दुनिया के पहले MediaTek Dimensity 1100 SoC वाले Vivo S9 5G की फुल स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक, जल्द करेगा एंट्री

Join Us icon

Vivo दुनिया के पहले मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1100 एसओसी वाले फोन Vivo S9 को लॉन्च करने के बेहद नजदीक पहुंच चुकी है। 5G सपोर्ट के साथ कंपनी इस डिवाइस को अपनी घरेलू मार्केट चीन में 6 मार्च को पेश करेगी। हालांकि, लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने अभी आधिकारिक पुष्टी नहीं की है। वहीं, अब ऑफिशियल लॉन्च से पहले Vivo S9 5G की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी फिर एक बार सामने आई है। इस लेटेस्ट लीक को Digital Chat Station और Arsenal ने शेयर किया है, जिसमें फोन के लगभग सभी फीचर्स का खुलासा हो गया है।

Digital Chat Station के अनुसार वीवो एस9 5जी में 44MP डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप दिया जाएगा। वहीं, रियर पर तीन कैमरा सेंसर होंगे। इससे पहले रिपोर्ट में बताया गया था कि रियर पर 64एमपी का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके अलावा फोन का कैमरा डिजाइन बिल्कुल Vivo V20 Pro की तरह ही होगा। इसे भी पढ़ें: Vivo S7t 5G फोन लॉन्च, इसमें है 8GB रैम, 44MP डुअल सेल्फी और 64MP ट्रिपल रियर कैमरा

इसके अलावा Arsenal ने वीबो पर इस अपकमिंग स्मार्टफोन की जानकारी देते हुए बताया है कि इस फोन में 6.44-इंच वाला AMOLED डिसप्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट होगा। वहीं, फोन में 44MP प्राइमरी फ्रंट कैमरा और अल्ट्रावाइढ लेंस वाइड नॉच के साथ होगा।

इसके अलावा फोन फ्लैट aluminium फ्रैम के साथ आएगा। वहीं, फोन 7.31mm थिक और इसका वजन सिर्फ 168 ग्राम होगा। इतना ही नहीं डिवाइस में 4,000mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग से लैस होगा। इसे भी पढ़ें: 5,000 रुपए सस्ते हुए Vivo के दो ताक़तवर फोन वीवो X50 और V19, जानें क्या है नया प्राइस

Vivo S9 को 8GB/ 12GB रैम के साथ 128GB/ 256GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। हाल ही में वीवो के एक फोन को मॉडल नंबर V2072A के साथ गूगल प्ले कंसोल पर देखा गया था। इस लिस्टिंग से खुलासा हुआ था कि वीवो के आने वाले फोन में डाइमेंसिटी 1100 (MT6891 मॉडल नंबर) चिपसेट होगा। अनुमान के मुताबिक यह डिवाइस ही Vivo S9 5G होगा।

स्मार्टफोन में 33W फास्ट चार्जिंग के लिए 4,000mAh की बैटरी होगी और यह एंड्रॉइड 11 आधारित ओरिजिन ओएस कार्य करेगा। गौरतलब है कि हाल ही में मॉडल नंबर V2072A फोन 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ था, जिसमें 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की जानकारी सामने आई थी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here