32MP सेल्फी कैमरा और 4500 mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo S6 5G, क्या दे पाएगा Xiaomi को टक्कर

Join Us icon

Vivo ने अपनी घरेलू मार्केट में एक ऑनलाइन इवेंट का आयोजन कर S6 5G फोन को पेश कर दिया है। यह डिवाइस कंपनी द्वार लॉन्च किए जा चुके Vivo S5 के अपग्रेड के तौर पर मार्केट में उतारा गया है। डिवाइस को सुपर-फास्ट 5 जी सपोर्ट और Exynos 980 के साथ लॉन्च किया गया है। आइए आगे जानते हैं फोन के बारे में सबकुछ।

डिजाइन

वीवो एस6 5जी को कंपनी ने इसे 3डी कर्व्ड डिजाइन के साथ पेश किया है। इसके अलावा फोन ग्रेडिएंट पर्पल-ब्लू औ लाइट ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। डिवाइस के फ्रंट पर कंपनी ने वॉटर ड्रॉप नॉच का इस्तेमाल किया है। वहीं, बॉटम में मौजूद बेजल्स थोड़े मोटो हैं। वहीं, टॉप और लेफ्ट व राइट साइड में बेजल्स कम हैं। अगर बात करें रियर की को इस फोन को कंपनी ने सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ पेश किया है, जिसमें क्वाड कैमरा सेटअप। कैमरा सेटअप के बिल्कुल नीचे फ्लैश लाइट और उसके नीचे वीवो की ब्रांडिंग है। वहीं, यूजर्स को फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। डिवाइस के राइट साइड में पावर बटन और ऑन-ऑफ बटन है।

कीमत

Vivo S6 5G को कंपनी ने दो वेरिएंट में पेश किया है। डिवाइस के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की की कीमत 2698 yuan (लगभग 28,766) और 8GB व 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2998 yuan (लगभग 31,925 रुपए) है। डिवाइस चीन में 3 अप्रैल से वीवो की ऑफिशियल स्टोरे, टीमॉल, जेडी.कॉम और कई बड़े ऑफलाइन स्टोरेर्स पर सेल किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Vivo की घोषणा, Vivo V19 का लॉन्च किया रद्द, स्मार्टफोन की जगह बनाएगी मास्क और करेगी कोरोना सेनानियों की मदद

vivo-s6-5g
स्पेसिफिकेशन्स

फोन में 6.44-inch AMOLED HDR10 सर्टिफाइड वॉटर ड्रॉप नॉच फुलएचडी+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 × 1080 पिक्सल है। इसके साथ ही फोन में अपर मिड-रेंज 5G प्रोसेसर 8nm Exynos 980 मौजूद है। साथ ही डिवाइस की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Coronavirus: Vivo, Realme के बाद Xiaomi ने भी टाली अपने फोन की लॉन्चिंग, 108MP के साथ 31 मार्च को लॉन्च होना था Mi 10

पावर बैकअपर के लिए वीवो एस6 5जी में 4500mAh की बैटरी होगी जो कि वीवो S5 से बड़ी है। हालांकि, S6 5G में सिर्फ 18W चार्जिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट है। वहीं, आपको याद दिला दें कि S5 में 22.5W चार्जर था। Vivo के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए डेडिकेटिड 3.5mm हेडफोन जैक, वाई-फाई एसी और ब्लूटूथ 5.1 जैसे ऑफ्शन दिए गए हैं। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

कैमरा

कैमरे की बात करें तो कंपनी कंपनी इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ ऑफ फिल्ड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है जो कि 4cm के पास के शॉट्स के लिए है। वीवो एस 6 4K वीडियो शूटिंग और 1080 पी रियल-टाइम ब्यूटी मोड शूटिंग का भी सपोर्ट मौजूद है।

Vivo S6 5G का असली आकर्षण इसका फ्रंट कैमरा है। इसमें 32MP सेल्फी शूटर की दिया गया है, जिसका f / 2.08 अपर्चर है। S6 का फ्रंट और बैक दोनों कैमरों पर EIS का सपोर्ट मौजूद है। इसमें एक नया सुपर-क्लियर नाइट व्यू सेल्फी मोड है जो नई सुपर नाइट व्यू एल्गोरिदम का उपयोग करता है और प्रकाश नीचे जाने पर तेज सेल्फी के लिए स्क्रीन अपफ्रंट को रोशनी देता है। सेल्फी शूटर में आपकी सेल्फी लेने के लिए 6 प्रीसेट ब्यूटी मेकअप मोड भी हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here