चीन में आ रहा है Vivo S30 Pro Mini फोन, भारत में X200 FE नाम से होगा पेश

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/vivo-s30-pro-mini-launch-confirmed-in-china.jpg
Highlights

इन दिनों कॉम्पैक्ट फोंस एक बार फिर ट्रेंड में हैं और कई ब्रांड्स इस दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। Vivo पहले ही अपना कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप Vivo X200 Pro Mini पेश कर चुका है और अब कंपनी एक और छोटा फोन S-सीरीज में लॉन्च करेगी। यह Vivo S30 Pro Mini नाम से लाया जाएगा। खबर यह भी है कि यह फोन भारत में Vivo X200 FE नाम से लॉन्च हो सकता है।

Vivo S30 Pro Mini लॉन्च कंफर्म

Vivo की S-सीरीज को आमतौर पर ग्लोबल मार्केट्स में V-सीरीज के तौर पर रीब्रांड किया जाता है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि Vivo S30 Pro Mini को भारत में Vivo X200 FE के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि इस फोन में MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें पीछे की तरफ डुअल 50MP कैमरा सेटअप और फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। Vivo X200 FE / S30 Pro Mini में 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी दिए जाने की संभावना है।

Vivo X200 FE के भारत में जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है। यह फोन Vivo X200 Pro Mini का एक थोड़ा कम स्पेसिफिकेशन वाला वर्जन होगा। जिसे चीन में CNY 4,699 (लगभग ₹55,800) की कीमत पर लॉन्च किया गया था।