
देश की दो टेलीकॉम कंपनियां Reliance Jio और Airtel अपने अपने फैन्स को लुभाने के लिए तरह तरह के आर्कषक प्लान्स व ऑफर्स लेकर आती है। वहीं दूसरी ओर आपसी प्रतिस्पर्धा में भी से कंपनियां दूसरी की तुलना में कम कीमत पर अधिक बेनिफिट देने का प्रयास करती है। रिलायंस जियो और एयरटेल ने एक ऐसा ही प्लान पेश किया हुआ है जिसकी कीमत है 349 रुपये। समान कीमत पर ये दोनों कंपनियां एक दूसरे से बेहतर बनने के लिए विभिन्न बेनिफिट दे रही है और आगे हमनें इन दोनों कंपनियों के प्लान की तुलना की है कि किस नेटवर्क पर आम जनता को ज्यादा फायदा मिलेगा।
Reliance Jio
रिलायंस जियो के 349 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यह एक प्रीपेड प्लान है जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के तहत कंपनी की ओर से यूजर्स को हर दिन 3GB 4G इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। 3जीबी प्रतिदिन के हिसाब ने Jio यूजर्स पूरे प्लान में कुल 84 जीबी इंटरनेट डाटा का लाभ उठा सकते हैं।
इस प्लान में जियो टू जियो वॉयस कॉलिंग जहां पूरी तरह से फ्री दे रखी है वहीं नॉन-जियो नंबरों के लिए कंपनी की ओर से 1000 एफयूपी मिनट दी जा रही है। इसके अलावा Reliance Jio कस्टमर 349 रुपये के प्लान में हर दिन 100एसएमएस के साथ ही Jio Apps का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी पाएंगे।
Airtel
एयरटेल की बात करें तो यहां भी कंपनी 349 रुपये में 28 दिनों की वैलिटिडी वाला प्रीपेड प्लान दे रही है। इस प्लान के तहत एयरटेल यूजर्स को हर दिन 2GB 4G इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। इस हिसाब से पूरे प्लान के तहत एयरटेल ग्राहक कुल 56 जीबी इंटरनेट डाटा का सुविधा पा सकेंगे। इसके अलावा हर दिन 100एसएमएस भी प्राप्त होंगे।
Airtel अपने यूजर्स को प्लान के तहत अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दे रही है जिनका यूज़ ऑन-नेटवर्क व ऑफ-नेटवर्क दोनों पर फ्री किया जा सकेगा। इसके साथ ही प्लान के अंदर एयरटेल एक महीने के लिए Amazon Prime का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दे रही है, जिसकी कीमत 129 रुपये की है। वहीं साथ ही Airtel Xstream app, Wynk Music, Shaw Academy फ्री कोर्स व फ्री हैलोट्यून्स के साथ ही FASTag पर 150 रुपये की छूट भी प्रदान कर रही है।
निष्कर्ष
उपरोक्त डिटेल्स देखकर आप भी समझ गए होंगे कि Reliance Jio कंपनी Airtel की तुलना हर दिन 1 जीबी डाटा एक्स्ट्रा तो दे रही है, लेकिन जियो नेटवर्क पर कॉलिंग की सुविधा कम है। वहीं दूसरी ओर Airtel का प्लान कई अन्य बेनिफिट्स और फ्री एक्सेस की सुविधा भी प्रदान करता है। समान कीमत पर Airtel का प्लान Jio प्लान के आगे ज्यादा फायदेमंद साबित हो रहा है। हालांकि इन सब बातों के अलावा यह ध्यान रखना भी जरूरी है कि आपके एरिया में जिस कंपनी के नेटवर्क स्ट्रांग है उसी का यूज़ करना ही समझदारी है।




















