Vivo S5 का टीज़र हुआ जारी, 32 एमपी सेल्फी कैमरे के साथ जल्द होगा लॉन्च

Join Us icon

Vivo को लेकर पिछले हफ्ते ही खबर सामने आई थी कि यह चीनी कंपनी जल्द ही अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी ‘एस सीरीज़’ को बढ़ाने वाली है। वीवो के इस आगामी स्मार्टफोन की खबर एक वीडियो के बाद इंटरनेट पर छाई थी, जिसमें चाइनीज सिंगर Cai Xukun के हाथ में Vivo S सीरीज़ के इस फोन को देखा गया था। वीडियो में जहां फोन के डिजाईन का अंदाजा लगा था, वहीं अब Vivo ने खुद ही आधिकारिक तौर पर Vivo S5 के नाम का खुलासा कर दिया है।

Vivo ने अपनी होम मार्केट यानि चीन में Vivo S5 का वीडियो टीज़र जारी कर दिया है। यह टीज़र 11 सेकेंड का है जिसमें Vivo S5 की जानकारी दी गई है। वीडियो में हालांकि Vivo S5 की फोटो का यूज़ नहीं किया गया है लेकिन कंपनी ने टीज़र जारी करते हुए यह साफ कर दिया है कि वीवो एस सीरीज़ में लॉन्च होने वाले आगामी स्मार्टफोन का नाम Vivo S5 होगा और यह स्मार्टफोन बेहद जल्द टेक मार्केट में दस्तक दे देगा। Vivo S5 की इस वीडियो में कंपनी ने ‘Illuminate your beauty’ टैगलाईन का यूज़ किया है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह डिवाईस खास सेल्फी कैमरे के साथ आएगा।

Vivo S5

वीवो की ओर से एस सीरीज़ के इस आगामी डिवाईस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स तो शेयर नहीं किए गए हैं लेकिन सामने आए लीक्स की बात करें तो Vivo S5 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जाएगा। वहीं सेल्फी के लिए Vivo S5 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। Vivo S5 को 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है तथा फोन में प्रोसेसिंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Vivo S1

भारत में मौजूद Vivo S1 की बात करें तो यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.38-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है जो इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट तकनीक से लैस है।कंपनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड 9 पाई आधारित फनटच ओएस पर पेश किया गया है तथा Vivo S1 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी65 चिपसेट पर रन करता है।

vivo s5 official video teaser release Illuminate your beauty tagline might launch soon

Vivo S1 के बैक पैनल पर एफ/ 1.78 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर + एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस + एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए Vivo S1 एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Vivo S1 में पावर बैकअप के लिए 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। Vivo S1 के 4GB रैम + 128GB, 6जीबी रैम + 64GB स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज को क्रमश: 16,990 रुपए, 17,990 रुपए व 18,990 रुपए में खरीद सकते है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here