Vivo S2 का इंडिया लॉन्च टाइमलाइन और प्राइस रेंज आई सामने, जानें डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/11/Vivo-S20-series-Price.jpg

करीब छह साल बाद Vivo भारतीय बाजार में अपनी S-सीरीज की वापसी कर सकता है। पिछले कुछ हफ्तों से इसमें आने वाले स्मार्टफोंस को लेकर जानकारियां सामने आ रही थीं। वहीं, अब टिप्स्टर Yogesh Brar सोशल मीडिया साइट एक्स पर दावा किया है कि Vivo S2 भारत में अगस्त की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। यह भी बताया गया है कि फोन की सेल Independence Day Sale के दौरान शुरू होने की भी उम्मीद है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

पूर्व रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि Vivo भारत में अपनी S-सीरीज को दोबारा लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में Vivo S2 को BIS (Bureau of Indian Standards) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया था। जिससे इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद बढ़ गई है।

50,000 से कम हो सकती है कीमत

लीक के मुताबिक, Vivo S2 की कीमत भारत में 50,000 रुपये से कम रखी जा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह कंपनी के पहले Vivo S1 के मुकाबले काफी महंगा हो सकता है। बता दें कि Vivo S1 को 2019 में 17,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। उस समय यह फोन AMOLED डिस्प्ले, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 32MP सेल्फी कैमरे जैसे फीचर्स के साथ आया था।

Vivo S2 launch set for early August

Under 50k product

Goes on sale during Independence Day sales

— Yogesh Brar (@heyitsyogesh) July 18, 2026

अगर Vivo S2 की कीमत 50,000 रुपये से कम रहती है, तो इसका मुकाबला OnePlus 15R और iQOO 15R जैसे प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोंस से हो सकता है। इसके अलावा, Vivo के पोर्टफोलियो में पहले से मौजूद Vivo V70 FE भी इसी प्राइस रेंज में आता है। जिसकी शुरुआती कीमत हालिया प्राइस हाइक के बाद 41,999 रुपये हो गई है। ऐसे में Vivo के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने ही V70 FE से Vivo S2 को अलग बनाने की हो सकती है।

फिलहाल Vivo ने S2 के स्पेसिफिकेशंस या कोई भी डिटेल्स शेयर नहीं की है। हालांकि, माना जा रहा है कि कंपनी इस फोन को प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में उतार सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo S2 में फोटोग्राफी, प्रीमियम डिजाइन और कुछ एक्सक्लूसिव सॉफ्टवेयर फीचर्स पर खास फोकस किया जा सकता है।

अगर Vivo S2 की लॉन्चिंग अगस्त की शुरुआत में होती है, तो यह Independence Day Sale के दौरान ग्राहकों के लिए नया विकल्प बन सकता है। हालांकि, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही हम आपको सही सुझाव दे पाएंगे। इसलिए इस फोन के आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।