Exclusive: लॉन्च से पहले ही जान लें Vivo Y31 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस और कीमत

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/09/Vivo-specifications-price-before-launch-Exclusive.jpg

Vivo जल्द ही अपनी वाई सीरीज में नया स्मार्टफोन Vivo Y31 Pro 5G लेकर आ रहा है। इसे लेकर लगातार जानकारियां सामने आ रही हैं। इसी बीच हमारे पास लॉन्च से पहले ही डिवाइस की पूरी डिटेल्स सामने आई है। जिसमें कीमत, स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन शामिल है। यह जानकारी हमें टिपस्टर सुधांशु अंभोरे द्वारा प्राप्त हुई है। इस आगामी डिवाइस के साथ ब्रांड दमदार अनुभव कम दाम में देकर ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है। यदि आप भी आने वाले समय में नया और सस्ता मोबाइल लेने की सोच रहें हैं तो यह बढ़िया साबित हो सकता है। आइए, आगे इससे जुड़ी एक्सक्लूसिव इंफो विस्तार से जानते हैं।

सबसे पहले अगर डिजाइन की बात करें तो Vivo Y31 Pro 5G के बैक पैनल पर रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें दो कैमरा सेंसर, एक रिंग LED लाइट और बड़ा LED फ्लैश दिख रहा है। कलर ऑप्शन की बात करें तो डिवाइस ड्रीमी वाइट और मोचा ब्राउन जैसे दो कलर ऑप्शंस में आ सकता है। लीक के अनुसार यह मॉडल 8.09 एमएम तक पतला और 208 ग्राम तक का हो सकता है। इसके अलावा डिवाइस की बॉडी आईपी64 रेटिंग वाली होगी। जिसकी मदद से यह पानी और धूल से सुरक्षित रह सकता है। यही नहीं मोबाइल में वेट टच और ग्रीसी हैंड टच फीचर भी दिया जाएगा। फ्रंट पैनल की बात करें तो मोबाइल में कम बेजल के साथ पंच होल कैमरा डिजाइन होगा। जिसमें सेल्फी कैमरा मौजूद रहेगा। इसके अलावा मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन भी मिलेगा। जिससे फोन पानी लगने, शॉक लगने या गिर जाने पर भी सुरक्षित रह सकता है।

Vivo Y31 Pro 5G फोन के डिस्प्ले की बात करें तो लीक के अनुसार इसमें 6.72 इंच का FHD LCD डिस्प्ले प्रदान किया जाएगा। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। साथ ही 1050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और टीयूवी आई प्रोटेक्शन की सुविधा दी जाएगी।

लीक के अनुसार Vivo Y31 Pro 5G फोन में Mediatek Dimensity 7300 चिपसेट दिया जाएगा। यह चिपसेट 4 नैनोमीटर प्रोसेस पर आधारित है और 7 लाख 28 हजार से ज्यादा का अंतूतू स्कोर प्राप्त कर चुका है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में डिवाइस में एंड्राइड 15 और फन टच ओएस 15 मिलेगा। जिसके साथ 50 महीने तक स्मूथ एक्सपीरियंस मिलने का दावा किया गया है।

कैमरा फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप की पेशकश की जाएगी। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल बोकेह लेंस होगा। साथ ही डायनामिक लाइट फीचर भी मौजूद रहेगा। इसके साथ ही फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। मोबाइल के कैमरा के साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30@FPS पर मिलने की बात सामने आई है।

बैटरी के मामले में डिवाइस में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा जाएगी। दावा है कि इससे लंबा बैकअप मिल जाएगा। यही नहीं चार्जिंग के लिए 44वॉट फास्ट चार्जिंग और 5 साल की ड्यूरेबिलिटी भी मिल सकती है। अन्य फीचर्स के रूप में डिवाइस डुअल स्टीरियो स्पीकर्स से लैस होगा। इसके अलावा डिवाइस एआई स्क्रीन ट्रांसलेशन, AI डॉक्यूमेंट, एआई ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट, एआई नोट असिस्ट, सर्कल टू सर्च, AI फोटो एन्हांस तकनीक के साथ आएगा।

कीमत की बात करें तो Vivo Y31 Pro 5G दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च हो सकता है। जिसमें 8GB रैम +128GB स्टोरेज और 8GB रैम +256GB स्टोरेज आ सकते हैं जिनकी कीमत क्रमशः 18,999 रुपये और 20,999 रुपये रखी जा सकती है।

Vivo Y31 Pro 5G से ब्रांड उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो 20,000 रुपये से कम में स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं। साथ ही जिन्हें इस दाम में अच्छा डिजाइन, बेहतर कैमरा और परफॉरमेंस चाहिए। वहीं, अब तक आई डिटेल के अनुसार भारत में Vivo Y31 Pro 5G का मुकाबला बाजार में मौजूद iQOO Z10 5GRealme Narzo 80 Pro 5G और Redmi Note 14 जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। ये सभी डिवाइस इसी प्राइस रेंज में आते हैं और अच्छा अनुभव प्रदान करते हैं।

यदि आप 20 हजार रुपये के अंदर एक नया 5G फोन लेने की सोच रहे हैं, तो Vivo Y31 Pro 5G का इंतजार किया जा सकता है। इसकी लॉन्च डेट आना बाकि है जिसके बाद ही साफ होगा की यह कब उपलब्ध होगा। हालांकि हमे उम्मीद है की तारीख जल्द आ सकती है। वहीं, अगर आपको फोन लेने की जल्दी है तो अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जा सकता है।