4,500एमएएच बैटरी और 8 जीबी रैम वाला Vivo S1 Pro हुआ और भी सस्ता, क्या इस नई कीमत पर आप करेंगे पसंद

Join Us icon

Vivo ने इस साल की शुरूआत में डिफरेंट डिजाईन के साथ अपनी नई ‘एस सीरीज़’ के तहत Vivo S1 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था। शानदार लुक व पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस यह स्मार्टफोन मिटबजट में उतारा गया था, जिसे इंडियन यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया गया था। वहीं अब अपने फैन्स को तोहफा देते हुए वीवो ने Vivo S1 Pro की कीमत में कटौती कर दी है। इस प्राइस कट के बाद वीवो एस1 प्रो आज से ही नई कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।

Vivo S1 Pro की कीमत में कंपनी की ओर से 1,000 रुपये की कटौती की गई है। यह फोन प्राइस कट से पहले 20,990 रुपये की कीमत पर बिक रहा था, लेकिन अब दाम में कटौती के बाद इस फोन को 19,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। आपको बता दें कि पिछले दिनों देश में बढ़ी जीएसटी दर के बाद इस फोन की कीमत में इजाफा हुआ था। इस फोन को मिस्टिक ब्लैक, जैज़ी ब्लू और ड्रीमी व्हाइट कलर में शॉपिंग साइट्स अमेज़न व फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

Vivo S1 Pro price cut by rs 1000 in india specs sale offer

Vivo S1 Pro के डिजाइन की बात करें फोन बेजल लेस वॉटरड्रॉप डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। वहीं, फोन में राउंड ऐजेज़ कॉनर दिए गए हैं। साथ ही नीचे की ओर थोड़ा चौड़ा बॉडी पार्ट दिया गया है। Vivo S1 Pro डायमंड शेप वाले क्वॉड रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च हुआ है जो कि बैक पैनल पर बीच में दिया गया है। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है तथा रियर पैनल पर ही नीचे की ओर Vivo का लोगो भी लगा हुआ है।

स्पेसिफिकेशन्स

Vivo S1 Pro की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो स्मार्टफोन में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (2340×1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड फुलव्यू डिसप्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5.9 है। वहीं, स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह भी पढ़ें : 7.09-इंच डिसप्ले और 5000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ यह सस्ता 5G फोन, कीमत है 22,000 के करीब

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo S1 Pro में डायमंड आकार वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर दिया गया है और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं, एक डेप्थ सेंसिंग और एक मैक्रो फोटोग्राफी के लिए। वहीं, फ्रंट कैमरा एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल के साथ आता है।

Vivo S1 Pro price cut by rs 1000 in india specs sale offer

डिवाइस की स्टोरेज को ग्राहक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। वहीं, सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह भी पढ़ें : Reliance Jio या Airtel, देखें 349 रुपये के प्लान में कौन दे रहा है ज्यादा फायदा

Vivo S1 Pro एंडरॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9.2 पर कार्य करता है। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस डिवाइस के दूसरे किसी रैम वेरिएंट के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी इस डिवाइस का कम रैम वेरिएंट भी पेश कर सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here