक कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह वीवो का 5जी फोन 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 5700mAh बैटरी सपोर्ट करता है। फोन में AI फीचर्स भी जोड़े गए हैं।

2000 रुपये महंगा हुआ वीवो टी4 5जी फोन

Vivo T4 लॉन्च प्राइस सेलिंग प्राइस कीमत में बढ़ोतरी
8GB RAM + 128GB Storage ₹20,999 ₹22,999 +₹2,000
8GB RAM + 256GB Storage ₹22,999 ₹24,999 +₹2,000
12GB RAM + 256GB Storage ₹24,999 ₹26,999 +₹2,000

यह 7,300एमएएच बैटरी वाला वीवो फोन 2,000 रुपये महंगा हो गया है। इस मोबाइल में 90वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है। Vivo T4R 5G फोन 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 7एस जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। यह वीवो का 5जी फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह मोबाइल 6.77-इंच की फुलएचडी+ AMOLED स्क्रीन सपोर्ट करता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। वीवो कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ 50 महीने की स्मूथ परफॉर्मेंस देने का दावा करती है। लेकिन आज से इसके लिए अतिरिक्त पैसा खर्च करना पड़ेगा।