Vivo S12 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, Dimensity 1200 प्रोसेसर, 50MP सेल्फी और 108MP प्राइमरी कैमरा के साथ होगा लॉन्च

Join Us icon

Vivo होम मार्केट चीन में 22 दिसंबर को Vivo S12 सीरीज को लॉन्च करेगा। अपकमिंग Vivo S12 सीरीज को लेकर खबर है कि कंपनी दो मॉडल – Vivo S12 और Vivo S12 Pro को लॉन्च करेगा। लॉन्च से ठीक पहले Vivo S12 सीरीज को टीज करते हुए कंपनी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अपकमिंग स्मार्टफोन के कलर वेरिएंट के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही अपकमिंग Vivo S12 Pro स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी सामने आई है।

Vivo S12 Pro स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

vivo-s12-pro-specifications

लीक रिपोर्ट्स की माने तो Vivo S12 Pro स्मार्टफोन में 6.5-इंच OLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इस डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+ और रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसके साथ ही वीवो का यह स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित OriginOS Ocean UI पर रन करेगा। इसके साथ ही वीवो का यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के Dimensity 1200 SoC साथ पेश किया जाएगा। वीवो का यह फोन 12GB तक की LPDDR4x RAM और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo S12 Pro स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ आएगा। इसके साथ ही वीवो के इस फोन में प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP OmniVision OV8856 अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP ब्लैक एंड व्हाइट लेंस दिया जाएगा। इसके साथ ही सेल्फी के लिए फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Tab S8+ टैबलेट Snapdragon 8 Gen 1 SoC, 8GB RAM के साथ हुआ लिस्ट, जानें क्या होंगी खुबियां

Vivo S12 Pro स्मार्टफोन में 4300mAh की बैटरी दी जाएगी। इसके साथ ही फोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। वीवो का यह स्मार्टफोन 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ 3,499 CNY (करीब 41,800 रुपये) की कीमत में पेश किया जा सकता है। वीवो का यह स्मार्टफोन गोल्ड, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S22 सीरीज की पहली झलक, लॉन्च से पहले डिजाइन से उठा पर्दा

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here