Vivo Y32 5G की नई डिटेल आई सामने, TDRA पर हुआ लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

Vivo Y32 5G स्मार्टफोन जल्द भारत सहित अन्य बाजारों में एंट्री ले सकता है। यह फोन हाल ही में भारतीय BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था। जिससे इसके भारत में लॉन्च की उम्मीद बढ़ गई थी। वहीं, अब यह स्मार्टफोन UAE की TDRA और NEMKO सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी स्पॉट हुआ है। TDRA लिस्टिंग में फोन का नाम Vivo Y32 5G कंफर्म हुआ है। जबकि NEMKO लिस्टिंग से इसमें USB Type-C पोर्ट मिलने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, कंपनी ने फोन के लॉन्च और अन्य स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Vivo Y32 5G TDRA और NEMKO लिस्टिंग

Vivo Y32 5G को UAE की TDRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर V2639 के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन का मार्केटिंग नेम Vivo Y32 5G दिख रहा है। जिसे आप नीचे दी गई इमेज में देख सकते हैं। डिवाइस को 5 अक्टूबर 2026 को सर्टिफिकेशन मिला है और इसका इक्विपमेंट रजिस्ट्रेशन नंबर ER66442/26 है।

इससे पहले भी मॉडल नंबर V2639 भारतीय BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुआ था। BIS लिस्टिंग के बाद यह जानकारी आने से लगता है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को भारत सहित अन्य बाजारों में भी ला सकती है।

इसके अलावा Vivo Y32 5G का मॉडल नंबर V2639 NEMKO सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया है। इस लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन में USB Type-C पोर्ट मिलेगा। हालांकि, यहां फोन के प्रोसेसर, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और चार्जिंग से जुड़ी अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।

फिलहाल Vivo Y32 5G के स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट और उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ऐसे में फोन की कीमत और अन्य फीचर्स के लिए असल ऐलान का इंतजार करना होगा।

Vivo Y32 4G के स्पेसिफिकेशंस

Vivo ने कुछ दिन पहले ही में बांग्लादेश में Vivo Y32 का 4G मॉडल पेश किया है। हालांकि, Vivo Y32 4G और लिस्ट हुआ Vivo Y32 5G अलग-अलग वैरियंट हैं।

Vivo Y32 4G में 6.87-इंच की LCD स्क्रीन दी गई है। जो 720 × 1592 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1300 निट्स तक है। फोन में Unisoc T7300 प्रोसेसर दिया गया है। जिसके साथ LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह OriginOS 6 पर काम करता है।

Vivo Y32 4G में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर पैनल पर 50MP का मेन कैमरा और 2MP का बोकेह कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में USB Type-C पोर्ट, Bluetooth 5.4, NFC, डुअल-बैंड Wi-Fi, डुअल सिम और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग, रिवर्स चार्जिंग और डुअल स्टीरियो स्पीकर भी मिलते हैं। कंपनी के अनुसार, फोन में 400 प्रतिशत तक वॉल्यूम, Game Boost मोड, 4D गेम वाइब्रेशन और AI फीचर्स भी दिए गए हैं।

फिलहाल Vivo Y32 5G के स्पेसिफिकेशंस सामने आना बाकी हैं। इनके बारे में और जानकारी लेने के लिए हमारी साइट  91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here